मई माह 2024 मासिक राशिफल - कर्क, मकर राशि के लिए क्यों रहेगा खास, जानें | Future Point

मई माह 2024 मासिक राशिफल - कर्क, मकर राशि के लिए क्यों रहेगा खास, जानें

By: Acharya Rekha Kalpdev | 16-Apr-2024
Views : 137
मई माह 2024 मासिक राशिफल - कर्क, मकर राशि के लिए क्यों रहेगा खास, जानें

मई माह 2024 मासिक राशिफल: मई माह में कई बड़े ग्रह अपना राशि परिवर्तन कर रहे है। वैदिक ज्योतिष में ग्रह का राशि बदलने को बहुत बड़ी घटना माना जाता है। और जब बात बृहस्पति जैसे ग्रह की हो तो घटना और भी खास हो जाती है। ग्रह नक्षत्र ही हम सब के जीवन को संचालित करते है। वैसे तो नवग्रहों में से कोई न कोई ग्रह प्रत्येक माह राशि बदलता ही रहता है। बृहस्पति जैसे बड़े ग्रह साल में एक बाद राशि बदलते है, इसलिए यह खगोलीय दृष्टि से बहुत बड़ी घटना है। इस माह में सूर्य, चंद्र, बुध, शुक्र की स्थिति भी विशेष रहने वाली है। इन ग्रह गोचर बदलावों का प्रभाव १२ राशि के लोगों पर कैसा रहने वाला है- आइये जानें-

Also Read In English: May 2024 Monthly Horoscope for All: Expect Big with Jupiter Transit

मेष राशि

आपको अपनी हेल्थ का ध्यान रखना होगा। निराशा को अपने से दूर रखें। ऋण लेन-देन के कार्य पूरे होंगे। हृदय पर तनाव लेने से बचे। तकनीकी इंजीनियरों को उन्नति और सफलता के अवसर मिलेंगे। प्रेमी को ग्रह गोचर की शुभता मिलेगी। करियर में स्थिरता आएगी। उच्चाधिकारियों का पूरा सहयोग नहीं मिल पायेगा। साझेदारी में लाभ हो सकता है। नींद की समस्या परेशानी देगी। परिवार में शुभ कार्य सम्पन्न हो सकते है। कार्यभार के अधिकता बनी ही रहेगी। आगे पढ़ें मेष मासिक राशिफल

उपाय - हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन करें।

वृषभ राशि

जीवन साथी के रोगों पर नियंत्रण रहेगा। माता का साथ और सहयोग मनोबल बढ़ाएगा। विदेश में शिक्षा अध्ययन के कार्यक्रम परवान चढ़ेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखने में सफल रहेंगे। बड़े भाई बहनों पर क्रोध करने से बचें। अधिक प्रयास से आय और लाभ को बढ़ने में सफलता मिलेगी। आपके रोग इस माह बढ़ें हुए है। नौकरी वालों को अपनी योग्यता दिखाने के अवसर मिलेंगे। गृहस्थ जीवन में स्नेह और आनंद की स्थिति बनी हुई है। आगे पढ़ें वृषभ मासिक राशिफल

उपाय - बहन बेटी का मान सम्मान करें।

मिथुन राशि

रुके हुए कामों को पूरा करने का प्रयास रहेगा। खर्च काम होंगे। मित्रों या जीवनसाथी के साथ विदेश घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। विदेशों तक व्यापार का विस्तार कर सकते है। सफलता को लेकर अपने संदेहों को विराम दें। नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। परिवार में मेलमिलाप के योग बनेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। शिक्षा और संतान कार्यों के कार्य पूर्ण होंगे। ऑफिस राजनीति से बच कर रहें। मेहनत से कम लाभ पर ही संतुष्ट रहना होगा। धन लगते समय विशेष सावधान रहें। आगे पढ़ें मिथुन मासिक राशिफल

उपाय - बुधवार के दिन गाए को हरा चारा खिलाएं।

 

जाने अपनी सभी समस्याओं का समाधान पाएं: सम्पूर्ण महा कुंडली रिपोर्ट में 

कर्क राशि

आय और व्यय दोनों बढे हुए है। कार्यभार और भाग दौड़ की अधिकता रहेगी। दूसरी नौकरी की तलाश पूरी होगी। धार्मिक क्रियाओं को समय दें। करियर के कामों से यात्रायें करनी पड़ सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। मित्रों के सहयोग से बड़े काम पूरे हो सकते है। शिक्षा अध्ययन के लिए समय शुभ और अनुकूल है। मित्रों के साथ घूमने फिरने के कार्यक्रम बन सकते है। आत्मविश्वास की कमी बनी रहेगी। धैर्य और सहनशीलता से काम लें। जहाँ तक हो सके वाद-विवाद को टालें। माता की हेल्थ का ख्याल रखें। बौद्धिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आगे पढ़ें कर्क मासिक राशिफल

उपाय - सोमवार के दिन भगवान् शिवजी के शिवलिंग पर जलाभिषेक करें।

सिंह राशि

घर परिवार में कोई शुभ कार्य सम्पन्न होने के योग है। घर के वैभव में वृद्धि होगी। साज सज्जा और सजावट में बदलाव के योग भी बने हुए है। बातचीत में संयम से काम लें। चुभने वाले शब्दों के प्रयोग से बचें। मित्रों से मेल मुलाकात संभावित है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है। मन व्यतीत रहेगा। संतान विषयों की चिंता तनाव देगी। वाहन लेने के योग बन सकते है। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। सरकारी क्षेत्रों के सहयोग से कई रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आगे पढ़ें सिंह मासिक राशिफल

उपाय - सूर्य रत्न माणिक्य धारण करें।

कन्या राशि

भागदौड़ बनी रहेगी। कार्यभार अधिक रहेगा। संतान की हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। छात्र वर्ग के लिए ग्रह गोचर अनुकूल है। पिता का स्नेह और सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। करियर में नेतृत्व करने के लिए अवसर बनेंगे। रुचियों के लिए थोड़ा समय निकालेंगे। जोश और ऊर्जा बढ़ा हुआ रहेगा। रोग और ऋणों पर कंट्रोल करना होगा। विदेश स्थानों का लाभ मिलेगा। संतान कार्य आसानी से पूरे होंगे। संतान सुख की प्रतीक्षा पूरी होगी। जॉब में बदलाव के योग बने हुए है। आगे पढ़ें कन्या मासिक राशिफल

उपाय - बुधवार के दिन गणेश जी का दर्शन पूजन करें।

 

फ्री कुंडली प्राप्त करने के लिए क्लिक करें

तुला राशि

इस माह कार्यों में बाधाएं रहने से उलझने हो सकती है। जीवन साथी की हेल्थ में कमी संभावित है। घर में कोई नया सदस्य प्रवेश कर सकता है। संचित धन में भी बढ़ोतरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र की दिक्कतें अधिक होने से तनाव और परेशानी का अनुभव होगा। अध्ययन कार्यों के लिए समय अनुकूल है। स्थानान्तरण संभावित है। हेल्थ की कमी को अनदेखा करने से बचें। धर्म कर्म के कार्य करने के अवसर बन सकते है। धार्मिक यात्राओं के लिए भी समय अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को समय की शुभता का साथ मिलेगा। आगे पढ़ें तुला मासिक राशिफल

उपाय - हीरा रत्न धारण करें।

वृश्चिक राशि

भूमि भवन लेने की योजनाएं पूर्ण होंगी। भूमि पर गृहनिर्माण कार्य भी इस अवधि में किये जा सकते है। व्यवसायिक कार्यों से परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। माता की हेल्थ का ध्यान रखें। पॉजिटिव रहें और निराशा से अपने को दूर रखने का प्रयास करें। मानसिक स्थिति में बदलाव संभावित है। भाग्य से सहयोग की अपेक्षा न करें। अप्रत्याशित क्षेत्रों से भी लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यापार विस्तार में धन विनियोजन किया जा सकता है। विरोधियों को शांत रखें में सफलता मिलेगी। कोई नई साझेदारी शुरू की जा सकती है। आगे पढ़ें वृश्चिक मासिक राशिफल

उपाय - मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि

पिता के सहयोग से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कारोबार बढ़ाने के लिए समय की शुभता बनी हुई है। धन हानि के योग बने हुए है। मान-सम्मान के प्रति सचेत रहेंगे। परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। सगे-सम्बन्धियों के साथ हर्षोउल्लास के योग बने हुए है। भूमि क्रय विक्रय के लिए समय की शुभता बनी हुई है। व्ययों पर कंट्रोल रखना आवश्यक है। व्यर्थ के व्यय बहुत हो रहे है। कार्यक्षेत्र के कार्यों से घर से दूर जाना पड़ सकता है। आगे पढ़ें धनु मासिक राशिफल

उपाय - गुरुवार के व्रत का पालन करें।

मकर राशि

आत्मविश्वास और मनोबल को कमजोर न होने दें। धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन सकते है। उच्चाधिकारियों की सराहना की प्रतीक्षा रहेगी। आय और लाभ क्षेत्रों में बाधाएं बनी हुई है। वाहन का प्रयोग सावधानी के साथ करना होगा। रख रखाव, गृह मरम्मत के कार्यों पर खर्च हो सकते है। हेल्थ का ध्यान रखें। मन अशांत रहेगा। चिंताएं भी रहेंगी। संतान शिक्षा पर व्यय बढ़ सकते है। व्यापार और साझेदारी के लिए ग्रह योग सुखद और लाभकारी बने हुए है। पुराने संपर्कों का लाभ मिलेगा। उच्चाधिकारी से प्रशंसा की उम्मीद न करें। आगे पढ़ें मकर मासिक राशिफल

उपाय - शनि देव के मंत्र का जाप करें - ॐ शं शनैश्चराय नमः

 

शिक्षा और करियर क्षेत्र में आ रही हैं परेशानियां तो इस्तेमाल करें फ्यूचर पॉइंट करियर रिपोर्ट 

कुम्भ राशि

ऊर्जा और उत्साह की कमी बनी रहेगी। प्रेमियों को उपहार प्राप्त हो सकता है। कोई पुरानी मित्रता समाप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियाँ बनी रहेंगी। टीम की लीडरशिप करने के अवसर प्राप्त हो सकते है। आर्थिक क्षेत्रों में उतार चढाव हो सकता है। निवेश करने के लिए समय साथ दे रहा है। आर्थिक लाभ के लिए प्रयासरत रहें। कार्यभार की अधिकता से परिवार के साथ समय कम बिता पाएंगे। प्रेम संबंधों को बेहतर करने के लिए स्वयं को प्रयास करने होंगे। नए व्यापार की शुरुआत कर सकते है। आगे पढ़ें कुंभ मासिक राशिफल

उपाय - पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मीन राशि

जीवन शैली को संतुलित रखने की आवश्यकता है। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करें। प्रसन्न रहने का प्रयास करें। मित्र का सहयोग मिलने से ख़ुशी का अनुभव होगा। नौकरी में तनाव और आवेश से बचें। माता की सेवा करने के योग बनेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। मेहनत अधिक और आय कम की स्थिति से संतुष्ट रहना होगा। सरकारी क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तियों को आगे बढ़ने के अवसर बनेंगे। परिवार के साथ भ्रमण करने के कार्यक्रम बन सकते है। यह माह खर्चों वाला रहेगा। आगे पढ़ें मीन मासिक राशिफल

उपाय - गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें।


Previous
गुरु गोचर 2024, वृषभ राशि - भारत पर कर्ज कम होगा या बढ़ेगा?

Next
Hanuman Jayanti 2024- Date, Puja rituals and Importance