मकर राशिफल 2020 - Makar Rashifal 2020

मकर राशिफल 2020 - Makar Rashifal 2020

zodiac-sign

Capricorn

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

मकर राशि वालों को इस वर्ष मेहनत के पश्चात सफलता के योग बन रहे हैं| आप इस वर्ष कई महत्वपूर्ण और कठिन निर्णय लेंगे| जो संभवत आपके आसपास के लोगों को अधिक अच्छे ना लगें, लेकिन फिर भी यह आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाएंगे| यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको इस समय बाहरी देशों के साथ अपना व्यापार बढ़ाने का मौका मिलेगा| आयात-निर्यात के क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है| व्यापार की दृष्टि से आप विदेश भी जा सकते हैं, इस दौरान आपके अंदर परोपकार की भावना का भी जन्म होगा और आप लोगों की मदद करने को आगे बढ़ सकते हैं|

इस वर्ष 24 जनवरी को शनि राशि परिवर्तन कर आपकी राशि में प्रवेश करेंगे| स्वराशि के शनि का लग्न में होना शश महापुरुष योग बना रहा है| जिससे आपके कार्यक्षेत्र की स्थिति में काफी अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा| इस बिच आपके पराक्रम में वृद्धि होगी, और यह आपके व्यापार को नई दिशा देंगे तथा आपके कार्यक्षेत्र में आपको मेहनती बनाएंगे|

बृहस्पति 30 मार्च को आपकी राशि में प्रवेश करेंगे, और आपके पंचम, सप्तम और नवम भाव पर दृष्टि देंगे, जिससे आपकी विद्या, प्रेम संबंध, संतान, दांपत्य जीवन, व्यापार, उच्च शिक्षा, मान सम्मान तथा भाग्य में वृद्धि करेंगे| और फिर 14 मई को बृहस्पति वक्री हो जाएंगे और 30 जून को पुनः धनु राशि में बाहरवें भाव में चले जाएंगे जिससे की आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है, और स्वास्थ्य संबंधित कुछ परेशानियां आ सकती हैं| इसके बाद 13 सितंबर को मार्गी होकर 20 नवंबर को पुनः आपकी ही राशि में आ जाएंगे और आपके लिए अनुकूलता का प्रभाव देंगे|

सितंबर तक राहु आपके छठे भाव में रहेंगे, और आपको अपने विरोधियों पर जीत दिलाएंगे, परन्तु स्वास्थ्य में पेट से सम्बंधित परेशानी दे सकते हैं| उसके बाद पंचम भाव में उनका गोचर संतान तथा शिक्षा के लिए कुछ परेशानी से भरा रह सकता है| इस बिच कोई गलत निर्णय भी आप ले सकते हैं| इस वर्ष आप अनकों यात्राएं करेंगे, और वर्ष भर अधिक व्यस्त रहेंगे| जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उनकी इच्छा इस वर्ष पूरी होने की प्रबल संभावना है|

मकर राशिफल 2020 के लिए करियर

मकर राशि वालों को करियर में नए अवसर मिलेंगें, इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में अच्छी सफलता मिल सकती है| विशेषकर जो व्यक्ति फैशन, मेक-अप, डिजाइनिंग, गारमेंट्स आदि के बिजनेस से जुड़े हैं, उन्हें अच्छी सफलता मिलने के योग भी बनेंगें| और जो जातक बाहरी देशों के साथ अपना व्यापार बढ़ाना चाहते हैं उनके लिए भी यह वर्ष महत्वपूर्ण है| जो जातक आयात-निर्यात के क्षेत्र में काम करते हैं, उनको इस वर्ष सफलता मिल सकती है|

इस वर्ष 24 जनवरी को शनि राशि परिवर्तन करेंगे, और आपकी राशि में प्रवेश कर जाएंगें| स्वराशि के शनि का होना आपके लिए अच्छी सफलता का सूचक है| जो आपके लिए कई मायनों में लाभप्रद होने वाला है| इस वर्ष आपके कार्यक्षेत्र की स्थिति में काफी अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा| आपकी पदोन्ती भी हो सकती है| नए प्रोजेक्ट या परियोजना का आपको दायित्व भी मिल सकता है| ऑफिस में पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी| 11 मई को शनि आपकी ही राशि में वक्री हो जायेंगे, जिससे आपके मन में कार्यक्षेत्र के लिए अरूचि पैदा हो सकती है|

30 मार्च को गुरु राशि परिवर्तन कर आपकी ही राशि में आ जाएंगें| शनि और बृहस्पति का एक साथ गोचर करना आपके लिए नीचभंग राजयोग का निर्माण करेगा| जो आपके लिए शुभ है| इससे भी आपको अपने करियर को आगे ले जाने में सहायता मिलेगी| जिससे आप भविष्य के लिए योजनाएं बना सकेंगे, 20 नवंबर को गुरू एक बार फिर मकर राशि में आ जाएंगे। जिससे आप पूरी ऊर्जा के साथ अपने काम में आगे बढ़ेंगे| 23 सितंबर को राहू मकर राशि से पंचवे स्थान पर स्थित हो जाएगा| पंचम स्थान का राहू आपको थोड़ा सा परेशान कर सकता है, और आप अपने किसी गलत निर्णय के कारण परेशान रह सकते हैं|

मकर राशिफल 2020 के लिए आर्थिक स्थिति

यह वर्ष आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अधिक उपयुक्त नहीं कहा जा सकता, इसलिए आपको इस वर्ष बेहद सोच-समझ कर कार्य करने होंगे| वर्ष की शुरुआत में ही आपके फिजूल खर्च होने की सम्भावना है| इसलिए आपको इस मामले में अधिक ध्यान देने की जरूरत है| मकर राशि वालों के लिए धन प्राप्ति के अच्छे योग बनेंगें| इस समय आप शेयर मार्किटिंग आदि योजनाओं में पैसा लगा सकते हैं| जिससे आपको लाभ प्राप्त होगा|

सितंबर के बाद आपकी स्थितियां कुछ नियंत्रण में आएंगी, और आप धन कमाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे, लेकिन एक बात का विशेष ध्यान रखें, कि किसी भी तरह के शॉर्टकट से पैसे कमाने का प्रयास न करें अन्यथा आप किसी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हो| इस साल कुछ ख़र्चा धार्मिक क्रियाकलापों पर होने के आसार हैं| आपकी यात्राएं अधिक होगी जिन पर व्यय भी अधिक होगा, इसलिए पूरी प्लानिंग के साथ यात्रा करें, ताकि अधिक व्यय को सीमित किया जा सके| किसी प्रॉपर्टी की खरीददारी इस वर्ष आप कर सकते हैं|

मकर राशिफल 2020 के लिए शिक्षा

मकर राशि वालों को इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए बहुत मेहनत करने की जरुरत है| वर्ष की शुरुआत से ही किसी बात को लेकर मानसिक तनाब रह सकता है| किसी महिला मित्र से संभल कर दोस्ती करें, नहीं तो व्यर्थ के ख़र्चों के साथ पढ़ाई में विघ्न पड़ सकता है| जो लोग आईटी, टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, साइंस, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की शिक्षा से जुड़े हैं, उनके लिए समय अनुकूल है| उन्हें इस वर्ष काफी सफलताएं मिलेंगी| वहीं सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे जातकों को भी सफलता मिल सकती है| धार्मिक शिक्षा से जुड़े जातकों को इस वर्ष थोड़ा संघर्ष करना पड़ेगा|

मकर राशिफल 2020 के लिए वैवाहिक जीवन

मकर राशि वालों के लिए यह वर्ष वैवाहिक जीवन के लिहाज से मिला-जुला रहने वाला है| कुछ उतार चढ़ाव की स्थिति रह सकती है| जनवरी से मार्च तक का समय में आपके रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है, लेकिन जब 30 मार्च को गुरु का गोचर आपकी राशि में होगा तब आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों के पल आएंगे और आपका वैवाहिक जीवन मधुर होगा| धार्मिक यात्रा में जाने की स्थितियां भी इस वर्ष बनेंगी| इस समय आप जो फैंसले लेंगे वह भविष्य में आपको सफलता दिलाएंगे| लेकिन मई से कुछ परिस्थितियां भिन्न हो सकती हैं| एक-दूसरे के साथ किसी गलत-फहमी की वज़ह से आपसी मतभेद बना रहेगा, अगर आप रिश्ता संभाल कर रखना चाहते हैं तो आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा| सितम्बर के बाद वक्री ग्रहों का प्रभाव खत्म होने से आपसी सम्बंधो में मधुरता आएगी| इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा, बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है|

मकर राशिफल 2020 के लिए पारिवारिक जीवन

इस वर्ष आपका पारिवारिक जीवन कुछ परेशानियों तो कुछ खुशियों से भरा रहेगा| आप इस वर्ष कुछ अधिक व्यस्त रहेंगे और अपने परिवार को समय भी कम दे पाएंगे या फिर परिवार से दूर रहेंगे, जिसके कारण आंतरिक रुप से आप संतुष्ट नहीं होंगे| धन का आना जाना लगा रहेगा यानी आमदनी के साथ-साथ खर्च भी उसी तरह होंगे , खर्चों में अप्रत्याशित वृद्धि हो सकती है| जीवन साथी के साथ मनमुटाव हो सकता है पैसो को लेकर, आपको अपनी ही वाणी के कारण हानि उठानी पड़ सकती है| भाई बहनों के साथ आपके सम्बन्ध सामान्य रहेंगे| इस वर्ष आपके पिता का स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है| वर्ष के मध्य में परिवार में कोई मांगलिक व धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है| संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है| जिससे घर में खुशियों का मौहाल बन सकता है|

मकर राशिफल 2020 के लिए प्रेम संबंध

मकर राशि वालों के लिए यह वर्ष प्रेम संबंधों के लिहाज से अच्छा रहने वाला है| इस वर्ष कार्यस्थल पर आपकी प्रेम कहानी जन्म ले सकती है| यानी की हो सकता है कि आप ऑफिस में किसी सहयोगी के प्रेम में बंध जाएं| यह वर्ष उन प्रमियों के लिए भी अच्छा रहने वाला है जो इस वर्ष प्रेम विवाह करना चाहते हैं| प्रेम विवाह के इच्छुक जातक अपने लिए यह वर्ष अनुकूल रहने की उम्मीद कर सकते हैं| आपको इस वर्ष विवाह हेतु अपने परिवार का भी सहयोग मिल सकता है| जिससे आपके प्रेम विवाह की उमीदें बढ़ सकती हैं| और आप अपने साथी के साथ नए जीवन की शुरूआत कर सकेंगे| अगस्त के बाद किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं| और सितम्बर से नवंबर के बीच किसी तीसरे के आने से गलत फहमी हो सकती है, आखिरी महीनों के आसपास आपका प्रेम विवाह में बदल सकता है| कुल मिलकर यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहेगा|

मकर राशिफल 2020 के लिए स्वास्थ्य

यह वर्ष स्वास्थ्य के मामले में कुछ परेशानी भरा रह सकता है| मानसिक तनाव की परेशानी आपको लंबे समय तक दिक्कत में डाल सकती है| इस वर्ष स्वास्थ्य को लेकर कुछ दबाव महसूस करेंगे| इस वर्ष आपको थकान और बैचनी का अनुभव होगा| परिवार के झगड़े और विवाद से भी आप परेशानी में आ सकते हैं|

मार्च में बृहस्पति देव आपकी राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे स्वास्थ्य में सुधार आएगा| लेकिन 14 मई से लेकर 13 सितंबर के बीच बृहस्पति वक्री होंगे, इस दौरान आपको कोई पेट से सम्बंधित परेशानी हो सकती है| क्योंकि बृहस्पति वृद्धि के कारक ग्रह होने से यदि कोई शारीरिक समस्या होगी तो बढ़ सकती है| इसके बाद का समय आपके लिए अच्छा रहेगा| आपकी सेहत में सुधार होने के साथ ही आप सकारात्मक महसूस करेंगे|

उपाय

  • गणेश जी की पूजा अर्चना करें, और उन्हें दूर्वा चढ़ाएं| पीपल के पेड़ में विशेष रूप से गुरुवार और शनिवार के दिन जल चढ़ाये|
  • शनिवार को लोहे या स्टील की कटोरी में तेल भरकर अपना चेहरा देखकर किसी गरीब को दान करें| अगर कोई न मिले तो उसमें बत्ती लगाकर उसे शनि मंदिर में जला दें|
  • अधिक परेशानी होने पर बटुक भैरव पूजा करवाएं|

100% Secure Payment

100% Secure

100% Secure Payment (https)

High Quality Product

High Quality

100% Genuine Products & Services

Help / Support

Help/Support

Trust

Trust of 36 years

Trusted by million of users in past 36 years