Mithun Masik Rashifal - मासिक मिथुन राशिफल - मिथुन साप्ताहिक राशिफल

मासिक राशिफल (मिथुन राशि)

monthly_rashifal

स्वास्थ्य:

ग्रह, सितारें आपके स्वास्थ्य की शुभता के लिए प्रतिकूल फलादेश नहीं कर रहे है। थोड़ी सावधानी बनाए रखने पर स्थिति शुभ बनी हुई हैं बुखार, सूजन या अचानक से तीव्र बीमारियां होने की आशंका बन रही हैं। इस स्थिति में बिना देरी के ईलाज करना लाभदायक रहेगा। किसी भी गंभीर बीमारी का कोई संकेत नहीं मिल रहा हैं। फिर भी तत्काल उपचार करना उत्तम रहेगा। माह अवधि में ग्रहों की स्थिति आपके सिर से संबंधित कुछ परेशानियां होने की संभावना बन रही हैं। हालांकि इस समय आपके लिए कोई खतरा नहीं बन रहा हैं। इस अवधि की अनुकूल परिस्थितियों में सिर के लिए कोई टॉनिक लिया जा सकता हैं। एहतियाती उपाय करना ईलाज से बेहतर रहेगा।

धन-सम्पत्ति:

इस माह के सितारों की स्थिति आपके उद्देश्यों को शुभता प्रदान कर रही है। समय की शुभता बनी हुई हैं। उच्च साहस और आत्मविश्वास के बल पर आप इस माह में अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने में सफल हो सकते है। इस माह में शीघ्र लाभ प्राप्ति के लिए आपको अपने उद्देश्य मध्यम स्तर के रखने होंगे। परिवहन उद्योग से संबंधित क्षेत्र में लगे लोगों को इस अवधि में विशेष रुप से लाभ प्राप्त हो सकते है। यह स्थिति भाग्य रत्नों से जुड़े व्यापारियों के लिए भी बन रहा है। इसके अतिरिक्त इस माह में नवीन उद्यमों में निवेश करने के लिए ग्रह योग काफी शुभ बना हुआ है।

कार्य व्यवसाय:

माह अवधि में व्यावसायिक संभावनाओं के लिए ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल नहीं बनी हुई हैं। इस अवधि में सौदे तय करने हेतु यात्रा करने की संभावनाएं बन रही हैं। इन यात्राओं से लाभ प्राप्ति के योग बहुत कम बन रहे हैं। फिर भी यदि इस अवधि में आपको यात्रा करनी पड़े तो आप पूर्व दिशा की यात्रा करें। यह दिशा इस माह में आपके लिए शुभ दिशा बन रही हैं। अपनी कार्य शैली में आपको परिवर्तन करने का सोचना चाहिए। क्योंकि इस समय में जोखिम पूर्ण क्षेत्रों में कार्य करना आपके लिए हानि का सूचक हो सकता हैं। व्यर्थ के जोखिमों से दूरी बनाकर रखें। कड़ी मेहनत करने के बावजूद आपके कुछ सौदे तय नहीं हो पायेंगे। समय के विपरीत होने पर आप धैर्य से काम लें। इसके अतिरिक्त सहयोगियों के साथ गंभीर संघर्ष की संभावना बन रही हैं। शांत चित्त व्यवहार बनाए रख आप ऐसी अप्रिय स्थितियों से बच सकते हैं।

करियर एवं प्रतियोगी परीक्षा:

शैक्षिक संभावनाओं के लिए यह माह एक उत्कृष्ट माह बना हुआ हैं। इस माह अवधि में आपको उत्कृष्ट तकनीकी कौशल की प्राप्ति हो सकती हैं। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, चिकित्सा और विशेष रूप से सजर्री में विशेषज्ञता रखने वाले छात्रों के लिए स्थिति बेहद अच्छी बनी रहने की संभावना है। प्रयास करने से परीक्षाओं में कौशल और निपुणता प्राप्त करेंगे। होटल प्रबंधन के छात्रों का प्रदर्शन भी संतोषजनक रहने की संभावना बन रही हैं। खानपान से जुड़े क्षेत्रों में अध्ययनशील लोगों को माह अवधि में विशेष सफलता प्राप्ति की संभावनाएं बन रही हैं। इसके अतिरिक्त प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले व्यक्तियों को भी सामान्य प्रयास करने से महत्वपूर्ण सफलता की प्राप्ति हो सकती हैं।

यात्रा

यात्राओं के पक्ष से यह माह आपके लिए बहुत उपयोगी नहीं बन रहा है, क्योंकि इस माह के सितारों की स्थिति आपके लिए शुभ योग नहीं बन रही है। व्यापार या नौकरी किसी भी आवश्यकता हेतु आप देश के अंदर यात्राएं कर लाभों में वृद्धि करने में सफल नहीं हो पायेंगे। नये अवसर प्राप्त करने और नए सौदे तय करने में यात्राओं की भूमिका बाधक सिद्ध हो सकती है। बहुत आवश्यक होने पर ही आप यात्रा करें और इसके लिए आप रेल मार्ग या सड़क मार्ग का ही प्रयोग करें। प्रतिकूल समय में आपका इन्हीं माध्यमों का प्रयोग करना अनुकूल रहेगा। इसके अतिरिक्त इस अवधि में यात्राओं में चोट या शारीरीक परेशानी होने की एक अलग संभावना बन रही है। साहसिक यात्राओं में आपको अधिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा की सबसे अनुकूल दिशा पूर्व दिशा है। इस दिशा में यात्रा करना आपके लिए कुछ लाभप्रद हो सकता है।

परिवार एवं समाज

इस महीने की ग्रह चाल के अनुसार आपकी पारिवारिक उन्नति लिए सर्वाधिक लाभदायक स्थिति बन रही है। आपमें से अधिकतर लोगों का न केवल अपने भार्इयों से व्यवहार अच्छा रहेगा। साथ ही उनके साथ सम्बन्धों में निश्चित रूप से सुधार होगा। जो आपकी प्रसन्नता को बढ़ाने वाला होगा। आर्थिक रूप से भी आप समृद्ध रहेंगे। परिवार की आय में बढ़ोत्तरी होने के प्रबल संकेत हैं। इससे आप अपने आप को सहज महसूस करेंगे। पारिवारिक वातावरण भी सुखदायक रहेगा और परिवार के सभी सदस्यों के साथ आपका सही तालमेल बना रहेगा। किसी भी प्रकार के तनाव का कोर्इ प्रमाण नहीं है।

संतान

इस माह के ग्रह गोचर के अनुसार अभिभावकों को अपने बच्चों पर अतिरिक्त ध्यान देने की आवश्यकता है। चोट आदि लगने का भय है। विशेष तौर पर उन बच्चों का अतिरिक्त ध्यान रखना होगा जो साहसिक गतिविधियों तथा खेल-कूद में जोखिम उठाते हैं। उन्हें ऐसा करने से रोका जाए। अधिकतर बच्चे असाधारण तरीके से व्यवहार कर सकते हैं तथा भार्इ बन्धुओं के साथ व्यर्थ में झगड़ा भी कर सकते हैं। अभिभावकों को चाहिए कि उनका अच्छे से ध्यान रखें।

और अधिक जानकारी के लिये आज ही हमारे ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें और पाएँ १०% की छूट

मिथुन राशि के सामान्य गुण

भौतिक लक्षण मिथुन राशि (Mithun Rashi)

लंबा, सुडौल शरीर, पतले और लंबे हाथ, मध्यम रंग, थोडी के पास गड्ढा, सक्रिय, स्पष्ट वचन, तीखी-सक्रिय काली आंखें, लंबी नाक, चेहरे पर मस्सा।

अन्य गुण :

साहसी, मानव स्वभाव का ज्ञान, सहानुभूतिपूर्ण और दयालु। ज्ञान, मौलिकता और चुस्ती में उत्तम, वक्त की नजाकत तुरंत भांप लेते हैं। घोखाघड़ी के कारण हानि उठाते हैं। ईश्वर की सहायता उपलब्ध होती है। जरूरत के मुताबिक स्वयं को ढाल लेते हैं। परिवर्तनशील मिज़ाज़, धैर्यहीन, बेचैन। मानसिक कार्यों में प्रवीण। संकल्पशक्ति कमजोर, निर्णयक्षमता तीव्र और एकाग्रता उत्तम होती है। यंत्र विज्ञान में प्रवीण होते हैं। प्रत्येक विषय की जानकारी रखते हैं। वार्तालाप में उत्कृष्ट रहते हैं, कवि, वक्ता, लेखक, संगीतज्ञ आदि होते हैं। दो व्यवसाय भी हो सकते हैं। दो कार्य साथ-साथ सफलतापूर्वक संपन्न कर सकते हैं। नौकरी में किस्मत साथ नहीं देती है। समाज में सम्मान होता है। महिलाओं द्वारा कार्य में बाधा या हानि होती है। विपरीत लिंग के व्यक्तियों के साथ सावधानी बरतनी चाहिए। धर्म और अध्यात्म में रुचि होती है। महिलाओं इनकी कमजोरी होती है। उनका स्नेह पाने में प्रवीण होते हैं। सामाजिक उत्सवों आदि में भाग लेने के लिए तत्पर रहते हैं। विवाह में उत्साह और रुचि रहती है।

संभाव्य रोग मिथुन राशि :

जुकाम, खांसी, यक्ष्मा, इंफ्लुएंजा। 33 से 46 वर्ष की आयु का समय इनके जीवन का स्वर्णकाल रहता है। 47 से 56 वर्ष में कष्ट रहते हैं। आयु के 6, 21 और 32 वें वर्ष अशुभ होते हैं।

जहां नर्तक, संगीतकार, कलाकार वेश्याएं रहती हैं, उनका प्रतिनिधित्व करती है। शयनकक्ष, मनोरंजन करना, ताश खेलना आदि स्थानों की स्वामी है। यह उभयोदय राशि, घुंघराले बाल, काले ओष्ठ, अन्य व्यक्तियों को समझने में चतुर, उन्नत नाक, संगीत में रुचि, गृह कार्य में रुचि, पतली, लम्बी उंगलियां, मध्य दिन में बली रहती है। पुरुष राशि है।

मिथुन राशि के उपयुक्त व्यवसाय

शिक्षा, साहित्य, अनुवाद नौकरियाँ, विज्ञापन एवं लेखन, संपादकों, उपन्यासकार, इंजीनियरिंग

मिथुन राशि की मित्र राशि

वृषभ, कन्या, तुला, मकर, कुंभ राशि

मिथुन राशि का तत्व

हवा

मिथुन राशि का संबद्ध चक्र

विशुद्ध