Horoscope 2019, Astrology 2019, Annual Forecast 2019, Varshphal 2019
consult-southex-web

2019

Daily horoscopes are prepared by astrologers taking into account the planetary configurations for the day. Most people, whether they admit it or not,are addicted to reading their daily horoscope first thing in the morning in the newspaper, or online. Daily horoscopes are generic in nature, people easily relate to them in some way or another, and as they mostly focus on the positive aspects, it rightens up their day and makes them happy, and they plan out their day accordingly.

2019 Prediction in English

2019 Prediction in Hindi

2024-rashifal

धन - 2019

मनुष्‍य का जीवन धन के अभाव में निरर्थक है। धन के ना होने की वजह से इंसान ना तो स्‍वयं सुखी रह पाता है और ना ही अपनों को कोई खुशी दे पाता है। सभी को धन की आवश्‍यकता होती है और उस धन को अर्जित करने के कई माग भी होते हैं जैसे कि धर्म से जुड़े कार्य, मेहनत करने धन कमाना या फिर कुछ लोग गलत कामों से भी धन कमाने का प्रयास करते हैं। इन सभी का एक ही उद्देश्‍य है अपने और अपने परिवार के सुख के लिए धन अर्जित करना।
ज्‍योतिषशास्‍त्र में इसी तरह योगों और ग्रह गोचर की स्थिति से व्‍यक्‍ति की आर्थिक स्थिति और धन आगमन का पता लगाया जाता है। साल 2019 में राशि अनुसार आपका आर्थिक जीवन कैसा रहेगा, ये आज हम आपको बताने जा रहे हैं। साल 2019 में आपको कब मां लक्ष्‍मी की कृपा मिलेगी या कब आपको पैसों की तंगी हो सकती है, आइए जानते हैं !
2020 आर्थिक राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।


2024-rashifal

राशिफल - 2019

हम सभी का जीवन ग्रहों की दिशा और दशा पर निर्भर करता है। इसके फलस्वरुप ही हमारे जीवन की घटनाएं बदलती है। जल्द ही 2018 का साल जाने वाला है और वर्ष 2019 आने वाला है। नए साल के आगमन के साथ ही हम सभी को यह जानने की उत्सुकता रहती है कि आने वाला नया साल हमारी नौकरी के लिए कैसा रहेगा। पारिवारिक जीवन में किस प्रकार की स्थिति रहने वाली है। क्या आने वाले साल में यात्रा करना सुखद रहेगा या नहीं। साथ ही यह भी चिंता रहती है कि आर्थिक जीवन में क्या बदलाव होगा, प्यार में किस तरह के उतार चढ़ाव रहने वाले हैं। कारोबारियों को कौन सी बातों का ध्यान रखना होगा और निर्णय लेने के लिए कौन सा समय उपयुक्त रहेगा। आपके इसी प्रकार के सभी प्रश्नों के जवाब के रुप में हम राशिफल 2019 लेकर आए हैं। यह राशिफल चंद्र कुंडली पर आधारित है। आईये इससे आगे बढ़ने से पूर्व वर्ष 2019 में ग्रहों का गोचर जान लेते हैं -

2024-rashifal

राहू गोचर - 2019

वैदिक ज्‍योतिष में राहू को छाया ग्रह की उपाधि दी गई है। समुद्र मंथन की कथा से ही दो छाया ग्रहों राहू और केतु की उत्‍पत्ति का रहस्‍य जुड़ा हुआ है। देवताओं और दैत्‍यों के बीच युद्ध चल रहा था। इसमें यह तय किया गया कि दोनो पक्षों की शक्‍ति को बढ़ाने हेतु समुद्र मंथन किया जाए। समुद्र के मंथन में से कई चमत्‍कारी चीजें निकलीं जिनमें से एक अमृत भी था। इस अमृत को पाने के लिए देवताओं और राक्षसों में फिर से युद्ध छिड़ गया है। अगर राक्षसों को अमृत मिल जाता तो वो पूरी सृष्टि का संहार कर देते। इसलिए भगवान विष्‍णु ने एक सुंदर अप्‍सरा मोहिनी का अवतार लिया। उसके सौंदर्य से सभी मोहित हो गए। मोहिनी ने पहले देवताओं को अमृत देना शुरु किया। उस समय स्‍वरभानु नामक राक्षस चुपके से देवताओं के बीच आकर बैठ गए और अमृत चख लिया। जब भगवान विष्‍णु को इस बात का ज्ञान हुआ तो उन्‍होंने अपने सुदर्शन चक्र से स्‍वरभानु का सिर और धड़ अलग कर दिया। चूंकि स्‍वरभानु ने अमृत चखा था इसलिए उसकी मृत्‍यु नहीं हुई और उसका सिर राहू और धड़ केतु के नाम से जाना गया।