Kumbh Rashi Sign Masik Rashifal - मासिक कुंभ राशिफल - कुंभ राशि मासिक राशिफल

मासिक राशिफल (कुंभ राशि)

monthly_rashifal

स्वास्थ्य:

इस माह की ग्रह स्थिति एवं सितारें आपके लिए अनुकूल योग बना रहे हैं। स्वास्थ्य के लिए इस माह शुभ संकेत बन रहे हैं। इस माह में पाचन तंत्र विकार, जीर्ण रोग, गठिया, पेट फूलना और वायु की अधिकता से होने वाले रोग तथा पुराने रोग शीघ्र प्रभावी न होकर अनियमितताओं पर नियंत्रण लगायेंगे और आपको परेशानियों से काफी राहत मिलेगी। फिर भी इन रोगों के प्रति सतर्कता बनाए रखना हितकारी रहेगा। थोड़ी सावधानी बनाए रखने से स्वस्थता बनी रहेगी। एहतियात उपाय करने और समय पर उपचार करना आपको गंभीर रोगों से बचाएगा। इस माह आपको किसी भी प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसलिए इस माह स्वास्थ्य के संबंध में चिंता का कोई कारण नहीं बनेगा।

धन-सम्पत्ति:

वित्तीय संभावनाओं के पक्ष से सितारें आपके लिए अनुकूल स्थिति में नहीं हैं। इसके कारण आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं। माह अवधि में लेखकों, कवियों और अन्य कलाकारों को अपनी योग्यता दिखाने के अवसर कम ही मिल पायेंगे। इस अवधि विशेष में आपमें आत्मविश्वास की कमी रहेगी। इसके अलावा इस माह में आपकी पहल करने की क्षमता भी बहुत कम रहने की संभावनाएं बन रहीं हैं। शुभ परिणामों के लिए आपको स्थिर रहकर प्रयासरत रहना होगा। नये उद्यमों या व्यापार क्षेत्रों में निवेश करने के लिए समय की प्रतिकूलता बनी हुई है। नई योजनाओं को आरम्भ करने के लिए अभी समय आपके पक्ष में नहीं हैं। अतः इन योजनाओं को अभी रुका रहने दें।

कार्य व्यवसाय:

व्यावसायिक उन्नति के लिए यह माह आपके लिए उत्कृष्ट माह बना हुआ हैं। सितारों की स्थिति इस माह में अनुकूल बनी हुई हैं। कलात्मक विषयों और ललित कला से जुड़े विषयों के लिए परिस्थितियां संतोषजनक बनी हुई हैं। कार्यस्थल पर अपनी पूर्ण योग्यता के अनुसार योगदान देना आपको उत्तम लाभ प्रदान करेगा। आपका कार्यक्षेत्र जो भी हो आप साहस और आत्मविश्वास के साथ अपने उद्देश्यों के प्रति सचेत बने रहेंगे। जल्द से जल्द अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए आपको जोखिम पूर्ण क्षेत्रों में कार्य करने से बचना होगा। यात्रा करना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता हैं।

करियर एवं प्रतियोगी परीक्षा:

माह अवधि में सितारों की भविष्यवाणी आपके लिए विशेष रुप से लाभप्रद नहीं बन रही हैं। अतः यह समय शैक्षिक क्षेत्र में आपको चिंताएं दे सकता हैं। शैक्षिक क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंचने के लिए आपको प्रेरित रहना होगा। माह अवधि के दौरान आवश्यक प्रेरणा प्राप्त करने के लिए आपको अपने आंतरिक संसाधनों का प्रयोग करना होगा। अपने कार्यों से आपको स्वप्रेरित भी होना पड़ सकता हैं। तथा कला और विज्ञान के छात्रों को अपनी रैंकिंग को बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। इसके अलावा किसी भी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षा में बैठने वाले लोगों को परीक्षाओं में सफल होने के लिए अतिरिक्त कोचिंग लेनी पड़ सकती हैं। कोचिंग का निर्णय आपके सफलता के लिए निर्णायक साबित हो सकता है।

यात्रा

यात्रा के लिए इस माह के सितारों की स्थिति आपके लिए सकारात्मक नहीं बनी हुई है। अतः इस अवधि में यात्रा करना आपके लिए उपयोगी नहीं रहेगा। माह अवधि में यात्राओं में चोट या दुर्घटना की संभावना बन रही है। सफर के दौरान आपको शारीरिक परेशानी से बचना होगा। सतर्कता रखने से आप इस अवधि के जोखिम को कम कर सकते हैं। इसके अलावा आप नौकरी या व्यवसाय में प्रयास करना भी आपके लिए लाभकारी साबित नहीं होगा। यात्राओं के लिए विशेष रुप से रेल मार्ग या सड़क मार्ग का प्रयोग करें। प्रतिकूल समय में इन मार्गों से यात्रा करना आपको कुछ लाभ दे सकता है। यात्रा की सबसे अनुकूल दिशा पूर्व दिशा है।

परिवार एवं समाज

इस माह का ग्रह गोचर प्रतिकूल है इसलिए आपको कठिनार्इयों व संघर्ष की स्थितियों से गुजरना पड़ेगा। बात बात पर संदेह न करें अन्यथा पत्नी के साथ सम्बन्धों में कटुता आएगी। अपने व्यवहार को अनुशासित रखें और सहनशीलता तथा उदारता का रवैया अपनाएं। आपमें से बहुत से लोगों को अपने भार्इयों के साथ गम्भीर वैचारिक मतभेद का सामना करना पड़ेगा। यहां पर भी धैर्य तथा संवेदनशील स्थिति में उत्तेजित होने के लिए आपके अन्तर्मन का इंकार आपको समस्या से बचाएगा। बच्चों का सहयोग प्राप्त नहीं होगा। उनके व्यवहार पर कड़ी नजर रखनी होगी।

संतान

इस माह के ग्रह गोचर के परिणामस्वरूप आप अपने बच्चों से संतुष्ट रहेंगे तथा उनके बेहतर प्रदर्शन, मौलिक चिन्तन व कारगर कार्यविधि से आपको विशेष प्रसन्नता की अनुभूति होगी। इस प्रकार के प्रतिभाशाली बच्चों को अनुशासन प्रिय बनाना होगा ताकि वे लापरवाही का शिकार न हों। अभिभावकों को स्थिति को समझते हुए उचित मार्गदर्शन व प्रोत्साहन करना होगा तथा साथ ही इनके स्वास्थ्य आदि का भी ध्यान रखना होगा।

और अधिक जानकारी के लिये आज ही हमारे ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें और पाएँ १०% की छूट

कुंभ राशि के सामान्य गुण

भौतिक लक्षण कुंभ राशि (Kumbh Rashi)

मध्यम कद, हष्ट-पुष्ट, चेहरा सुंदर और गोल, गाल भरे हुए, कनपटियां और जांघें विकसित होती हैं। गोरा रंग, भूरे बाल, असुंदर दांत, पिंडलियों में मस्सा, शरीर पर घने बाल हाथ और पैर मोटे, नसें विकसित होती हैं।

अन्य गुण धर्म :

मानवीय दृष्टिकोण और प्रगतिशील जीवन और उसकी समस्याओं के प्रति स्वस्थ दृष्टिकोण रखते हैं। संकोची होते हैं, निर्णय लेने से पूर्व पूर्ण नापतोल करते हैं या अन्य लोगों द्वारा कार्यारंभ करने तक प्रतीक्षा करते हैं। सदा सतर्कता, धैर्य, एकाग्रता, अध्ययनशीलता से युक्त रहते हैं। वार्तालाप रुचिकर होता है। स्पष्टवादी, सबके प्रिय होते हैं। दयालु, अध्ययन प्रेमी और सज्जन होते हैं। प्रकृतिप्रेमी होते हैं। मित्रता निभाते हैं, रुचि-अरुचि तीव्र होती है। एकांतप्रिय होते हैं। अतीन्द्रिय शक्ति से युक्त होते हैं, ध्यान-साधना में रुचि होती है। स्मरणशक्ति तीव्र, दृष्टिकोण वैज्ञानिक होता है।

गरीबों के सेवक होते हैं। नवीन तकनीक और मशीनरी, अनुसंधान, निवेश आदि द्वारा धनार्जन करते हैं। तकनीकी शिक्षा में रुचि होती है। परिवार से लगाव होता है। जीवनसाथी के चुनाव में आयु को अनदेखी कर बुद्धि और शिक्षा में समानता पर जोर देते हैं। गृह सुसज्जित होता है जिसमें आधुनिक ढंग से पुरातत्विक सामग्री एकत्रित रहती है। अपने प्रेम को अभिव्यक्त नहीं करते। अगर इनका प्रेमी वासनप्रिय हो तो वह असंतुष्ट होता है क्योंकि कुंभ राशि के व्यक्ति शीतल होते हैं।

संभाव्य रोग कुंभ राशि (Kumbh Rashi) :

संक्रामक रोग, दंत व्याधि, टॉन्सिल आदि 22 से 40 वर्ष की आयु में संपन्नता रहती है। 41 से 43 वर्ष में हथियार, लोहे या काष्ठ से चोट की आशंका रहती है। 44 से 67 वर्ष भाग्यशाली होते हैं। 68 वर्ष से बाद का समय अशुभ होता है।

अशुभ वर्ष कुंभ राशि :

33, 48, 64

वे स्थान जहां पानी सूख जाता है, जहां शराब बनती है, जहां पक्षी रहते हैं और जहां घड़े रखे जाते हैं। पाप राशि, दिनबली, शीर्षोदय, देखने में सुंदर, प्रतिभावान, क्षमाशील स्वभाव का होता है। पुरुष राशि है।

कुंभ राशि के उपयुक्त व्यवसाय

सलाहकार, इंजीनियर, डॉक्टर, ज्योतिषी, तकनीकी और मैकेनिकल नौकरियां

कुंभ राशि की मित्र राशि

मिथुन, वृषभ, कन्या, तुला, मकर राशि

कुंभ राशि का तत्व

हवा

कुंभ राशि का संबद्ध चक्र

मूलाधार