आर्थिक राशिफल 2020

अर्थ (धन) मानव जीवन की सबसे बड़ी जरुरत है, क्योंकि इसी से हम अपनी प्रत्येक इच्छा की पूर्ति कर सकते हैं, और सभी सुख सुविधाओं का आनंद उठा सकते हैं| नया साल आर्थिक रूप से आपके लिए कैसा रहने वाला है, धन को लेकर क्या कहती है, आपकी किस्मत, पूरे वर्ष आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी, यह जानने में सबकी दिलचस्पी बनी रहती है| हमारे मन में अनेक विचार आते हैं जैसे कि धन के मामले में यह वर्ष अच्छा रहेगा या नहीं? कौन से ऐसे महीने हैं जिनमें हमें अपने धन को संग्रह करने में सहायता मिलेगी और कौन सा ऐसा समय है, जब हमें संभल कर चलना है| तो चलिए जानते हैं नए वर्ष में आपकी राशि के अनुसार कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति, इसलिए आर्थिक राशिफल 2020 पढ़ें और समय से पहले भविष्य की योजनाएं बनाएं|

मेष राशि का आर्थिक राशिफल 2020

आर्थिक राशिफल 2020 में मेष राशि के जातकों के लिए यह वर्ष आर्थिक मामलों में अनुकूल रहेगा| इस वर्ष आपको संपत्ति का लाभ हो सकता है| यदि आप कोई भूमि, भवन या वाहन काफी समय से खरीदने की सोच रहे थे, तो इस समय अब्धि में आप उसे खरीद सकते हैं| यदि आप पर किसी भी तरह का कोई कर्ज है, तो इस वर्ष आप आसानी से उस कर्ज को चुका देंगे| इस वर्ष शेयर मार्किट में पैसा भी लगा सकते हैं| अनुकूल परिणाम मिलने की संभावनाएं दिखाई दे रही हैं| 14 मई से गुरु के वक्री होकर कर्म भाव में गोचर करने से व्यापार में बिना बात का कोई ख़र्चा हो सकता है| इस समय अब्धि में कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें|

मेष राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 मेष राशिफल

वृषभ राशि का आर्थिक राशिफल 2020

आर्थिक राशिफल 2020 में वृषभ राशि के जातकों के लिए इस वर्ष आर्थिक स्थिति चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है| इस समय आपके द्वारा लिए गए कुछ फैंसले आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर कर सकते हैं| इस वर्ष आपके खर्च भी बहुत अधिक होंगे| ज्यादातर धन बिमारियों में खर्च हो सकता है| यदि आप कोई व्यवसाय करना चाहतें हैं तो ध्यान रखें कि वर्ष की शुरुआत में बिल्कुल भी कोई बड़ा निवेश ना करें, क्योंकि यदि उस समय में आप कोई व्यवसाय करते हैं तो आपको आर्थिक हानि होने की संभावना अधिक रहेगी| जून के महीने से आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी इस समय आप धन संचय कर पाने में कामयाब होंगे|

वृषभ राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 वृषभ राशिफल

मिथुन राशि का आर्थिक राशिफल 2020

आर्थिक राशिफल 2020 में मिथुन राशि के जातकों के लिए इस वर्ष की शुरुआत आर्थिक दृष्टि से अच्छी रहेगी| इस वर्ष पैसों की वजह से आपका कोई भी काम नहीं रुकेगा| परन्तु धन को सोच समझ कर खर्च करें, क्योंकि धन का कारक ग्रह बृहस्पति अप्रैल से जुलाई तक के समय में अष्टम भाव में स्थित रहेगा, जिसके कारण कुछ आर्थिक निर्णयों में आपको हानि उठानी पड़ सकती है| इस वर्ष आपके खर्चे तो लगातार बढ़ेंगे, परन्तु आय के स्त्रोत भी मिलते रहेंगे| परिवार में किसी सदस्य की तबीयत खराब होने से आपके खर्च बढ़ेंगे| इस वर्ष आपको विदेशी संपर्कों से अधिक लाभ मिल सकता है, इसलिए पूर्ण प्रयास कीजिए कि आपके व्यवसाय का संबंध विदेश से जुड़े ताकि आप की आर्थिक स्थिति काफी हद तक सुदृढ़ हो सके|

मिथुन राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 मिथुन राशिफल

कर्क राशि का आर्थिक राशिफल 2020

आर्थिक राशिफल 2020 में कर्क राशि के जातकों के लिए यह वर्ष मिला-जुला रहेगा| धन संचय करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है| जून के पश्चात आर्थिक स्थिति के लिहाज से समय अनुकूल रहेगा| इस दौरान आप कई ऐसे निर्णय लेंगे जो भविष्य में आपके लिए धनागम के मार्ग खोल सकते हैं| इस समय नौकरी करने वाले जातको की सैलरी तो बढ़ेगी ही साथ ही व्यापार करने वाले जातको को भी धनलाभ होने की सम्भावना है| वहीं बिच-बिच में आपको आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, और अचानक से आने वाले खर्चों के कारण आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है, इसलिए धन का लेन-देन और निवेश सोच-समझ कर करें|

कर्क राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 कर्क राशिफल

सिंह राशि का आर्थिक राशिफल 2020

आर्थिक राशिफल 2020 में सिंह राशि के जातकों के लिए यह वर्ष कुछ परेशानियों भरा तो कुछ अच्छा साबित होने वाला है| इस वर्ष जहां आप अधिक से अधिक आर्थिक लाभ प्राप्त करने का प्रयास करेंगे वहीं आपके खर्चे भी अधिक रहेंगे| साल की शुरुआत में आपको उतना अधिक लाभ प्राप्त नहीं होगा, जितना की आप उम्मीद कर रहे होंगे| व्यापार के क्षेत्र में आपके लिए वर्ष के मध्य का समय काफी अच्छा साबित हो सकता है| इस वर्ष आप अपने बुद्धि-विवेक के माध्यम से धन अर्जित करेंगे| इस वर्ष आपको अकस्मात् धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है| और अपने बाप-दादा की प्रॉपर्टी से भी लाभ मिल सकता है| इस वर्ष आपको धन कमाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी, और वर्ष के अंतिम दिनों में आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आ जाएगा|

सिंह राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 सिंह राशिफल

कन्या राशि का आर्थिक राशिफल 2020

आर्थिक राशिफल 2020 में कन्या राशि के जातकों के लिए यह वर्ष आर्थिक दृष्टि के लिहाज से काफी अच्छा रहने वाला है| आपकी आर्थिक स्थिति पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष काफी अच्छी रहने वाली है| जमीन से जुड़े मामलों में यह वर्ष काफी अच्छा लाभ दिलाने वाला होगा| ध्यान रखें की इस वर्ष के मध्य में किसी भी प्रकार का कोई बड़ा निर्णय ना लें| इस समय लेन-देन से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतें| यदि प्रॉपर्टी पर कोई लोन चल रहा है, तो आप उसे इस दौरान लौटा सकते हैं| इस वर्ष साझेदारी में निवेश करना श्रेयकर रहेगा| आय के स्रोत इस वर्ष बनते रहेंगे| शेयर बाजार एवं सट्टेबाज़ी आधारित गतिविधियों में किस्मत अजमाने का प्रयास न करें, तो हि अच्छा रहेगा, अन्यथा धन का नुकसान हो सकता है|

कन्या राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 कन्या राशिफल

तुला राशि का आर्थिक राशिफल 2020

आर्थिक राशिफल 2020 में तुला राशि के जातकों के लिए यह वर्ष आर्थिक स्थिति के लिहाज से मिला-जुला रहने वाला है| धन संचित करने के लिए अत्यधिक संघर्ष करना पड़ेगा, लेकिन यदि आप इस वर्ष कोई प्रॉपर्टी खरीदते या बेचते हैं, तो आपको इससे लाभ अवश्य ही प्राप्त होगा| यदि आपके ऊपर किसी का ऋण बाकि है, तो उसकी इस वर्ष चुकता होने की प्रबल संभावना है| अपने ख़र्चों को नियंत्रण में रखें, और धन का लेन-देन भी सोच-समझकर ही करें| 30 मार्च को बृहस्पति मकर राशि में प्रवेश करेंगें जो कि नीच भंग राजयोग बना रहे हैं| इस समय प्रोपर्टी के लेन देन में आपको लाभ हो सकता है| घर या गाड़ी की खरीददारी भी इस समय के दौरान आप कर सकते हैं

तुला राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 तुला राशिफल

वृश्चिक राशि का आर्थिक राशिफल 2020

आर्थिक राशिफल 2020 में वृश्चिक राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है| इस साल आप अपने भाई-बहनों की आर्थिक मदद करने के लिए भी आगे आ सकते हैं, और आपका धन धार्मिक कार्यों पर भी खर्च हो सकता है| अगर आपने बैंक से लोन लिया था, तो उसे इस साल आप चुका सकते हैं| कारोबारी अगर अपने कारोबार को बढ़ाने के बारे में विचार बना रहे हैं तो उन्हें पैसा सोच-समझकर खर्च करना होगा| लंबे समय से वाहन का सुख चाहने वाले जातकों की मनोकामना भी इस वर्ष पूरी हो सकती है| आपको इस वर्ष आकस्मिक रूप से धन की प्राप्ति भी हो सकती है| मई में शनि व गुरु का वक्री होना आपके लिए थोड़ा सा परेशानी का कारण बन सकता है| धन निवेश के मामलों में आपको विवेक से काम लेना होगा| पैसे से जुड़ी किसी भी बड़ी योजना को आगे बढ़ाने से पहले आपको अनुभवी लोगों से सलाह अवश्य ले लेनी चाहिए| सितंबर से लेन-देन के मामलों में सोच-विचार कर कार्य करें|

वृश्चिक राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 वृश्चिक राशिफल

धनु राशि का आर्थिक राशिफल 2020

आर्थिक राशिफल 2020 में धनु राशि के जातकों के लिए धन के मामले में यह वर्ष मिश्रित प्रभाव देने वाला होगा, घर के किसी सदस्य की तबीयत इस साल खराब हो सकती है जिसके चलते आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। इसके साथ ही कुछ अनावश्यक खर्चे भी आपको परेशान कर सकते हैं| मार्च से जून तक का समय धन संचय के लिए काफी उत्तम रहेगा, और इस दौरान आप बचत कर पाने में सफल होंगे| इस वर्ष व्यवसाय वर्ग के लोगों से लेकर नौकरी पेशा जातकों के आर्थिक स्थिति में सुधार निश्चित हैं| जिसके विषय में आपने सोचा भी नहीं था, कुछ इस तरह के खर्च भी आ सकते हैं| घर या गाड़ी पर आपकी बचत का बड़ा हिस्सा खर्च हो सकता है|

धनु राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 धनु राशिफल

मकर राशि का आर्थिक राशिफल 2020

आर्थिक राशिफल 2020 में मकर राशि के जातकों के लिए यह वर्ष आर्थिक दृष्टिकोण से अधिक उपयुक्त नहीं कहा जा सकता है| धन को लेकर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है| व्यापारी वर्ग को इस साल कोई बड़ा घाटा हो सकता है| सितंबर के बाद आपकी स्थितियां कुछ नियंत्रण में आएंगी, और आप धन कमाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे, मकर राशि वालों के लिए धन प्राप्ति के अच्छे योग बनेंगें| लेकिन एक बात का विशेष ध्यान रखें, कि किसी भी तरह के शॉर्टकट से पैसे कमाने का प्रयास न करें अन्यथा आप किसी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हो| आर्थिक परेशानियों से बचने के लिए आपको अच्छा बजट प्लान बनाना चाहिए|

मकर राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 मकर राशिफल

कुंभ राशि का आर्थिक राशिफल 2020

आर्थिक राशिफल 2020 में कुम्भ राशि के जातकों को इस वर्ष धन के मामलों में विशेष सोच विचार कर खर्च करना चाहिए, थोड़े विलम्ब ही सही लेकिन धन का आना जाना इस वर्ष लगा रहेगा| पैसा तो अच्छा आएगा, परन्तु खर्च भी अधिक बढेगे, जून से नवंबर तक का समय आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है, यदि आपका कोई ऐसा व्यापार है, जिसमें आपका संबंध विदेश से है तो आपको लाभ हो सकता है, इसके विपरीत यदि आप मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करते हैं तो भी आप के लिए लाभ के योग रहेंगे| आपका आत्मविश्वास धन कमाने में सहायक रहेगा| आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी, तथा अनेक स्रोंतो से धन आने की उम्मीद है|

कुंभ राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 कुंभ राशिफल

मीन राशि का आर्थिक राशिफल 2020

आर्थिक राशिफल 2020 में मीन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष धन के लिहाज से काफी शुभ कहा जा सकता है| इस साल आपको धन कमाने के नए- नए रास्ते मिलेंगे| जिसकी वजह से इनके धन में वृद्धि होगी| लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने से भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा| इसके अतिरिक्त विदेशी कंपनियों में काम करने वाले लोगों तथा विदेशों से व्यापार करने वाले लोगों को अत्यधिक मुनाफ़ा प्राप्त हो सकता है| सितंबर में बृहस्पति मार्गी होगें, जो आय की दृष्टि से आपको लाभ देंगे, और व्यवसाय में वृद्धि और उन्नति करेंगे|

मीन राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 मीन राशिफल

SHARE YOUR PROBLEM, GET SOLUTIONS

consult-astrologer

Dr. Arun Bansal

Exp:40 years

  • Love

  • Relationship

  • Family

  • Career

  • Business

  • Finance

TALK TO ASTROLOGER

100% Secure Payment

100% Secure

100% Secure Payment (https)

High Quality Product

High Quality

100% Genuine Products & Services

Help / Support

Help/Support

Trust

Trust of 36 years

Trusted by million of users in past 36 years