Vrishabha Masik Rashifal - मासिक वृषभ राशिफल - वृषभ मासिक राशिफल

मासिक राशिफल (वृष राशि)

monthly_rashifal

स्वास्थ्य:

इस माह की ग्रह स्थिति आपके स्वास्थ्य को शुभता प्रदान कर अनुकूल योग बना रही है। आप अत्यधिक परिश्रम कर स्वयं पर व्यर्थ का दबाव डालने से बचें। इस विषय में सतर्क रहना लाभकारी रहेगा। आपको यह ध्यान से समझ लेना चाहिए और इसका सख्ती से पालन भी करना चाहिए कि आप अपने सामथ्र्य के अनुरूप परिश्रम करें। इसके विपरीत जाने पर आपको गंभीर रोगों का सामना करना पड़ सकता हैं। आपको अपने कार्यों की एक सूची तैयार कर समय सारणी बना कर कार्य करना चाहिए। पुरानी बीमारियां जैसे-गठिया आदि रोगों के शांत रहने से आपको काफी राहत मिलेगी। स्वास्थ्य के लिए यह माह बहुत शुभ माह बना हुआ हैं। इस माह में एहतियात और बचाव करना लाभदायक रहेगा।

धन-सम्पत्ति:

वित्तीय संभावनाओं के पक्ष से यह एक उत्कृष्ट माह सिद्ध होगा। अपने प्रयासों से आप अपनी योजनाओं को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। यह समय आपको लाभ देकर जाएगा। लेखकों, कवियों और अन्य कलाकारों के लिए इस माह अवधि में आशानुसार सफलता प्राप्ति की बहुत संभावनाएं बन रही हैं। इस अवधि में प्राप्त होने वाले अधिकतर लाभ आध्यात्मिक स्तर के कुछ प्रतिभाशाली लोगों के सहयोग के द्वारा प्राप्त होंगे। साहसपूर्ण होकर किए गये प्रयास और निर्णयों के फलस्वरुप आपको अच्छे सौदे और लाभ प्राप्त होंगे। नये उद्यमों में निवेश करने के लिए यदि आपकी कोई योजना है तो आपको साहस के साथ ऐसी योजनाओं पर कार्य शुरु करना चाहिए। यह समय ऐसे कार्यों के लिए काफी अनुकूल बना हुआ है।

कार्य व्यवसाय:

आपके पेशेवर जीवन के लिए इस माह के सितारों की स्थिति आपके लिए बहुत शुभ नहीं बनी हुई हैं। यात्रा के माध्यम से आप कोई बड़ा सौदा तय करने का प्रयास करेंगे। परन्तु यात्राओं से लाभ प्राप्ति के योग बहुत कम बन रहे हैं। फिर भी माह अवधि में पश्चिम दिशा में यात्रा कर आप कुछ मामूली लाभ कमा सकते हैं। आप चाहे व्यवसाय में हो या सेवा क्षेत्र में आपका अपने सहयोगियों के साथ गंभीर संघर्ष उत्पन्न हो सकता हैं। आपको ऐसी घटनाओं से बचाव करना होगा। आपके कार्य क्षेत्र के आसपास बाधाएं बनी हुई हैं। अतः इस समय में आप धैर्य से काम लें। जोखिम और अत्यधिक साहसपूर्ण क्षेत्रों में कार्य करना आपके लिए इस समय में सही नहीं होगा। जहां तक हो सकें ऐसे क्षेत्रों में कार्य कर लाभ प्राप्त करने के प्रयासों से बचें। माह अवधि में आप कड़ी मेहनत करेंगे, लेकिन परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं होंगी। इससे योजना अनुसार उद्देश्यों को प्राप्त करने के आपके प्रयास विफल हो जायेंगे। फिर भी आप इस समय में धैर्य बनाए रखें।

करियर एवं प्रतियोगी परीक्षा:

शैक्षिक सफलताओं के लिए यह माह सुखद योग लिए हुए नहीं हैं। इस अवधि में आपको शिक्षा क्षेत्र में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि इस अवधि में आपको प्रेरणा प्राप्त नहीं होगी। अपने पाठ्यक्रम में आप अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों का अतिरिक्त कोचिंग लेना लाभदायक रहेगा। कला और विज्ञान के छात्रों को अपनी रैंकिंग बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। इसके अलावा अध्ययन कार्यों में प्रेरणा की कमी का अनुभव हो सकता हैं। दृढ़ संकल्प और दृढ़ता के साथ विषयों का अध्ययन करने से आप विपरीत समय में भी सामान्य सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

यात्रा

यात्राएं करने के लिए इस माह के ग्रहों की स्थिति आपके लिए सुखद नहीं बनी रही है। अतः इस माह की यात्राएं आपके लिए बहुत उत्साहजनक नहीं बन रही हैं। यात्राओं के लिए यह माह उपयोगी नहीं बना हुआ है। इस अवधि में नौकरी या व्यवसाय के सिलसिले में आपको कम से कम यात्राएं करनी चाहिए। अत्यधिक प्रयास करने पर भी इस अवधि में आप अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने में पूरी तरह से सफल नहीं हो पायेंगे। बहुत आवश्यक होने पर आप यात्रा करने करने के लिए रेल मार्ग या सड़क मार्ग का प्रयोग कर सकते है। माह अवधि की प्रतिकूल परिस्थितियों में कमी करने के लिए आप जहां तक हो सके अनावश्यक यात्राओं को स्थगित करें, क्योंकि इस अवधि की यात्राओं में आपको चोट या शारीरिक परेशानी होने की संभावना बन रही हैं। इस समय में कम से कम जोखिम लेना आपके लिए हितकारी रहेगा।

परिवार एवं समाज

ग्रह गोचर के हिसाब से यह माह विशेष लाभदायक तो है ही साथ ही परिवार में सर्वविध उन्नति के अतिरिक्त आपमें से कुछ लोगों को भार्इयों के साथ मधुर सम्बन्धों के चलते शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक रूप से भी परिवार की कुल आय में बढ़ोत्तरी होगी जिससे इस माह आप अपने आप को सहज महसूस करेंगे तथा पारिवारिक वातावरण भी आपके लिए विशेष प्रसन्नता देने वाला होगा। सभी सदस्यों के साथ तालमेल बना रहेगा तथा परिवार के बड़े आपको आपके व्यवहार से प्रसन्न होकर शुभाशीष देंगे।

संतान

इस माह में बच्चों की उन्नति की राह कठिनार्इयों भरी है। उनका व्यवहार भी उद्दण्डता वाला होगा। इनमें से कुछ की अपने सहोदर भार्इ बहनों से तकरार हो सकती है। परिस्थिति का विश्लेषण करके इन बच्चों के झगड़ों को निपटाएं। पढ़ार्इ में इनका प्रदर्शन औसत से कम दर्जे का होगा तथा प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने वाले बच्चों को विशेष सफलता मिलने के संकेत कम हैं। उन्हें अतिरिक्त कोचिंग और कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। वाणिज्य तथा खातों की गणना आदि कार्यों से जुड़े विद्यार्थियों को अधिक कठिनार्इयों का सामना करना पड़ेगा।

और अधिक जानकारी के लिये आज ही हमारे ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें और पाएँ १०% की छूट

वृष राशि के सामान्य गुण

भौतिक लक्षण वृष राशि

मध्यम कद, प्रायः मोटा शरीर, चौड़ा मस्तक, मोटी गर्दन, सुंदर आकर्षक चेहरा, बड़े कान और आंखें, चौड़े कंघे, गठीला शरीर, गेहुंआ रंग, सफेद दांत, भारी जांघें, घुंघराले बाल, कमर या बगल में मस्सा।

अन्य गुणः

प्रेमपूर्ण व्यवहार, सौंदर्य उपासक, संगीत और कला में रुचि। आरामपसंद, प्रेम, सुविधाओं और उत्तम भोजन में रुचि। उत्तम शारीरिक और मानसिक शक्ति। अच्छे मित्र, स्पष्टवादी। निष्कर्ष निकालने से पूर्व भले-बुरे का अध्ययन। धन संचयी, खर्च में सावधान। आत्मनिर्भर, स्वयं की विशिष्ट कार्य प्रणाली और सिद्धांत। कूटनीतिक व्यवहार के कारण इनकों समझना कठिन होता है।

बारीकी के काम में महारत, स्मरण शक्ति उत्तम, प्रत्येक कार्य प्रसन्नतापूर्वक संपन्न करते हैं। उच्चकोटि के पदों पर कार्यरत, सुख-सुविधाओं की सामग्री जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान, सौंदर्य प्रसाधन, बाग-बगीचे, इत्र, आभूषण आदि के व्यापार में रुचि। उत्तम अभिनेता, संगीतज्ञ, फिल्म निर्माता आदि होते हैं। कन्या विद्यालय या महिला क्लब में कार्यरत। भाग्यवान, आभूषणों और बागवानी पर धन व्यय करते हैं। विपरीत लिंग के व्यक्ति आकर्षित होते हैं, कन्या संतान अधिक होती है। विवाहित जीवन में तलाक बहुत कम होते हैं।

संभावित रोग वृष राशि :

टॉन्सिल, डिप्थीरिया, पायरिया, जुकाम, कब्ज। जीवन में एक बार मतिभ्रम अवश्य होता है। 8 से 16 और 36 से 47 वर्ष की आयु में पारिवारिक समस्याओं के कारण मानसिक कष्ट होता है। उन्हें कठिनाइयों में हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।

कठिन वर्ष वृष राशि:

1, 2, 8, 33, 44 और 61

वन अथवा खेत, जहां पशु बाँधे जाते हैं, जलपूर्ण खेत जहां धान पैदा होता है। शुभ राशि, स्त्री राशि, क्षमाशील, चौड़ी जांघें, बड़ा चेहरा, तुनुक मिज+ाज जब किसी बात पर क्रोधित हो जाए, व्यापारी वर्ग पृष्ठोदय तथा रात्रिबली होती है।

वृष राशि के उपयुक्त व्यवसाय

संगीत और अन्य कला की, सौंदर्य, मीडिया, विज्ञापन, बैंकिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, वाणिज्य और व्यापार

वृष राशि की मित्र राशि

मिथुन, कन्या, तुला, मकर, कुंभ राशि

वृष राशि का तत्व

पृथ्वी

वृष राशि का संबद्ध चक्र

अनाहत