कन्या और वृष समेत इन राशियों के सितारे रहेंगे मजबूत, पढ़ें ये अप्रैल माह 2024 मासिक राशिफल! | Future Point

कन्या और वृष समेत इन राशियों के सितारे रहेंगे मजबूत, पढ़ें ये अप्रैल माह 2024 मासिक राशिफल!

By: Acharya Rekha Kalpdev | 18-Mar-2024
Views : 306
कन्या और वृष समेत इन राशियों के सितारे रहेंगे मजबूत, पढ़ें ये अप्रैल माह 2024 मासिक राशिफल!

अप्रैल माह 2024 मासिक राशिफल: जीवन ग्रहों का खेल है, ग्रह, नक्षत्र, राशि की गति में बदलाव से जीवन की दिशा और दशा दोनों बदलती है। हम मनुष्य जिन्हें घटनाओं का नाम देते है, वास्तव में वो जीवन की घटनाएं न होकर, ग्रह गोचर में बदलाव होता है। चाहे कोई स्वीकार करें या न करें, पर आज इस बात को विज्ञानं भी स्वीकार कर चुका है, की ग्रह, नक्षत्र के प्रभाव से ही जीवन में बदलाव होता है। यदि ऐसा न होता तो भविष्य की घटनाओं का फलादेश नहीं किया जा सकता। वैदिक ज्योतिष में मात्र जन्म राशि के आधार पर ही जातक के विषय में 60 प्रतिशत सही बताया जा सकता है, शेष 40 प्रतिशत के लिए शुद्ध जन्म समय की जानकारी आवश्यक है। ग्रह गोचर परिवर्तन के इसी क्रम में आज हम अप्रैल माह में होने वाले ग्रह गोचर में बदलाव के आधार पर अप्रैल माह 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? यह बताने वाले हैं। अप्रैल माह 2024 में ग्रह स्थिति इस प्रकार रहेगी-

Also Read In English: Monthly Horoscope April 2024 - Know the fate of your Zodiac Sign

सूर्य – 13 अप्रैल को मेष राशि
मंगल – 23 अप्रैल तक मीन राशि, उसके बाद मेष राशि
बुध – 09 अप्रैल (वक्री) मीन राशि
गुरु - मेष राशि
शुक्र – 24 अप्रैल तक मेष राशि, उसके बाद वृषभ राशि
शनि - कुम्भ राशि
राहु - मीन राशि
केतु – कन्या राशि

उपरोक्त ग्रह गोचर का फल किस प्रकार का रहने वाला है - आइये जानें

मेष राशि

रोगों पर रोकथाम लगेगी। मित्रों में वृद्धि का समय है। वैवाहिक जीवन में नैतिकता और निष्ठां, समर्पण से रहें। छात्र विदेश में शिक्षा अध्ययन की योजनाएं सफल होंगी। आय और उन्नति के योग प्रबल बने हुए है। निराशा को अपने पास न आने दे, समय पॉजिटिव है। वाणी सौम्य रखें। भूमि, भवन के कामों में बाधाएं आ सकती है। करियर में आपक प्रयास सराहनीय रहेंगे। उच्चाधिकारियों का साथ, सहयोग और सराहना से उत्साह बढ़ा हुआ रहेगा। वैवाहिक जीवन में सावधानी रखनी होगी, विवादित विषयों को अनदेखा करें। धन विनियोजन से बचें। आगे पढ़ें मेष मासिक राशिफल

उपाय - प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें।

वृषभ राशि

रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। महत्वकांक्षाएं बढ़ी रहेंगी। अप्रत्याशित लाभ और धन की प्राप्ति संभावित है। जोश और आवेश में प्रतिक्रिया देने से बचें। व्ययों पर नियंत्रण लगाने के प्रयास सफल होंगे। विदेश यात्राओं और विदेशी संपर्कों का लाभ करियर में मिल सकता है। छात्र भी उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्रयास करेंगे। माता की हेल्थ में कमी के योग है। आय के नए क्षेत्रों की तलाश जारी रहेगी। धन लेन-देन सावधानी के साथ करे। भूमि और घर खरीदने की योजनाएं आसानी से पूरी होंगी। प्रेमियों को ग्रह शुभता प्राप्त नहीं हो रही है। आगे पढ़ें वृषभ मासिक राशिफल

उपाय - मंगलवार के दिन बूंदी प्रसाद बांटें।

मिथुन राशि

इस माह की सफलता का श्रेय आपके प्रयासों को रहेगा। आय-लाभ के क्षेत्रों से अच्छे रिटर्न्स की अपेक्षा न करें। विवाह की प्रतीक्षाएँ समाप्त हो सकती है। परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। अधीनस्थों का साथ मिलेगा, क्रोध में कमी करनी होगी। आय के नए साधन दूरस्थानों में तलाशने होंगे। व्यवसायिक पक्ष से आगे बढ़ने के योग है। कार्यक्षेत्र में महिलाओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार रखें। अधिक करीब आने का प्रयास न करें। मेहनत के अनुपात में लाभ मिल सकते है। परिवार का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा। भाग्य का सहयोग मिलने में अड़चनें है। आगे पढ़ें मिथुन मासिक राशिफल

उपाय - प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।

कर्क राशि

करियर के लिए यह समय विवादों से बचने का रहेगा। भाग्य की कमी बनी रहेगी। नौकरी में बदलाव कर सकते है। माह उत्तरार्ध में करियर में उन्नति और आय वृद्धि के योग है। व्यापारियों को ग्रह शुभता का लाभ मिलेगा। उच्चाधिकारियों के संशय और संदेह पर निराश न हो। पद, सम्मान प्राप्ति के लिए माह के अंतिम सप्तम की प्रतीक्षा करें। भाग्य दौड़ और मेहनत में किसी प्रकार की कमी न करें। पैतृक सम्पति के विवादों को बढ़ाने से बचना होगा। प्रेमियों को समय की शुभता का लाभ मिलेगा। व्यापार के विस्तार पर व्यय हो सकते है। वैवाहिक जीवन शुभ और सुखद रहेगा। आगे पढ़ें कर्क मासिक राशिफल

उपाय - शुक्रवार के दिन दूध और सफेद बर्फी का दान करें।

ये भी पढ़ें: Navratri 2024: नवरात्रि पर देवी पूजन की उत्तम विधि क्या है? वर्ष 2024 में चैत्र नवरात्र पूजन मुहूर्त

सिंह राशि

हेल्थ का खास ध्यान रखना होगा। कारोबार में विघ्नों से डरें नहीं, माह उत्तरार्ध में स्थिति सुधर जाएगी। व्यापारिक विस्तार के लिए उत्साह और जोश बना हुआ है। अचानक से व्यय और नुकसान भी संभावित है। अहंकार और संदेह दोनों व्यापार में दिक्क्तें बढ़ा सकते है। महिलों का अतिरिक्त सम्मान करें। छात्रवर्ग के लिए ग्रह स्थिति सुखद और ज्ञानवर्धक है। व्ययों पर कंट्रोल रखना होगा। भोग विलास और सुख सुविधाओं पर खर्च होने के योग बने हुए है। नौकरी में अन्य विकल्पों का चयन कर सकते है। वैवाहिक जीवन में स्नेहपूर्वक रहना ही सही रहेगा। आगे पढ़ें सिंह मासिक राशिफल

उपाय - देवी दुर्गा की पूजा करें।

कन्या राशि

करियर के लिए यह समय आगे बढ़ने का है। विदेशी संपर्कों का लाभ आपको साझेदारी व्यापार में मिल सकता है। सोची हुई योजनाओं पर कार्य पूरे हो सकते हैं। आपको साजिशों का शिकार बनाया जा सकता है। मेहनत और भागदौड़ से घबराएं नहीं, भविष्य में इसका लाभ मिल सकता है। प्रेम विषयों में निराशा से बचें। वैवाहिक जीवन में स्नेह का स्थान संदेह ले सकता है। परिवार में कोई शुभ कार्यक्रम पूर्ण होने के योग है। कारोबारी बड़ा लाभ कमाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। एसिडिटी बढ़ाने वाला भोजन खाने से बचें। करियर में स्थायित्व रखे, बदलाव प्रतिकूल हो सकता है। आगे पढ़ें कन्या मासिक राशिफल

उपाय - मंगलवार के दिन गेहूं का आटा और गुड़ दान करें।

तुला राशि

मौसमी रोग अपनी चपेट में ले सकते है। सावधान रहें। साझेदारी व्यापार में योजनाबद्ध रूप से कार्य करने की आवश्यकता है। लाभ और सफलता के योग बने हुए है। कुछ समय के लिए आय कम जरूर हो सकती है। तकनीकी क्षेत्रों के छात्रों को ग्रह गोचर का लाभ मिलेगा। यात्राओं के माध्यम से व्यवसायिक कार्य पूर्ण होंगे। प्रेम विषयों में परिवार की सहमति मिल सकती है। धन लेन देन के कार्य मौखिक न करें। बड़ा उधार देने से इस माह बचें। भूमि क्रय विक्रय के योग भी इस समय बने हुए है। भाग्य का साथ मिलने से अतिरिक्त लाभ हो सकते है। नौकरीपेशा लोग दूसरी नौकरी की तलाश में रहेंगे। आगे पढ़ें तुला मासिक राशिफल

उपाय - प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि

माता के साथ समय बिताने के अवसर बनेंगे, माता की हेल्थ का ध्यान रखना होगा। नौकरी में बदलाव की कोशिशें सफल होंगी। शत्रु बढे हुए है, सावधानी बरतें। परिवार में सगे-सम्बन्धियों से मेलमिलाप के कार्यक्रम बनेंगे। आपके नेतृत्व में बड़े कार्य पूर्ण होंगे। भूमि- भवन क्रय कार्य और निर्माण कार्यों के लिए समय शुभ बना हुआ है। छात्रों के लिए समय तनाव और भटकाव का है। अध्ययन कार्य में रूचि की कमी बनी हुई है। अत्यधिक खर्च से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। प्रेम संबंधों में विश्वास से चले, शक से रिश्ते बिखर सकते है। बुजुर्गों का साथ और सलाह लेकर चलें। आगे पढ़ें वृश्चिक मासिक राशिफल

उपाय - श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

धनु राशि

स्वास्थ्य, आय और भाग्य के लिए ग्रह शुभ बने हुए है। छात्रों को निराश हुए बिना अध्ययन करना होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के लिए यह समय प्रतिकूल बना हुआ है। आय क्षेत्रों में रुकावटें बनी हुई है। विदेशी मित्रों से सोशल मीडिया पर बातचीत और मित्रता के योग है। परिवार की स्त्रियों का मान सम्मान बनाये रखें, लक्ष्मी कृपा बनी रहेगी। अहंकार का त्याग करें। प्रेम प्रणय संबंधों के लिए समय की शुभता बनी हुई है। संतान से जुड़े कार्य आपकी चिंताएं बढ़ा सकते है। कार्यक्षत्र में सहयोगियों का साथ कम ही मिल पायेगा। सीनियर और उच्चाधिकारियों का साथ मिलने से मनोबल बढ़ेगा। आगे पढ़ें धनु मासिक राशिफल

उपाय - शनिवार के दिन किसी दिव्यांग व्यक्ति को काले वस्त्र का दान करें।

मकर राशि

धन संचय को बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हर्ष देगा। घर परिवार के व्यय चिंताएं बढ़ाएंगे। धर्म और आध्यात्म में आपकी रूचि बढ़ेगी। यह समय आध्यात्मिक उन्नति का हो सकता है। मित्रों से और यात्राओं से कष्ट की स्थिति बनी हुई है। सोशल मीडिया पर महिला मित्रों की बातों में आने से धन हानि के योग बने हुए है। कोर्ट कचहरी के मामले मानसिक शांति को कमजोर कर सकते है। प्रेम संबंधों में स्नेह और सौहार्द की स्थिति बनी हुई है। वैवाहिक जीवन में स्नेह से प्रसन्नता प्राप्त होगी। साझेदारी के कार्यों में समझ बूझ से आगे बढ़ें। आगे पढ़ें मकर मासिक राशिफल

उपाय - प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

ये भी पढ़ें: Ram Navami 2024: साल 2024 में राम नवमी 16 अप्रैल की रहेगी या 17अप्रैल की?

कुम्भ राशि

मित्रों के साथ घूमने और भ्रमण के कार्यक्रम नई ऊर्जा देंगे। वैवाहिक जीवन और साझेदारी के लिए परिणाम सुखद बने हुए है। धन संचय को बचाने का प्रयास करें। सयुंक्त परिवार में विघटन और विवाद उत्पन्न हो सकता है। हेल्थ विषयों पर व्यय हो सकते है। नौकरी पेशा स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास कर सकते है। कामकाजी महिलाओं के लिए ग्रह स्थिति सुखद है। व्यवसायिक कार्यों के लिए की गई यात्राओं से लाभ मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत का समय है। आय और लाभ दोनों क्षेत्रों के लिए समय शुभ है। कारोबार के विस्तार के कार्य हो सकते है। आगे पढ़ें कुंभ मासिक राशिफल

उपाय - शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मीन राशि

बड़ी योजनाओं पर कार्य शुरू करने के लिए माह के उत्तरार्ध का प्रयोग करें। कार्यों को टालने से बचें। हेल्थ का ध्यान रखना होगा। लाभ बढ़ाने के लिए विदेशी क्षेत्रो और संपर्कों से जुड़ना होगा। छात्रों के लिए ग्रह गोचर शुभ है। शब्दों का प्रयोग बहुत सोच समझ कर करें। महिला मित्रों के कारण मान हानि के योग बने हुए है। सावधान रहें। नियोजन और बड़े निर्णय लेने के लिए समय साथ दे रहा है। विवादों को कोर्ट कचहरी तक ले जाना सही नहीं रहेगा। वैवाहिक जीवन के लिए समय थोड़ा कठिन है। आर्थिक क्षेत्रों से लाभ की संभावनाएं बनी हुई है। आगे पढ़ें मीन मासिक राशिफल

उपाय - गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करें।


Previous
Monthly Horoscope April 2024 - Know the fate of your Zodiac Sign

Next
होली की राख से करें चमत्कार - 13 उपायों से बनेगा हर काम