धनु राशिफल 2020 - Dhanu Rashifal 2020

ये,यो,भ,भा,भी,भू,भे,ध,फ,ढ़

धनु राशि वालों के लिए यह वर्ष मिला-जुला प्रभाव देने वाला रहेगा| इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी तथा करियर में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे| ग्रहों की दशाएँ आपके लिए अनुकूल हैं| इस वर्ष यात्रा करना आपके लिए लाभकारी साबित होगा| खासकर दूर की यात्राएँ आपके लिए अति शुभ होंगी| सामाजिक सेवा में आप बढ़ चढ़कर भाग लेंगे, और ऐसा करने से आपको मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा| कार्यक्षेत्र में नई-नई योजनाएं जन्म लेंगी| विशेषकर जो भी व्यक्ति शिक्षा से संबंधित क्षेत्र में कार्यरत हैं उनके लिए यह समय काफी अच्छा है| विदेश में शिक्षा पाने के इच्छुक जातकों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा| क्योंकि आपके पंचमेश मंगल जो कि शिक्षा के स्वामी बने हुए हैं, वह बाहरवें स्थान में विराजमान हैं, जो भाव विदेश जाने का है| इसलिए जातक विदेश जा सकता है|

इस वर्ष 30 मार्च को गुरु मकर राशि में शनि के साथ प्रवेश करेंगें, जो कि आपकी राशि से धन भाव में नीच भंग राजयोग बना रहे हैं| जिनके कारण आपके धन व परिवार की स्थिति बेहतर रहेगी, और आपका व्यक्तित्व भी प्रभावशाली होगा| आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी| कुटुंब में आपका मान-सम्मान व रूतबा बढ़ेगा| फिर 14 मई को गुरु मकर राशि में ही वक्री हो जाएंगे, जिसके कारण आर्थिक स्थिति में आपको मिलाजुला असर देखने को मिलेगा| लेकिन मानसिक संतुष्टि अधिक होंगी| 30 जून को गुरु वक्री अवस्था में ही धनु राशि में आ जाएंगे जिससे पिछले समय से अधूरे चल रहे कार्यों को पूरा करने में और समय लगेगा| 13 सितंबर को गुरु मार्गी हो जाएंगें जिसके बाद का समय आपके लिए अच्छा रहेगा|

24 जनवरी को शनिदेव अपनी मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगें, जो कि आपकी राशि से दूसरे स्थान पर रहेंगें| दूसरा स्थान धन व परिवार का माना गया है| इसलिए आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहने, परिवार में प्रेम व शांति का वातावरण बने रहने के आसार हैं| परिवार के किसी बड़े व्यक्ति की ओर से आपको अच्छा सहयोग मिल सकता है| 11 मई को शनि के वक्री होने के कारण परिवार में कलह की स्थिति तथा धन हानि भी हो सकती है| इस समय पर कोई भी लेन-देन न करें क्योंकि आपका पैसा फँस सकता है|

वर्षारम्भ से राहु आपके सप्तम भाव में होंगे, जहाँ से वह आपकी राशि को दृष्ट करेंगे, और आपके वैवाहिक जीवन व व्यक्तित्व को नकारात्मक रूप से प्रभावित करेंगे| फिर राहू 23 सितंबर को आपकी राशि से छठे स्थान पर विचरण करेंगें तथा केतु जो कि आपकी राशि में ही विराजमान थे, वो भी अब 12वें स्थान में आ जाएंगें| राहू का वृषभ राशि और रोग स्थान में आना आपके लिए रोग और शत्रुता की उत्पति करने वाला रह सकता है| छठा स्थान प्रतिस्पर्धा का भी होता है, इसलिए यहां भी आपके लिये प्रतिस्पर्धा काफी चुनौतिपूर्ण रहेगी| और अन्य ग्रह भी आपको पूरा वर्ष किसी न किसी रूप में प्रभावित करते रहेंगे|

धनु राशिफल 2020 के लिए करियर

धनु राशि वालों के लिए यह वर्ष करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है| इस वर्ष प्रमोशन, सैलरी में वृद्धि, मान-सम्मान आदि सब प्राप्त होगा| भाग्य का भी पूर्ण साथ मिलेगा| इस वर्ष परिस्थितियाँ विपरीत होने पर भी आप आसानी से उसे संभाल लेंगे| यदि आप नई नौकरी खोज रहे हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिलेगी| और किसी अच्छी कंपनी में आपको जॉब करने का अवसर मिल सकता है| करियर के सिलसिले में विदेश जाने के योग बन रहे हैं| लेकिन मानसिक संतुष्टि आपको अधिक मिलेगी| चारों तरफ से हर कार्य में आपको सफलताएं मिलनी शुरु होंगी|

यदि आप व्यापार से जुड़ें हैं तो यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा| विदेशी कंपनियों के साथ व्यापार में भी लाभ के अच्छे संकेत मिल रहे हैं हालांकि आपको साझेदारी से काम लेने की जरूरत है| इस साल आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे| नौकरी में सहकर्मियों से भी सहायता मिलेगी तथा वरिष्ठ अधिकारी भी आप को समर्थन देंगे| कार्यस्थल पर ऐसा कुछ न करें जिससे आपका मान-सम्मान कम हो|

इस वर्ष आप एक से अधिक स्रोतों से आमदनी का जरिया जुटा पाएंगे और लगातार कमाई करेंगे| यदि कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो आप इस साल कर सकते हैं| विदेशी स्रोतों और थोड़ा विदेशी कंपनियों के साथ व्यापार में भी लाभ के अच्छे संकेत मिलते हैं, हालांकि आपको साझेदारी के काम में सावधानी बरतने की जरुरत है, यदि आप जॉब करते हैं तो मान कर चलिए कि आपके काम की सराहना होगी और आपको कार्यस्थल पर मान-सम्मान बढ़ेगा|

धनु राशिफल 2020 के लिए आर्थिक स्थिति

धन के मामले में यह वर्ष मिला-जुला रहने वाला है| अप्रत्याशित खर्चे भी आपको परेशान कर सकते हैं जिनमें मुख्य रूप से आपके परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण आए हुए खर्चे शामिल होंगे, मार्च से जून तक का समय धन संचय के लिए काफी उत्तम रहेगा, और इस दौरान आप बचत कर पाने में सफल होंगे| इसलिए सोच समझ कर खर्च करें, तो अच्छा रहेगा| धन संबंधित लेन-देन करते वक़्त सावधानी बरतें क्योंकि किसी नजदीकी व्यक्ति से धोखा मिलने की भी संभावना बनी हुई है| साल के मध्य में अचानक से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं| धन की स्थिति वर्षभर अच्छी होगी व्यवसाय वर्ग के लोगों से लेकर नौकरी पेशा जातकों के आर्थिक स्थिति में सुधार निश्चित है|

इस वर्ष आपके लग्न में केतु तथा धन भाव में शनि के होने से धार्मिककार्यों में खर्च हो सकता है| और जिसके विषय में आपने सोचा भी नहीं था कुछ इस तरह के खर्च भी आ सकते हैं| संतान के एडमिशन में आपका व्यय हो सकता है, यह सब कुछ अचानक होने की उम्मीद है| धन के मामलों में आपको किसी न किसी व्यक्ति का सहयोग अवश्य ही मिलेगा|

धनु राशिफल 2020 के लिए शिक्षा

धनु राशि के विद्यार्थियों को इस वर्ष बेहतर परिणाम के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी| वर्ष के मध्य तक आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, यह समय आपके लिए धैर्य धारण करने का है इस धैर्य धारण का शुभ परिणाम आपको सितंबर मास के मध्य से मिलने लगेगा| यह समय आपकी शिक्षा और उच्च शिक्षा दोनों में सफलता दिलाने में सक्षम होगा| आप शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा मुकाम प्राप्त करेंगे, और आपको अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी| आपका मन सहज रूप से शिक्षा के प्रति झुकाव महसूस करेगा| और अच्छी सफलता प्राप्त करने में कामयाब होंगे|

धनु राशि के जो लोग प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं, उनके लिए यह वर्ष उपलब्धियों से भरा रह सकता है| आप उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए किसी उच्च मान्यता वाले संस्थान में प्रवेश ले पाने में सक्षम होंगे| इस वर्ष आपकी गिनती विद्वान विद्यार्थियों के रूप में होगी जिन्हें हर कोई सराहना देगा| जो लोग उच्च शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें नौकरी प्राप्त करने के अच्छे अवसर मिलेंगे| परन्तु आपको अपने आलस्यपन को दूर करना पड़ेगा|

धनु राशिफल 2020 के लिए वैवाहिक जीवन

धनु राशि के जातकों के लिए यह वर्ष वैवाहिक जीवन के लिहाज से उथल-पुथल भरा रहेगा| वर्ष की शुरुआत में राहु की स्थिति विवाह भाव में होने से पति पत्नी में मतभेद की स्थितियां बनेगी| और इसका असर परिवार के अन्य सदस्यों पर भी पड़ेगा| आपसी विश्वास से काम लें, बाहरी व्यक्ति को इंटरफेयर ना करने दें, इस समय आपसी तालमेल की बहुत आवश्यकता होगी| अगर आप अपने पार्टनर को उचित समय देंगे और उसकी भावनाओं की कदर करेंगे तो एक बार फिर से रिश्ते बेहतर हो सकते हैं, अगर पहले से ही आपसी तनाव चल रहा था तो आपका साथी इस समय आपको छोड़ कर भी जा सकता है| घर में अधिक खर्चें होने की वजह से भी पारिवारिक माहौल तनाव भरा रहेगा| जुलाई के आसपास जीवन साथी के सेहत का ध्यान रखें और उन के साथ समय बिताने की कोशिश करें| सितम्बर से जीवन साथी को कोई नई उपलब्धि मिलने पर घर में खुशी का माहौल रहेगा| आपको भी अपने साथी के साथ कार्य में उनकी मदद करनी चाहिए| इस समय आपके आपसी रिश्ते भी मधुर होंगे, जिससे प्रेम और सौहार्द से एक दूसरे के करीब आओगे| जिससे आप उत्तम वैवाहिक सुख का आनंद लेंगे|

धनु राशिफल 2020 के लिए पारिवारिक जीवन

वर्ष की शुरुआत में शनिदेव 24 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगें, जो कि आपकी राशि से दूसरे स्थान पर रहेंगें| दूसरा स्थान परिवार का होता है| इसलिए आपकी पारिवारिक स्थिति मजबूत, परिवार में प्रेम व शांति का वातावरण बने रहने के आसार ज्यादा हैं| इसके साथ ही आपको परिवार के किसी बड़े सदस्य की ओर से अच्छा सहयोग मिल सकता है| जिसके कारण आप कई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं| जो आपके हित में होंगे| गुरु 30 मार्च को मकर राशि में शनि के साथ प्रवेश कर जायेंगे, जिससे आपकी राशि से धन भाव में नीच भंग राजयोग बनेगा| इससे आपके धन व मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी|

इस वर्ष परिवार में कोई उत्सव होने के योग बन रहे हैं| और नए सदस्य के आगमन से भी आपके परिवार में खुशियां आ सकती हैं| आपसी समझ विकसित होगी और सभी एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखेंगे, जिससे आपका पारिवारिक जीवन खिला-खिला रहेगा| वर्ष के मध्य परिवार में धन से जुड़ी कोई बात हो सकती है, जिससे आपसी तनाव होने से दूरी बन सकती है| वर्ष के मध्य या उसके बाद ज़मीन से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है उसके कारण परेशानी की स्थिति रह सकती है| सितम्वर के बाद घर में कोई धार्मिक उत्सव हो सकता है| इस समय आपसी रिश्ते भी मधुर होंगे। माता-पिता को धार्मिक यात्रा पर अवश्य ले जाएं| वर्ष के अंतिम महीनों में रिश्तों में और भी मधुरता आएगी|

धनु राशिफल 2020 के लिए प्रेम सम्बन्ध

इस साल आपके प्रेम सम्बन्ध कुछ तनावपूर्ण तो कुछ अच्छे रहेंगे| आप अपने प्रियतम के साथ प्रेम जीवन का आनंद लेंगे| परन्तु राहू का सप्तम में आना आपके रिश्तों में विच्छेद या अलगाव का कारण बन सकता है| ऐसे में आपको अपने साथी पर विश्वास बनाए रखना होगा और उसे उचित समय भी देना होगा| धनु राशि में 14 मई को गुरू के वक्री होने से आपको मानसिक तनाव से छुटकार मिलेगा। आपके रिश्तों में सुधार आएगा| सितंबर माह के पश्चात स्थितियां अनुकूल रहेंगी| आपके प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी|

गुरु ग्रह की कृपा से आपको मन चाहा साथी मिल सकता है| जो आपकी आर्थिक स्थिति में भी आपकी मदद करेगा| सितम्वर के पश्चात आप अपने साथी के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं, अगर आप अपने प्रेमी से विवाह करना चाहते हैं, तो पहले आप अपनी ज़िम्मेदारी को समझे तभी आगे घर में बात करें| साल के अंत में आपके घर वाले आपको विवाह के लिए मना नही करेंगे, कुछ लोगों को इस वर्ष प्रेम विवाह की सौगात मिल सकती है, तथा इस वर्ष प्रेमी युगल भरपूर आनंद उठाएंगे|

धनु राशिफल 2020 के लिए स्वास्थ्य

धनु राशि के जातकों के लिए यह वर्ष अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है| अगर आप अपनी बीमारियों को नजरअंदाज कर रहे हैं, तो आप अपने आप को ही धोखा दे रहे हैं और यह आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है| जिन लोगो को पेट, लीवर व किडनी से संबंधी समस्या है, उनको यह वर्ष काफी सावधानी से बिताना पड़ेगा और अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा| और जो लोग ब्लड प्रेशर के रोग से ग्रस्त हैं, उनको इस वर्ष अपने क्रोध एवं खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है|

इस वर्ष आपको घबराहट या मानसिक बेचैनी रह सकती है, जब स्वास्थ्य की बात आती है, तो यह वर्ष आपको बहुत परेशान कर सकता है| जनवरी के अंत में जब शनि ग्रह अपनी मकर राशि में प्रवेश करेंगे, तो धीरे-धीरे आपका स्वास्थ्य बेहतर होने लगेगा लेकिन फरवरी और मार्च में आपको एक बार फिर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा| जिससे स्वास्थ्य पर खर्च भी अधिक होगा, वर्ष के अंतिम महीने आपके स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहतर रहेंगे|

उपाय

  • किसी धार्मिक स्थान पर गुरुवार के दिन सुबह-सुबह जाकर साफ सफाई का कार्य करें, चीटियों और मछलियों को आटा खाने को दें|
  • महाराज दशरथ कृत नील शनि स्तोत्र का पाठ करे|
  • पांच मुखी रुद्राक्ष को पूजा स्थान पर रखें और उसे शिव मान कर 41 दिन तक उसकी पूजा करें, उसके पश्चात उसे गले या बाजु में गुरुवार के दिन धारण करें|

SHARE YOUR PROBLEM, GET SOLUTIONS

consult-astrologer

Dr. Arun Bansal

Exp:40 years

  • Love

  • Relationship

  • Family

  • Career

  • Business

  • Finance

TALK TO ASTROLOGER

100% Secure Payment

100% Secure

100% Secure Payment (https)

High Quality Product

High Quality

100% Genuine Products & Services

Help / Support

Help/Support

Trust

Trust of 36 years

Trusted by million of users in past 36 years