वृश्चिक राशिफल 2020 - Vrishchik Rashifal 2020

तो,न,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू

वृश्चिक राशिफल वालों के लिए यह वर्ष सुख-समृद्धि लेकर आ रहा है| कार्यक्षेत्र में भी मेहनत के साथ सफलता मिलने के प्रबल योग हैं| इस वर्ष आपकी साहित्य कला में रुचि बढ़ेगी, वर्ष के प्रारंभ में थोड़ा सा उतार-चढ़ाव रह सकता है| अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, आपका अपने वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल बिगड़ सकता है| परंतु जल्द ही आप उस पर नियंत्रण कर लेंगे| इस वर्ष नौकरी तथा पदोन्नति के प्रबल योग बनेंगे| ऐसे समय में आपका पराक्रम बहुत ही अच्छा रहेगा|

वर्ष के आरम्भ में धन के कारक गुरु धन भाव में ही विराजमान रहेंगे, तथा 30 मार्च को गुरु राशि परिवर्तन कर शनि के साथ मकर राशि में होंगे| शनि के साथ विराजमान होने से यह आपकी राशि से पराक्रम स्थान में नीचभंग राजयोग बना रहे होंगे, यह योग आपके पराक्रम के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि यहां आपके अंदर एक अच्छा ऊर्जा का संचार होगा, गुरु की दृष्टि आपके भाग्य स्थान पर भी पड़ रही है जिसके कारण भाग्य का भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा| साथ ही सप्तम भाव पर गुरु की पंचम दृष्टि आपके वैवाहिक जीवन को मधुर बनाएगी| जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, प्रेम विवाह के भी योग आपके लिये बन सकते हैं|14 मई को गुरु मकर राशि में वक्री हो रहे हैं जिसके कारण आपको मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे, 30 जून को गुरु वापस धनु राशि में चले जाएंगे जिसके प्रभाव से पिछले रूके हुए कार्य व धन के लेन-देन संबंधी प्रक्रियाएं आगे बढ़ेंगी| 13 सितंबर को गुरु स्वराशि धनु में मार्गी हो जायेंगे, जिसके बाद आपके लिये धन के योग बनने शुरु होंगे, 20 नवंबर को गुरु पुन: मकर राशि में आ जाएंगें, जिससे पुन: आपके कार्यों में उन्नति होगी| भाग्य आपका साथ देने लगेगा| तथा अपने दिमाग का पूरा इस्तेमाल करने से आपको मान-सम्मान भी प्राप्त होगा|

24 जनवरी को शनि देव अपनी मकर राशि में प्रवेश कर जायेंगे| पराक्रम स्थान में शनि का होना कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला है| 11 मई को शनि का वक्री होना आपके लिये थोड़ा परेशानी का कारण बन सकता है| भाग्य पर दृष्टि होने से अचानक से आपके कार्यों में रूकावट भी आ सकती है| वर्ष के आरम्भ में राहु अष्टम भाव में होगा, और 23 सितंबर को राहू आपकी राशि से सप्तम भाव में आ जाएंगें, जिसके यहां आने से वैवाहिक जीवन में कड़वाहट आ सकती है, तथा जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर भी आप चिंतित रह सकते हैं| विशेषकर जिन लोगों का नया-नया रिश्ता इस समय जुड़ा है, उन्हें ज्यादा संघर्ष करना पड़ सकता है|

आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय अनुकूल रहने वाला है| भूमि का विक्रय होने से धन लाभ के योग बन रहे हैं| कोर्ट कचहरी के मामलों में आप विजयी होंगे| परंतु महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पूर्व ध्यान देना अति आवश्यक होगा| शिक्षा के दृष्टिकोण से आपको विशेष मेहनत की आवश्यकता है| इस दौरान आपके मन में भटकाव और आलस्य की उपस्थिति हो सकती है| प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों पर अभिभावकों की दृष्टि अति आवश्यक है| जीवनसाथी के विचारों में बदलाव आ सकता है| परंतु यह कुछ समय के लिए ही होगा| कुल मिलकर यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहने वाला है|

वृश्चिक राशिफल 2020 के लिए करियर

यह वर्ष नौकरी करने वाले लोगों के लिए बहुत बेहतर रहने वाला है| और प्रमोशन होने के साथ किसी नए प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए आपको चुना जा सकता है| इस वर्ष नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं| जिन जातकों को पिछले कुछ समय से अपने सीनियर्स के साथ तालमेल बनाने में परेशानी हो रही थी| वे भी उनके साथ अच्छे संबंध बना पाएंगे, मई के बाद नौकरी बदलने के बारे में न सोचें, क्योंकि नौकरी बदलने से आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है| वर्ष के मध्य में सीनियर या बॉस से वाद-विवाद हो सकता है, इस कारण आपकी तरक्की में बाधा आ सकती है| सितम्बर के बाद स्थिति सामान्य रहेगी, इस समय में आपकी मेहनत रंग लाएंगी| साल के अंत में वेतन की बढोतरी के साथ बॉस की नज़रो में आप प्रशंसा के पात्र भी बन सकते हैं|

इस वर्ष 24 जनवरी को शनि का परिवर्तन आपके पराक्रम में वृद्धि के योग बना रहा है, 30 मार्च को गुरु राशि परिवर्तन करके शनि के साथ युति करेंगे, यह पराक्रम भाव में नीचभंग राजयोग बना रहे हैं जो कि आपके अंदर ऊर्जा का संचार करेंगें। गुरु की दृष्टि आपके भाग्य स्थान पर पड़ रही है, जिसके कारण भाग्य का भी आपको पूरा पूरा साथ मिलेगा| और मई में शनि व गुरु का वक्री होना आपके कार्यों में रूकावट का कारण बन सकता है| इस समय अंतराल में आपको कभी-कभी कार्यों में बहुत तेजी तो कभी अचानक से बने हुए कार्य बिगड़ सकते हैं| लेकिन बृहस्पति के प्रभाव से ही आपका हौसला भी बुलंद रहेगा जिससे आप हर तरह की चुनौति का मुकाबला करने में सक्षम रहेंगे|

यह वर्ष व्यापार के दृष्टिकोण से बेहतर रहेगा, लेकिन निवेश को लेकर कहीं न कहीं धन की कमी महसूस होगी| सितम्बर के बाद ही स्थिति अनुकूल होने के आसार हैं| इम्पोर्ट एक्सपोर्ट से सम्बंधित बिजनेस करने वाले लोगों को इस वर्ष अच्छा लाभ हो सकता है| विदेशी कम्पनी की तरफ से किसी नए प्रोजेक्ट का प्रस्ताव आ सकता है, जिससे आपको कुछ नया कर दिखाने का भी अवसर प्राप्त होगा और समय पर कार्य की पूर्ति होने पर आपके कार्य की प्रशंसा होने से भविष्य में आगे बढ़ने का अवसर भी मिलेगा|

वृश्चिक राशिफल 2020 के लिए आर्थिक स्थिति

इस वर्ष धन का योग आपके लिये काफी अच्छा बन रहा है| इस समय अब्धि में आप धन संचय कर पाने में सफल रहेंगे| आपके खर्चे भी बढ़ने के आसार हैं लेकिन यह खर्च शुभ व मांगलिक कार्यों पर ही होंगे| लंबे समय से वाहन का सुख चाहने वाले जातकों की मनोकामना को भी यह वर्ष पूरा कर सकता है| पुराने घर का नवीनीकरण भी इस वर्ष आप करवा सकते हैं| कर्ज या लोन लेने की अगर आपको जरूरत है तो इसमें आपको आसानी से सफलता मिल सकती है| मार्च के अंतिम दिनों में शनि व गुरु की युति पराक्रम स्थान में होगी, जो कि नीचभंग राजयोग बना रही है| गुरु की दृष्टि आपके भाग्य स्थान पर भी पड़ रही है जिसके कारण भाग्य का भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा|

मई में शनि व गुरु का वक्री होना आपके लिये थोड़ा सा परेशानी का कारण बन सकता है| धन निवेश के मामलों में आपको विवेक से काम लेना होगा| संभव हो तो इस समय अब्धि में निवेश का जोखिम उठाने से बचें|13 सितंबर को गुरु स्वराशि धनु में मार्गी हो जायेंगे, जिससे आपके लिये धन प्राप्ति के योग बनने शुरु होंगे| 23 सितंबर को राहू-केतु के परिवर्तन के साथ ही केतु आपकी राशि में आ जाएंगें| लेन-देन के मामलों में सोच-विचार कर कार्य करें| निवेश संबंधी निर्णय थोड़ा रूककर लें क्योंकि जल्द ही शनि मार्गी हो जाएंगें जिसके पश्चात आपके लिये सफलता के नये रास्ते खुलते हुए नज़र आएंगें|

वृश्चिक राशिफल 2020 के लिए शिक्षा

वृश्चिक राशि के विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष थोड़ा संघर्षपूर्ण रहने वाला है, आपको बहुत मेहनत के बाद ही सफलता प्राप्त होगी| यह वर्ष तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में लगे विद्यार्थियों के लिए काफी अच्छा वर्ष रहेगा और उन्हें उत्तम परिणामों की प्राप्ति भी होगी| तथा जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं में हाथ आज़माना चाहते हैं, उन्हें भी सफलता की प्राप्ति हो सकती है| लेकिन मेहनत के बिना कुछ भी आसान नहीं होगा इसलिए एकाग्र होकर मेहनत करनी होगी|

30 मार्च से 30 जून के मध्य उच्च शिक्षा की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों के लिए काफी बेहतर परिणाम देने वाला समय होगा, और इस दौरान उन्हें उच्च शिक्षा में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा| कानून, अध्यापन, और फाइनेंस की पढ़ाई कर रहे छात्रों को काफी अच्छे मौके मिलेंगे और उन्हें अनुकूल सफलता मिलेगी|

वृश्चिक राशिफल 2020 के लिए वैवाहिक जीवन

वैवाहिक लोगों के लिए यह वर्ष कुछ विशेष रहने वाला है| उनके जीवन में मधुरता और प्रगाढ़ता का समावेश होगा| वर्ष की शुरुआत में जीवन साथी के साथ छोटी- छोटी यात्राओं पर जा सकते हैं| आप अपने साथी को कुछ तोहफा भी देंगे जिससे आपके प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी| इस वर्ष आपका साथी आपकी आर्थिक स्थिति को समझते हुए आपकी पूरी तरह से मदद करेगा| इसलिए प्रत्येक कार्य में अपने जीवन साथी की सहायता करें, और उनको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें| आपको भी अपने जीवन साथी की भावनाओं को समझना चाहिए और उनसे उम्मीद कम रखनी चाहिए साथ ही उनकी सभी जरुरतों का भी ध्यान रखना चाहिए। इस वर्ष जीवन साथी के साथ विदेश यात्रा पर भी जाने का विचार बनेगा|

सितंबर के बाद की स्थिति वैवाहिक जीवन के हिसाव से थोड़ी खराब रहेगी, इस दौरान आपको सतर्क रहना होगा क्योंकि आपके रिश्ते में किसी बात को लेकर ग़लतफ़हमी पैदा हो सकती है, इसलिए अपने रिश्ते को जीवित और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए किसी भी ग़लतफ़हमी को पैदा होने से पहले ही समाप्त कर दें, ताकि आपका वैवाहिक जीवन ख़ुशियों से भरा हुआ रहे| और वर्ष के अन्त में आपके जीवन साथी के परिवार वालों के साथ आपकी अनबन हो सकती है|

वृश्चिक राशिफल 2020 के लिए पारिवारिक जीवन

यह वर्ष आपकी मनोकामानाओं के पूर्ण होने का वर्ष है| इस वर्ष आप नया घर बना सकते हो| जिससे परिवार में एक नई खुशी का एहसास हो सकता है| वहीं आपका अपने पिता के साथ मतभेद बढ़ने की भी पूरी संभावनाएं हैं| वर्ष की शुरुआत में 24 जनवरी को शनि राशि परिवर्तन करेंगें| इस समय आपको अपने छोटे भाई-बहनों के भविष्य की चिंता सता सकती है| 30 मार्च को गुरु राशि परिवर्तन कर शनि के साथ मकर राशि में होंगे| गुरु आपकी राशि से पंचम व धन भाव के स्वामी हैं| शनि के साथ विराजमान होने से यह आपकी राशि से पराक्रम स्थान में नीचभंग राजयोग बना रहे हैं| सप्तम भाव में गुरु की पंचम दृष्टि आपके वैवाहिक जीवन को मधुर बनाने का काम करेगी| जीवनसाथी का आपको भरपूर सहयोग प्राप्त हो सकता है| जो अविवाहित जातक किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं वे परिवार में अपने रिश्ते की बात चला सकते हैं |

मई में शनि व गुरु वक्री होना पारिवारिक दृष्टि से अच्छा नहीं है| आप अपनी संतान को लेकर चिंतित रह सकते हैं| संतान पक्ष से कोई बुरी सुचना भी आपको मिल सकती है| परन्तु विपरीत परिस्थितियों में भी परिजनों का पूरा साथ आपको मिलेगा| 30 जून को गुरु वक्री अवस्था में पुन: धनु राशि में चले जाएंगें| इस समय परिजनों के साथ रिश्तों में बेहतरी आएगी| परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन भी हो सकता है| सितंबर माह में राहु केतु भी राशि परिवर्तन कर रहे हैं| यह परिवर्तन आपके लिए थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है| राहु जहां सप्तम भाव में आ रहे हैं, वहीं केतु आपकी ही राशि में प्रवेश कर रहे हैं पारिवारिक जीवन में रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है| विशेषकर लाइफ पार्टनर के साथ आपके रिश्ते विगड़ सकते हैं| और पिता का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है इसलिए उनका ध्यान रखना जरूरी होगा|

वृश्चिक राशिफल 2020 के लिए प्रेम सम्बन्ध

वर्ष की शुरुआत प्रेम संबंधों के लिए काफी अच्छी रहने वाली है| यह वर्ष आपके लिए काफी रोमांटिक कहा जा सकता है| आप अपनी रिलेशनशिप को लेकर इस वर्ष उत्साहित रहेंगे| और अपनी लव लाइफ में एक ताज़गी का अनुभव करेंगे| इस राशि के जातकों के लिए यह वर्ष कुछ उपलब्धियाँ लेकर आ सकता है, क्योंकि यदि आप सिंगल हैं तो आपके जीवन में कोई नया शख्स दस्तक दे सकता है, जिसके साथ आप एक लंबे समय अंतराल तक रिश्ता कायम रख सकते हैं। आप को अपने प्रेम जीवन में कुछ ऐसी स्थितियों का सामना भी करना पड़ सकता है जो आपके प्रेम जीवन को बेहतर तरीके से बदल देंगे|

30 मार्च को गुरु राशि परिवर्तन कर शनि के साथ मकर राशि में पराक्रम भाव में होंगे| शनि के साथ विराजमान होने से यह आपकी राशि से पराक्रम स्थान में नीचभंग राजयोग बना रहे हैं| सप्तम भाव में गुरु की पंचम दृष्टि पड़ रही है, जिसके कारण रोमांटिक लाइफ में पार्टनर के साथ आपके संबंध मधुर बने रहने की उम्मीद भी कर सकते हैं| विवाहित जातकों को भी जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा| प्रेम विवाह के भी योग आपके लिये इस समय में बन सकते हैं| 13 मई और जून के महीनों में आपके प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकता है| यह ऐसा समय होगा जब आपको अपने प्रेम जीवन के बारे में ठंडे दिमाग से विचार करना होगा|

वृश्चिक राशिफल 2020 के लिए स्वास्थ्य

इस वर्ष आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी| पेट संबंधी बीमारियाँ आपको शुरुआती महीनों में खूब परेशान कर सकती हैं| वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, दुर्घटना होने की स्थिति बन रही है| आपको खून से सम्बंधित कोई समस्या इस वर्ष के मध्य में आ सकती है, लापरवाही न करें, और बी.पी. हाई होने की भी परेशानी हो सकती है, और इस वर्ष आंखो से जुड़ी कोई बीमारी भी हो सकती है| समय से ही इलाज़ करवा लें अगर कमज़ोरी भी महसूस हो रही हो तो भी चश्मा लगवा लें, बच्चों की सेहत पर भी ध्यान देने की जरुरत रहेगी| इस वर्ष आप मानसिक अवसाद (डिप्रेशन), सिरदर्द व अनिद्रा के कारण परेशान भी रह सकते हैं|

उपाय

  • जीवन में आने वाली मुसीबतों से बचने के लिए इस साल आप नियमित रूप से सत्यनारायण की पूजा करवाएं,
  • दुर्घटना से बचने के लिए प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें| और ज्यादा परेशानी होने पर प्रत्येक शनिवार के दिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करवाएं|
  • ॐ सोम सोमाय नमः’ का 108 बार नित्य जाप करना श्रेयस्कर होगा|
  • 2020 में प्रेम करियर स्वास्थ्य एवं आर्थिक समस्याओं के समाधान के लिए फ्यूचर पॉइंट पर प्रसिद्ध ज्योतिष विशेषज्ञों से परामर्श करें|

SHARE YOUR PROBLEM, GET SOLUTIONS

consult-astrologer

Dr. Arun Bansal

Exp:40 years

  • Love

  • Relationship

  • Family

  • Career

  • Business

  • Finance

TALK TO ASTROLOGER

100% Secure Payment

100% Secure

100% Secure Payment (https)

High Quality Product

High Quality

100% Genuine Products & Services

Help / Support

Help/Support

Trust

Trust of 36 years

Trusted by million of users in past 36 years