Dhanu Masik Rashifal - मासिक धनु राशिफल - धनु मासिक राशिफल

मासिक राशिफल (धनु राशि)

monthly_rashifal

स्वास्थ्य:

इस माह में बन रहे ग्रह, सितारे एवं योग यह निर्धारित कर रहे है कि इनकी स्थिति आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत उत्साहजनक नहीं बन रही हैं। बवासीर और छाती की पुरानी बीमारियों से पीडि़त लोगों को इस समय मुश्किल स्थिति का सामना करना पड़ सकता हैं। इस संबंध में आपको विशेष ध्यान की जरुरत है अन्यथा रोगों के उपचार में बहुत अधिक भुगतान करना पड़ सकता हैं। रोगों से संबंधित सावधानियों का बिना गलती के अनुसरण करना आवश्यक हैं। इस माह अवधि में मांसपेशियों में ऐंठन जैसी समस्याओं की संभावना बन रही है। उपचारों में किसी प्रकार की अनदेखी आपके स्वास्थ्य के लिए अनुकूल नहीं रहेगी। ध्यान से रहें, यह समय आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत शुभ नहीं बना हुआ हैं।

धन-सम्पत्ति:

इस माह के सितारों के अनुसार आर्थिक स्थिति विशेष रुप से आपके अनुकूल नहीं बन रही हैं। इस माह में बन रही परिस्थितियों के अनुसार आपके लाभों में देरी और बाधाओं की स्थिति बन सकती हैं। यह आपकी प्रगति को मन्द करेगा। इस अवधि में अपने प्रयासों में कमी न करें तथा सावधानी से काम लें। इसके अतिरिक्त इस समय में विशेष रुप से आपको यह भी ध्यान रखना है कि आप इस समय में अपना आत्मविश्वास न खोयें और पहल करने की क्षमता में भी कमी न होने दें। आपके द्वारा इस अवधि में किए गये प्रयासों का परिणाम आपको बाद में लाभों के रुप में प्राप्त हो सकता हैं। इसके अतिरिक्त इस अवधि में आपको नवीन उद्यमों में निवेश करते समय जल्दबाजी से बचना होगा। यदि संभव हो तो ऐसी योजनाओं को इस समय में स्थगित ही करें। समय की शुभता की प्रतिक्षा करना आपके लिए हितकारी रहेगा।

कार्य व्यवसाय:

इस माह के सितारों का योग आपके पेशेवर जीवन को आगे बढ़ाने के बेहतरीन अवसर देगा। सामान्यतः उद्देश्यों को प्राप्त करना सरल कार्य नहीं होता हैं। परन्तु अवधि की अनुकूलता इस समय की सफलता को आपके लिए सरल बना रही हैं। कार्यों के प्रति आपका दृष्टिकोण बदलने से आपके लिए अवसरों के नवीन स्त्रोत खुल सकते हैं। अवधि विशेष में आपको अपना साहस बनाए रखना होगा। वास्तव में आपका स्वभाव जोखिम पूर्ण क्षेत्रों में कार्य करने का हो सकता हैं। इससे आपको नकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। अतः आप इससे बचें। यात्रा करना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता हैं। माह अवधि में यात्रा की सबसे अनुकूल दिशा उत्तर दिशा हैं। कुल मिलाकर यह माह आपके लिए अत्यंत लाभकारी माह साबित होगा।

करियर एवं प्रतियोगी परीक्षा:

माह अवधि में जहां तक आपकी शैक्षिक संभावनाओं का संबंध हैं। यह समय आपके लिए प्रतिकूल बना हुआ हैं। ग्रहों का योग आपके लिए विपरीत बना हुआ हैं। तकनीकी छात्रों के लिए शिक्षा क्षेत्र में अपनी रैकिंग बनाए रखना कठिन कार्य हो सकता हैं। इसके अलावा हस्त कलाओं को सीखने वाले वर्ग को अपना कौशल दिखाने के योग कम ही मिल पायेंगे। किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को इस अवधि में सफलता प्राप्ति के लिए अतिरिक्त कोचिंग लेनी पड़ सकती हैं। ऐसा न करने पर आपकी सफलता और विफलता के मध्य अंतर आ सकता हैं। समस्याओं पर काबू पाने के लिए आपको इस अवधि में दृढ़ होकर अध्ययन करना होगा।

यात्रा

इस माह की अवधि में आप साहस और आत्मविश्वास के साथ यात्रा कर अपनी योजनाओं को पूरा करने में सफल रहेंगे। इस समय में यात्राओं के लिए स्वयं पहल कर अनुकूल परिस्थितियों का लाभ उठा सकते हैं। व्यवसायिक या नौकरी दोनों के सौदें तय करने में यात्राएं विशेष भूमिका निभा सकती हैं। यात्राओं को पूर्ण रुप से सफल करने के लिए आप विशेष रुप से रेल और सड़क मार्ग का प्रयोग करें। इन माध्यमों का प्रयोग करने से आपके कार्यों में सफलता पूर्ण रुप से सुनिश्चित हो रही है। उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए आपके पूरे जोश और उत्साह से यात्राएं करने की संभावना बन रही है। यात्राएं आपको प्रसन्नता और लाभ दोनों देंगी। यात्रा की सबसे अनुकूल दिशा पूर्व दिशा है।

परिवार एवं समाज

इस माह का ग्रह गोचर पारिवारिक वातावरण के लिए पूर्णतः प्रतिकूल है। अपने दिमाग से व्यर्थ का संदेह निकाल दें। अन्यथा पत्नी के साथ सम्बन्धों में भयंकर कड़वाहट आ सकती है। भार्इयों के साथ सम्बन्धों में दरार आने से अतिरिक्त कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है। धैर्य बनाए रखें तथा विपरीत परिस्थियों से दूर रहें। बच्चे भी शत्रुवत् व्यवहार करेंगे इसलिए अपने समय व ऊर्जा का प्रयोग करते हुए उनकी गतिविधियों को नियंत्रित किया जाए।

संतान

यह माह आपके बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिकूल ग्रह गोचर के चलते विशेष शुभ नहीं रहेगा। आपमें से बहुतों के बच्चे पढ़ार्इ में अच्छा नहीं कर सकेंगे। अपितु उनकी अतिरिक्त सहायता करने की आवश्यकता पड़ेगी। साथ ही प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों को कोचिंग भी लेनी होगी। बहुत से बच्चों का व्यवहार भी सही नहीं होगा तथा उनका भार्इयों से झगड़ा होगा। अभिभावकों को चाहिए कि सावधानी पूर्वक उनके झगड़ों को सुलझाएं। उनमें से कुछ बच्चे खेलकूद में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

और अधिक जानकारी के लिये आज ही हमारे ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें और पाएँ १०% की छूट

धनु राशि के सामान्य गुण

भौतिक लक्षण धनु राशि

सुंदर, सुविकसित आकृति, बादामी आंखें, भूरे बाल, धनी और ऊंची भौंहें, लंबा चेहरा, लंबी नाक, सुंदर आकृति, चाल सीधी नहीं होती है। मोटे होंठ, नाक, कान और दांत।

अन्य गुण :

स्वतंत्र, दयालु, ईमानदार, भरोसेमंद, ईश्वर भक्त। चौकन्ने, अतीन्द्रिय ज्ञानयुक्त, बात की तह तक शीघ्र पहुंच जाते हैं। आंखें कमजोर हो सकती हैं, कुबड़ापन संभव है। न्यायप्रिय, स्पष्टवादी, परंपरावादी, व्यावसायिक दृष्टिकोण। कभी-कभी बेचैन और चिंतित हो जाते हैं। दोहरी मानसिकता, हरफनमौला, प्रत्येक विषय सीखने को इच्छुक, प्रसन्नचित्त रहते हैं। कानून का पालन करने वाले, अदालतों से दूर रहते हैं। सादे जीवन से प्रसन्न, समय के अनुसार अपने को ढाल लेते हैं। कला और काव्य के प्रेमी, सर्जनात्मक प्रतिमा के धनी। कानून का पालन करते हैं, अदालत के पचड़ों से दूर रहते हैं। पराविद्या और दर्शनशास्त्र में रुचि होती है।

खानपान और सेक्स में संयम बरतते हैं। कार्य में सफाई, सुव्यवस्था, क्रमबद्धता, अनुशासन और परिश्रम द्वारा सफलता प्राप्त करते हैं। आत्मविश्वास उत्तम होता है। हाथ के कार्य को अधूरा नहीं छोड़ते हैं। सरकार से सहयोग मिलता है, विरासत में जायदाद प्राप्त करते हैं।

संभाव्य रोग धनु राशि :

साइटिका, गठिया का दर्द, कूल्हे की हड्डी टूटना, गाउट, फेफड़ों की व्याधि आदि। अध्यापक, वक्ता, धर्मगुरु, न्यायाधीश, वकील आदि कार्यों में सफल होते हैं। 18 से 37 वर्ष की आयु के मध्य आर्थिक स्थिति उत्तम होती है। 38 से 47 वर्ष में घरेलू कष्ट रहता है। 61 से 69 वर्ष के दौरान संपन्नता रहती है।

अशुभ वर्ष धनु राशि :

2, 10, 18, 31, 38 एवं 42

वह स्थान जहां घोड़े, हाथी या रथ (मोटर कार) रखे जाते हैं। राजा का निवास, पाप राशि, पुरुष राशि, दिनबली, पृष्ठोदय, लम्बोतरा चेहरा और गर्दन, कान तथा नाक बड़े, अत्यधिक उदार, अच्छे दिल वाला, भौतिक संस्कृति को पसंद करने वाला, यात्रा-पसंद, ऊँची आवाज आदि लक्षण के होते हैं।

धनु राशि के उपयुक्त व्यवसाय

खेल, कानून, शिक्षा, शिक्षण, उपदेश, पेशे शैक्षणिक करने के लिए संबंधित

धनु राशि की मित्र राशि

कर्क, सिंह, वृश्चिक, मीन, मेष राशि

धनु राशि का तत्व

आग

धनु राशि का संबद्ध चक्र

स्वदिस्थाना