Vrishchik Masik Rashifal - मासिक वृश्चिक राशिफल - वृश्चिक मासिक राशिफल

मासिक राशिफल (वृश्चिक राशि)

monthly_rashifal

स्वास्थ्य:

इस माह ग्रह, नक्षत्रों का संयोजन आपके स्वास्थ्य के मामलों के लिए बहुत अनुकूल और उत्तम फलदायक बना हुआ हैं। पहले से चले आ रहे बुखार और शीघ्र क्रोध की स्थिति तथा अचानक होने वाली बीमारियों से आपको काफी राहत मिलेगी। इसके अतिरिक्त सबसे पुरानी बीमारियों से राहत के शुभ संकेत बन रहे है। स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह माह बहुत अनुकूल माह होना चाहिए। इस माह के ग्रह योग के अनुसार एहतियात और सावधानी न रखने पर दुर्घटना या हिंसक चोट की स्थिति बन सकती हैं। इसलिए आप जहां तक हो सके अपनी रक्षा हेतु सावधानियां बरतें। दुर्घटना की संभावना आपके लिए आंशिक चिंता का कारण बन सकती हैं। सतर्कता बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

धन-सम्पत्ति:

इस माह के सितारें आपकी वित्तीय संभावनाओं के लिए बहुत अनुकूल बनी हुई है। आध्यात्मिक स्तर और आपसे सीखने वाले किसी प्रतिभाशाली व्यक्ति के साथ जुड़ने से आपको पर्याप्त लाभ प्राप्त हो सकते है। उच्च आध्यात्मिक उपलब्धियां आपके लिए काफी संतोषजनक सिद्ध होंगी। व्यवसायिक गतिविधियों को सुचारु रुप से चलाने के लिए आपको अपना साहस उच्च रखना होगा। इस माह आप बड़ी सफलता प्राप्त करेंगे। नये उद्यमों में धन निवेश करने के लिए यह काफी अनुकूल माह है। इस प्रकार की योजनाओं को पूर्ण करने के लिए यह समय बहुत शुभ बना हुआ है।

कार्य व्यवसाय:

सितारों की स्थिति के अनुसार इस माह में आपकी व्यावसायिक संभावनाएं काफी फायदेमंद बनी हुई हैं। फैशन इत्यादि क्षेत्रों से जुड़कर कार्य करना आपको लाभ प्राप्तियां दे सकता हैं। इस माह में पेशेवर जीवन में आपको बहुत सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जोखिम लिए बिना काफी कड़ी मेहनत कर आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। जोखिम पूर्ण क्षेत्रों में कार्य करना आपके लिए सही नहीं बना हुआ हैं। आपको इस प्रकार के विषयों से दूर रहना चाहिए। सौदे तय करने के लिए यात्रा करना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता हैं। माह अवधि की शुभ दिशा पूर्व दिशा हैं। इंजीनियर और तकनीकी लोग इस माह अवधि में बड़े सौदे तय करने में सफल रहेंगे। व्यापारिक गतिविधियों के लिए यह लाभदायक माह बना हुआ हैं। कुल मिलाकर यह माह आपके लिए काफी लाभकारी माह साबित होगा।

करियर एवं प्रतियोगी परीक्षा:

शैक्षिक गतिविधियों के पक्ष से इस माह के सितारें आपके लिए काफी अनुकूल बन रहे हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को माह अवधि में सफलता प्राप्ति के आवश्यक अवसर मिल सकते हैं। अपने मनपसंद क्षेत्रों में आपको शिक्षा प्राप्ति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कानून, इंजीनियरिंग और चिकित्सा के छात्रों को काफी अच्छघ् परिणाम प्राप्त होंगे। इस वर्ग को शीर्ष पर रहने के लिए प्रेरणा भाव को बनाए रखना होगा। ज्ञान अर्जन करने के लिए आपको मन से तैयार रहना होगा। यह प्रवृति आपको सीखने में सहायता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा में बैठने वाले व्यक्तियों को सामान्य प्रयास से ही अपने उद्देश्यों की प्राप्ति हो सकती हैं।

यात्रा

इस माह के सितारों की स्थिति आपकी यात्राओं के लिए शुभ नहीं बन रही है। अतः इस अवधि में यात्रा करना आपको अनुकूल परिणाम नहीं दे पाएगा। फिर भी संकेत मिल रहे है कि आप किसी तीर्थ यात्राओं पर जा सकते हैं। धर्मस्थलों की यात्रा करने में भी सुख की स्थिति कम और असुविधा की स्थिति अधिक बनी हुई है। यह अवधि आपकी दीर्घकालीन यात्राओं के लिए बहुत अच्छी नहीं बनी हुई है। इस अवधि में आपको यात्राओं के दौरान चोट या कुछ शारीरिक परेशानी हो सकती है। सावधानी बनाए रखना हितकारी रहेगा। बहुत आवश्यक होने पर यात्रा करनी भी पड़े तो आप सुरक्षा को विशेष महत्व दें। सावधानी रखने से दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है। इसके अतिरिक्त उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए देश या विदेश यात्रा करने वाले को भी कुछ अतिरिक्त सावधानी रखनी होगी।

परिवार एवं समाज

यह माह ग्रह गोचर से अनुकूल है। फलतः आपको अपेक्षित शुभ परिणाम प्राप्त होंगे तथा जीवनसाथी के साथ सम्बन्धों में मधुरता आएगी। आप इन परिस्थितियों से संतुष्ट रहेंगे तथा बच्चों के व्यवहार आचरण व बेहतर प्रदर्शन से भी प्रसन्न होंगे। आपमें से कुछ लोग भार्इयों के सहयोग व प्रेम की अपेक्षा रख सकते हैं। साथ ही बड़े-बुजुर्गों के हार्दिक अभिनन्दन व शुभाशीष से भी लाभान्वित होंगे। आर्थिक रूप से अत्यधिक लाभ होने के संकेत हैं, जिससे कुल आय में इजाफा होगा। कुल मिलाकर अत्यन्त लाभकारी माह रहेगा और साथ ही घर में किसी मांगलिक उत्सव का प्रायोजन होगा।

संतान

अनुकूल ग्रह गोचर से आपके बच्चों की उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। विशेष रूप से यदि सावधानीपूर्वक योजना बनार्इ जाए तो नतीजे सुधार प्राप्त करेंगे। अधिकतर बच्चे अपने अध्ययन व अन्य गतिविधियों में औसत से बेहतर नतीजे लाने में सफल होंगे। अनुशासन और आज्ञा पालन में कुछ कमी रह सकती है। परन्तु फिर भी अधिकतर बच्चे इस दिशा में सोचेंगे और मौलिक चिन्तन व कार्यविधि की दृष्टि से प्रभावशाली व कारगर कदम उठाएंगे। अभिवभावकों को पारखी नजर से हर परिस्थिति को पहचानने की आवश्यकता है तथा इनकी प्रतिभा को निखारने के अतिरिक्त इन्हें अनुशासन प्रिय बनने के संस्कार देने होंगे। इनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

और अधिक जानकारी के लिये आज ही हमारे ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें और पाएँ १०% की छूट

वृश्चिक राशि के सामान्य गुण

भौतिक लक्षण वृश्चिक राशि

मध्यम कद, सुडौल शरीर और अंग, चौड़ा चेहरा, घुंघराले बाल, श्याम वर्ण, उन्नत ठोड़ी।

अन्य गुण :

स्पष्टवादी, निडर, रूखा व्यवहार। उत्तम मस्तिष्क, बुद्धिमान, इच्छाशक्ति से युक्त। शब्दों का उत्तम चुनाव करते हैं। अन्य लोगों के मामलों में दखल नहीं देते हैं। अक्सर तानाशाह होते हैं, कभी थकान नहीं होती। जब तक आश्वस्त न हो जाएं कि उनका विषय का ज्ञान सर्वोच्च कोटि का है, मुह नहीं खोलते। वार्तालाप और लेखन में दक्ष होते हैं, अपने बुद्धिबल के सहारे रहते हैं। उच्चकोटि की प्रशासनिक क्षमता और आत्मविश्वास से युक्त होते हैं। गुप्त रूप से अपराध करने में सक्षम होते हैं। परिश्रम और साहस के बल पर धनार्जन करते हैं। स्वयं के बल पर सफल होते हैं। सामाजिक आंदोलनों में सक्रिय होते हैं। समाज में सलाहकार/नेता बनते हैं। सेना और पुलिस में सफलतापूर्वक कार्य करते हैं, इनके बहुत से शत्रु होते हैं। मौलिक अनुसंधान में चतुर होते हैं। अकेले रहकर बेहतर कार्य करते हैं। मैदान के खेलों के शौकीन होते हैं। संगीत, कला, नृत्य आदि में प्रवीण होते हैं। पराविद्या में रूचि होती है। काम-वासना अधिक होती है, साथी को पशु की तरह प्रयोग करते हैं।

संभाव्य रोग वृश्चिक राशि :

गुप्त रोग, प्रोस्टेंट ग्रंथि, पित्ताशय आदि के रोग आयु के 29 से 45 वर्ष सौभाग्यशाली होते हैं। 62 से 71 वर्ष की आयु में गंभीर व्याधि होती है या ऑपरेशन होता है।

अशुभ वर्ष वृश्चिक राशि :

11, 28, 38, 52, 62

छेद या बिल वाला स्थान, विष, शीर्षोदय राशि, चौड़ी, फैली हुई आंखें तथा छाती। बाल्यावस्था में बीमार, क्रूर कामों में रुचि, साहसी, सहनशक्ति, प्रबन्धक, स्त्री राशि होती है।

वृश्चिक राशि के उपयुक्त व्यवसाय

सेना, रक्षा, रेलवे, दूरसंचार, नौसेना, बीमा, चिकित्सा, मैकेनिकल और मशीनरी

वृश्चिक राशि की मित्र राशि

कर्क, सिंह, धनु, मीन, मेष राशि

वृश्चिक राशि का तत्व

पानी

वृश्चिक राशि का संबद्ध चक्र

मणिपुर