लाल किताब राशिफल 2020 - Lal Kitab Rashifal 2020

लाल किताब राशिफल - 2020

नया साल आपके लिए नई उमंग, नया उत्साह और नई-नई योजनाएं लेकर आता है। हर कोई पुराने गम भुला देना चाहता है। उम्मीद करता है कि नया साल खुशियां और बहार लेकर आएगा। अगर आप अपने भविष्य के बारे में जानना चाहते हैं तो लाल किताब की मदद से अपना राशिफल 2020 जान सकते हैं। लाल किताब का ज्योतिषशास्त्र में विशेष महत्व है। लाल किताब राशिफल 2020 की मदद से आप अपने शिक्षा, करियर, स्वास्थ्य, व्यापार, आर्थिक, पारिवारिक, वैवाहिक जीवन के बारे में जान सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि नया साल आपके लिए क्या कुछ लेकर आ रहा है और आपको किन बातों का ध्यान रखना है.

लाल किताब राशिफल 2020: मेष राशि (Aries)

लाल किताब के अनुसार मेष राशि के जातकों के लिए नए साल के शुरुआती कुछ महीने चुनौतीपूर्ण होंगे। आपको अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। किसी भी तरह के पारिवारिक कलह से बचने के लिए वाणी में संयम बनाए रखें। फरवरी के महीने में लंबी यात्रा करने से बचें। व्यापारी और नौकरीपेशा लोग यात्रा की बजाए फोन या इमेल का प्रयोग करें। नौकरीपेशा लोग नौकरी बदलने के बारे में न सोचें।

जुलाई के बाद आपको भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक आचरण आपकी प्रगति में होगा। आपको धन लाभ होने की संभावना है। मार्च से मई तक का महीना आपके लिए बेहद शुभ होने वाला है। सामाजिक यश की प्राप्ति से आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। नौकरी में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। अगर इनका लाभ उठा पाएं तो पदोन्नति भी सकती है। लेकिन साल का अंतिम महीना चुनौती भरा हो सकता है।

मेष राशि के लिए लाल किताब के उपाय

  • अपने गुस्से पर काबू करें।
  • प्रत्येक मंगलवार को लाल वस्त्र धारण करके हनुमान जी की पूजा करें।
  • घर का सोना न तो बेचें और न ही गिरवी रखें।
  • उपहार में रुमाल न कभी लें और न कभी दें।
  • किसी के समक्ष अपने व्यवसाय की योजना का खुलासा न करें।

लाल किताब राशिफल 2020: वृषभ राशि (Taurus)

लाल किताब के अनुसार वृषभ राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना आर्थिक और मानसिक तौर पर तनावपूर्ण रहेगा। व्यक्तिगत समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। इस दौरान धन खर्च करते वक्त सावधानी बरतें। फरवरी के महीने से धीरे-धीरे सुधार होने से आपका आत्मविश्वास लौटेगा। लेकिन मार्च तक फिर भी आपको सावधान रहना होगा। सोच समझकर फैसलें लें। धन निवेश करते समय सावधानी बरतें वरना घाटा हो सकता है। समाज में अपने मान-सम्मान की परवाह करें अन्यथा विरोधी पक्ष आपके बारे में अफवाहें फैला सकते हैं। अप्रैल से फिर आपको भाग्य का साथ मिलेगा और अधूरे पड़े काम पूरे होंगे। प्रगति बनाए रखने के लिए जुलाई से अपने प्रयासों में तेज़ी लाएं। दिसंबर शुरु होने से पहले ही अपने सारे महत्वपूर्ण कार्य निपटा लें।

वृषभ राशि के लिए लाल किताब के उपाय

  • हर गुरुवार भगवान गणेश की पूजा करें।
  • हर शुक्रवार छोटी बच्चियों को सफेद रंग की मिठाई खिलाएं।
  • किसी भी यात्रा पर जाने से पहले मिठाई ज़रूर खाएं।
  • काले कपड़े पहनने से परहेज़ करें।
  • मांस मदिरा खाने से बचें।

लाल किताब राशिफल 2020: मिथुन राशि (Gemini)

लाल किताब के अनुसार मिथुन राशि के जातकों के लिए साल 2020 की शुरुआत अच्छी रहेगी। लेकिन अपनी आंखें खोलकर रखें। सोच समझकर धन खर्च करें अन्यथा आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। फरवरी का महीना आपके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण होने वाला है। भाइयों संग अनबन हो सकती है। व्यवसाय में घाटा हो सकता है। अप्रैल के महीने में आपको मिश्रित फलों की प्राप्ति होगी। एक ओर जहां आप नया व्यवसाय शुरु कर सकते हैं वहीं दूसरी ओर व्यवसाय में घाटा भी हो सकता है। अविवाहितों के लिए मार्च का महीना शादी करने के लिए शुभ है। विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। राजनीतिक लोगों को अपनी वाणी पर संयम रखना होगा अन्यथा विरोधी पक्ष उसका लाभ उठा सकते हैं और आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।

मिथुन राशि के लिए लाल किताब के उपाय

  • बुधवार के दिन किसी भी महिला को हरी चूड़ियां भेंट करें।
  • समाज में नेक कार्य करें।
  • साफ-सफाई के कर्मचारियों के संग उचित व्यवहार करें।
  • सूर्यास्त के बाद शनि देव की चालीसा का पाठ करें।
  • मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

लाल किताब राशिफल 2020: कर्क राशि (cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए पिछला वर्ष चुनौतीपूर्ण था लेकिन लाल किताब के अनुसार यह वर्ष आपके लिए अनेक अवसर लेकर आएगा। इसका आभास आपको वर्ष के शुरुआत में ही होने लगेगा। आपके द्वारा किए गए आम कार्य भी सफल होंगे। धोखाधड़ी से बचने के लिए व्यावसायिक लोग सतर्क रहें। अप्रैल से जून महीने के बीच में परिवार के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। अविवाहिताओं को गुरु और शनि की पूजा करनी चाहिए वरना विवाह में अड़चनें आ सकती हैं। आपको अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन हिम्मत न हारें। वर्ष के मध्य में अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए विद्यार्थी मेहनत करें। अगस्त माह से पारिवारिक जीवन बेहतर होता दिखेगा। कला, सिनेमा और रंगमंच से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष बढ़िया रहेगा।

कर्क राशि के लिए लाल किताब के उपाय

  • किसी के समक्ष अपनी योजनाओं का ज़िक्र न करें।
  • बाएं हाथ की अनामिका में सोने की अंगूठी पहनें।
  • प्रत्येक बुधवार दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
  • अपने प्रियजनों के प्रति बैर भाव न रखें।

अपनी हर समस्या का समाधान पाएँ हमारे लाल किताब ज्योतिष द्वारा

लाल किताब राशिफल 2020: सिंह राशि (Leo)

लाल किताब के अनुसार यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी सभी इच्छाओं को पूरा कर पाएंगे। लेखन, वकालत, फैशन, मॉडलिंग और भूमि व्यवसाय से जुड़े लोग तरक्की करेंगे। व्यावसायिक लोग अपने व्यवसाय का विस्तार करेंगे। नौकरीपेशा लोग वेतन में वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं। प्रेमी जन अपने रिश्ते को लेकर गंभीर हो सकते हैं। सिंह राशि के अविवाहित जातकों के घर में शहनाई बज सकती है। अप्रैल से मई तक की अवधि आपके लिए महत्वपूर्ण है। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। अधूरे पड़े काम आसानी से पूरे हो जाएंगे।

सिंह राशि के लिए लाल किताब के उपाय

  • माता-पिता का सम्मान करें।
  • सुबह चिड़ियों को दाना खिलाएं।
  • दक्षिण दिशा में गुलाब का पौधा लगाएं।
  • समय-समय पर वाहन की मरम्मत कराते रहें।
  • चमड़े या लोहे की वस्तु न खरीदें।
  • हल्के गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करें।

लाल किताब राशिफल 2020: कन्या राशि (Virgin)

कन्या राशि के जातकों को इस वर्ष मिश्रित फलों की प्राप्ति होगी। संतान के साथ अनबन हो सकती है। शनि के प्रभाव के कारण गर्भवती महिलाएं अपना ख्याल रखें। मधुमेह के मरीज़ भी अपनी सेहत का ध्यान रखें। वकालत, पर्यटन, चिकित्सा, व्यवसाय से जुड़े लोगों और विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। व्यावसायिक लोग अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सफल होंगे और विद्यार्थियों की अपने विषय में पकड़ मज़बूत होगी।

कन्या राशि के लिए लाल किताब के उपाय

  • हर बुधवार गाय को हरी पालक खिलाएं।
  • संतान के खान पान पर ध्यान दें।
  • बेडरूम में धार्मिक चित्र न लगाएं।
  • नहाने के पानी में गुलाब जल मिलाएं।
  • महिलाएं अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

Get Lal Kitab Horoscope Online

लाल किताब राशिफल 2020: तुला राशि (Libra)

लाल किताब के अनुसार आगामी 2020 आपके अनुकूल है। अनुकूल गोचर स्थिति के कारण शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक तौर पर आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा और प्रतिभाशाली लोगों से आपके संबंध मज़बूत होंगे। जनवरी माह तक आपको अकेलापन महसूस हो सकता है। लेकिन दुनियादारी की समझ बढ़ेगी। किसी की मदद से मनचाही नौकरी मिलने की संभावना है। व्यावसायिक यात्राएं सफल रहेंगी। आप अपने शौक को व्यवसाय में तब्दील करने में सफल रहेंगे। वर्ष के अंतिम महीने विशेष रूप से अनुकूल हैं। इस दौरान किए गए आपके सभी कार्य सफल होंगे।

तुला राशि के लिए लाल किताब के उपाय

  • गुरुवार के दिन मीठे पीले चावल खाएं।
  • कुत्तों से स्नेह बनाए रखें
  • अपने कनिष्ठ सहकर्मियों का सम्मान करें।
  • भूमि में निवेश करने से बचें।
  • व्यापारी वर्ग गल्ले पर किसी किस्म का भभूत न रखें।

लाल किताब राशिफल 2020: वृश्चिक राशि (Scorpio)

लाल किताब के अनुसार ज्ञान, धर्म, अध्यात्म व अध्ययन से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष बेहद शुभ है। आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी और समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको सफलता हासिल होगी। मार्च से आपको अपने करीबियों का सहयोग मिलेगा। परिवार के सदस्यों में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। व्यावसायिक यात्राएं सफल होंगी। रोग प्रतिरोधक प्रणाली में सुधार होने से सेहत अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि के लिए लाल किताब के उपाय

  • शयनकक्ष में नीले रंग के तकिए न रखें।
  • कौवों को भोजन या बिस्कुट खिलाएं।
  • पश्चिम दिशा में काले रंग के परदे लगाएं।
  • मन में किसी के प्रति घृणा भाव न रखें।
  • गले में चांदी की चेन पहनें।

यदि परेशान कर रहा है कोई सवाल तो अभी बात करें फ़ोन पर हमारे ज्योतिष से

लाल किताब राशिफल 2020: धनु राशि (Sagittarius)

जनवरी के अंत तक स्थिति चुनौतीपूर्ण रहेगी लेकिन बाद में धीरे धीरे परिस्थितियां आपके अनुकूल हो जाएंगी। आप अपने ज्ञान और कला-कौशल से प्रगति करेंगे। गुरु की कृपा से समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होने से मनोबल ऊंचा रहेगा। पारिवारिक उलझनों को आप आसानी से सुलझा लेंगे। मेहनत करने के बाद विद्यार्थी अच्छे परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोग अपने प्रभाव का दायरा बढ़ाने में सफल रहेंगे।

धनु राशि के लिए लाल किताब के उपाय

  • ससुराल पक्ष के साथ मधुर संबंध बनाए रखें।
  • अपने ज्ञान का अहंकार न करें।
  • बुजुर्गों की सेवा और उनका सम्मान करें।
  • किसी के समक्ष अपनी आर्थिक समस्याओं का ज़िक्र न करें।
  • मिलनसार और व्यवहारिक बनें।

लाल किताब राशिफल 2020: मकर राशि (Capricorn)

लाल किताब राशिफल 2020 के अनुसार अध्यात्म, पर्यटन, फैशन और चिकित्सा से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। आपको अप्रत्यक्ष रूप से धन लाभ हो सकता है। अगर बैंक में किसी ऋण के लिए आवेदन किया है तो उसमें सफल होंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी कोर्ट केस में फंसे हैं तो उससे बाहर निकल जाएंगे। स्थान परिवर्तन या घर बदलने के लिए यह शुभ वर्ष है। उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर विद्यार्थी बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं। खिलाड़ियों के लिए यह मुश्किल वक्त है। उन्हें अधिक मेहनत करने की ज़रूरत है।

मकर राशि के लिए लाल किताब के उपाय

  • कामयाबी हासिल करने के लिए अपने सिरहाने कपूर के 4 टुकड़े रखें।
  • एल्युमीनियम के बर्तन का प्रयोग कम से कम करें।
  • हर गुरुवार को शयनकक्ष में पीले रंग की चादर बिछाएं।
  • शनिवार को शनि से जुड़ी चीज़ें न खरीदें।

लाल किताब राशिफल 2020: कुंभ राशि (Aquarius)

नौकरीपेशा, व्यवसाय और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष अच्छा है। उन्हें अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने के अनेक अवसर प्राप्त होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में अपेक्षा से अधिक सुधार होगा। भूमि, मकान, जायदाद से धन अर्जित करने में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोग सहकर्मियों के साथ ताल मेल बिठा पाने में सफल होंगे। आपके वरिष्ठ अधिकारी आपके कला कौशल की तारीफ करेंगे। परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहने से मन प्रसन्न रहेगा। इस वर्ष नए वाहन की खरीदारी हो सकती है। नौकरी तलाश रहे युवाओं को मनचाही नौकरी मिल सकती है।

कुंभ राशि के लिए लाल किताब के उपाय

  • लाल रंग के तकिए का प्रयोग करें।
  • चांदी के गिलास में पानी पीएं।
  • बाथरूम में हरे रंग का पौधा लगाएं।
  • माथे पर भभूत न लगाएं।
  • अपने अधीन कर्मचारियों से उचित व्यवहार करें।

लाल किताब राशिफल 2020: मीन राशि (Pisces)

लाल किताब के अनुसार मीन राशि के लोगों के लिए यह वर्ष बेहद अच्छा रहेगा। वर्ष के शुरु में ही आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कम मेहनत करके भी आप अधिक लाभ अर्जित करेंगे। भाग्य का साथ मिलने से सहज ही आपको अनेक उपलब्धियां प्राप्त होंगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। वर्ष के मध्य में वेतन वृद्धि या पदोन्नति हो सकती है। सितंबर से नवंबर के महीने में सावधानी बरतें। इस दौरान कोई नया काम न शुरु करें। खुद को कानूनी प्रक्रिया से बचाएं।

मीन राशि के लिए लाल किताब के उपाय

  • अपने पास जंग लगी कैंची या चाकू न रखें।
  • हर मंगवार को गरीब और बेसहारा लोगों में मीठा हलवा बांटे।
  • घर में घंटियां बजाकर पूजा न करें।
  • मां समान महिलाओं का सम्मान करें

लाल किताब में मनुष्य की हर समस्या का समाधान मौजूद है। लेकिन लाल किताब के अपने कुछ नियम हैं और इन्हीं नियमों के तहत ये उपाय प्रयोग में लाए जाते हैं। इसके लिए आप हमारे लाल किताब विशेषज्ञ राजेंद्र सरीन (Rajendra Sarin) से बात कर सकते हैं।

SHARE YOUR PROBLEM, GET SOLUTIONS

astrologer

Dr. Arun Bansal

Exp:42 years

  • Love

  • Relationship

  • Family

  • Career

  • Business

  • Finance

TALK TO ASTROLOGER

100% Secure Payment

100% Secure

100% Secure Payment (https)

High Quality Product

High Quality

100% Genuine Products & Services

Help / Support

Help/Support

Trust

Trust of 36 years

Trusted by million of users in past 36 years