फरवरी माह 2024 मासिक राशिफल - किसकी लगेगी लॉटरी? कौन करेगा यात्रा? | Future Point

फरवरी माह 2024 मासिक राशिफल - किसकी लगेगी लॉटरी? कौन करेगा यात्रा?

By : Acharya Rekha Kalpdev
Expert Review : Dr. Arun Bansal, Vedic Astrologer | 45+ Years Experience
Published : 20-Jan-2024फरवरी माह 2024 मासिक राशिफल - किसकी लगेगी लॉटरी? कौन करेगा यात्रा?

प्रत्येक दिन सुबह-सुबह सूर्य एक नई आशा, नई रोशनी, एक नई ऊर्जा के साथ उदित होता है। सूर्य इस संसार को अपने प्रकाश से प्रकाशित करता है। जब हम वैदिक ज्योतिष की बात करते है तो सूर्य को ज्योतिष में राजा का स्थान प्राप्त है। सूर्य नवग्रहों में राजा है। सूर्य एक माह में एक राशि बदलता है। इस प्रकार सूर्य बारह माह में बारह राशियों का एक चक्र पूरा करता है। जैसे हर दिन सूर्य इस धरा को प्रकाशित करता है, निराशा का अंधकार दूर कर सकारात्मकता का प्रकाश फैलता है, ठीक वैसे ही हर माह के शुरू में हम सभी यह जानने के लिए उत्सुक रहते है, कि आने वाला माह हमारे लिए क्या कुछ नया और क्या कुछ खास लेकर आने वाला है? हर माह अपने साथ बहुत सारे उपहार, बहुत सारे सरप्राइज लेकर आता है। जिन्हें हम अपनी जन्म राशि के अनुसार पाते है। आने वाला फरवरी माह आपके लिए शुभ सरप्राइज लेकर आया है या आपको स्थानांतरण कर आपकी व्यस्तता बढ़ा देने वाला है - यह आप फरवरी माह 2024 के राशिफल से जान सकते है-

आइये जाने कि आपकी जन्म राशि जिसे चंद्र राशि भी कहा जाता है, के अनुसार फरवरी माह 2024 क्या कुछ लेकर आ रहा है -

मेष राशि फरवरी माह 2024 मासिक राशिफल

इस माह में आपमें क्रोध की अधिकता बढ़ी हुई रहेगी। क्रोध के अतिरिक्त निराशा और अवसाद का भाव भी आपमें बना रहने कीसंभावनाएं है। जीवन साथी के रोगों में इस माह से सुधार होना शुरू हो जाएगा। भाग्य और धर्म-कर्म के लिए समय आपके साथ है। भाग्य के सहयोग से अनेक कार्य पूरे होंगे। करियर में जीवन साथी का साथ मिलने से हर्ष होगा। बिजनेस पार्टनर का सहयोग मिलने से व्यापारिक कार्यों को बल मिलेगा। लाभ और आय का विस्तार हो रहा है। वाणी में नियंत्रण रखें, मधुर और मीठे शब्दों का प्रयोग कर, रिश्तों को बचाया जा सकता है। आगे पढ़ें मेष मासिक राशिफल 

उपाय - बंदरों को भूने हुए चने खिलाएं।

वृषभ राशि फरवरी माह 2024 मासिक राशिफल

बिजनेस पार्टनर पर अत्यधिक विश्वास करने से बचें। मित्रताएं विश्वसनीय नहीं रहेंगी। व्यय बहुत अधिक बढे हुए है। नौकरी में उच्चाधिकारियों कि सराहना प्राप्त नहीं हो पाएगी। बौद्धिक कार्यों में बुद्धि का साथ न मिलने से बड़े निर्णय लेना आपके लिए सहज नहीं होगा। विरोधियों के कार्यों से परेशानियां खड़ी हो सकती है। उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश की प्रतीक्षा कर रहे छात्रों को माह के ग्रहों की शुभता प्राप्त हो रही है। सरकारी क्षेत्रों से जुड़े कार्य आसानी से पूरे नहीं होंगे। संतान की संगती का ख़ास ध्यान रखें। आगे पढ़ें वृषभ मासिक राशिफल

उपाय - 7 छोटी कन्याओं को खीर का भोग लगाए।

मिथुन राशि फरवरी माह 2024 मासिक राशिफल

इस माह आय क्षेत्रों से लाभ मंद गति से प्राप्त होंगे। पर मेहनत का फल देर से प्राप्त होगा। धैर्य रख, प्रयास करते रहें। मन में अशांति रहेगी। कुटुंब में विवाद और मतभेद सामने आ सकते है। माता और सुख में अनियमितता रहेगी। हृदय पर दबाव बना हुआ है। तनाव कम लें, मन को शांत रखने के लिए ध्यान और प्राणायाम का सहारा लें। कोई नया बिजनेस शुरू करने कि योजनाओं को आगे बढ़ाया जा सकता है। नए मित्र बनेंगे, छोटी दूरी कि यात्राओं के योग बन सकते है। व्यापारियों का लाभ इस माह में प्राप्त हो सकता है। अपनी हेल्थ के प्रति सतर्क रहे। यह माह अनिश्चितताओं से भरा रहेगा। सर्जरी के योग भी बने हुए है। आगे पढ़ें मिथुन मासिक राशिफल

उपाय - राम नाम का जाप करें।

उपाय - फिटकरी पानी में डालकर पौछा लगाएं।

कर्क राशि फरवरी माह 2024 मासिक राशिफल

भ्रम और अविश्वास के कारण विवेक शक्ति कार्य नहीं कर पाएगी। निराशा, उदासी को अपने से दूर रखें। पॉजिटिव रहे, और पॉजिटिव सोचें। कार्यक्षेत्र में कार्य बहुत अधिक करना पड़ा सकता है। व्यस्तता के कारण परिवार को आप अधिक समय नहीं दे पाएंगे। वैवाहिक जीवन में जीवन साथी कि नाराजगी आपकी ख़ुशी को कम कर सकती है। सहयोगियों और मित्रों का साथ लाभ में वृद्धि करेगा। करियर में समूह का नेतृत्व करने के अवसर आपको प्राप्त हो सकते है। प्रेम संबंधों को विवाह का रूप देने कि बातचीत आगे बढ़ेगी। आगे पढ़ें कर्क मासिक राशिफल

उपाय - शिवलिंग पर जलाभिषेक करें।

सिंह राशि फरवरी माह 2024 मासिक राशिफल

हेल्थ, आत्मविश्वास और ऊर्जा शक्ति के पक्ष से यह समय शुभ बना हुआ है। नए व्यापार और बिजनेस केंद्रों के लिए भी समय कि अनुकूलतः बनी हुई है। विश्वास के साथ आगे बढे, रुके हुए कार्यों को पूरा करें। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के सफल होने के योग बने हुए है। एकाग्रता और प्रयास में कमी न करें। पिता कि हेल्थ के लिए समय प्रतिकूल है। पिता के साथ स्नहे और सहयोग के साथ खड़े रहें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अनचाहे अपडाऊन का सामना करना पड़ सकता है। भूमि-भवन और घर खरीदने के लिए ग्रह आपका साथ दे रहे हैं। आगे पढ़ें सिंह मासिक राशिफल

उपाय - सूर्य को अर्घ्य दें।

कन्या राशि फरवरी माह 2024 मासिक राशिफल

संतान से जुड़े काम पूरे करने में माह का अधिकतर समय जा सकता है। शिक्षा अध्ययन कर रहे छात्रों का ध्यान पढाई के अतिरिक्त अन्य विषयों पर अधिक रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार के योग है। रोग निवारण विषयों पर खर्च होने के योग बने हुए है। तीर्थ और धर्म कार्यों में मन लगेगा। धर्म-कर्म से मन शांत रहेगा। सुख और शांति के योग भी इस समय बने हुए है। व्यापारियों को मेहनत के हिसाब से लाभ प्रतिशत कम ही रहने वाला है। मित्रों का विस्तार होने से आत्मिक सुख कि अनुभूति होगी। बढ़ते हुए खर्च परेशानी का सबब बनेगे। आगे पढ़ें कन्या मासिक राशिफल

उपाय - गणेश जी का दर्शन पूजन करें।

तुला राशि फरवरी माह 2024 मासिक राशिफल

प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की संभावनाओं को बल मिल रहा है। घर की सुख शांति भंग रहेगी। उच्च शिक्षा और अध्ययन कार्यों के लिए समय साथ दे रहा है। ऐतिहासिक विषयों को जानने और समझने की रूचि बढ़ेगी। लम्बी चलने वाली मित्रताएं शुरू होंगी और आसपास के शहरों में जाने के कार्यक्रम भी इस समय बन सकते है। व्यापारियों के लिए खुशखबरी है कि लाभ आशा से अनुकूल मिलने वाला है। रिश्तेदारों से मेलमिलाप के संयोग इस समय में बने हुए है। परिवार के शुभ कार्यों में बार-बार विघ्न आने से मन खिन्न हो सकता है। आगे पढ़ें तुला मासिक राशिफल

उपाय - बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।

वृश्चिक राशि फरवरी माह 2024 मासिक राशिफल

लंबित कार्यों को पूरा करने में प्रयासरत रहेंगे। करियर में कार्यभार, दायित्व अधिक होने से नौकरी में बदलाव के विचार जन्म ले सकते है। इंटरव्यू में सफल होने के लिए ग्रह योग साथ दे रहे हैं। नई नौकरी के लिए प्रयास इस समय में किये जा सकते है। साझेदारी क्षेत्रों से लाभ की संभावनाएं आपके जोश और ऊर्जा को बढ़ाएगा। यात्राओं में सुख की कमी का अनुभव होगा। मित्रों और यात्राओं पर धन खर्च होंगे। जीवन साथी के साथ घूमने फिरने के कार्यक्रम बन सकते है। परिवार में शुभ धार्मिक पूजा पाठ और अनुष्ठान, रिश्तेदारों से मेलमिलाप के योग भी इस समय में बने हुए है। आगे पढ़ें वृश्चिक मासिक राशिफल

उपाय - लाल मसूर की दाल बनाकर सेवन करें।

धनु राशि फरवरी माह 2024 मासिक राशिफल

पुराने रोग इस समय में शांत रहेंगे। रोगों पर नियंत्रण रहेगा। पुश्तैनी कार्यों से उत्तम लाभ के योग बने हुए है। पिता के साथ, सलाह से बड़े कार्य पूरे हो सकते है। अधिक मिर्च मसलों का भोजन खाने से बचें, गैस और एसिडिटी हृदय पर तनाव बढ़ा सकती है। पारिवारिक कार्यों पर खर्च हो सकते है। जीवन साथी की हेल्थ में कमी हो सकती है। अनदेखा करने से छोटे रोग बड़े रोगों में बदल सकते है। सावधानी रखे। विरोधी इस समय अधिक दिक्कत नहीं दे पाएंगे। प्रेम विषयों के लिए समय अनुकूल नहीं है। मित्रों के कारण प्रेम प्रणय टूट सकते है। आगे पढ़ें धनु मासिक राशिफल

उपाय - केसर का तिलक लगाएं।

मकर राशि फरवरी माह 2024 मासिक राशिफल

क्रोध और आवेश इस समय में बढ़ा हुआ है। अपने पर नियंत्रण रखें। भाग्य आपके साथ बना हुआ है। कार्यक्षेत्र के कार्यों को निपटने के लिए यात्राएं की पड़ सकती है। बुद्धि के कार्यों में मन नहीं लगेगा। आलस्य भी इस समय में बना हुआ है। अप्रत्याशित बाधाएं आने से असुविधा की स्थिति बन सकती है। धार्मिक यात्राओं पर जाकर पुण्य कार्य करने के अवसर बनेंगे. मित्रों पर संदेह करने से बचें। नौकरी पेशा लोगों को काम में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। आपके कार्यों को पहचान मिलेगी। जोश, ऊर्जा और पहल से पुरानी योजनाओं पर भी काम पूरे करने के योग बने हुए है। आगे पढ़ें मकर मासिक राशिफल

उपाय - शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कुम्भ राशि फरवरी माह 2024 मासिक राशिफल

नए क्षेत्रों में नया व्यापार शुरू करने के विचार बन सकते है। नौकरी पेशा लोगों को अपने कार्यो पूरे करने के लिए सामान्य से अधिक भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। घूमने-फिरने और पर्यटन के लिए ग्रह योग अनकूल है। जीवन साथी पर क्रोध करने से बचें। नकारात्मक विचारों को अपने से दूर रखें। नेगेटिव होने से समय की शुभता कम हो सकती है। नौकरी में बदलाव के प्रयास सफल हो सकते है। निद्रा में कमी के योग इस समय बने हुए है। लाभ और आय में वृद्धि के योग बने हुए है। शिक्षा अध्ययन के लिए विदेश जाने की प्रतीक्षा कर रहे छात्रों के लिए समय अनुकूल है। आगे पढ़ें कुंभ मासिक राशिफल

उपाय - पीपल के पेड़ की जड़ों में दीपक जलाएं।

मीन राशि फरवरी माह 2024 मासिक राशिफल

समय तनाव, संघर्ष और निराशा का बना हुआ है। रोग और शत्रु दोनों बढे हुए है।रोगों को नियंत्रित करने में भी धन खर्च हो सकता है। विदेश में जाने के प्रयास इस समय सफल हो सकते है। बचत में वृद्धि हो सकती है। कार्यों की अधिकता से अन्य विषयों के लिए समय नहीं मिल पायेगा। भाग्य का साथ न मिलने से निराशा हाथ लग सकती है। शिक्षा में भी छात्रों का मन नहीं लगेगा। मित्रों और साथियों का साथ आपके साथ बना हुआ है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। अधीनस्थों का साथ भी मिलेगा। वरिष्ठजनों और उच्चाधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा अधिक न करें। आगे पढ़ें मीन मासिक राशिफल

उपाय - पिता की सेवा करें।