Rashifal 2020: राशिफल 2020

राशिफल - 2020

क्या कहती है आपके ग्रह नक्षत्रों की चाल? क्या अच्छे और क्या विपरीत परिवर्तन आएंगे आपके जीवन में यह जानने के लिए पढ़ें वार्षिक राशिफल 2020।

क्या कहती है आपके ग्रह नक्षत्रों की चाल? क्या अच्छे और क्या विपरीत परिवर्तन आएंगे आपके जीवन में यह जानने के लिए पढ़ें वार्षिक राशिफल 2020। वैदिक ज्योतिष के आधार पर इस राशिफल में भविष्यकथन किया गया है, जिसमें आपकी सभी संभावनाओं को बताया गया है, आपके मन में उठने वाले सवालों का सिलसिला, अधूरे काम भविष्य में पूरे हो पाएंगे या नहीं? आर्थिक स्थिति किस तरह की रहेगी? या धन संबंधी मामलों में आपको किन किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा, व्यापार में क्या उतार चढाव होगा, नववर्ष में मनचाही नौकरी मिलेगी या नहीं? दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा या नहीं? शादी में आ रही रुकावटें दूर होंगी या कैसा होगा जीवनसाथी? रिश्तों की कच्ची डोर पक्की हो पाएगी या नहीं? फाइनेंस के मामले में कैसा रहेगा नया साल, क्या खर्चे बढ़ेंगे या फिर भरेंगे धन के भण्डार? छात्रों के लिए नया साल शिक्षा को लेकर अच्छा साबित होगा या नहीं? इस तरह के अनेक सवाल मन मष्तिस्क में घर कर जाते हैं और जब तक हमे इन सवालों के जवाब नहीं मिल जाते तब तक हम बेचैन रहते हैं| इन सभी सवालों का जबाब राशिफल 2020 के द्वारा आप जान सकते हैं| वैदिक ज्योतिष पर आधारित इस वर्षफल 2020 से आपको आपकी सभी समस्याओं का ज्योतिषी उपाय प्राप्त होगा| जिनका अनुकरण करने से आपको अपनी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है|

वैदिक ज्योतिष में 27 नक्षत्रों को 12 राशियों में बांटा गया है, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन यह 12 राशियां होती हैं| किसी भी व्यक्ति का जन्म इन्हीं 12 राशियों के अंतर्गत होता है| जिस राशि में व्यक्ति का जन्म होता है, उसी के अनुरूप व्यक्ति की प्रवृत्ति होती है| सभी राशियों के स्वामी अलग-अलग ग्रह होते हैं| जैसे मेष राशि का स्वामी मंगल, वृषभ राशि का स्वामी शुक्र तथा मिथुन राशि का स्वामी बुध होता है, परन्तु जब यह ग्रह अपने मित्र या शत्रु की राशि में प्रवेश करते हैं तो इनके प्रभाव में शुभ या अशुभ अंतर आ जाता है| ऐसी स्थिति में किसी वर्ष विशेष में आपकी राशि पर किन ग्रहों का प्रभाव पड़ रहा है| वह प्रभाव अनुकूल है, अथवा प्रतिकूल, यह जानना अत्यंत आवश्यक है| इस भविष्यफल 2020 की सहायता से हम सभी 12 राशियों के लोगों के जीवन में कौन-कौन से महत्वपूर्ण बदलाव होने वाले हैं| इसी जानकारी को आपके समक्ष प्रस्तुत करने वाले हैं| जिससे कि आप जान पाए कि आखिर वह कौन सी राशियां होंगी जिन्हें 2020 में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और कौन सी राशियां ऐसी हैं, जिन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा |

राशिफल 2020 में आप जान सकते हैं कि आपके प्रेम संबंधों में किस तरह के बदलाव आएँगे आपका पारिवारिक जीवन और वैवाहिक जीवन किस तरह का रहेगा| ऐसे में आपको इस भविष्यकथन 2020 में अपनी इन सभी समस्याओं के ज्योतिषीय उपाय भी मिलेंगे जो बेहद आसान होंगे और उन्हें करने में आपको कोई परेशानी नहीं होगी और न ही अधिक धन व्यय होगा| नववर्ष में आप अपने नए लक्ष्य लक्षित करें| जीवन में किसी भी प्रकार का जोख़िम लेने से पहले एक बार ज्योतिषीय सलाह अवश्य लें क्योंकि बाद में पछताने से अच्छा है, कि आप जानकारी पाकर पहले से ही सतर्क हो जाएं और किसी भी चुनौती का डटकर सामना करें| तो चलिए पढ़ें राशिफल 2020 और जानें अपना भविष्यफल और अपनी समस्याओं को दूर करने के विशेष उपाय |