Mesh Masik Rashifal - मासिक मेष राशिफल - मेष मासिक राशिफल

मासिक राशिफल (मेष राशि)

monthly_rashifal

स्वास्थ्य:

इस माह की ग्रह स्थिति आपके स्वास्थ्य को शुभता प्रदान कर अनुकूल योग बना रही है। आप अत्यधिक परिश्रम कर स्वयं पर व्यर्थ का दबाव डालने से बचें। इस विषय में सतर्क रहना लाभकारी रहेगा। आपको यह ध्यान से समझ लेना चाहिए और इसका सख्ती से पालन भी करना चाहिए कि आप अपने सामथ्र्य के अनुरूप परिश्रम करें। इसके विपरीत जाने पर आपको गंभीर रोगों का सामना करना पड़ सकता हैं। आपको अपने कार्यों की एक सूची तैयार कर समय सारणी बना कर कार्य करना चाहिए। पुरानी बीमारियां जैसे-गठिया आदि रोगों के शांत रहने से आपको काफी राहत मिलेगी। स्वास्थ्य के लिए यह माह बहुत शुभ माह बना हुआ हैं। इस माह में एहतियात और बचाव करना लाभदायक रहेगा।

धन-सम्पत्ति:

इस माह में बन रही ग्रहों की स्थिति आर्थिक पक्ष से आपको शुभता प्रदान नहीं कर रही हैं। अतः इस अवधि में आप स्वयं में आत्मविश्वास की कमी और पहल क्षमता को दूर करने का प्रयास करें। इसका प्रभाव आपकी योग्यता पर पड़ रहा है। यह प्रतिकूल समय है इसमें आप स्थिर होकर प्रयासरत रहें। नवीन उद्यमों में निवेश करने के लिए सितारों का योग बहुत सौहार्दपूर्ण नहीं बन रहा है। इस प्रकार की योजनाओं को आने वाले अनुकूल अवधि के लिए स्थगित कर देना ही हितकारी रहेगा। इसके अलावा लेखकों, कवियों और कला जगत के अन्य व्यक्तियों की दूरदर्शिता से आपको मदद मिल सकती है। ऐसे व्यक्तियों के लिए भी स्थिति सुखमय बनी हुई है।

कार्य व्यवसाय:

पेशेवर उन्नति के लिए इस माह की ग्रह स्थिति काफी अनुकूल बनी हुई हैं। समय की शुभता का लाभ उठाने के लिए आपको अपना दृष्टिकोण विस्तृत रखना होगा। इस समय आपको अत्यधिक कार्य करना पड़ सकता हैं। प्रयास करने से आप अनुकूल लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। इस अवधि में साहस पूर्ण क्षेत्रों में कार्य करने का दृष्टिकोण आपको मध्यम स्तरीय लाभ देगा। अतः अवधि विशेष में आप व्यर्थ के जोखिम लेने से बचें। आप चाहे व्यापार में हो या सेवा क्षेत्र में आप की पद स्थिति स्थिर बनी हुई हैं। आपमें असंतोष की भावना विद्यमान हो सकती हैं। इस समय की व्यावसायिक यात्राओं से आप अच्छे सौदे करने में सफल रहेंगे। यात्रा के लिए पश्चिम दिशा अनुकूल रहेगी।

करियर एवं प्रतियोगी परीक्षा:

शैक्षिक संभावनाओं के लिए यह एक फायदेमंद माह बना हुआ हैं। इस माह के सितारों की स्थिति आपके लिए शुभ फलदायी बनी हुई हैं। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग इलेक्ट्रॉनिक्स, चिकित्सा के छात्र, विशेष रूप से सजर्री के क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को समय की शुभता का लाभ प्राप्त होगा। वास्तव में यह माह कौशल और निपुणता का प्रयोग करते हुए, अपने प्रयासों के द्वारा उल्लेखनीय सफलता प्राप्ति के योग बना रहा हैं। भाषा, साहित्य पत्रकारिता, और जन-संचार जैसे अन्य क्षेत्रों में शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए समय की स्थिति सुखद बनी हुई हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले लोगों के लिए स्थिति बेहद फायदेमंद बनी हुई हैं।

यात्रा

यात्राएं करने के लिए इस माह के ग्रहों की स्थिति आपके लिए सुखद नहीं बनी रही है। अतः इस माह की यात्राएं आपके लिए बहुत उत्साहजनक नहीं बन रही हैं। यात्राओं के लिए यह माह उपयोगी नहीं बना हुआ है। इस अवधि में नौकरी या व्यवसाय के सिलसिले में आपको कम से कम यात्राएं करनी चाहिए। अत्यधिक प्रयास करने पर भी इस अवधि में आप अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने में पूरी तरह से सफल नहीं हो पायेंगे। बहुत आवश्यक होने पर आप यात्रा करने करने के लिए रेल मार्ग या सड़क मार्ग का प्रयोग कर सकते है। माह अवधि की प्रतिकूल परिस्थितियों में कमी करने के लिए आप जहां तक हो सके अनावश्यक यात्राओं को स्थगित करें, क्योंकि इस अवधि की यात्राओं में आपको चोट या शारीरिक परेशानी होने की संभावना बन रही हैं। इस समय में कम से कम जोखिम लेना आपके लिए हितकारी रहेगा।

परिवार एवं समाज

ग्रह गोचर के हिसाब से यह माह विशेष लाभदायक तो है ही साथ ही परिवार में सर्वविध उन्नति के अतिरिक्त आपमें से कुछ लोगों को भार्इयों के साथ मधुर सम्बन्धों के चलते शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक रूप से भी परिवार की कुल आय में बढ़ोत्तरी होगी जिससे इस माह आप अपने आप को सहज महसूस करेंगे तथा पारिवारिक वातावरण भी आपके लिए विशेष प्रसन्नता देने वाला होगा। सभी सदस्यों के साथ तालमेल बना रहेगा तथा परिवार के बड़े आपको आपके व्यवहार से प्रसन्न होकर शुभाशीष देंगे।

संतान

इस माह के अनुकूल ग्रह गोचर के चलते आपके बच्चे कुछ असाधारण प्रदर्शन कर सकते हैं। अधिकतर बच्चे अनुशासन में नहीं रहेंगे। परन्तु उनका प्रदर्शन औसत से नीचे नहीं गिरेगा। बहुत से बच्चे नेतृत्व क्षमता सम्पन्न होने लगेंगे। जीवन के उत्तरार्द्ध को उज्ज्वल बनाने के लिए ये बच्चे अवश्य ही अच्छी नींव डालेंगे। अधिकतर बच्चे मां बाप के लिए थोड़ी बहुत चिन्ताएं भी उत्पन्न कर सकते हैं परन्तु बुद्धिमत्ता पूर्वक मार्गदर्शन करने से ये बच्चे आगे चलकर कुछ असाधारण कार्य करने की क्षमताओं से सम्पन्न हो सकेंगे।

और अधिक जानकारी के लिये आज ही हमारे ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें और पाएँ १०% की छूट

मेष राशि के सामान्य गुण

भौतिक लक्षण मेष राशि :

मध्यम कद, पतला मांसल शरीर, लंबा चेहरा और गर्दन, चौड़ा मस्तक, सिर या कनपटी पर निशान, सुदृढ़ दंतपक्ति, गोल आंखें, घुंघराले बाल।

अन्य गुणः

महत्वाकांक्षी, अग्रणी और उत्साही, अड़ियल मगर स्पष्टवादी, व्यावहारिक, सौंदर्य, कला और सुरुचि प्रेमी। साहसिक, वाद-विवाद में रुचि, झगड़ालू। धार्मिक कट्टरपंथी, धैर्यहीन। जल से डर, भ्रमण प्रिय, प्रारंभिक जीवन में संघर्ष रहते हैं। योजना बनाने में निपुण, कार्यगति तीव्र, प्रशासन में सक्षम। दीर्घकालीन कार्यों में अरुचि। संकट का सामना करने की प्रतिभा परंतु दीर्घकालीन कष्टों से लड़ने में अक्षम। दूरदृष्टि, आदर्शवादी, उचित-अनुचित के मापदंडों का स्वयं निर्माता। लघु स्तर के कार्यों में अरुचि, विशालकाय उद्यमों से लगाव। उत्तम स्वभाव और आकर्षण, विपरीत लिंग के व्यक्ति प्रभावित होते हैं। जीवन का स्वयं निर्माता, कामी, प्रेम प्रसंगों में असफल। गृह और परिवार से लगाव, सदा परिवारजनों के मध्य रहना पसंद करते हैं। घर को साफ-सुथरा रखते हैं। सरकार में उच्च पदों पर आसीन।

सौभाग्यशाली वर्ष मेष राशि :

16, 20, 28, 34, 41, 48, 51

कष्टप्रद वर्ष मेष राशि :

1, 3, 6, 8, 15, 21, 36, 40, 45, 56, 63

संभावित रोग मेष राशि :

सिरदर्द, जलना, तीव्र ज्वर, पक्षाघात, मुंहासे, आधा-सीसी का दर्द, चेचक और स्नायविक व्याधियां। अधिक विश्राम और निद्रा, स्वादिष्ट भोजन और सब्जियों में रुचि।

रत्नों के रखने का स्थान, धातु, अग्नि, खनिज पदार्थ, लाल रंग, पाप राशि, मिलनसार, तुनुक मिजाज, झूठ बोलना, पृष्ठोदय, पुरुष राशि, क्रूर राशि, अग्नि तत्व, रजो गुण, दिनबली होती है।

मेष राशि के उपयुक्त व्यवसाय

पुलिस, सेना, खनन, सिविल सेवा, राजनीति, मेडिकल एवं पत्रकारिता

मेष राशि की मित्र राशि

कर्क, सिंह, धनु, मीन, वृश्चिक

मेष राशि का तत्व

आग

मेष राशि का संबद्ध चक्र

मणिपुर