मिथुन राशिफल 2020 - Mithun Rashifal 2020

मिथुन राशिफल 2020 - Mithun Rashifal 2020

zodiac-sign

Gemini

क,कि,कु,घ,च,के,ह

वर्ष 2020 मिथुन राशि वालों के लिए मेहनत के हिसाब से परिणाम देने वाला होगा| अगर इस साल मिथुन राशि वाले अच्छी मेहनत करते हैं तो साल के अंत में इनको बहुत बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है| यह वर्ष स्वास्थ्य और करियर के हिसाब से चुनौतिपूर्ण रहने वाला है| प्रेम संबंधों के लिए यह वर्ष काफी अनुकूल रह सकता है वहीं पारिवारिक जीवन, वैवाहिक जीवन, विवाह, संतान, शिक्षा और आर्थिक स्थिति के हिसाब से यह वर्ष काफी हद तक अनुकूल रह सकता है| इस वर्ष आप काफी बेहतर डीसीज़न लेंगें| लाइफ के कई मुश्किल और महत्वपूर्ण निर्णय भी आप बड़ी सूझ-बूझ के साथ ले सकते हैं|

वर्ष 2020 के आरम्भ से गुरू सप्तम भाव धनु राशि में होंगे तथा मार्च के अंत से जुलाई तक आपके अष्टम भाव मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे| इसके बाद नवंबर मध्य तक वे पुनः आपके सप्तम भाव में रहेंगे और नवंबर मध्य के पश्चात पुनः अष्टम भाव में चले जाएंगे| इस प्रकार आपका वैवाहिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा और स्वास्थ्य पर भी इसका महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है| शनि 24 जनवरी तक सप्तम भाव में धनु राशि में रहेंगे और उसके पश्चात आपके अष्टम भाव में अपनी स्वराशि मकर में प्रवेश कर जाएंगे| इसका प्रभाव मुख्य रूप से आपके कार्य क्षेत्र पर, आपकी वाणी,आपके पारिवारिक जीवन, आपके स्वास्थ्य और आपकी संतान पर पड़ेगा| राहु लग्न में और केतु सप्तम भाव में होंगे| इसी प्रकार अन्य ग्रह भी पुरे वर्ष सभी राशियों में भ्रमण करेंगे और उनका प्रभाव शुभ या अशुभ आपके ऊपर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ेगा| वर्ष की शुरुआत से ही राहू ग्रह आपकी राशि में ही स्थित रहेंगे और सितंबर के बाद वे आपके बारहवें भाव में प्रवेश करेंगे| जिसका प्रभाव विशेष रूप से आपके स्वास्थ्य, और आपकी मनोदशा पर पड़ेगा| आपके खर्चों में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हो सकती है| यदि आप विदेश जाने के इच्छुक हैं तो सितंबर के बाद बारहवें भाव में राहु की उपस्थिति आपकी यह इच्छा पूरी कर सकती है|

दूसरी ओर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का अवसर प्राप्त होगा| विद्यार्थी इस वर्ष कई परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे| यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको अपने काम पर पूर्ण रुप से ध्यान देना होगा अन्यथा आपको अपने कार्यक्षेत्र में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है| चुनौतियों और बाधाओं से निबटने के लिए इसमें दिए गए उपाय को अपना कर आप सफल हो सकते हैं|

मिथुन राशिफल 2020 के लिए करियर

इस वर्ष आपका करियर सामान्य रहेगा लेकिन अपनी मेहनत के बल पर आप अपने करियर की गति को सामान्य से तीव्र कर सकते हैं| इस वर्ष ज्ञान, विज्ञान, शिक्षा,धर्म और आध्यात्म से संबंधित लोगों को बहुत अधिक फायदा प्राप्त होता हुआ नजर आ रहा है| वर्ष के प्रारंभ में गुरु का सातवें भाव में गोचर आपके साझेदारी के व्यवसाय में सफलता देगा| यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार करना चाहते हैं तो जुलाई से नवंबर तक का समय आपको सफलता दिलाने वाला होगा क्योंकि इस दौरान आपको अपने पार्टनर से सहयोग और लाभ दोनों प्राप्त होंगें| लेकिन जनवरी से मार्च तथा नवंबर से दिसंबर तक का समय आपके लिए अधिक अच्छा नहीं रहेगा क्योंकि इस समय अंतराल में आपको साझेदारी के व्यवसाय में परेशानी आ सकती है और कुछ धन हानि भी हो सकती है| इस दौरान आपको अपने साझेदार पर भी विशेष ध्यान देना होगा|

इस वर्ष 24 जनवरी से शनि का गोचर आपके अष्टम भाव में होगा जिसके कारण आपको व्यवसायिक रूप से कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है| नौकरी करने वालों को इस दौरान यह लग सकता है कि जो वह प्रयास कर रहे हैं उसका उनको उचित परिणाम नहीं मिल पा रहा है| लेकिन यह समय मेहनत करने का है| इस वर्ष आप अपने करियर में काफी आगे बढ़ सकते हैं यदि आपका परिश्रम अच्छा रहा और आप समय-समय पर यह विचार करतें रहें कि ऐसी क्या कमियां हैं जो आपके करियर में आपको आगे बढ़ने से रोक रही हैं| यदि आप उनके बारे में जान जाएँ तो आप इस वर्ष और भी अधिक उन्नति प्राप्त कर सकते हैं| सूर्य ग्रहण पर पितृदोष से कैसे मुक्ति मिलेगी? ज्योतिषीय परामर्श के लिये गाइडेंस लें इन्डिया के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर्स से।

हमारे एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर्स से फोन पर बात करें और अपनी हर निजी समस्या का हल पाएं।

मिथुन राशिफल 2020 के लिए आर्थिक स्थिति

मिथुन राशि के जातकों को इस वर्ष की शुरुआत आर्थिक दृष्टि से अच्छी रहेगी| जनवरी से मार्च तक का समय आपके लिए आर्थिक रूप से बेहद शानदार रह सकता है| परन्तु धन को सोच समझ कर खर्च करें क्योंकि धन का कारक ग्रह बृहस्पति अप्रैल से जुलाई तक के समय में अष्टम भाव में स्थित रहेगा जिसके कारण कुछ आर्थिक निर्णयों में आपको हानि उठानी पड़ सकती है|

इस वर्ष में आपके खर्चे तो लगातार बढ़ेंगे परन्तु आपके आय के स्त्रोत भी मिलते रहेंगे| परिवार में किसी सदस्य की तबीयत खराब होने से आपके खर्च बढ़ेंगे| यह सभी स्थितियां राहु के आपकी राशि में विराजमान होने के कारण होंगी| अप्रैल माह के पश्चात आपकी पैसों की कमी दूर होने लगेगी| और इसके बाद का समय शेयर मार्किट के लिए भी अच्छा रहेगा| जो लोग निवेश करते हैं उन्हें इस समय अच्छा लाभ मिलेगा| यह वक्त आपके लिए इतना शुभ होगा कि आप नया घर या आँफिस तक खरीद सकते हैं| और पैतृक संपत्ति प्राप्त होने की अच्छी संभावनाएं हैं आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं| कार्यों में जल्दीबाजी न करें ऐसा करने से धन हानि हो सकती है|

इस वर्ष आपको विदेशी संपर्कों से अधिक लाभ मिल सकता है इसलिए पूर्ण प्रयास कीजिए कि आपके व्यवसाय का संबंध विदेश से जुड़े ताकि आप की आर्थिक स्थिति काफी हद तक सुदृढ़ हो| इस वर्ष मीडिया, वकील और डिजाइनिंग से जुड़े काम में अधिक सफलता मिलने के योग हैं।

यदि आपके जीवन में भी है धन संबंधी समस्या? हमारे ज्योतिषी से आर्थिक परेशानियां दूर करने के लिए परामर्श ले

मिथुन राशिफल 2020 के लिए शिक्षा

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में काफी मेहनत भरा रहने वाला है| क्योंकि शिक्षा का स्वामी ग्रह आठवें भाव में कमजोर अवस्था में है| जिसके कारण आपको अनेकों चुनौतियों से गुजरना होगा जैसे अध्ययन में अरुचि, एकाग्रता की कमी, स्वास्थ्य समस्याएं और मानसिक व्याकुलता आदि, इस राशि के लोगों को यदि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करनी है तो उसके लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है| इसके लिए आपको दृढ़ इच्छाशक्ति और मनोबल की आवश्यकता होगी जो आपको कठिन समय में भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा| हालांकि जो लोग प्रोफेशनल कोर्स में दाख़िला लेना चाहते हैं उनके लिए यह वर्ष काफी बेहतर हो सकता है, उन्हें मनचाहे कॉलेज अथवा कोर्स में एडमिशन मिलने की संभावना दिखाई दे रही है| कुल मिलकर देखा जाये तो यह वर्ष आपके लिए चनौतीपूर्ण रहेगा|

मिथुन राशिफल 2020 के लिए वैवाहिक जीवन

वैवाहिक जीवन के लिए यह वर्ष बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता| क्योंकि वर्ष के आरंभ से ही आपके सप्तम भाव में पाँच ग्रहों की युति वैवाहिक जीवन में कष्टों और परेशानियों को पैदा कर सकती है| इसी वज़ह से अनबन भी बनी रह सकती है| जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है| अप्रैल से जुलाई और उसके बाद नवंबर से दिसंबर अंत तक का समय भी ठीक नहीं है| इस दौरान आपके वैवाहिक जीवन में तनाव काफी हद तक बढ़ सकता है और विपरीत परिस्थितियां होने के कारण रिश्ते में अलगाव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है| लिहाज़ा आपको जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा| नहीं तो परिस्थितियां और अधिक बिगड़ सकती हैं|

जुलाई से नवंबर तक का समय कुछ हद तक अनुकूल रह सकता है| इसी दौरान आपके जीवनसाथी और आप के मध्य आकर्षण के साथ साथ पारस्परिक समझ का विकास भी होगा| संतान की बात करें तो वर्ष की शुरुआत संतान पक्ष के लिए बेहद खास है| जो लोग संतान की चाह रखते हैं, उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है|

विवाह सम्बन्धी ज्योतिषीय उपाय पाने के लिए हमारे विवाह ज्योतिष विशेषज्ञ से सलाह लें

मिथुन राशिफल 2020 के लिए पारिवारिक जीवन

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह वर्ष पारिवारिक जीवन के हिसाब से अनुकूल रहने वाला है| इस दौरान पारिवारिक सदस्यों के मध्य बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा| जिसके परिणाम स्वरूप आप प्रत्येक कार्य में मन से भाग ले पाएंगे और पारिवारिक सहयोग के कारण सफलता प्राप्त करेंगे| किसी बात को लेकर पारिवारिक सदस्यों के बीच गलतफहमी होने की संभावना दिखाई देती है जिसके कारण कुछ अशांति भी हो सकती है| आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है| और आपके बच्चों की पढ़ाई में कोई विघ्न भी पड़ सकता है| इस वर्ष आप सामाजिक कार्यक्रमों में कई नए लोगों से मिलेंगे और कई नए संपर्क बनाएंगे जो आपके व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास में उपयोगी सिद्ध होंगे|

मिथुन राशिफल 2020 के लिए प्रेम संबंध

प्रेम संबंधों के लिए यह वर्ष मिला-जुला रहने वाला है| वर्ष का प्रारंभिक समय प्रेम संबंधों के लिए बहुत अच्छा नहीं है| आपका अपने प्रियतम के साथ वाद-विवाद हो सकता है| इस समय में आपको रिश्तो के मामलों में कुछ चीजें भूल कर आगे बढ़ जाना ही अच्छा रहेगा| जो जातक लंबे समय से शादी को लेकर चिंतित हैं उन्हें साल के अंतिम महीनों में कुछ अच्छे रिश्ते आ सकते हैं| अगस्त के पश्चात प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल रहेगा| इस दौरान आप अपने प्रियतम के साथ घूमने फिरने का आनंद लेंगे और मनोरंजन स्थलों की सैर भी कर सकते हैं| जिससे आपके प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और एक दूसरे के प्रति आकर्षण में भी वृद्धि होगी| यदि आप अपनी वाणी का सही प्रयोग करेंगे तो वास्तव में एक अच्छे प्रेम जीवन का आनंद ले पाएंगे|

सभी ज्योतिष समस्या के समाधान के लिए फ्यूचर पॉइंट शॉपिंग स्टोर पर आएं


100% Secure Payment

100% Secure

100% Secure Payment (https)

High Quality Product

High Quality

100% Genuine Products & Services

Help / Support

Help/Support

Trust

Trust of 36 years

Trusted by million of users in past 36 years