शनि गोचर 2020 राशिफल - Shani Gochar 2020 Rashifal

शनि गोचर 2020 राशिफल

वर्ष 2020 में न्याय के कारक कर्मफलदाता शनिदेव गोचर में धनु राशि से अपनी स्वराशि मकर में 24 जनवरी को परिवर्तन करेंगे| फिर 11 मई 2020 से 29 सितम्बर 2020 तक शनि मकर राशि में वक्री अवस्था में गोचर करेंगे, उसके पश्चात मार्गी अवस्था में गोचर करेंगे, और वर्ष के अंत में 27 दिसम्बर 2020 को शनि अस्त भी हो जाएंगे, बात करें साढ़ेसाती की तो वृश्चिक राशि वालों का अंतिम चरण 24 जनवरी को समाप्त हो जायेगा| और वहीं धनु, मकर और कुम्भ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा| जिसमे कुम्भ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण, मकर पर दूसरा, और धनु राशि पर तीसरा चरण रहेगा| वहीं बात करें शनि ढैया की तो वृष व कन्या राशि वालों की ढैया समाप्त हो जाएगी, और मिथुन व तुला राशि वालों पर शनि की ढैया का प्रभाव रहेगा| शनि मकर और कुम्भ राशियों के स्वामी हैं| जिसमे से शनि मकर में गोचर करेंगे| कुम्भ शनि की स्वराशि व मूल त्रिकोण राशि है|

शनि ग्रह को वैदिक ज्योतिष में कर्म व न्याय का कारक माना गया है| कुछ लोग शनि को बहुत अशुभ समझते हैं। लेकिन हक़ीक़त यह है कि शनि कि कृपा से इंसान कहां से कहां पहुंच जाता है। शनि के आशीर्वाद से इंसान के बिगड़े काम बनने लगते हैं और हर क्षेत्र में उसे सफलता मिलती है| ज्योतिष में शनि ग्रह का सम्बन्ध ऑटो मोबाईल बिजनेस, धातु से संबंधित व्यापार, इंजीनियरिंग, अधिक परिश्रम करने वाले कार्य, खनिज तेल, कर्मचारी काली वस्तुएँ, लोहा, कैमिकल प्रॉडक्ट्स, कोयला, प्राचीन वस्तुएँ आदि से है| शनि के स्थान परिवर्तन करने से सभी राशियों पर उसका अच्छा या बुरा प्रभाव देखने को मिलता है| आइये जानते हैं नए साल में शनिदेव आपके जीवन में किस तरह के परिवर्तन लेकर आते हैं|

शनि गोचर 2020 का मेष राशिफल

वर्ष 2020 में मेष राशि वालों के लिए शनिदेव दशम और एकादश भाव का स्वामी होकर दशम भाव में गोचर कर रहा है| दशम भाव विशेष रूप से कर्म को दर्शाता है, और शनि भी कर्म के ही स्वामी हैं| शनि की कृपा से इस वर्ष आपका करियर बहुत अच्छा रहेगा| नये काम के लिए अप्रैल तक का समय बहुत अच्छा है| इस वर्ष अच्छे परिणामों के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी| 11 मई से शनि के वक्री होने की वज़ह से नये कामों में रुकावटें आ सकती हैं| स्वास्थ्य की दृष्टि से भी इस वर्ष उतार चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है|

शनि गोचर 2020 का वृषभ राशिफल

वर्ष 2020 में वृष राशि वालों के लिए शनिदेव नवम और दशम भाव का स्वामी होकर नवम भाव में गोचर कर रहा है| नवम भाव विशेष रूप से व्यक्ति के भाग्य को दर्शाता है, शनि आपके भाग्यस्थान से गोचर करते हुए पिछले ढाई साल से चली आ रही परेशानियों का अंत करेंगे, जो लोग नौकरी परिवर्तन या नौकरी की तलाश कर रहे हैं, 2020 उनके लिए शुभ है| आय के साधन बढ़ेंगे| नया व्यापार भी शुरू कर सकते हैं| जिन्हें विदेश जाकर नौकरी या पढ़ाई करनी है,उनके लिए भी यह समय अच्छा है| इस वर्ष माता-पिता के साथ वाद-विवाद हो सकता है, जीवनसाथी के साथ आप अच्छा वक्त बिता पाएंगे|

शनि गोचर 2020 का मिथुन राशिफल

वर्ष 2020 में मिथुन राशि वालों के लिए शनिदेव अष्टम और नवम भाव के स्वामी होकर आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर कर रहा है| इस वर्ष शनि की ढैया आपकी राशि को लगे जा रही है, इसलिए प्रत्येक कार्य को सोच समझ कर करें, परंतु अंतिम परिणाम शुभ रहेगा क्योंकि शनि आपके भाग्येश भी हैं| नौकरी में विवादास्पद स्थितियों से स्वयं को दूर रखें| यह वर्ष विदेश यात्रा के लिए बेहतर रहेगा और वहां से जुड़े सभी कार्य समय पर बनेंगे| इस दौरान दुर्घटना होने की संभावना है| विशेष सावधानी बरतें| लंबे समय से चले आ रहे ज़मीन-जायदाद के मामलों का निपटारा होने आसार हैं|

शनि गोचर 2020 का कर्क राशिफल

वर्ष 2020 में कर्क राशि वालों के लिए शनिदेव सप्तम और अष्टम भाव के स्वामी होकर आपकी राशि से सप्तम भाव में गोचर कर रहा है| शनि सप्तम भाव में बैठ कर लग्न को दृष्ट करेंगे| जिसके कारण इस वर्ष आपके प्रत्येक कार्य में विलम्ब की स्थिति रहेगी|और आप अधिक आलस्य करेंगे| इस वर्ष किसी महिला मित्र की वज़ह से आपको फायदा होगा| यदि आप बिज़नेस करते हैं, तो वर्ष की शुरुआत में बहुत सोच समझकर निर्णय लें| कोई हानि होने की संभावना है| इस वर्ष आपको आंखे, कंधे हड्डियों से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं| जिस वजह से पैसों की भी तंगी होगी|

शनि गोचर 2020 का सिंह राशिफल

वर्ष 2020 में सिंह राशि वालों के लिए शनिदेव षष्ठ व सप्तम भाव के स्वामी होकर आपकी राशि से षष्ठ भाव में गोचर कर रहा है| स्वास्थ्य का ध्यान रखना आपके लिए अतिआवश्यक है| गुप्त शत्रु इस समय बलवान होकर मानसिक परेशानियां देंगे, पर आपको हरा नहीं पाएंगे| शिक्षा से जुड़े छात्रों को सफलता दिलाएंगे| इस वर्ष आपको अपनी मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा| नौकरी व व्यवसाय में विशेषरूप से प्रगति होने के योग हैं| धन संबंधित मामलों के निर्णय सोच-समझकर लें| लीवर, किडनी, डायबिटिक के रोग परेशान कर सकते हैं|

शनि गोचर 2020 का कन्या राशिफल

वर्ष 2020 में कन्या राशि वालों के लिए शनिदेव पंचम और षष्ठ भाव के स्वामी होकर आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर कर रहा है| जिससे चलते वह आपके व्यवसाय व यश में वृद्धि करेंगे| किसी नए बिज़नेस की शुरुआत करने जा रहें हैं, तो अच्छी तरह से विचार-विमर्श ज़रुर कर लें| शिक्षा की दृष्टि से इस वर्ष अच्छे परिणाम घटित होंगे| इस वर्ष आपको नौकरी में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है| साल के शुरुआत में माता-पिता का सहयोग मिलेगा| पेट से सम्बंधित परेशानियां व घर के बड़े-बुजुर्गों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है|

शनि गोचर 2020 का तुला राशिफल

वर्ष 2020 में तुला राशि वालों के लिए शनिदेव चतुर्थ और पंचम भाव का स्वामी होकर चतुर्थ भाव में गोचर कर रहा है| मकर राशि में शनि के प्रवेश से आपकी राशि पर शनि की ढैय्या चलेगी| नौकरी में कार्य का दबाव अधिक रहेगा| पारिवारिक कारणों से भी व्यवसायिक स्थल पर परेशानियां आ सकती हैं| अगर आप बिज़नेस करने के बारे में सोच रहे हैं तो इस वर्ष अच्छे अवसर मिल सकते हैं| इस वर्ष आपके विदेश यात्रा के भी योग बन सकते हैं| और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है| वर्ष के मध्य में शनि के वक्री होने से माता या भाई बहनों के साथ मतभेद हो सकता है| पेट और त्वचा संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं|

शनि गोचर 2020 का वृश्चिक राशिफल

वर्ष 2020 में वृश्चिक राशि वालों के लिए शनिदेव तृतीय और चतुर्थ भाव का स्वामी होकर तृतीय भाव में गोचर कर रहा है| इस वर्ष आपको नौकरी व व्यवसाय में प्रगति के अवसर मिलेंगे| रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा| किसी काम को परिपूर्ण करने के लिए आलस का त्याग बेहद जरूरी है, मांगलिक कार्यों पर धन खर्च हो सकता है, लंबे समय से रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी| स्वास्थ्य अच्छा रहेगा,और शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी|

शनि गोचर 2020 का धनु राशिफल

वर्ष 2020 में धनु राशि वालों के लिए शनिदेव द्वितीय और तृतीय भाव का स्वामी होकर द्वितीय भाव में गोचर कर रहा है| इस वर्ष कोई भी कार्य शुरु करना चाहें तो विशेष सतर्कता और मेहनत के साथ कार्य करें, तभी यह शनि आपको सफलता दिलाएगा| इस वर्ष आपको कुछ पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सोच समझ कर खर्च करें| ज़मीन जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ प्राप्त होगा| कोई फैसला लेने से पहले अच्छी तरह विचार करें, विदेश जाने का सोच रहे हैं तो इस वर्ष रूकाबटें आपको परेशान कर सकती हैं| आर्थिक क्षेत्र में पिता का सहयोग मिलेगा|

शनि गोचर 2020 का मकर राशिफल

वर्ष 2020 में मकर राशि वालों के लिए शनिदेव आपकी राशि और द्वितीय भाव का स्वामी होकर आपकी राशि में गोचर कर रहा है| इस साल आपकी राशि पर शनि गोचर के कारण साढ़ेसाती का दूसरा चरण प्रारम्भ होगा जिस वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है|आपको डायबिटीज, लीवर या अस्थमा जैसी बीमारियां परेशान कर सकती हैं| व्यापार के लिए यह गोचर नए अवसर लेकर आएगा, और आर्थिक स्थिति में भी लाभ होगा, यदि आप पार्टनरशिप में बिज़नेस कर रहे हैं, तो साथी से थोड़ा सावधान रहें| विदेश में स्थाई रूप से जाकर रहने की इच्छा रखने वालों के लिए समय उत्तम है|

शनि गोचर 2020 का कुंभ राशिफल

वर्ष 2020 में कुम्भ राशि वालों के लिए शनिदेव आपकी राशि और द्वादश भाव का स्वामी होकर आपकी राशि में गोचर कर रहा है| 24 जनवरी को आपकी साढ़ेसाती की प्रथम ढैय्या शुरू हो जाएगी| व्यवसाय में किसी बड़े निवेश के लिए सोच समझ कर ही आगे बढ़ें| नौकरी को बदलने के लिए साल के मध्य का समय बेहतर नही है| नये कार्य को करने से पहले किसी सीनियर की सलाह अवश्य लें| पार्टनर को पूर्णरूप से समय नहीं दे पाने के कारण गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, वैवाहिक कार्यों में शनि का सहयोग मिलेगा| घुटनों के रोग तथा आँखों से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं|

शनि गोचर 2020 का मीन राशिफल

वर्ष 2020 में मीन राशि वालों के लिए शनिदेव द्वादश और एकादश भाव का स्वामी होकर आपके द्वादश भाव में गोचर कर रहा है| इस वर्ष आपकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी| कार्यस्थल पर सब का सहयोग मिलेगा| आय के स्त्रोत बढ़ेंगे| यदि नौकरी बदलना चाहते हैं तो यह उपयुक्त समय है| व्यापार से जुड़े बहुत से नए अवसर आएँगे और आपको आगे बढ़ने का का मौका मिलेगा| आपका वैवाहिक जीवन इस वर्ष खुशहाल बना रहेगा, और किसी नए साथी के जीवन में आने से आपके जीवन में ख़ुशियों की बहार आ सकती है| स्वास्थ्य के लिए सामान्य रूप से अनुकूल समय है|

SHARE YOUR PROBLEM, GET SOLUTIONS

astrologer

Dr. Arun Bansal

Exp:42 years

  • Love

  • Relationship

  • Family

  • Career

  • Business

  • Finance

TALK TO ASTROLOGER

100% Secure Payment

100% Secure

100% Secure Payment (https)

High Quality Product

High Quality

100% Genuine Products & Services

Help / Support

Help/Support

Trust

Trust of 36 years

Trusted by million of users in past 36 years