वास्तु प्रिडिक्शन्स २०२०

गृहस्थस्य क्रियास्सर्वा न सिद्धयन्ति गृहं विना

वास्तु शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के वस् शब्द से हुई है जिसका अर्थ वास करना या रहना है। वास्तु शास्त्र घर, भवन या मंदिर निर्माण का प्राचीन भारतीय विज्ञान है जिसे आधुनिक विज्ञान आर्किटेक्चर का ही प्राचीन स्वरूप माना जा सकता है।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक़ प्रत्येक वस्तु की अपनी ऊर्जा होती है। जब एक व्यक्ति घर में रहना शुरु करता है तो इससे निकलने वाली ऊर्जा का असर उस पर होता है। ये ऊर्जा सकारात्मक भी हो सकती है और नकारात्मक भी! इनसे निकलने वाली ऊर्जा कैसी होगी, ये इस पर निर्भर करता है कि आपने वस्तुओं को अपने घर या ऑफ़िस में किस तरह रखा है।

नए साल में यदि आप वास्तु नियमों को ध्यान में रखकर घर की साज सज्जा करेंगे तो नकारात्मक ऊर्जा दूर रहेगी और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा। तो आइए राशि के अनुसार जानते हैं कि कौन से वास्तु उपाय आपके लिए फायदेमंद होंगे...

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए साल 2020 बेहद खास रहेगा। अपनी तमाम बड़ी योजनाओं को अंजाम देने में वे सफल रहेंगे। हालांकि आपके विरोधी आपके लिए परेशानियां खड़ी करने का प्रयास करेंगे लेकिन आप पर इसका कोई खास असर नहीं होगा और आप अपने काम में लगे रहेंगे। इस दौरान आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। करियर के लिहाज़ से देखें तो राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। फैशन और खेल से जुड़े लोग भी इस वर्ष तरक्की करेंगे। नए साल में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए आप निम्न वास्तु उपाए कर सकते हैं:

  • अगर आपका घर दक्षिण दिशा में है तो घर में नागफनी का पौधा लगाएं।
  • किसी सार्वजनिक स्थल पर पीपल का पेड़ लगाएं।
  • घर की उत्तर दिशा में फूल वाले पौधे लगाएं।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातक इस वर्ष बहुत सोच समझकर फैसले लेंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों की ज़िंदगी में बड़े बदलाव होंगे। आपकी कलात्मकता और वाक शक्ति के कारण लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। हालांकि आपको पेट से जुड़ी दिक्कतें जैसे कि कब्ज़ और पानी से होने वाली बीमारियां परेशान कर सकती हैं लेकिन आपको किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। करियर की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए मिला जुला रहेगा। वाहन, गहनों और रत्नों के व्यवसाय से जुड़े लोग तरीक्की करेंगे। फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े लोगों के लिए भी यह वर्ष अच्छा रहेगा। तो नए साल में इस सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखने के लिए आप निम्न वास्तु उपाय कर सकते हैं:

  • अपने घर की पश्चिम दिशा में क्रिस्टल बॉल लटकाएं।
  • अपनी जेब में सिल्वर पिरामिड चिप रखें।
  • अपने घर की पश्चिम दिशा में कोई भारी वस्तु रखें।
  • अनिद्रा से परेशान जातक अपने घर के बगीचे में क्रेप, चमेली या चांदनी का पौधा लगाएं।

मिथुन राशि (Gemini)

इस वर्ष आपको कई बौद्धिक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन गहन अध्ययन के बाद आप उनका हल ढ़ूंढ लेंगे। बात बात पर भावुक न हों। इस वर्ष स्वास्थ्य के मामले में आप थोड़ा अनलकी हैं। इस वर्ष दमा और श्वास संबंधी अन्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। पहले से ही कमज़ोर जातक अपना विशेष ध्यान रखें। किसी दुर्घटना की वजह से आपके हाथ में चोट लग सकती है। अपनी लव लाइफ को लेकर भी सतर्क रहें। अपने प्रिय की इच्छाओं का ख्याल रखें। करियर की दृष्टि से देखें तो स्टॉक मार्किट और पर्यटन से जुड़े लोग तरक्की करेंगे। अगर आप गाइड या फोटोग्राफर हैं तो आपको अपने क्षेत्र में बेहतरी के लिए कोई खास अवसर प्राप्त नहीं होंगे। लेकिन कुल मिलाकर यह वर्ष आपके लिए चुनौतियों से भरा होगा जिनसे पार पाने के लिए आप निम्न वास्तु उपाय कर सकते हैं:

  • अपने घर में केतु पिरामिड स्थापित करें।
  • हाथी दांत से बनी सभी वस्तुएं अपने घर से हटा दें।
  • सकारात्मक ऊर्जा के लिए घर की पश्चिम दिशा में 5 या 6 रॉड वाली विंड चाइम लगाएं।
  • हफ्ते में एक दिन (विशेष रूप से शनिवार को) दिव्य चूर्ण से घर की अच्छी तरह सफाई करें।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के लोग इस वर्ष कई बड़े फैसले ले सकते हैं। आप अपनी बुद्धि और तर्क शक्ति के दम पर अपना हर कार्य पूर्ण करेंगे। इस दौरान आपको श्वास और बाल संबंधी छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा सर्दी और जुकाम से बचकर रहें। हालांकि करियर के लिहाज़ से यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन इस वर्ष आपको कई वजहों से तनाव हो सकता है। इसके लिए आप निम्न वास्तु उपाय कर सकते हैं:

  • एक पात्र में उत्तर पूर्व दिशा में गंगाजल भरकर रखें।
  • घर की पूर्व दिशा में सूर्य की प्रतिमा या सूर्य यंत्र रखें।
  • घर में एक भागते घोड़े का चित्र लगाएं।
  • घर की पूर्व दिशा में तांबे का पिरामिड रखें।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातक इस वर्ष आशावादी रुख़ अपनाएंगे। अपने प्रियतम के प्रति आप पूर्ण समर्पित रहेंगे। यदि आपकी सेहत की बात करें तो इस वर्ष आपको एसिडिटी, उच्च रक्तचाप और जोड़ों के दर्द जैसी छोटी-मोटी दिक्कतों के अलावा स्वास्थ्य संबंधी किसी बड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। करियर के लिहाज़ से भी यह वर्ष आपके लिए बेहद खास रहेगा। अपने इस लक को बनाए रखने के लिए साल 2020 में निम्न वास्तु उपायों का पालन करें:

  • किसी सार्वजनिक स्थान पर कदम्ब का पेड़ लगाएं।
  • घर की उत्तर पश्चिम दिशा में तांबे का पिरामिड रखें।
  • घर की पूर्व दिशा में फूलों वाले पौधे लगाएं।
  • घर से बाहर जाने से पहले हल्दी और केसर का तिलक लगाएं।

कन्या राशि (Virgo)

2020 राशिफल (Vastu Predictions 2020) के अनुसार कन्या राशि के जातकों को इस वर्ष बेहद सतर्क रहना होगा। सही योजना बनाकर चलेंगे तो अपने सभी कार्य़ों को पूरा कर पाएंगे। इस वर्ष आपको अधिक तनाव की वजह से हाथों और कंधों में दर्द, कफ और श्वास संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस अलावा आपको आंत या मलाशय संबंधी कोई रोग होने की भी संभावना है। करियर के लिहाज़ से भी यह वर्ष आपके लिए अच्छा नहीं है। इन समस्याओं से पार पाने के लिए आप निम्न वास्तु उपायों का पालन कर सकते हैं:

  • घर की उत्तर दिशा में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें।
  • घर की उत्तर पूर्व दिशा में केले का पेड़ लगाएं।
  • घर की उत्तर दिशा में क्रिस्टल प्लांट लगाएं।
  • अपने दांतों की नियमित रूप से डॉक्टरी जांच कराएं।

तुला राशि (libra)

नए साल में आप थोड़ा असमंजस में रहेंगे। फैसले लेने में आपको दिक्कत होगी। इसलिए जीवन के प्रति संतुलित रवैया अपनाएं। अकेले काम करने की बजाए मिलकर काम करने से आपको लाभ होगा। इस साल आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ दिक्कतों का भी सामना करना पड़ेगा। आपको सर्दी, हड्डी रोग, पेट या हार्मोन संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आप कई व्यक्तिगत परेशानियों की वजह से तनाव में रहेंगे। लेकिन कुछ अच्छे पल भी आपकी ज़िंदगी में आएंगे। अपने करीबी लोगों के साथ आप अच्छा वक्त बिताएंगे। करियर के लिहाज़ से यह वर्ष आपके लिए मिला जुला रहेगा। चित्रकारों, कार्टूनिस्ट और फोटोग्राफी से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। चिकित्सा से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि होगी और समाज सेवा के कार्य से जुड़े लोगों को जन का साथ मिलेगा। कुल मिलाकर आपको इस वर्ष मिश्रित परिणामों की प्राप्ति होगी। अपने इस वर्ष को बेहतर बनाने के लिए आप निम्न वास्तु उपायों का पालन कर सकते हैं:

  • घर की दक्षिण दिशा में लोहे का पिरामिड रखें।
  • घर की दक्षिण पश्चिम दिशा में बांस का पौधा लगाएं।
  • घर की दक्षिण दिशा में लाल बल्ब लगाएं।
  • घर की दक्षिण दिशा में पहाड़ों की तस्वीर लगाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह वर्ष बेहद अच्छा रहेगा। आपकी बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी और काल्पनिक शक्ति का विस्तार होगा। यदि आपकी सेहत की बात करें तो इस वर्ष आपको अनिद्रा, हर्निया और अपेन्डिक्स जैसी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। करियर के लिहाज़ से यह वर्ष आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। अपने व्यक्तिगत जीवन में भी आपको अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इन सब परेशानियों से पार पाने के लिए आप निम्न वास्तु नियमों का पालन कर सकते हैं:

  • घर से कोई पुरानी वस्तु निकाल दें।
  • ब्रहम् क्षेत्र (या घर के मंदिर में) कोई नवग्रह स्रोत रखें।
  • घर की उत्तर पूर्व दिशा में फिश अक्वेरीअम रखें।
  • घर की उत्तर दिशा को प्रकाशित रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातक इस वर्ष कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकते हैं। इस साल आप कई यात्राएं करेंगे और अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय देंगे। आपको उच्च रक्तचाप, निम्न रक्तचाप जैसी रक्त संबंधी और लीवर संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग मोटापे से परेशान हैं उन्हें अपनी खाने पीने की आदतों में तब्दीली लानी होगी। करियर की दृष्टि से देखें तो वकालत, अध्यापन, चिकित्सा और अध्यात्म से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। बिना सोच विचार के किसी नई जगह पर निवेश न करें। इस वर्ष को बेहतर बनाने के लिए नम्न वास्तु नियमों का पालन करें:

  • घर में एक पात्र में गंगाजल रखें।
  • घर के मुख्य द्वार पर लाफिंग बुद्धा की मूर्ति लटकाएं।
  • घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में बैवाहिक जोड़ें अपनी तस्वीर लगाएं।

मकर राशि (Capricorn)

इस वर्ष आपका रूझान विलासिता की बजाए सादगी पर होगा। अपने डर से ऊपर उठकर आप अपने सभी कार्यों को पूर्ण करेंगे। इस वर्ष आपको पेट, आंत, दांत, त्वचा संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। अविवाहित लोग इस वर्ष शादी करने के बारे में सोच सकते हैं। करियर के लिहाज़ से आपके लिए यह वर्ष कुछ खास नहीं रहेगा। कुल मिलाकर भले ही आप आत्म-विश्वास से भरे हों पर आपके लिए यह वर्ष चुनौतीपूर्ण रहेगा:

  • घर की दक्षिण पूर्व दिशा में लैवेंडर का पौधा लगाएं।
  • सकारात्मकता बनाए रखने के लिए सफ्टिक श्री यंत्र लगाएं।
  • अपने बेडरूम में हार्मोनिया एरोमा डिफ्यूज़र (Harmonia Aroma Diffuser) रखें।

कुंभ राशि (Aquarius)

इस वर्ष आप अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय देंगे। नवीन योजनाओं के साथ अपने कार्यों को अंजाम देंगे। यदि आपके स्वास्थ्य की बात करें तो इस वर्ष आपको वाइरल फीवर, जोड़ों के दर्द और शारीरिक कमज़ोरियों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान अधिक भावुक होने से बचें। आपकी भावुकता का फायदा उठाकर आपके करीबी आपका फायदा उठा सकते हैं। ऐसे में किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें। करियर के लिहाज़ से देखें तो चिकित्सा, इंजीनियरिंग, काउंसलिंग, लेखन और रिसर्च से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। इस वर्ष को बेहतर बनाने के लिए आप इन नियमों का पालन करें;

  • घर की उत्तर या पूर्व दिशा में फूलों वाला पौधा लगाएं।
  • सकारात्मक ऊर्जा के लिए दक्षिण पूर्व दिशा में हल्के बैंगनी रंग का प्रयोग करें।
  • घर की दक्षिण पश्चिम दिशा में पिरामिड स्थापित करें।
  • अच्छी सेहत के लिए घर में नीले फूलों वाला पौधा लगाएं।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष बेहद तनाव भरा रहेगा। नकारात्मक भावनाएं आपको परेशान कर सकती हैं। लेकिन ईश्वर में विश्वास के कारण आपका आत्मविश्वास मज़बूत होगा। इस दौरान आप तनाव और अवसाद का शिकार हो सकते हैं इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें। करियर के लिहाज़ से यह वर्ष मिला जुला रहेगा। ट्रांसपोर्ट बिजनेस से जुड़े लोगों, लेखकों, चित्रकारों, ज्योतिषियों और संगीतकारों के लिए यह वर्ष बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। मीन राशि के लोग इन वास्तु उपायों से नए वर्ष को बेहतर बना सकते हैं:

  • घर की पश्चिम दिशा में हंसते हुए बच्चे की तस्वीर लगाएं।
  • घर के बगीचे में क्रेप, चमेली और चांदनी का पौधा लगाएं।
  • अपने बेडरूम में जैसमीन एरोमा डिफ्यूज़र (Jasmine Aroma Diffuser) रखें।

SHARE YOUR PROBLEM, GET SOLUTIONS

astrologer

Dr. Arun Bansal

Exp:42 years

  • Love

  • Relationship

  • Family

  • Career

  • Business

  • Finance

TALK TO ASTROLOGER

100% Secure Payment

100% Secure

100% Secure Payment (https)

High Quality Product

High Quality

100% Genuine Products & Services

Help / Support

Help/Support

Trust

Trust of 36 years

Trusted by million of users in past 36 years