वृषभ राशिफल 2020 - Vrishabh Rashifal 202

वृषभ राशिफल 2020 - Vrishabh Rashifal 2020

zodiac-sign

Taurus

इ,उ,ए,ओ,व,वि,वे,वो

वृषभ राशि के अनुसार 2020 आपके लिये मिला जुला प्रभाव देने वाला रहेगा| इस राशि वालों का सबसे बड़ा गुण उनका धैर्य और स्थिरता है| इस वर्ष आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है| आप जितना अच्छा प्रयास करेंगे, आपको उतनी ही अच्छी सफलता प्राप्त होगी| पूर्व में किए गए प्रयासों का अच्छा फल प्राप्त होगा आपको जीवन में स्थिरता अधिक पसंद है और इस वर्ष यदि आप इस दिशा में प्रयास करेंगे तो आपको सफलता मिलेगी और जीवन में ठहराव आएगा| यह वर्ष आपको नई उपलभ्धियाँ तथा सफलताएँ प्रदान करने वाला रहेगा| यह समय आपके प्यार और अन्य रिश्तों को नए सिरे से शुरू करने का है इसलिए प्रेमी का ध्यान भी आपको जरूर रखना चाहिए| यदि अभी तक आपकी शादी नहीं हुई है तो इस वर्ष आपकी शादी की बात पक्की हो सकती है| यह वर्ष व्यवसाय और वित्तीय प्रबंधन के छात्रों के लिए एक अच्छा वर्ष होगा और उन्हें अच्छे ग्रेड मिलेंगे|

इस वर्ष आप अपने मनोबल और परिश्रम के बल पर लक्ष्यों को हासिल कर पाएंगे| अपनी कमजोरियों को दूर कर आप एक सफल व्यक्ति बन कर उभरेंगे| आपको अपनी काबिलियत को पूरी क्षमता तक आपको प्रयोग करना होगा और इस वर्ष की उपलब्धियों को प्राप्त करने के लिए तैयार रहना होगा| आपके सामाजिक जीवन के लिए भी यह एक अच्छा वर्ष सिद्ध होगा| आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि रिश्ते अपनेपन, प्यार और स्नेह से चलते हैं| इसलिए किसी भी महत्पूर्ण रिश्ते में अड़ियल रवैया मत अपनाइये और हवा के रुख को देखते हुए ही कोई कार्य कीजिए| अपना सारा ध्यान अपने चारों ओर अच्छा वातावरण बनाने में लगाएँ| ताकि आप अच्छे जीवन का आनंद और अनुभव प्राप्त कर पाएं| वृषभ राशि के जातकों को इस वर्ष बहुत सोच समझा कर वित्तीय निवेश करना चाहिए| यदि आप इस क्षेत्र के जानकार या ज्योतिषज्ञों से सुझाव और सलाह लेकर कोई कार्य करेंगे तो सफलता अवश्य प्राप्त होगी| अपने चारों ओर ध्यान रखें क्योंकि कुछ लोग ऐसे हैं जो आपको नुकसान पहुंचाने की ताक में बैठे हैं| उनसे सावधान रहें और कोई भी नया कार्य करने से पूर्व उसके सभी पहलुओं पर विचार कर लें| इस वर्ष आपको अपने गुस्से को भी नियंत्रण में रखना होगा क्यूंकि आपका ऑफिस या घर में झगड़ा हो सकता है|

वृषभ राशिफल 2020 के लिए करियर

इस वर्ष आपका करियर संघर्ष में तो जरूर रहेगा| परन्तु कुछ सकारात्मक परिणामों को भी देने वाला होगा| जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनकी नौकरी में परिवर्तन हो सकता है| नौकरी या व्यावसायिक कार्यों के चलते आपको अपने घर से दूर जाना पड़ सकता है| सितंबर के बाद आपको अवश्य ही नौकरी के शुभ अवसर मिलेंगे| अचानक से होने वाली पदोन्नति आपको धन लाभ करा सकती है| यह धनलाभ आपके लिए काफी सकारात्मक रहने वाला है| आप नौकरी में षड्यंत्र के शिकार हो सकते हैं| इसलिए अपना प्रत्येक कार्य सोच समझ कर करें| और अपने वरिष्ठ अधिकारीयों का विश्वास जीतने का प्रयास करना फायदेमंद रहेगा| मई और जून महीनों के दौरान आपको विदेशी संपर्कों से अच्छा धन लाभ होने के योग हैं|

व्यवसाय की दृष्टि से देखा जाये तो यह वर्ष सफलता दिलाने वाला रहेगा| परन्तु जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें| सावधानीपूर्वक लिया हुआ प्रत्येक फैसला उचित होगा| इस राशि वाले जो लोग दवाई, सर्जीकल सामान, केमिकल फुड बिजनेस और प्रॉपर्टी से संबंधित व्यावसाय से जुड़े हैं उनके लिए वर्ष 2020 काफी लाभप्रद सिद्ध होगा| इस वर्ष आपका भाग्य आपकी पूर्ण रूप से सहायता करेगा| लेकिन आपके प्रत्येक कार्य में थोड़ा सा विलम्ब होने के संकेत हैं| आप अपनी हिम्मत के बल पर अपने सपनों को सच कर पाने में सफल होंगे| मेहनत करना जारी रखें जिससे वर्ष के अंत तक आप अपनी शक्ति का पूरा सदुपयोग कर पाएंगे|

यदि आपके जीवन में भी है धन संबंधी समस्या? हमारे ज्योतिषी से आर्थिक परेशानियां दूर करने के लिए परामर्श ले

वृषभ राशिफल 2020 के लिए आर्थिक स्थिति

इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है| कभी अचानक धन लाभ के योग बनेंगे तो कभी धन हानि भी संभव है इसलिए धन का निवेश बहुत ही सोच-समझकर करें| जनवरी से मार्च तक आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी| अप्रैल महीने में खर्च बढ़ेंगे सोच समझकर खर्च करें तो ठीक रहेगा| नहीं तो कर्ज भी लेना पड़ सकता है| यदि आप कोई व्यवसाय करना चाहतें हैं तो ध्यान रखें कि वर्ष की शुरुआत में बिल्कुल भी कोई बड़ा निवेश ना करें वर्ष के शुरूआती महीनों को त्याग दें, क्योंकि यदि उस समय में आप कोई व्यवसाय करते हैं तो आपको आर्थिक हानि होने की संभावना अधिक रहेगी| मई से सितम्बर तक के महीनों में आर्थिक मामलों में तेजी से सुधार होगा| धन आगमन के नए स्रोत बन सकते हैं| और इस समय अब्धि में आप शेयर बाज़ार में भी निवेश कर सकते हैं| इस पूरे वर्ष के दौरान आप देखेंगे कि आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक अच्छी है| और आर्थिक मामलों में अपने आप को अधिक उत्साहित महसूस करेंगे| इस दौरान घर में किसी शुभ कार्य पर व्यय हो सकता है, वर्ष के अंत तक अच्छी आर्थिक स्थिति की संभावना है|

वृषभ राशिफल 2020 के लिए शिक्षा

वृषभ राशि वालों के लिए यह वर्ष शिक्षा के लिहाज से सकारात्मक रहने वाला है| हालांकि बीच में अनेकों अवसर ऐसे भी आएँगे जब उनका अपनी शिक्षा के प्रति मन नहीं लगेगा या एकाग्रता में कमी आएगी| उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे लोगों को इस वर्ष कुछ फायदा हो सकता है| आप शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं| इसके अतिरिक्त अनेक लोगों की उच्च शिक्षा की अभिलाषा भी पूरी होगी पर कुच्छ अड़चने भी देखने को मिलेंगी| क्यूंकि बृहस्पति मकर राशि में होगा इसलिए उन्हें अनेक चुनौतियों का सामना भी करना पड़ेगा|

जुलाई अगस्त के महीनों में विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है| क्योंकि इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में आपको विभिन्न प्रकार की रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है| प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे विद्यार्थियों को फरवरी के महीने में विशेष सफलता प्राप्त हो सकती है| यदि आप प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है| उच्च शिक्षा प्राप्त करने में बाधाएं उत्पन्न तो जरूर होंगी, लेकिन आपकी मेहनत का फल भी आपको जरूर मिलेगा| यह वर्ष मेडिकल, इजीनियरिंग और कानून की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा| तथा अन्य क्षेत्रों में पढ़ाई कर रहे लोगों को कठिन मेहनत करके ही सफलता प्राप्त होगी|

विवाह सम्बन्धी ज्योतिषीय उपाय पाने के लिए हमारे विवाह ज्योतिष विशेषज्ञ से सलाह लें

वृषभ राशिफल 2020 के लिए वैवाहिक जीवन

वैवाहिक जीवन में इस वर्ष हल्का मनमुटाव रह सकता है| यदि आप सामंजस्य बरकरार रखना चाहते हैं तो भूलकर भी अपने जीवनसाथी से गुस्से में आकर कोई बहसबाजी ना करें| प्रत्येक फैसला बेहद सोच समझकर लें, इस राशि के जातक विशेष रूप से मार्च के महीने में थोड़ा सतर्क रहें क्योंकि इस दौरान जीवनसाथी से किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है| स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें| फरवरी, अप्रैल, मई और दिसंबर के महीने आपके वैवाहिक जीवन की दृष्टि से श्रेष्ठ रहेंगे, इस समय अब्धि में आप व आपके जीवनसाथी के मध्य आकर्षण, प्रेम, रोमांस और समर्पण का भाव विकसित होगा| जिससे आपका वैवाहिक जीवन मधुर बनेगा| जिन लोगों की शादियों में रुकावट आ रही है या काफी समय से हो नहीं पाई है| इस साल उनकी शादी होती हुई नजर आ सकती है|

वृषभ राशिफल 2020 के लिए पारिवारिक जीवन

इस वर्ष आपके पारिवारिक जीवन में उथल पुथल की स्थिति अधिक रहेगी| क्योंकि दूसरे भाव में राहु के होने से आपका पारिवारिक जीवन अधिक अनुकूल नहीं कहा जा सकता| इसकी उपस्थिति से पारिवारिक सदस्यों में मानसिक तनाब और एक दूसरे के प्रति वाद-विवाद के कारण परिवार में अशांति रह सकती है| यदि आप धन के पीछे अधिक भागेंगे तो परिवार में परेशानी बढ़ेगी और यदि आप पारिवारिक परेशानियों का सामना करेंगे तो परिवार के सदस्यों में प्रेम बढ़ेगा| लेकिन यदि आप अपने व्यापार अथवा नौकरी के कारण परिवार से दूर रहते हैं तो काफी हद तक आपको इन परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है| इस समय अब्धि में आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की विशेष आवश्यकता है| हालांकि मध्य सितंबर के बाद जब राहु वृषभ राशि में आएगा तब परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा और आपस में सद्भाव और भाईचारे की भावना विकसित होगी| परन्तु साल के अंतिम महीनों में आपकी माता जी का स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है|

सभी ज्योतिष समस्या के समाधान के लिए फ्यूचर पॉइंट शॉपिंग स्टोर पर आएं

वृषभ राशिफल 2020 के लिए प्रेम संबंध

यह वर्ष आपके प्रेम संबंधों के लिए काफी अनुकूल रहने वाला है| यदि आप अकेले हैं तो किसी नए प्रेम संबंध का आनंद लेने का योग बन रहा है| आप अपने साथी के प्रति समर्पित और निष्ठावान रहेंगे तथा उनके द्वारा कही गई बातों को और सुझावों को मानेगे| इस दौरान प्रेम में अपनी मर्यादा का अवश्य ध्यान रखें क्योंकि आपका एक दूसरे के प्रति अत्यधिक आकर्षण रहेगा| लेकिन ध्यान रखें, मर्यादित आचरण करना ही सर्वथा उचित होगा| फरवरी का महीना आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है और इस दौरान आप एक और रोमांटिक जीवन का आनंद लेंगे| आपका अपने प्रियतम के प्रति आकर्षण बढ़ेगा और आप एक-दूसरे को उपहार भी देंगे| साथ में कहीं घूमने फिरने भी जा सकते हैं| इसके अलावा जून, जुलाई तथा सितंबर के महीने प्रेम संबंधों के लिए बहुत अच्छे रह सकते हैं| यदि आप पहले से ही रिलेशनशिप में हैं तो आप अपने रिश्ते में स्थिरता और मधुरता का अनुभव कर पाएंगे| और आपके प्रेम में पारदर्शिता आएगी|

वृषभ राशिफल 2020 के लिए स्वास्थ्य

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह साल आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है| वर्ष का प्रारम्भिक समय स्वास्थ्य के हिसाब से अच्छा नहीं है| गुरु के आठवें भाव में उपस्थित होने के कारण कोई बड़ी बीमारी उत्पन्न हो सकती है जिससे आपका स्वास्थ्य प्रभावित रह सकता है| यदि आप लंबे समय से किसी बीमारी से पीड़ित हैं, तो बहुत सावधान रहें| आपको इस वर्ष आँखों से सम्बंधित परेशानी, दांतो में दर्द, तथा सर्वाइकल जैसी बिमारी का सामना करना पड़ सकता है| और आपको गले से सम्बंधित शिकायत भी हो सकती है| जून के महीने में पेट से सम्बंधित रोगों के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें यह महीना आपको हॉस्पिटल तक पंहुचा सकता है| इसलिए अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें| व्यायाम और प्राणायाम अवश्य करें| मार्च से जून के मध्य जब बृहस्पति राशि परिवर्तन करेगा तो वह उस समय आपको आपकी बीमारियों से छुटकारा दिलाने में सहायता करेगा और उस दौरान आप अच्छा स्वास्थ्य भोगेंगे|

उपाय

  • शुक्रवार के दिन सफेद गाय को रोटी खिलाएं| 10 वर्ष से कम आयु की कन्याओं को भोजन कराएं और चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लें|
  • लक्ष्मी सूक्त का पाठ करवायें| जिससे घर में शांति और समृद्धि रहेगी|
  • बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लें और बृहस्पति के मंत्र का नियमित रूप से जाप करें|

हमारे एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर्स से फोन पर बात करें और अपनी हर निजी समस्या का हल पाएं।


100% Secure Payment

100% Secure

100% Secure Payment (https)

High Quality Product

High Quality

100% Genuine Products & Services

Help / Support

Help/Support

Trust

Trust of 36 years

Trusted by million of users in past 36 years