जनवरी माह 2024 मासिक राशिफल - किसकी लगेगी नौकरी ? कौन करेगा विदेश यात्रा? | Future Point

जनवरी माह 2024 मासिक राशिफल - किसकी लगेगी नौकरी ? कौन करेगा विदेश यात्रा?

By: Acharya Rekha Kalpdev | 01-Jan-2024
Views : 2029
जनवरी माह 2024 मासिक राशिफल - किसकी लगेगी नौकरी ? कौन करेगा विदेश यात्रा?

नया साल नई उमंगों और नए उत्साह के साथ दस्तक दे चुका है। नए साल की शुरुआत पर हम सभी न जानें कुछ नया करने का संकल्प लेते है। नए साल से नई शुरुआत, एक नए तरीके से जीवन जीने की चाह के साथ हम ने नए साल में कदम रखा। दो सूचियां भी बनाई गई कि नए साल पर हम यह करेंगे, और यह नहीं करेंगे। एक हफ्ते तक सब याद रहता है, सारे संकल्प कहीं पीछे छूट जाते है, और जिंदगी कि गाडी पुराने ढर्रे पर दौड़ने लगती है। नया साल 2024 अपने साथ बहुत कुछ लाया है, किसी को प्रमोशन देगा, तो कुछ को नई नौकरी, किसी का विवाह होगा और किसी कि विदेश यात्रा। आपके लिए साल का पहला माह क्या लेकर आया है? आपकी जन्मराशि के अनुसार जनवरी माह 2024 के ग्रह, नक्षत्र किस प्रकार का फल देने वाले है - आइये देखे

मेष राशि जनवरी माह 2024 मासिक राशिफल

आप हर प्रतिस्पर्धा में आगे रहते है लेकिन खुद को हमेशा असुरक्षित महसूस करते हैं। आप एक बार जो करने कि ठान लेते है, पूरा करके मानते हैं। पर मंजिल तक पहुँचते पहुँचते आत्मविश्वास डगमगाने लगता है। बचत में कमी के योग है, साथ में व्यर्थ के व्यय भी बढे हुए हैं। विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है। अपने से निराशा और उदासी को दूर रखें। मीठे शब्द बोले, चुभने वाले शब्द न बोले, रिश्ते इससे मधुर रहेंगे। नीच का मंगल ऑफिस और पार्टनर पर क्रोध करा सकता हैं। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय दुविधा कि स्थिति रहेगी। प्रेमियों को माह के ग्रहों कि शुभता नहीं मिल पा रही हैं। मन को छोटा न करें। आगे पढ़ें मेष मासिक राशिफल 

उपाय - शनिवार के दिन राहु का गोमेद रत्न दान करें. दवाइयों का दान भी शुभ फल देगा।

वृषभ राशि जनवरी माह 2024 मासिक राशिफल

आप अपने पार्टनर के प्रति वफादार रहते हैं, अपनी जिद में कमी कर, अपने पार्टनर से रिश्ते और मजबूत कर सकते हैं, संकट के समय आप साथ नहीं छोड़ते। आप पर विश्वास करने वालों का विश्वास आप बनाये रखते हैं। शरीर में दर्द की समस्या से बाहर आने में मदद मिलेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखने में सफल रहेंगे। सफलता और उन्नति से संतुष्ट नहीं रहेंगे। सट्टे, लॉटरी में धन लगाने से बचें। माता के स्वास्थ्य में कमी रहेगी। सरकारी क्षेत्रों से सहयोग पूरा नहीं मिल पायेगा। धार्मिक यात्राओं पर जाने के योग बन रहे हैं। कोई नया काम शुरू करने का सोच रहे हैं। आगे पढ़ें वृषभ मासिक राशिफल

उपाय - गुरवार के दिन पीली वस्तुओं का दान करें।

मिथुन राशि जनवरी माह 2024 मासिक राशिफल

आप मल्टीटेलंटेड है, एक साथ इतने गुण कम ही लोगों में होते हैं, बस आप में धैर्य कि कमी हैं। बहुत जल्द लोगों में मिक्सअप होना कोई आपसे सीखें। मित्रताओं का खास ध्यान रखना होगा। नाभि से नीचे दर्द कि शिकायत आपको हो सकती हैं। शिक्षा और संतान और वैवाहिक जीवन के लिए समय साथ दे रहा है। आय के साधनों में बढ़ोतरी के लिए दूर स्थान कि यात्रा करनी पड़ सकती है। कुटुंबजनों में मतभेद सामने आ सकते हैं। भूमि, भवन और घर लेने कि योजनाओं पर निर्णय लेने के लिए समय साथ नहीं दे रहा है, धोखा मिलने के योग बने हुए हैं। आगे पढ़ें मिथुन मासिक राशिफल

उपाय - राम नाम का जाप करें।

कर्क राशि जनवरी माह 2024 मासिक राशिफल

आप बहुत भावुक है, भावनाओं को शब्द देना, आपके लिए सरल नहीं है। लाइफ पार्टनर कि हेल्थ का ध्यान रखें। हर किसी पर संदेह करने से बचें। फ्रेंड्स सर्कल के साथ अपनी बहुत पर्सनल बातें शेयर न करें। रोग, शत्रु बढे हुए है। घर परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। करियर में सामान्य से अधिक काम करना पड़ सकता है। घर में सुख-शांति और सौहार्द के योग बने हुए है। आय और उन्नति के योग भी प्रबल है। कोई पुराने इच्छा इस माह पूरी हो सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए माह के ग्रह नक्षत्र शुभ बने हुए है। हेल्थ पर खर्च हो सकता है। आगे पढ़ें कर्क मासिक राशिफल

उपाय - शनि मंदिर में शनि देव का दर्शन पूजन करें।

सिंह राशि जनवरी माह 2024 मासिक राशिफल

आत्मविश्वासी होना बहुत अच्छा है, परन्तु हमेशा खुद को ही सेण्टर पॉइंट में देखना सही नहीं है। दूसरों की भावनाओं को अनदेखा करने से बचें। माह मध्य में हेल्थ की कमी परेशान कर सकती है। एक नए एरिया में बिजनेस सेटअप खड़ा करने के विचार मन में रहेंगे। व्यर्थ के विवादों को सुलझाने में शक्ति, समय और ऊर्जा लगनी पड़ सकती है। छोटी यात्राओं के लिए समय शुभ बना हुआ है। ज्ञान में वृद्धि के योग भी बने हुए है। बहुत दिनों से सोचा हुआ बड़ा कार्य पूरा हो सकता है। भाग्य के सहयोग से आय भी उत्तम बनी हुई है। कार्यभार भी पहले से अधिक बना हुआ है। ह्रदय का ध्यान रखे। आगे पढ़ें सिंह मासिक राशिफल

उपाय - शनिवार के दिन काले तिल के लड्डू दान करें।

कन्या राशि जनवरी माह 2024 मासिक राशिफल

सभी राशियों में आपकी राशि को परफेक्ट कहा जाता है। परन्तु आप का ध्यान अपने गुणों पर ना होकर, अपनी कमियों पर रहता है, यह सही नहीं है। अपनी खूबियों पर संदेह करना छोड़ दें। अपनी माता की हेल्थ को लेकर आप चिंतित रहेंगे, आपका फोकस माता पर बना रहेगा। आय में सुधार होगा। शिक्षा और संतान इन दो विषयों पर व्ययों कि अधिकता रहेगी। ऑफिस में बॉस आपके काम से पूरी तरह खुश नहीं होगा। भाग्य का साथ बना हुआ है। परिवार में चल रहे पुराने विवादों से रहत मिलेगी। ससुराल पक्ष के लोगों से मिलने के संयोग बनेगे। लाइफ पार्टनर के साथ स्नेह का व्यवहार करें। आगे पढ़ें कन्या मासिक राशिफल

उपाय - मकर संक्रांति पर तिल और गुड का दान करें।

तुला राशि जनवरी माह 2024 मासिक राशिफल

आप दूसरों पर सहानुभूति रखते है, परन्तु समय पर निर्णय नहीं ले पाते है। संकट में कोई आपका साथ दे, आपको ऐसे व्यक्ति कि तलाश रहती है। परिवार के मसलों को सुलझाने में आपका समय जाएगा। घटती हुई बचत और आय में कमी आपकी परेशानी कि वजह बन सकती है। ऑफिस में टीम के लीडर के रूप में सामने आएंगे। अपनी आयु से बड़े लोगों से मित्रता हो सकती है। रिश्तेदारों के साथ मेलमिलाप के योग बने हुए है। बिजनेस पार्टनर के साथ बातचीत में व्यवधान आ सकता है। परिवार में कोई प्रिय परिचित मिलने आ सकता है। विवादों को कोर्ट कचहरी में ले जाने से बचें। आगे पढ़ें तुला मासिक राशिफल

उपाय - किसी बुजुर्ग को काले छाते या काले रंग की चप्पल भेंट करें।

वृश्चिक राशि जनवरी माह 2024 मासिक राशिफल

आप हर विषय को गहनता के साथ सोचते है, परन्तु अपनी हर बात गुप्त रखना चाहते है। भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस करते है। आय को इन्वेस्ट कर लाभ कमाने के लिए समय शुभ है। लाइफ पार्टनर के हेल्थ विषयों पर धन खर्च हो सकता है। नौकरी में बदलाव के विचार प्रबल होंगे। पारिवारिक विवादों को विराम मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। अवसाद और नेगेटिव विचारों को अपने में घर न करने दें। पुस्तैनी जमीन जायदाद के मामलों पर चर्चा होने के योग बने हुए है। अविश्वास कि स्थिति रिश्तों को कमजोर कर सकती है। आगे पढ़ें वृश्चिक मासिक राशिफल

उपाय - नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि जनवरी माह 2024 मासिक राशिफल

आप सहज और सौम्य है, पर आपके सपने बहुत बड़े बड़े है। हर शब्द बहुत सोच समझ कर बोलते है। जनवरी माह आपको पॉजिटिव रहने में सहयोग कर रहा है। ऑफिस कि पॉलिटिक्स से आप परेशन हो जाएंगे। भाग्य का साथ न मिलने से कुछ काम पूरे नहीं हो पाएंगे। विरोधियों को शांत रखने में आपको सफलता मिलेगी। कुटुंब में स्नेह कि कमी बनी हुई है। माता कि हेल्थ चिंता बढ़ा सकती है। आय के नए साधनों कि तलाश में दूसरे शहर या विदेश जाना पड़ सकता है। संतान के विषय कष्ट कि वजह बन सकते है। आय में वृद्धि के योग बने हुए है। आगे पढ़ें धनु मासिक राशिफल

उपाय - रविवार के दिन का व्रत करें, इस दिन नमक का सेवन न करें।

मकर राशि जनवरी माह 2024 मासिक राशिफल

आपका सारा ध्यान अपने लक्ष्यों रहता हैं परन्तु आप दूसरों कि गलतियों को माफ नहीं करते है। यह आपका कमजोर पॉइंट है। बहुत ज्यादा प्रेक्टिकल होना भी सही नहीं है। बिना मतलब की परेशानियों और प्रॉब्लम्स को सुलझाने में समय खराब हो सकता है। व्यय, आय और कार्यभार सभी बढ़ा हुआ है। प्रेमियों के लिए ग्रह योग अनुकूल बने हुए है। घर में क्लेश और अशांति की स्थिति रह सकती है। पार्टनशिप में अच्छे लाभ के योग बने हुए है। करियर के कामों से दूर स्थान जाने के योग बने हुए है। माह अंत का समय नौकरी में बदलाव के लिए सहयोगी बना हुआ है। यात्राओं में आराम की कमी रहेगी। आगे पढ़ें मकर मासिक राशिफल

उपाय - हनुमान मंत्र - ॐ हं हनुमते नम: का एक माला जाप नित्य करें।

कुम्भ राशि जनवरी माह 2024 मासिक राशिफल

दुनिया को बदलने की हिम्मत आप रखते है, लेकिन आप लोगों से जुड़ना पसंद नहीं करते, इसके कारण आप अकेले पड़ जाते है। करियर से जुड़े कार्यो को लेकर भागदौड़ और अस्थिरता रहेगी। आय और लाभ के पॉइंट से माह के ग्रह योग शुभ बने हुए है। संतान, शिक्षा, प्रशिक्षण के लिए भी समय की शुभता अनुकूल बनी हुई है। मित्रों के साथ मित्रता में विध्न आ सकता है। वाहन लेने और घर में सुख सुविधाओं की बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत बहुत अधिक करनी पड़ सकती है। यह थका देने वाला हो सकता है। तनाव और दबाव का समय बना हुआ है। आगे पढ़ें कुंभ मासिक राशिफल

उपाय - गायत्री मंत्र का जाप करें।

मीन राशि जनवरी माह 2024 मासिक राशिफल

आपका बहुत अधिक संवेदनशील होना, कष्ट का कारण बनता है। कल्पनाशील होने का लाभ आपको मिलता हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ बोलने से बचें। बिजनेस पार्टनर पर अधिक विश्वास करने से बचें। जिन विषयों से परिवार में कलह बढ़ें, ऐसे विषयों को ना छेड़ें। करियर के लिए समय शुभ है। व्ययों के साथ साथ आय का आगमन भी बढ़ा हुआ है। अत्यधिक चिंता और तनाव से बचें। भागदौड़ और व्यस्तता से भरा माह रहेगा। सामाजिक मानदंडों का पालन करें। संतान का पालन पोषण स्नेह से करें, क्रोध और आवेश करने से बचें। बचत में कमी के योग बने हुए है। आगे पढ़ें मीन मासिक राशिफल

उपाय - शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करें।


Previous
योगी जी या यूपी के ग्रह नक्षत्र - यूपी विकास का श्रेय किसे? ज्योतिषीय विश्लेषण

Next
Weekly Horoscope: 8th to 14th January 2024