जानिए क्या है आपका लकी नंबर? | Future Point

जानिए क्या है आपका लकी नंबर?

By: Future Point | 03-Jun-2020
Views : 5488
जानिए क्या है आपका लकी नंबर?

Numerology का ज्योतिष शास्त्र में विशेष स्थान है। क्योंकि इसके आधार पर आप काफी कुछ जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बहुत से लोग लकी नंबर पर विश्वास करते हैं। कुछ लोग ऐसे ही किसी भी नंबर को अपनी किस्मत का शुभ नंबर मान लेते हैं तो कई लोग अपनी डेट ऑफ बर्थ से अपना लकी नंबर निकालते हैं। Numerology के माध्यम से न केवल अपने स्वभाव की विशेषताओं को जान सकते हैं बल्कि भविष्य का भी अंदाजा लगाया जा सकता है।   लेकिन यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि असल में कैसे निकाला जाता है शुभ अंक, क्या है इसकी प्रक्रिया,

ऐसे निकाले अपना लकी नंबर –

जिस दिनांक में आपका जन्म हुआ है उस तारीख को सन सहित आपस में जोड़ लीजिए। वही आपका शुभांक होगा। जैसे 18 जुलाई 1991 को आपस में जोड़ने पर यह परिणाम आएगा।

18-07-1991

1+8+7+1+9+9+1 = 36

3+6 = 9

18-07-1991 में जन्मे लोगों का लकी नंबर 9 होगा।

फ्री नुमेरोलॉय रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए क्लिक करें

अंक 1-

जिन लोगों का शुभांक 1 होता है ऐसे जातकों के कंधे चौड़े, सिर चौकोर व पंजे मजबूत होते हैं। इनका आकार चतुष्कोण होता है। इनमें चुस्ती स्फूर्ति और बल अधिक होता है। इनकी नजर बहुत तेज होती है तथा आंखों ही आंखों में वे बहुत कुछ कह जाते हैं। वे आंखों के प्रभाव से अधिक काम लेते हैं। अग्नि तत्व का होने के कारण वे अधिक क्रोधी होते हैं और यह हर किसी को अपने प्रभाव में रखना चाहते हैं। उत्तेजक स्वभाव व दबंग होने के कारण वे परिस्‍थिति को अपने अनुकूल बना लेते हैं।  ये स्वभाव से भ्रमणशील होते हैं और घूमने फिरने के अधिक शौकिन होते हैं। अंक 5 व 9 वालों से इनकी अधिक बनती है। 

 शुभ रंग- पीला, शुभ तिथि- 10 व 28। 

अंक 2-

इस  शुभ अंक के जातक दूसरों को अपनी तरफ आसानी से आकर्षित करने की क्षमता रखते हैं। इनमें सेवा भाव अधिक होता है। इन्हें दूसरों की मदद करना अच्छा लगता है।  इन्हें स्वादिष्ट भोजन अधिक पसंद होता है। वे अच्‍छा भोजन बनाते भी हैं। वे भावुक, चंचल व रसिक प्रवृत्ति के एवं गौर वर्ण होते हैं। चेहरा चंद्रमा के समान गोल व बदन सामान्य होता है। वे कला, सिंगार व सौंदर्य से लगाव रखते हैं। छोटी-स‍ी बात भी इन्हें चुभ जाती है और वे बुरा मान जाते हैं। वे अत्यधिक सहनशील होते हैं। घोर कष्ट या पीड़ा के समय भी उफ तक नहीं करते। इनके जीवन का आरंभ संघर्षमय होता है, लेकिन समय के साथ-साथ सुख समृद्धि इन्हें मिलती जाती है। और जवानी में ये सभी सुख पा लेते हैं। अंक 4 या ७ वालों से इनकी अच्छी बनती है।

शुभ रंग- समुद्री हरा, शुभ तिथि- 20 व 30 है।

यह भी पढ़ें: शुभ-अशुभ का संकेत देते हैं मनुष्य के शरीर में होने वाले तिल

अंक 3-

इस शुभ अंक वाले जातक उत्साही व संघर्षशील होते हैं। इनके अंदर कुछ नया करने की चाह होती है। ये अच्‍छे डील-डौल, सुंदर नेत्र, चौड़े सीने वाले व बेहद आकर्षक होते हैं। ये शानदार तरीके से चलते हैं। अपनी कहने के बजाय चुप रहकर दूसरों की बात सुनते हैं। अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सदैव क्रियाशील रहते हैं। खुद कठोर परिश्रम करते हैं और दूसरों से भी ऐसा ही चाहते हैं। समय के पाबंद होते हैं। तड़क-भड़क, साज-सज्जा, दिखावा, ढोंग इन्हें अच्छा नहीं लगता। इस राशि की स्त्रि‍यां भी श्रृंगार के प्रति अधिक अनुराग नहीं रखतीं। अंक 6 व 7 वालों से इनकी अधिक बनती है।

शुभ रंग- जामुनी, शुभ तिथि- 9 व 27 है। 

 अंक 4-

इस अंक के जातक क्रांतिकारी विचारों के होते हैं। इनमें कुछ नया व अलग करने की इच्छा होती है। अपनी प्रभावशाली वाणी से वे दूसरों को अपने वशीभूत करने की क्षमता रखते हैं। इनके शौक व रुचियां भी अन्य लोगों से हटकर होती हैं। ये कृशकाय, लेकिन आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं। दार्शनिक प्रवृत्ति के होते हैं और हमेशा ख्यालों में डूबे रहते हैं। स्वभाव से शक्की व वहमी होते हैं। हर किसी पर शक करते हैं। धर्म, कर्म, भूत-प्रेत व गुप्त विद्याओं में इनकी काफी रुचि होती है। ये मित्र को भी शत्रु बना लेते हैं। धर्म, कर्म में खास रूचि रखते हैं। ये लोग क्लर्क, लेखक, मैकेनिक, वैज्ञानिक, दार्शनिक, अध्यापक, रेलवे, तकनीकी कार्यों आदि में सफल रहते हैं। अंक 8 वालों की ओर वे जल्दी आकर्षित होते हैं, लेकिन अंक 2 व 7 वालों से इनकी दोस्ती जल्दी होती है।

शुभ रंग- पीला, शुभ तिथि- 10 व 19 है।

अंक 5-

इस शुभकारी अंक के जातक स्पष्टवादी व अधिक महत्वाकांक्षी होते हैं। इनमे अपने विचारों को बहुत अच्‍छी तरह व्यक्त करने की कला होती है। अपनी वाणी व तर्कों से वे दूसरों को अपने वश में कर लेते हैं। कार्यक्षेत्र में भी ये वाक् शक्ति व चातुर्य का प्रयोग करने से नहीं चूकते और व्यवसाय में अधिक सफल होते हैं| इनका रंग साफ व व्यक्तित्व आकर्षक होता है। इन लोगों का दांपत्य जीवन काफी कलहपूर्ण होता है। संतान सुख उत्तम होता है। ये शारीरिक की अपेक्षा मानसिक श्रम करना अधिक पसंद करते हैं। ये लेखक, इंजीनियरिंग, व्यापारी, प्रोफेसर, डॉक्टर, प्रॉपर्टी डीलर, समाचार-पत्र मालिक, संपादक, राजनेता, प्रकाशक आदि होते हैं। इन्हें गायन, वादन व लेखन का शौक होता है। बाजार में ये सफल रहते हैं और इनकी बहुत धाक होती है। अंक 1 व 7 वालों से इनकी अच्‍छी बनती है।

शुभ रंग- हरा, शुभ तिथि- 23 व 30 है।

जीवन में लाना चाहते हैं सुधार तो जरुर इस्तेमाल करें फ्यूचर पॉइंट बृहत कुंडली

 अंक 6-

इस शुभ अंक वाले जातकों की रुचि कला-संस्कृति में होती है। उनमें हमेशा कुछ नया करने की चाह होती है और वे परिश्रम करके सुख पाना चाहते हैं। ये अधिक सामाजिक होते हैं। मेल-मिलाप बढ़ाना, अच्‍छा खान-पान, पहनावा, यात्राएं आदि करना इनका शौक होता है। फैशन, सिनेमा, होटल, राजनीति, कम्प्यूटर आदि से जुड़े कार्यों में इन्हें ‍अधिक सफलता मिलती है। ये न्याय व आदर्श को काफी महत्व देते हैं। ये शांत व मृदु स्वभाव के होते हैं। ये कल्पनाशील तो होते हैं, लेकिन हवाई किले नहीं बनाते। समय के पाबंद होते हैं। इस अंक के स्त्री-पुरुष आदर्श पति-पत्नी होते हैं। व्यापार में सफल, निष्पक्ष व अधिक न्यायप्रिय होते हैं। अंक 1 व 3 वालों से इनकी अच्‍छी बनती है।

शुभ रंग- गाजरी, शुभ तिथि- 6 व 23 है।

अंक 7-

इस अंक के जातक विस्फोटक विचारों वाले होते हैं। वे समाज में परिवर्तन लाने की क्षमता रखने वाले, कल्पनाशील व विचारों के धनी होते हैं। इनका रुझान धर्म-अध्यात्म की ओर होता है। इन्हें एकाकी जीवन बिताना अच्‍छा लगता है। ये हर चीज को जानने की जिज्ञासा रखते हैं और जीवन में नीचे से ऊपर तक पहुंचना चाहते हैं। ये अधिक हंसी-मजाक पसंद नहीं करते, अपना काम ठीक समय पर तो करते हैं, लेकिन कई बार दुविधा में रहते हैं। अंक 3, 4 व 5 वालों से इनकी अच्‍छी बनती है।

शुभ रंग- सुनहरा, शुभ तिथि- 3 व 6 है।

अंक 8-

इस अंक के जातक शांत और सहनशील होते हैं। ये हमेशा छल-कपट से दूर रहते हैं। रहस्यमय कार्यों में इनकी अधिक दिलचस्पी होती है। ये अपने मन की बात किसी से शेयर करना पसंद नहीं करते। ये दुबले-पतले, मगर आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं। हर कोई इनका मुरीद बन जाता है। ये खेल, इंजीनियरिंग, पुलिस सेवा, सेना, वैज्ञानिक, ज्योतिष, गायक होते हैं। कोयला, लोहा व खदान से संबंधित कार्य में इन्हें ज्यादा सफला मिलती है। इनकी अपने ही अंक 8 के अलावा 4 अंक वालों से भी बनती है।

शुभ रंग- लाल, शुभ तिथि- 4 व 27 है।

अंक 9-

इस रहस्यमयी अंक के जातक नवीन विचारों को मानने वाले होते हैं। ये एकसाथ क्रोधी व हंसमुख दोनों ही प्रकृति के होते हैं। इनमें दया व संघर्ष की अद्भुत क्षमता होती है। मिश्रित गुण वाले ये लोग अपनी हिम्मत से जीवन के दुखों को सहकर अपने उद्देश्य में सफल होते हैं। ये किसी भी कठिनाई का सामना बड़ी ही सरलता से कर लेते हैं। रचनात्मक कार्यों जैसे अभिनय, लेखन आदि के अलावा ये पुलिस, सेना आदि में भी अपने व्यक्तित्व का सफल परिचय देते हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य होता है। अंक 1 व 3 वालों से इनकी अधिक बनती है।

शुभ रंग- संतरी, शुभ तिथि- 5 व 9 है।

कोई समस्या है या कोई सवाल है तो दिए हुए लिंक पे क्लिक कर आप अपनी समस्या का समाधान पा सकते है


Previous
अगर कुंडली में है अंगारक दोष तो जाने इससे दूर करने के अचूक उपाय

Next
LOVE HOROSCOPE: HOW TO CONSOLIDATE YOUR RELATIONSHIP AS A COUPLE