Kanya Masik Rashifal - मासिक कन्या राशिफल - कन्या मासिक राशिफल

मासिक राशिफल (कन्या राशि)

monthly_rashifal

स्वास्थ्य:

इस माह के सितारों का योग आपके स्वास्थ्य के लिए काफी अनुकूल है। फिर भी अत्यधिक परिश्रम से काम न लेने और सतर्कता बनाए रखने से आप रोग मुक्त बने रहेंगे। ऐसा न करने पर आप को बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं। इसलिए जहां तक हो सके आप सामथ्र्य से अधिक परिश्रम न करें। अपने शरीर पर अनावश्यक रूप से तनाव लेना आपके लिए सही नहीं होगा। कार्यों की समय सारणी निर्धारित करने से इस समस्या से बचा जा सकता हैं। यही आपकी अधिकांश समस्याओं का समाधान हैं। इस माह आपको मांसपेशियों में ऐंठन की परेशानी बन सकती हैं। यह रोग आंशिक अवधि के लिए ही प्रभावी होगा। फिर भी इस शुभ माह में किसी प्रकार की गंभीर रोग होने की संभावना नहीं बन रही हैं।

धन-सम्पत्ति:

इस माह में सितारों का संयोजन आपकी वित्तीय संभावनाओं के पक्ष से शुभ होकर, बड़ा सौदा तय होने की संभावनाएं बना रहा है। अपने सहयोगियों, कार्यकर्ताओं और निम्न सामाजिक स्तर रखने वाले वर्ग की सेवाओं और सहयोग से आपके लाभ बढ़ेंगे। यह लाभ आपके लिए महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। इसके अतिरिक्त किसी बुजुर्ग सज्जन के सहयोग से भी आपके लाभों में उछाल आ सकता है। इस अवधि में अचानक से अप्रत्याशित लाभ की संभावना ओं से भी इंकार नहीं किया जा सकता हैं। नये उद्यमों में निवेश करने के लिए समय काफी अनुकूल बन रहा है।

कार्य व्यवसाय:

माह अवधि में आपकी पेशेवर उन्नति के लिए काफी उज्जवल संभावनाएं बनी हुई हैं। व्यापारिक क्षेत्र के अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए आप दक्षता और मेहनत के साथ प्रयास करें। यह आपको पर्याप्त लाभ देकर जाएगा। व्यापार या सेवा क्षेत्र दोनों में आपकी स्थिति सुरक्षित बनी हुई हैं। आपको अपना कार्य पसन्द आयेगा और आप अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। इस अवधि में किसी प्रकार की समस्या नहीं बनी हुई हैं। इसके अलावा यात्रा के द्वारा सौदे तय करना भी आपके लिए अत्यंत लाभकारी रहेगा। यात्रा की सबसे अनुकूल दिशा पश्चिम दिशा हैं। शीघ्र लाभ प्राप्ति के लिए आप कानून के बाहर जाकर भी कार्य करने का प्रयास कर सकते हैं। दृढ़ता से आपको अपनी इस प्रवृत्ति को नियंत्रित करना चाहिए।

करियर एवं प्रतियोगी परीक्षा:

माह अवधि में जहां तक आपकी शैक्षिक संभावनाओं का सवाल है, इस माह के सितारों की भविष्यवाणी आपके लिए बहुत उत्साहवर्धक नहीं बन रही हैं। शैक्षिक क्षेत्र में शीर्ष पर बने रहने के लिए आपमें प्रेरणा की कमी होगी। माह अवधि में प्रेरणा और मनोबल दोनों को आपको उच्च रखना होगा। यह आपको प्रयास करने के बावजूद प्रतिस्पर्धा में सफलता के निर्णयों से दूर लेकर जाएगी। किसी भी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को विशेष कोचिंग लेनी होगी। कोचिंग से सफलता प्राप्ति के संयोग बढ़ जाएंगे। इसके अतिरिक्त इस अवधि में आपका अपने शिक्षकों और वरिष्ठ नागरिकों के प्रति स्वभाव हठी हो सकता हैं। आपको अपने इस स्वभाव को बदलना चाहिए।

यात्रा

इस माह में यात्रा करना आपके लिए अनुकूल नहीं रहेगा, क्योंकि इस माह के सितारों की स्थिति यात्राओं के पक्ष से बहुत मददगार नहीं बनी हुई है। नौकरी या व्यवसाय के कार्यों के लिए आपको यात्रा करनी भी पड़े तो आप बहुत सावधानी के साथ यात्रा कर सकते है। यात्राएं अपने उद्देश्यों में पूर्ण सफल नहीं हो पायेंगी। समय की प्रतिकूलता होने के कारण इस अवधि की यात्राओं का फल आपके लिए फायदेमंद न रहने की संभावना बन रही है। यात्रा करने के लिए आप सड़क मार्ग या रेल मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं। यात्रा की सबसे अनुकूल दिशा पूर्व दिशा है। यात्राओं से लाभ प्राप्ति के योग बहुत कम बन रहे है। यात्राओं में चोट या दुर्घटना की स्थिति बन सकती है। सावधानी बरतने से आप जोखिमों को कम कर सकते हैं।

परिवार एवं समाज

ग्रह योग के अनुसार पारिवारिक कल्याण की सम्भावनाएं अल्प हैं। अपने भार्इयों के साथ मतभेद की सम्भावनाओं को कम करने के लिए धैर्य व शान्तिपूर्वक विषम परिस्थियों का सामना करना होगा। पत्नी के साथ सम्बन्धों की स्थिति को बेहतर करने के लिए शक न करें अन्यथा बेहतरी की समस्त सम्भावनाएं निरस्त हो जाएंगी। बच्चे भी शत्रुवत् व्यवहार करेंगे। उनका शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन भी निम्न स्तर का रहेगा। अतः उन पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

संतान

इस माह के ग्रह गोचर के कुप्रभाव से बच्चों की उन्नति की अपेक्षा करना व्यर्थ होगा। उनका व्यवहार संतोषजनक नहीं होगा। उद्दण्ड किस्म के बच्चों का अपने भार्इयों से झगड़ा हो सकता है। अभिभावकों को उन्हें संभालने की आवश्यकता है। ये बच्चे अध्ययन कार्य में भी कुछ विशेष नहीं कर सकेंगे तथा प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने वाले बच्चे भी बिना कोचिंग के सफल नहीं हो सकेंगे। कुछ एक बच्चों की कार्य प्रणाली बेहतर परिणाम भी ला सकती है।

और अधिक जानकारी के लिये आज ही हमारे ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें और पाएँ १०% की छूट

कन्या राशि के सामान्य गुण

भौतिक लक्षण कन्या राशि

मध्यम कद, काले बाल और आंख, त्वरित चुस्त चाल, वास्तविक आयु से कम के प्रतीत होते हैं, विकसित छाती, सीधी नाक, पतली और तीखी आवाज, धनुषाकार धनी भौंहें, गर्दन या जांधों पर निशान।

अन्य गुण :

बहुत बुद्धिमान, विश्लेषक, विलक्षण बुद्धि वाला अन्य की भावनाओं और त्रुटियों का निंदक। भाषाओं के ज्ञानी होते हैं और किसी प्रक्रिया को समझने में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का उपयोग करते हैं। भावनाओं में बह जाते हैं। सोच समझ कर निर्णय लेते हैं। आत्मविश्वास की कमी, घबराये से रहते हैं। सुव्यवस्थित अपने विचार की बारीकियों को समझने में सक्षम होते हैं। स्वयं के स्वार्थ के प्रति जागरूक, मितव्ययी, कूटनीतिज्ञ, चतुर होते हैं। गृहसज्जा में निपुण, गणितज्ञ, परविद्या में रुचि होती है।

संभावित रोग कन्या राशि :

उदर रोगों से सावधान रहना चाहिए। पेचिश, टायफायड, पथरी आदि संभाव्य रोग है। विवाह में विलंब, वैवाहिक जीवन सुखी, संतान कम होती है। आय उत्तम, कार्य-व्यवसाय में सफलता, संपत्ति के मालिक होते हैं। नाममात्र की व्याधि होने पर भी डॉक्टर के पास चले जाते हैं। पृथ्वी तत्व की राशि होने के कारण बागवानी और खेती में रुचि लेते हैं। धन संचय में रुचि होती है।

20 से 25 वर्ष की आयु में सफल और साहसी होते हैं। 25 से 35 वर्ष की आयु में स्वयं का मकान होता है। 36 से 48 वर्ष कष्टप्रद होते हैं। 49 से 62 वर्ष सौभाग्यशाली होते हैं, अचानक लाभ होता है। 23 और 24वें वर्ष बहुत उत्तम रहते हैं जबकि 4, 16, 22, 36 और 55 वें वर्ष कष्टप्रद होते हैं। जीवन के अंतिम चरण में टी. बी. हो सकती है।

स्त्री राशि, मनोरंजन के स्थान, चारागाह, शुभ राशि, मध्यम कद शीर्षोदय राशि, पौधों वाली भूमि, कन्धों तथा भुजाओं का झुकना, सच्चा दयालुता, काले बाल, अच्छी मानसिक योग्यता, विधि अनुसार कार्य करने वाली तर्कशील होती है।

कन्या राशि के उपयुक्त व्यवसाय

लेखाकार, मनोचिकित्सक, क्लर्क, डॉक्टर, पायलट, संपादक और लेखक, स्टेशनरी की दुकान

कन्या राशि की मित्र राशि

मिथुन, वृषभ, तुला, मकर, कुंभ राशि

कन्या राशि का तत्व

पृथ्वी

कन्या राशि का संबद्ध चक्र

विशुद्ध