मार्च माह राशिफल 2024 - किस राशि के लिए कैसा रहेगा? मासिक राशिफल
By : Acharya Rekha Kalpdev
Expert Review : Dr. Arun Bansal, Vedic Astrologer | 45+ Years Experience
Published : 23-Feb-2024
सभी ग्रह आकाश में निरंतर गति कर रहे है, एक निश्चित अवधि के बाद प्रत्येक ग्रह अपनी राशि में बदलाव करता है और कई बार ग्रह चलते चलते राशि न बदल कर अपनी गति में बदलाव करता है, कुछ ग्रह अस्त भी होते है और कुछ ग्रह वक्री गति में भ्रमण करते प्रतीत होते है। नवग्रहों में कोई भी ग्रह ऐसा नहीं है जो, अपनी राशि न बदलता हो या एक जैसा भ्रमण करता हो।
मार्च माह 2024 का ग्रह गोचर
माह मार्च 2024, के ग्रह गोचर के अनुसार देव गुरु बृहस्पति इस माह मेष राशि में गोचर करेंगे, राहु इस माह भी मीन राशि में ही गोचर करेंगे, केतु कन्या राशि, सूर्य आधा माह कुम्भ और आधा माह मीन राशि में रहेंगे, चंद्र ग्रह की गति अधिक होने से एक माह में चंद्र सभी 12 राशियों का भ्रमण करेंगे, मंगल मार्च माह में 15 मार्च से पहले मकर राशि और उसके बाद कुम्भ राशि में गोचर करेंगे, बुध मार्च माह में तीन राशि में गोचरवश रहेंगे, 7 मार्च तक कुम्भ, 26 मार्च तक मीन राशि और उसके बाद मेष राशि में भ्रमण करेंगे। शुक्र भी 07 मार्च तक मकर राशि, 31 मार्च तक कुम्भ राशि और 31मार्च 16:46 के बाद मीन राशि में गोचर करने वाले है, शनि मार्च माह में कुम्भ राशि में ही गोचर करेंगे। 10 मार्च को बुध उदय होंगे, शुक्र 19 मार्च को अस्त होने और 23 मार्च को उदय हो जाएंगे, इस माह में शुक्र 02 मार्च को वक्री होंगे और अगले माह 13 अप्रैल मार्गी होंगे।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मार्च माह में बुध तीन राशि, शुक्र तीन राशि, सूर्य दो राशियों, में गोचर काल में रहेंगे, ऐसे में इन ग्रहों का फल 12 राशियों के लिए विशेष रहने वाला है। ग्रह संयोजन के अनुसार आप अपने जीवन के कार्यों को प्लान कर बेहतर जीवन जी सकते है। आइये जाने मार्च माह, 2024 का समय 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है -
मेष राशि
करियर के लिए यह समय शुभ बना हुआ है। आपके नेतृत्व में कई कार्य पूरे होंगे। अप्रत्याशित बाधाएं कुछ समय के लिए परेशानियां भी दे सकती है। व्यापारियों और नौकरी पेशा दोनों प्रकार के लोगों को ग्रह योग का लाभ मिलेगा। छात्रों का मन भी अध्ययन कार्यों में लगा हुआ है। बढे हुए आत्मविश्वास से कठिन विषयों को भी आसानी से समझेंगे। बुद्धि, नियोजन और गणना कार्यों में शार्ट कर्ट का प्रयोग करने से बचना होगा। विदेश भ्रमण के योग भी इस समय बने हुए है। सकारात्मक ऊर्जा के साथ ग्रह योग की शुभता का लाभ उठायें। आगे पढ़ें मेष मासिक राशिफल
उपाय - शनिवार के दिन दवाइयों का दान करें।
वृषभ राशि
कार्यक्षेत्र में रचनात्मकता और कलात्मकता दिखाने के अवसर देगा। प्रेजेंटेशन और इवेंट्स मैनेजमेंट से जुड़े कार्यों के लिए भी समय की शुभता बनी हुई है। लाभ और उन्नति पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आलस्य का त्याग करें, मेहनत से काम लें। महत्वाकांक्षाएं बढ़ी हुई है, आर्थिक लाभों से संतुष्टि कम ही मिल पाएगी। सामान्य बाधाओं के बाद काम पूरे होंगे। छात्र बुद्धि को अच्छे कार्यो में लगाएं। परिवार पर खर्च बढ़ सकता है। आगे पढ़ें वृषभ मासिक राशिफल
उपाय - मंगलवार के दिन हनुमान जी का व्रत करें।
मिथुन राशि
रिश्तों के मध्य अहंकार को न आने दें। इससे आपसी रिश्तों में टकराव की स्थिति आ सकती है। बुद्धि और चातुर्य से कार्यक्षेत्र के कार्य पूरे होंगे। आय और लाभ प्राप्ति के योग मंद गति से प्राप्त होंगे। परिवार के सभी सदस्यों को एक साथ लेकर चलने की आदत डालें। यह माह वैवाहिक जीवन के लिए सुखद और स्नेह पूर्ण रहने वाला है। साझेदारी और व्यापार क्षेत्रों के लिए भी समय शुभ बना हुआ है। जीवन साथी के स्वास्थ्य में सुधार के योग बने हुए है। आगे पढ़ें मिथुन मासिक राशिफल
उपाय - शुक्रवार के दिन कन्याओं को खीर खिलाएं।
कर्क राशि
अनचाहे क्षेत्रों से भी अच्छे लाभ मिलने के योग बने हुए है। धन-संचय के प्रयास सफल होंगे। परिवार के साथ सुख शांति के साथ समय व्यतीत होगा। बुध राहु एक साथ होने से भाई बहनों के साथं मिसकम्युनिकेशन हो सकता है।सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्यों को पूरा करें, लाभ के योग भी उत्तम बने हुए है। कार्यभार अधिक रहेगा, उससे बचा नहीं जा सकता है। नई मित्रताएं शुरू हो सकती है। प्रेम विषयों में स्नेह-सौहार्द के योग बने हुए है। आगे पढ़ें कर्क मासिक राशिफल
उपाय - भगवान् शिव की उपासना करें।
सिंह राशि
अहंकार और क्रोध दोनों पर नियंत्रण रखें। व्यापारियों को सरकरी नियमों के कारण परेशानी हो सकती है। प्रेम जीवन को विवाह में बदलने के प्रयास हो सकते है। नई योजनओं पर कार्य शुरू करने के लिए समय की शुभता है। इस माह में कमी के योग बने हुए है। यह समय पदोन्नति और सफलतादायक बना हुआ है। खरीदारी सोच-समझ कर करें। शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट करने से बचें। जीवन साथी की हेल्थ में कमी के योग बने हुए है। सावधानी रखे। आगे पढ़ें सिंह मासिक राशिफल
उपाय - मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कन्या राशि
संबंधों में अविश्वास की स्थिति बन सकती है। भाई बहनों से बहस करने से बचें। लाभ क्षेत्रों से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। आलोचनाओं का सामना करने के लिए तैयार रहें। घर में शुभ कार्य संपन्न होने के योग बन रहे है। स्वास्थ्य में कमी संभावित है। रोग, शत्रु दोनों बढे हुए है। जीवन साथी के साथ धैर्य और सहनशीलता के साथ रहे। आगे पढ़ें कन्या मासिक राशिफल
उपाय - रविवार को सूर्य की पूजा करें।
तुला राशि
विदेश यात्राओं पर खर्च हो सकता है। अत्यधिक खर्च बने हुए है, खर्चों पर नियंत्रण रखने के लिए सोच समझ कर खर्च करें। शत्रुओं को कूटनीति और चातुर्य से शांत कर सकते है। नए रिश्तों की शुरुआत होगी। नौकरी में नए विकल्प मिल सकते है। पेशेवर जीवन में निर्णय लेते समय दुविधा की स्थिति रह सकती है। अपने नियमों से समझौता न करें। प्रेम विषयों में स्नेह के कमी और तनाव की स्थिति बन सकती है। आगे पढ़ें तुला मासिक राशिफल
उपाय - गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
वृश्चिक राशि
क्रोध की अधिकता रहेगी। पारिवारिक संबंधों में सौहार्द कम रहेगा। जीवन साथी के साथ स्नेह से रहें। बहस से बचें। प्रेमियों में अलगाव की स्तिथि बन सकती है। वाणी में मधुरता रखें और अहंकार का त्याग करें। अनुशासन और कठोरता से घर की शांति भंग हो सकती है। छात्रों के लिए भी समय भ्रम और विवेकहीनता का है। घर की साज सज्जा पर व्यय होने के योग बने हुए है। आगे पढ़ें वृश्चिक मासिक राशिफल
उपाय - गायों के लिए हरे चारे की व्यवस्था करें।
धनु राशि
नौकरी में बदलाव के प्रयास सफल रहेंगे। निर्णय लेने में देरी न करने, अन्यथा अवसर हाथ से निकल जाएगा। अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रयास बढ़ाएं। अविवाहितों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। यात्राओं और पर्यटन के कार्यक्रम बन सकते है। ग्रह शुभता से रोगों में कमी होगी। करियर में बातों को लम्बा खींचने से बचें। साथ ही माफ कर आगे बढ़ें। मित्रों को लेकर ह्रदय पर भार महसूस होगा। आगे पढ़ें धनु मासिक राशिफल
उपाय - माता दुर्गा की उपासना करें।
मकर राशि
इस माह में क्रोध और आवेश पर पूरा नियंत्रण रखें। अतिसाहस में चोट लगा सकते है। जीवन साथी के साथ स्नेह से व्यवहार करें। प्रेमी भावेश में वचन देने से बचें। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते है। आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। साझेदारी व्यवसाय को समझबूझ से बचाएं। हानियों से बचने के लिए धन लगाने से पहले बुजुर्गों से सलाह लें। यात्राओं के कार्यक्रम बनेगे। संयुक्त परिवार में मेलमिलाप की स्थिति बनेगी। आगे पढ़ें मकर मासिक राशिफल
उपाय - शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
कुम्भ राशि
निराशा, उदासी और आलस्य से बचें, सकारात्मक रहें, मनोबल को उच्च रखें। सरकारी क्षेत्रों से सहयोग की अपेक्षा न करें। अत्यधिक प्रयास, भाग दौड़ और मानसिक तनाव का समय है, धैर्य और प्रयास में कमी न करें। कर्म करें, कुछ समय बाद फल भी मिलेगा, धैर्य न खोएं। मेहनत और समपर्ण में भी कमी न करें। सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचने में अभी समय लगेगा। परिवार में शुभ कार्य में विघ्न आएंगे। व्यर्थ के विवाद और बहस से बचें। आगे पढ़ें कुंभ मासिक राशिफल
उपाय - भगवान विष्णु को पीले फूलों की माला चढ़ाएं।
मीन राशि
अविश्वास और विवेक की कमी रिश्तों को तनावपूर्ण बना सकती है। धर्म और आध्यात्म का साथ न छोड़े। धार्मिक क्रियाओं को समय दें। विपरीत समय में धर्म का हाथ पकड़ लें। नई नौकरी की तलाश करने वालों को समय की शुभता का लाभ मिलेगा। प्रेम को विवाह में बदल सकते है। प्रेम विषयों के लिए समय शुभ है। नए रिश्ते और नए आय के साधनों के लिए भी समय साथ दे रहा है। आगे पढ़ें मीन मासिक राशिफल
उपाय - शनिवार के दिन काली वस्तुओं का दान करें।