Tula Masik Rashifal - मासिक तुला राशिफल - तुला मासिक राशिफल

मासिक राशिफल (तुला राशि)

monthly_rashifal

स्वास्थ्य:

स्वास्थ्य के लिए इस माह की ग्रह स्थिति काफी शुभ संकेत दे रही हैं। योग और सितारे आपके स्वास्थ्य के लिए शुभ बने हुए हैं। यदि आपको पाचन तंत्र, पेट फूलना, वायु रोग के कारण अनियमितता और गठिया होने का खतरा है तो आपको इन परेशानियों से राहत मिलेगी। फिर भी यदि इन रोगों से संबंधित आपका पहले से ईलाज चल रहा हो तो ठीक ढंग से उपचार करना चाहिए। शारीरिक ऐंठन से बचाव के उपाय करने होंगे अन्यथा आपके इनसे पीडि़त होने की संभावना बन रही हैं। अन्य रोगों के लिए ग्रह स्थिति काफी संतोषजनक बनी हुई हैं। इस माह के दौरान आपको किसी भी प्रकार की गंभीर रोग स्वास्थ्य समस्या होने का योग नहीं बन रहा है।

धन-सम्पत्ति:

वित्तीय संभावनाओं के पक्ष से इस माह में घटनाएं आपके लिए शुभफलदायी हो सकती है। अपने सामाजिक स्तर पर अपने अधीनस्थों सहयोगियों और आपसे निम्न स्तर के व्यक्तियों के द्वारा आपको अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते है। इसके अलावा आपको किसी बुजुर्ग सज्जन के सहयोग से भी बढि़या लाभ मिल सकते है। अचानक और अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने की संभावनाओं से भी इंकार नहीं किया जा सकता हैं। आत्मि-वश्वास के साथ आप अच्छा सौदा तय करने में सफल रहेंगे। साहस पूर्ण प्रयासों से भी धन लाभ के योग बन रहे हैं।

कार्य व्यवसाय:

इस माह अवधि में सितारों का संयोजन आपकी पेशेवर उन्नति के पक्ष से बहुत शुभ नहीं बना हुआ हैं। इस समय में अपने सहयोगियों के साथ गंभीर मतभेद उत्पन्न होने की संभावना बन रही हैं। जहां तक संभव हो आपको इसे रोकना चाहिए और धैर्य से काम लेना चहिए। अन्यथा आप कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर करने में सफल नहीं रहेंगे। व्यावसायिक कार्यों के लिए यात्रा करने के प्रबल योग बन रहे हैं। परन्तु इन यात्राओं का परिणाम आपके लिए सुखद होने की संभावनाएं बहुत कम बन रही हैं। फिर भी दक्षिण दिशा की यात्रा करना आपके लिए आंशिक रुप से शुभ रहेगा। कड़ी मेहनत और जोखिम पूर्ण क्षेत्रों से स्वयं को दूर रख आप इस विपरीत परिस्थिति को अनुकूल करने में सफल हो सकते हैं। साथ ही इस समय में आप अत्यधिक साहस करने से बचें।

करियर एवं प्रतियोगी परीक्षा:

माह अवधि के ग्रहों की स्थिति आपकी शैक्षिक संभावनाओं के लिए विशेष रुप से अनुकूल नहीं बनी हुई हैं। समय की प्रतिकूलता में आपका शिक्षकों के प्रति हठी व्यवहार सही नहीं रहेगा। आपको अपने इस स्वभाव को बदलने का प्रयास करना चाहिए। शिक्षा क्षेत्र में शीर्ष पर बने रहने के लिए आपको प्रेरणा की कमी का अनुभव हो सकता हैं। प्रेरणा की कमी से आप प्रयास करने के बाद भी प्रतिस्पर्धा में पीछे रह सकते हैं। इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों को सफलता सुनिश्चित करने के लिए विशेष कोचिंग लेनी होगी।

यात्रा

इस माह के सितारों की भविष्यवाणी आपके लिए शुभ फलदायी नहीं बन रही है। इसलिए इस समय में आपको यात्राएं करने से बचना चाहिए। समय में शुभता की कमी के कारण इस अवधि में आपको यात्राओं के दौरान चोट या शारीरिक परेशानी होने की संभावना बन रही है। इसलिए यात्रा अवधि में जोखिम कम से कम लेना और सावधानी रखना आपके लिए हितकारी रहेगा। नौकरी या व्यवासाय के लिए यदि इस माह में आपको यात्रा करनी भी पड़े तो आप सावधानी और पूर्वनियोजन करने के बाद ही यात्राओं का निर्णय लें। यात्राओं से जुड़े उद्देश्य प्राप्ति के योग आंशिक रुप से ही बन रहे है। इसके अलावा प्रसन्नता, खुशी और परिवार के साथ की गई यात्राओं में भी सुख और प्रेरणा की कमी बनी हुई है। बहुत आवश्यक होने पर आप पूर्व दिशा की यात्रा कर सकते हैं। इस दिशा में की गई यात्राएं कुछ शुभ फल दे सकती है।

परिवार एवं समाज

ग्रह गोचर के प्रतिकूल होने से परिवार का वातावरण कुप्रभावित होगा। संदेह करने की आदत पर नियंत्रण रखें। अन्यथा पत्नी के साथ सम्बन्धों में कड़वाहट बनी रहेगी। सहनशील बनें तथा अपने विचार परिपक्व, श्रेष्ठ व खुले रखें। भार्इयों के साथ मतभेद होने की सम्भावनाएं हैं। इसलिए विषम परिस्थितियों में धैर्य से काम लें तथा स्थिति को बिगड़ने न दें। बच्चे आपकी चिन्ता को बढ़ाएंगे और अपनी पढ़ार्इ पर कम ध्यान देंगे। इसलिए उनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें।

संतान

यदि आप अपने बच्चों को सही तरीके से नियंत्रण में लाने का प्रयास करेंगे तो वे बेहतर प्रदर्शन करेंगे। बच्चों के साथ समस्याएं अतिरिक्त ध्यान देने से सुलझ जाएंगी और विशेष रूप से उन्हें अनुशासित करने की दृष्टि से ध्यान देने का प्रयास करना होगा। उनकी उन्नति के मामले की किस्मत किसी पेंच में अटक सकती हैं। इसलिए शुभ परिणाम प्राप्ति हेतु अतिरिक्त शक्ति लगाने की आवश्यकता पड़ेगी। इनमें से अधिकतर बच्चे अन्तर्मुखी हो सकते हैं तथा कर्इ बार उदण्ड व जिद्दी होकर आपकी आज्ञाओं का उल्लंघन भी कर सकते हैं। परन्तु बच्चों की प्रशंसा करने से तथा उनकी मानसिक स्थिति को समझने से उनका सही मार्गदर्शन हो सकता है, जिसके प्रभाव से वे अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए कठिन परिश्रम करने हेतु उद्यत हो जाएंगे।

और अधिक जानकारी के लिये आज ही हमारे ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें और पाएँ १०% की छूट

तुला राशि के सामान्य गुण

भौतिक लक्षण तुला राशि

लंबा-पतला, सुदृढ़-सुडौल शरीर, सुंदर चेहरा, लावण्यमयी त्वचा, मध्यायु में गंजापन हो जाता है, भौंहें सुंदरता में वृद्धि करती हैं। नाक थोड़ी मुड़ी हुई (तोते जैसी) होती है, दांतों के मध्य में खाली जगह होती है, मस्तक उठा हुआ होता है।

अन्य गुण :

नम्र, दयालु, ईमानदार, न्याय करने में निपुण, निर्णय लेने से पूर्व हर पहलू का विश्लेषण करते हैं। दूसरों के धन के लालुप होते हैं मगर आश्रितों के सहायक रहते हैं। भावुक मगर लचीले स्वभाव के होते हैं। क्रोध शीघ्र शांत हो जाता है। स्वयं की बजाय अन्यों का अधिक ध्यान रखते हैं। वाद-विवाद में पटु होते हैं। सदा न्याय, शांति, प्रेम का समर्थन करते हैं। तुला वायु तत्व की राशि होने के कारण सदा सुंदरता और प्रकृति के प्रेमी होते हैं। पर्यटन के शौकीन होते हैं, इस कारण आवास में भी परिवर्तन कर लेते हैं। उच्चकोटि का जीवन यापन करते हैं। वेशभूषा, फर्नीचर, वाहन और अन्य सुविधाओं का ध्यान रखते हैं। व्यापार में कुशल होते हैं। अधिकांशतः लोकप्रिय होते हैं, व्यापार में अच्छे साझेदार साबित होते हैं। उत्तम सेल्समैन, लाएसां अधिकारी और रिसेप्शनिस्ट बनते हैं। कलाप्रेमी होते हैं और महिलाओं के मध्य विचरना पसंद करते हैं। सौभाग्यशाली महिलाएं इन्हें पसंद करती हैं।

संभाव्य रोग तुला राशि :

गुर्दों के रोग, मेरुदंड में दर्द, संक्रामक रोग। महिलाओं में गर्भाशय के रोग होते हैं। 18 से 27 वर्ष की आयु में बहुत प्रगति करते हैं, 28 से 42 वर्ष के मध्य उत्तम धनार्जन होता है। 8, 15, 35, 62 और 64 अशुभ वर्ष हैं।

व्यापारी, दुकान, अनाज का स्थान, व्यापारी का घर, वर्ण काला, मध्यम कद, शीर्षोदय, व्यापारिक स्थान, जवानी में पतला शरीर परन्तु मोटापे की ओर झुकाव, गोल चेहरा, पुरुष राशि की होती है।

तुला राशि के उपयुक्त व्यवसाय

अभिनय, कानून, गायन, फोटोग्राफी, फैशन डिजाइन एवं होटल व्यवसाय, फर्नीचर, सिलाई

तुला राशि की मित्र राशि

मिथुन, वृषभ, कन्या, मकर, कुंभ राशि

तुला राशि का तत्व

हवा

तुला राशि का संबद्ध चक्र

अनाहत