सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020

सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020

zodiac-sign

Leo

म,मु,में,मो,ता,टी,टु,टे,

सिंह राशि के जातकों को इस वर्ष मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे| व्यापार और धन, की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहने वाला है| इस समय अब्धि में आपको आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे| इन अवसरों को छोड़ना सही नहीं है, प्रत्येक अवसर का लाभ उठायें| इस वर्ष आप जिस किसी भी काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी| नई व्यावसायिक योजना पर काम करने का अवसर भी मिलेगा| अगर आप किसी बड़ी योजना के लिए पैसे जमा कर रहे थे, तो इस वर्ष आप एक नई योजना पर काम कर सकते हैं| आपको इस साल कुछ नए अवसरों की प्राप्ति होगी और उन अवसरों को अपने पक्ष में मोड़ने के लिए आप यथा सम्भव प्रयास करेंगे|

इस साल सिंह राशि के जातकों की गोचर कुंडली में गुरू ग्रह पंचम भाव में होंगे तथा 30 मार्च को बृहस्पति देव भी मकर राशि में छठे भाव में प्रवेश कर जाएंगे और वक्री होकर 30 जून को पुनः आप के पाँचवें भाव में धनु राशि में आएंगे तथा इसके बाद 20 नवंबर को पुनः आप के छठे भाव में आ जायेंगे| इस समय अब्धि में गुरु आपके ज्ञान, धन, व्यवसाय और मान-सम्मान में वृद्धि करने वाले होंगे| वर्ष के प्रारंभ में शनि पांचवें भाव में होंगे, और 24 जनवरी 2020 को आपके षष्ठ भाव, मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे| जिसके कारण इस वर्ष आपके शत्रु तो बहुत होंगे परन्तु वह आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे| प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता और कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बन रहे हैं|

इस वर्ष की शुरुआत से राहु मिथुन राशि में आपके ग्यारहवें भाव में होंगे और सितंबर के मध्य में वृषभ राशि में दशम भाव में प्रवेश करेंगे| इस समय अवधि में आपको अचानक धन लाभ हो सकता है| पैतृक संपत्ति, लाटरी, सट्टा आदि से विशेष लाभ हो सकता है| इसी प्रकार अन्य ग्रह भी सम्पूर्ण वर्ष सभी राशियों में भ्रमण करेंगे और उसका प्रभाव आपके ऊपर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ेगा| वैदिक ज्योतिष पर आधारित भविष्यफल पढ़ने के बाद आप वर्ष 2020 में होने वाली अनेनानेक घटनाओं से पूर्व ही परिचित हो जाएंगे और आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आपको नए वर्ष की पूरी योजना बनाने में सफलता प्राप्त होगी| प्रेम, करियर, आर्थिक स्थिति एवं स्वास्थ्य जैसी समस्याओं के समाधान के लिये फ्यूचर पॉइंट के माध्यम से भारत के प्रसिद्ध ज्योतिष विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त करें|

सिंह राशिफल 2020 के लिए करियर

करियर की दृष्टि से यह वर्ष सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है| इस वर्ष आप अपने कार्य के प्रति अधिक समर्पित रहेंगे और बेहतर प्रदर्शन करेंगे| जो लोग लंबे समय से प्रमोशन एवं स्थानांतरण के विषय में सोच रहे हैं, उनकी यह लालसा इस वर्ष पूरी हो सकती है| जो लोग लंबे समय से जॉब में स्थिरता प्राप्त नहीं कर पाए हैं उन्हें इस वर्ष मनचाही और स्थिर जॉब प्राप्त होगी| और यदि इस वर्ष आप प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए बेहद खास है|

सिंह राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र की दृष्टि से यह वर्ष श्रेष्ठ फलदायक रहेगा| उन्हें अपने कर्मक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा| विशेषकर जो लोग स्पेयर पार्ट्स, मशीनरी, तेल, डीजल, फिल्म, फैशन, राजनीति, चिकित्सा आदि क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं| इस वर्ष उन्हें कार्यक्षेत्र में विशेष लाभ होने के संकेत हैं| बेरोजगारों को अच्छी आजीविका प्राप्त होगी| व्यापारी वर्ग को अपने व्यापार में लाभ होगा| सौंदर्य प्रसाधनों से जुड़े व्यापारियों को इस वर्ष विशेष लाभ होने की संभावना है| वर्ष के मध्य में आपके व्यापार में लाभ होने की भी संभावना है| परन्तु व्यापार में खुद का निवेश सावधानी पूर्वक करना श्रेयकर रहेगा| और जो लोग अभी इसी साल अपना स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं उनको भी निवेश करते समय सावधानी बरतनी होगी|

सिंह राशिफल 2020 के लिए आर्थिक स्थिति

आर्थिक स्थिति के हिसाब से यह वर्ष सिंह राशि वालों के लिए कुछ उतार-चढ़ाव से भरा तो कुछ उत्तम साबित होने वाला है| इस वर्ष जहां आप अधिक से अधिक आर्थिक लाभ प्राप्त करने का प्रयास करेंगे वहीं आपके खर्चे भी अधिक रहेंगे| साल की शुरुआत में आपको उतना अधिक लाभ प्राप्त नहीं होगा जितना की आप उम्मीद कर रहे होंगे| व्यापार के क्षेत्र में आपके लिए साल के मध्य का समय काफी अच्छा साबित हो सकता है| इस वर्ष धन लाभ, आत्म बल का लाभ और प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा| धन के कारक गुरु आपके बुद्धि भाव में बैठे हैं| और लाभ भाव को दृष्ट भी कर रहे हैं| तथा नवम्बर तक यहीं रहेंगे अतः इस वर्ष आप अपने बुद्धि-विवेक के माध्यम से धन अर्जित करेंगे|

इस वर्ष आपको अकस्मात् धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है| और अपने बाप-दादा की प्रॉपर्टी से भी लाभ मिल सकता है| और उस धन का इस्तेमाल आप किसी नए व्यवसाय को शुरू करने में लगा सकते हैं| लाभ के कई मार्ग खुलेंगे, अगर कोई आर्थिक समस्या भी आती है आप उसका समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे| धैर्य से काम लेना अति आवश्यक है| जुलाई से नवंबर के दौरान आपको पैसे के अच्छे साधन प्राप्त होंगे| और आप अच्छा धन अर्जित कर पाएंगे| इस दौरान आपको अपने भाग्य का भी पूर्ण साथ मिलेगा| तथा कुछ लोगों को वसीयत या किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होने की संभावना भी दिखाई देती है| इस वर्ष आपको धन कमाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी, लेकिन वर्ष के अंतिम दिनों में आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आ जाएगा|

यदि आपके जीवन में भी है धन संबंधी समस्या? हमारे ज्योतिषी से आर्थिक परेशानियां दूर करने के लिए परामर्श ले

सिंह राशिफल 2020 के लिए शिक्षा

यह वर्ष सिंह राशि के विद्यार्थियों के लिए शुभ फलदायक रहने वाला है| आपका आत्मविश्वास पूर्ण रुप से बना रहेगा| मार्च के महीने से किसी अध्यापक या प्रोफेसर के साथ आपका मेल-जोल बढ़ेगा और आप किसी विषय में जब भी परेशान होंगे, तब वह आपकी पूरी मदद भी करेंंगे| आपको उनका साथ मिलने से शिक्षा में लाभ प्राप्त होगा| प्रतियोगिता परीक्षाओं में भाग लेने वाले सिंह राशि के लोगों को भी इस वर्ष सफलता मिलने की संभावना है|

मार्च से जून के अंत तक शिक्षा के क्षेत्र में कुछ बदलाव के योग बन रहे हैं| वो लोग जो उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल है| जुलाई से नवंबर के अंत तक शिक्षा के लिए अच्छा समय रहेगा और इस दौरान आप नई उपलब्धियां भी प्राप्त कर पाएंगे| सिंह राशि के वो लोग जो शिक्षक, कानून (लॉ), सोशल सर्विस, इलेक्ट्रॉनिक्स, हार्डवेयर, और परामर्श से सम्बंधित क्षेत्र की पढाई कर रहे हैं उन्हें इस वर्ष उत्तम सफलता मिलेगी|

सिंह राशिफल 2020 के लिए वैवाहिक जीवन

वैवाहिक जीवन के लिए यह वर्ष बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता| आपसी रिश्ते का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, इस वर्ष सप्तम भाव के स्वामी ग्रह शनि देव 24 जनवरी के बाद आपके छठे भाव में प्रवेश करेंगे और वर्ष प्रयन्त इसी भाव में रहेंगे| शनि ग्रह का सप्तम भाव से बारहवें भाव में जाना वैवाहिक जीवन के लिहाज से अच्छा नहीं कहा जा सकता| जिसके परिणाम स्वरूप आपके दांपत्य जीवन में तनाव की स्थितियां बढ़ सकती हैं, और आपस में मतभेद भी हो सकते हैं| आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी प्रभावित रह सकता है| यह एक ऐसा समय होगा जब आपको अपने दांपत्य जीवन के महत्व का एहसास होगा| मई से सितंबर तक का समय दांपत्य जीवन के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, और इस दौरान आपका वैवाहिक जीवन भी ख़ुशहाल रहेगा| आपके जीवनसाथी को कोई अचीवमेंट मिल सकती है, जिसके कारण आपको एक अच्छा लाभ भी होगा| इस वर्ष आप अपने ज़ीवन साथी के साथ विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं|

इस वर्ष आपको अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए और यदि आप अपने वैवाहिक जीवन को खुशनुमा बनाना चाहते हैं तो जीवन साथी के महत्व को स्वीकार करते हुए उनको अपने जीवन में अच्छा स्थान दें तथा समय-समय पर उनसे बातें करते रहें ताकि उनके मन पर किसी प्रकार का बोझ न रहे| वर्ष की शुरुआत में मार्च में किसी कारण से गलतफहमी की वज़ह से आपसी तनाव बना रहेगा| आपके साथी के अहम की वज़ह से आप उनको पसंद नहीं करोगे और अलग होने तक की बात आपके मन में आ सकती है| गुस्से में आ कर कोई भी गलत कदम न उठाए, वैवाहिक जीवन के स्वामी के कमजोर होने के कारण आपको अपने पार्टनर के व्यवहार में बदलाव दिखने को मिलेगा| परंतु आपको संयम से काम लेना होगा| परिस्थितियां जल्दी ही अनुकूल हो जाएँगी| दांपत्यजीवन को लेकर अधिक जानकारी के लिए फ्यूचर पॉइंट पर भारत के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें|

विवाह सम्बन्धी ज्योतिषीय उपाय पाने के लिए हमारे विवाह ज्योतिष विशेषज्ञ से सलाह लें

सिंह राशिफल 2020 के लिए पारिवारिक जीवन

इस वर्ष आपको पारिवारिक जीवन में वैचारिक मतभेद का सामना करना पड़ सकता है| आपके परिवार में किसी सदस्य के साथ आपका वाद-विवाद भी हो सकता है| जिससे मानसिक तनाव की स्थितियां बन सकती हैं| बड़े भाई-बहनों के साथ मतभेद से बचें, सितम्बर तक आपका उनके साथ तालमेल कम ही रहेगा| माता-पिता के साथ समय निकाल कर बैठें और उनके मन की बात सुनें, जिससे सारी उलझी हुई चीजें सुलझेंगी| इस समय अब्धि में आप किसी धार्मिक स्थान पर भी जा सकते हैं| पिता जी की सेहत ख़राब हो सकती है|

आप जिन लोगों पर अपना प्यार लुटा रहे थे, उनके विचार खुलकर आपके सामने आएंगे| इस वर्ष आप फालतू के झगड़े से बचें, और क्लेश बाजी से दूर रहे| अप्रैल से जुलाई तक के समय में बृहस्पति और शनि की छठे भाव में स्थिति के कारण आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे| यदि आप परिवार को जोड़ कर रखना चाहते हैं तो आपको अपने जीवन के सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान देना होगा| अन्यथा स्थिति आपके नियंत्रण से बाहर हो सकती है| आपको परिवार के लोगों के साथ धन संबंधी समस्याओं को भी सुलझाना होगा और अपनी ओर से अधिक से अधिक योगदान करने के लिए तैयार रहना होगा| अतः आपके लिए आवश्यक होगा कि आप किसी भी निर्णय से पूर्व पूरा समय लें और सोच समझ कर समस्याओं का हल निकालें|

सिंह राशिफल 2020 के लिए प्रेम सम्बन्ध

प्रेम संबंधों के मामले में यह वर्ष सिंह राशि के जातकों के लिए कुछ अच्छा तो कुछ उलझनों भरा रह सकता है|इस साल कुछ लोगों को उनका जीवन साथी मिल सकता है वहीं रिश्ता टूटने से दुखी कुछ लोगों को इस साल नया साथी मिल सकता है| और ऐसा भी हो सकता है कि आप एक से अधिक प्रेम संबंधो में पड़कर अपने जीवन में अशांति ले आएं| बहुत ज्यादा सफलताएं मिलती नहीं दिख रही है परंतु रिश्तो में सामंजस्य और शांति का माहौल बनाये रखें| जो लोग काफी समय से विवाह के बंधन में बंधना चाहते हैं, थोड़ा और प्रयास करते हैं तो वर्ष के अंत तक सफलता जरूर मिल सकती है| इस वर्ष आपसी मतभेदों को दूर कर आप एक दूसरे के करीब आने की कोशिश करें| और भावनात्मक स्तर पर एक दूसरे के साथ जुड़ने का प्रयास करें| विवाहित लोगों को इस वर्ष एक-दूसरे के साथ अच्छा रोमांस भरा पल बिताने का मौका मिल सकता है| वर्ष के अंतिम महीनों में आपके प्रेम जीवन में परिवर्तन आएगा और आप अपने प्रेमी के साथ कुछ रोमांटिक पल बिताएंगे| इस दौरान आप दोनों कहीं घूमने भी जा सकते हैं| इस दौरान कुछ प्रेमी जोड़े शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं|

हमारे एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर्स से फोन पर बात करें और अपनी हर निजी समस्या का हल पाएं।

सिंह राशिफल 2020 के लिए स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए सामान्य रहने वाला है| अप्रैल से जुलाई तक की समय अब्धि में आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा क्योंकि इस दौरान अष्टम भाव के स्वामी बृहस्पति आपके छठे भाव में प्रवेश करेंगे जो कि रोगों का भाव है और यहाँ बैठे बृहस्पति आपको कोई पेट से सम्बन्धित दीर्घकालीन रोग दे सकते हैं, और इस दौरान आपको अत्यधिक वसा युक्त भोजन से भी बचना चाहिए क्योंकि आपको मोटापे अथवा डायबिटीज़ की समस्या से भी जूझना पड़ सकता है|

इस दौरान आपको आँख तथा गर्दन में भी कोई परेशानी हो सकती है, सर्वाइकल का प्रॉब्लम भी आपको परेशान कर सकता है अतः सतर्क रहे, ठंडा और गर्म का सेवन एक साथ न करें| यदि नियमित योग करते हैं तो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक रहेगा| परिवार में होने वाली मानसिक परेशानी की वज़ह से भी तनाव बना रहेगा| साल के मध्य में कोई परेशानी ऐसी भी आ सकती है, जिसे डॉक्टर समझ भी नहीं पाएंगे और आप परेशान रहेंगे| सितम्बर के बाद वाहन को बहुत ही सावधानी से चलाएं और वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें| यात्राओं के लिए साल की शुरुआत बहुत व्यस्ततम रहेगी। आपकी विदेश से जुड़ी यात्राएं होती रहेंगी और काम भी बनेगा| स्वास्थ्य से सम्बंधित समस्याओं के निदान के लिए फ्यूचर पॉइंट पर भारत के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से परामर्श प्राप्त करें|

उपाय

  • सूर्योदय के समय सूर्य देव को नियमित जल प्रदान करे| अर्घ्य के समय “ॐ घृणि सूर्याय नमः” का जप करें|
  • आदित्य हृदयस्त्रोत का पाठ या सूर्य ग्रह के मंत्रों का जाप करवाएं|
  • यदि व्यवसाय के क्षेत्र में आपको साझेदार से परेशानी हो रही हो या व्यवसाय में ही परेशानी हो रही है तो शनिवार के दिन छाया पात्र दान करें तथा पीपल में जल दे तो धन धान्य की बृद्धि होगी|
  • घर या ऑफिस में सूर्य यन्त्र की स्थापना करके सूर्य के नकारात्मक प्रभावों से बच सकते हैं एवं करियर में सफलता प्राप्त कर सकते हैं|

सभी ज्योतिष समस्या के समाधान के लिए फ्यूचर पॉइंट शॉपिंग स्टोर पर आएं


100% Secure Payment

100% Secure

100% Secure Payment (https)

High Quality Product

High Quality

100% Genuine Products & Services

Help / Support

Help/Support

Trust

Trust of 36 years

Trusted by million of users in past 36 years