मीन राशिफल 2020 - Meen Rashifal 2020

मीन राशिफल 2020 - Meen Rashifal 2020

zodiac-sign

Pisces

दि, दु, दे, दो, थ, झ, चा, ची

मीन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष विशेष अच्छा रहने वाला है, इस वर्ष आपको अनेकों अच्छी सौगातें मिलेंगी, जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा| इस साल आपकी मानसिक स्थिति सकारात्मक रहेगी| जिसका मुख्य कारण है आपके लग्न वा राशि का स्वामी गुरु कर्म भाव में अपनी ही राशि में बैठा है| यह स्थिति नवम्बर 2020 तक रहने वाली है| वही गुरु कर्म का स्वामी होकर केंद्र से चतुर्थ तथा षष्ठ भाव को देख रहे है अतः नए मकान व वाहन का सुख आपको मिल सकता है|

इस वर्ष शनिदेव व्यय तथा लाभ भाव के स्वामी होकर लाभ भाव में रहेंगे| लाभ भाव में शनि का होना लाभ की दृष्टि से श्रेष्ठ रहेगा| तथा व्यय भाव का स्वामी होने से अनावश्यक व्यय भी संभव है| पुराने सामान खराब होंगे और उसमे आपका पैसा लग सकता है| यह वर्ष एक्टिंग, नाटक, आर्ट, फ़ोटोग्राफ़ी, सोशल सर्विस, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सिविल इंजीनियरिंग, विधि एवं कानून, राजनीती तथा सेवा व धार्मिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष काफी अच्छा रह सकता है|

राहु सितंबर तक आप के चतुर्थ भाव में स्थित रहेंगे, और उसके बाद तीसरे भाव में प्रवेश कर जाएंगे| जिसके परिणाम स्वरूप सितंबर के बाद आपके पारिवारिक जीवन में चली आ रही समस्याओं का समाधान हो जाएगा और आपके साहस तथा पराक्रम में भी वृद्धि होगी, तथा अनेक कठिन कार्यों को भी आप आसानी से कर पाएंगे| लेकिन आपको प्रत्येक काम में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना पड़ेगा तभी आप उन उपलब्धियों को प्राप्त कर पाने में सक्षम होंगे जिन्हें आप प्राप्त करना चाहते हैं| इसी प्रकार अन्य ग्रह मंगल, बुध, शुक्र आदि भी सम्पूर्ण वर्ष सभी राशियों में भ्रमण करेंगे, और उनका प्रभाव आपके जीवन पर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ेगा|

मीन राशिफल 2020 के लिए करियर

मीन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष करियर के लिहाज से मिश्रित प्रभाव देने वाला है| आपके लिए साल की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी, और कार्यक्षेत्र में आपके कार्य को सराहा जायेगा| आपको अपने काम में प्रगति देखने को मिलेगी| हर तरफ आपके काम की तारीफ होगी| आपकी कंपनी का हेड आपके काम से खुश होकर आपका प्रमोशन कर सकता है| वर्षारम्भ से 30 जून तक का समय आपकी आमदनी में वृद्धि करेगा, और आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों के निकट आएंगे जिसके कारण समय समय पर आपको उनसे लाभ की प्राप्ति होगी|

व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को वर्ष की शुरुआत में थोड़ा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है| काम में घाटा होने के साथ ही उधारी भी बढ़ सकती है| आप में से कुछ लोगों को इस वर्ष पदोन्नति मिल सकती है| शेयर बाजार तथा सट्टा व्यापार में निवेश करने वालों को भी अनुकूल परिणाम मिलेंगे| कुल मिलाकर मीन राशि के जातकों के करियर के लिए यह वर्ष काफी अच्छा साबित हो सकता है| अप्रैल के बाद व्यापार बहुत ही सावधानी से करने की ज़रुरत है, जो भी निर्णय ले बहुत सावधानी से लें, किसी तरह का नुकसान या काम में देरी हो तो सब्र से काम लें, व्यापार से जुड़ी देश-विदेश की यात्राएं भी हो सकती हैं| अध्यापक, मनोरंजन का काम, कंसल्टेंसी, फूड व टूर एंड ट्रैवल के काम से जुड़े लोगों के लिए समय उत्तम रहेगा|

मीन राशिफल 2020 के लिए आर्थिक स्थिति

इस वर्ष 24 जनवरी को शनि का परिवर्तन आपकी राशि में आय स्थान में हो रहा है| आय स्थान में शनि के जाने से धन की प्राप्ति अच्छी होगी, परंतु खर्चे भी अधिक होंगे, शारीरिक स्वास्थ्य खराब होने की संभावना भी दिखाई दे रही है| 30 मार्च को बृहस्पति का परिवर्तन कर्म भाव से लाभ स्थान में हो जाएगा| जो कि आपके लिए शुभता को बढ़ाने वाला रहेगा| क्योंकि राशि और कर्म का स्वामी ग्रह बृहस्पति लाभ के स्थान पर विराजमान होगा| जहां पर पहले से ही स्वराशि के शनि होंगे| शनि और गुरु की यह युति नीच भंग राजयोग बना रही है| जिससे आपको धन और स्वास्थ्य का लाभ होगा| कर्म के स्वामी बृहस्पति हैं इसलिए मेहनत से किए गए कार्यों से आपको अपेक्षानुसार परिणाम मिल सकते हैं| 11 मई को आपकी वर्ष कुंडली में शनि वक्री होंगे| जिसके प्रभाव से अचानक धन आगमन में रूकावटे पैदा हो सकती हैं|

सितंबर में बृहस्पति मार्गी होगें| जो आय की दृष्टि से आपको लाभ देंगे| 20 नवंबर को गुरु दोबारा मकर राशि में आ जाएंगें जो आपके लिए लाभप्रद होगा| इस वर्ष राहू का परिवर्तन 23 सितंबर को हो रहा है| जो आपके आय के लिए शुभ संकेत दे रहा हैं| इस समय राहू आपके पराक्रम के स्थान पर वृषभ राशि में आ जाएंगें| जिससे आपके पराक्रम में उन्नति के योग बनेंगे|

मीन राशिफल 2020 के लिए शिक्षा

यह वर्ष मीन राशि के विद्यार्थियों के लिए उपलब्धियां प्रदान करने वाला रहेगा| इस वर्ष आपको कई शुभ समाचार मिलने के संयोग हैं| शिक्षा के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा| समय से आप विदेश जाकर शिक्षा प्राप्त करने के बारे में सोच रहे हैं तो इस वर्ष आपका यह सपना पूरा हो सकता है| यदि आप कोई रिसर्च का काम कर रहे हैं या उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, तो आपकी मेहनत रंग लाएगी| अन्वेषण कार्य में आप को सफलता मिलेगी| आपका कोई प्रोजेक्ट कार्य चल रहा है तो वह पूरा हो सकता है| सिविल इंजीनियरिंग, साइंस, कानून, मीडिया और आध्यात्मिक विषयों में शिक्षा लेने वाले विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष काफी उन्नति प्रदायक रहेगा|

मीन राशिफल 2020 के लिए वैवाहिक जीवन

मीन राशि वालों का वैवाहिक जीवन प्रेम से भरा तथा मधुर रहेगा, जिससे आप एक दूसरे के साथ समय भी बिताएंगे और आपसी रिश्ता मजबूत होगा| इस वर्ष आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ नया काम भी शुरु कर सकते है, 30 मार्च से 30 जून तक का समय प्रेम जीवन के लिए काफी सुकून देने वाला सिद्ध होगा और इस दौरान आपके रिश्ते में अपनेपन की महक आएगी| आपका पारस्परिक तालमेल और बेहतर होगा तथा आप दोनों साथ मिलकर वैवाहिक जीवन को आगे बढ़ाएंगे| जो लोग निःसंतान हैं, उन्हें इस दौरान संतान की प्राप्ति भी हो सकती है|

30 जून से 20 नवंबर के मध्य स्थितियां थोड़ी सी तनावपूर्ण रहेंगी| और इस दौरान आपको अपनी ओर से पूरा प्रयास करना होगा कि ऐसा कुछ भी ना हो जिससे आपका दांपत्य जीवन प्रभावित हो| सितंबर का महीना जीवन साथी के साथ आपके प्रेम को बढ़ाने वाला सिद्ध होगा, और आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता का समावेश होगा| इस साल आप अपने जीवन साथी के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं| अपने ससुराल पक्ष के लोगों से अच्छे संबंध बनाए रखें और उनके साथ अच्छा व्यवहार करें| यह साल आपकी संतान के लिए सामान्य रहने वाला है|

मीन राशिफल 2020 के लिए पारिवारिक जीवन

मीन राशि वालों के लिए यह वर्ष पारिवारिक दृष्टिकोण से उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है, 24 जनवरी को शनि का परिवर्तन आपकी राशि में यानी की कर्मभाव से आय के स्थान में हो रहा है| जो आय की दृष्टि से तो ठीक है, लेकिन यह आपके सेहत के लिए ठीक नहीं है| आपके खर्चे बढ़ेगें, जिससे आपके परिवार में तनाव का माहौल बन सकता है| 30 मार्च को बृहस्पति का परिवर्तन कर्म भाव से लाभ स्थान में हो जाएगा जो आपके लिए शुभ संकेत है| यदि लंबे समय से किसी रोग से परेशान चल रहे थे, तो इस समय अब्धि में उससे निजात मिल सकती है| मई के माह में आपको अपना तथा परिवार के सदस्यों की सेहत का ध्यान रखना होगा|

सितंबर माह में भाग्य स्थान में केतु आ रहे हैं| इनके आने के बाद आपके व परिवारजनों के अंदर आध्यात्म के प्रति रूचि बढ़ेगी, और आपके परिवार का वातावरण थोड़ा धार्मिक होगा| इस वर्ष की शुरुआत में सुख स्थान में राहु विराजमान रहेंगे, यहां राहू का होना, माँ के सुखों में कमी तथा आपको भ्रमित भी कर सकता है| इसलिए आपको इस समय सावधान रहने की आवश्यकता है|

मीन राशिफल 2020 के लिए प्रेम सम्बन्ध

प्रेम संबंधों के हिसाब से यह वर्ष खुशियों से भरा रहने वाला है| आपके साथी प्रेम और मधुरता बनाए रखने में आपकी सहायता करेंगें| मई महीने में शनि वक्री हो जायेंगे| जिसका असर आपके प्रेम प्रंगस पर पड़ेगा| इसके प्रभाव से आपके व साथी के बीच दूरियां आ सकती है| किसी बात को लेकर दोनों में मतभेद भी हो सकता है| जिसके कारण आप तनाव में आ सकते हैं| सप्तम भाव में गुरू की नव दृष्टि होने से इस वर्ष आपके विवाह के योग भी बनेंगें| जिससे आपको वैवाहिक जीवन में सुख प्राप्त होगा| जो जातक अविवाहित हैं वे इस वर्ष अपनी लव लाइफ की शुरुआत कर सकते हैं| क्योंकि ग्रह स्थिति आपके पक्ष में संकेत कर रही है| इस वर्ष आपको हर पहलू पर अपने सहयोगी या पार्टनर से समर्थन मिलता रहेगा| कुल मिलाकर लव व रोमांस के मामले में यह वर्ष बेहतरीन रहने वाला है|

मीन राशिफल 2020 के लिए स्वास्थ्य

स्वास्थ्य की दृष्टि से मीन राशि वाले वर्ष की शुरुआत में ही सर्तक हो जाएं क्योंकि इस साल आपके स्वास्थ्य में काफी परेशानी आ सकती है, अधिक तनाव के चलते आप मानसिक रोग के शिकार हो सकते हैं| पेट के रोगी के लिए यह वर्ष सही नहीं है| इस दौरान अगर आपने अपने खानपान पर विशेष ध्यान नहीं दिया तो आपको पेट से सम्बंधित कोई दीर्घकालिक बीमारी हो सकती है| यदि आप पहले से ही किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो संतुलित डाइट लें और नियमित योगा और व्यायाम करें| यदि किसी यात्रा पर जाएं तो स्वास्थ्य की अनदेखी न करें| जो जातक मधुमेह, रक्तचाप और मोटापे की समस्या से पीड़ित हैं, उन्हें अपना विशेष ख्याल रखने की जरुरत है| इस समय ये रोग आपको अधिक परेशान कर सकते हैं| अपने आपको मानसिक चिंता से दूर रखें, और कुछ समय सकारात्मक चिंतन मनन में लगाए तो अच्छा रहेगा|

उपाय

  • गुरु यंत्र की स्थापना पूजा स्थान पर करें| और पंचमुखी रुद्राक्ष की पूजा कर गुरुवार के दिन गुरु की होरा में धारण करें|
  • विष्णु सहस्त्रनाम स्त्रोत्र का प्रतिदिन पाठ करें| अथवा महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए जिससे की आपके आत्मबल में वृद्धि होगी|

100% Secure Payment

100% Secure

100% Secure Payment (https)

High Quality Product

High Quality

100% Genuine Products & Services

Help / Support

Help/Support

Trust

Trust of 36 years

Trusted by million of users in past 36 years