धन बचाने में आप कितने कुशल है? राशि बताएगी | Future Point

धन बचाने में आप कितने कुशल है? राशि बताएगी

By: Acharya Rekha Kalpdev | 23-Apr-2024
Views : 674
धन बचाने में आप कितने कुशल है? राशि बताएगी

धन जीवन के सबसे ज्यादा आवश्यक वस्तुओं में से एक है। धन के बिना कोई भी सामान खरीदना संभव नहीं है। फिर वह सामना चाहे यात्रा का टिकट हो, किराने का बिल हो, या रोटी, कपड़ा, मकान हो। कोई भी वस्तु लेने के लिए धन की जरुरत होती है। आज के समय में "बाप बड़ा न भैया सबसे बड़ा रूपया", यह कहावत शतप्रतिशत चरितार्थ होती है। जीवन कि इस सबसे आवश्यक वस्तु का प्रबंधन करना सबके बस की बात नहीं है। लोग धन कमा तो लेते है, परन्तु उसे संभालना सबके बस की बात नहीं है। बहुत कम लोगों को धन को संभालना आता है। 12 राशियों में से कुछ राशि के लोग ही धन को संभालना जानते है-

Read More: वार्षिक राशिफल 2025

मेष राशि

धन को सँभालने में मेष राशि के लोग औसत रूप में कुशल होते है। धन प्रबंधन करना बहुत सहज नहीं होता है। धन निवेश करना हो तो उसमें साहस और हिम्मत बहुत मायने रखता है। मेष राशि का स्वामित्व क्योंकि मंगल की राशि के अंतर्गत आता है, इसलिए इस राशि के जातकों में साहस की कोई कमी नहीं होती है। जन्मपत्री में मंगल अगर सुस्थित हो तो व्यक्ति अच्छा धन प्रबंधन कर निवेश से अच्छा लाभ कमा लेता है। अपनी बचत में लगती चपत को दूर करना हो तो सबसे पहले मेष राशि के लोगों को अपनी खरीदारी की आदतों पर कंट्रोल करना सीखना होगा। बहुत ज्यादा खरीदारी करने से आप अपनी बचत में कमी की वजह स्वयं बनते है। 

मेष साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि

मनी प्रबंधन की बात करें तो इसमें वृषभ राशि के लोग बहुत कम कुशल होते है। वृषभ राशि शुक्र की राशि है, और धन की देवी लक्ष्मीजी शुक्र ग्रह के अंतर्गत आती है। इसलिए अधिक से अधिक खर्च करना वृषभ राशि के लोगों के स्वभाव में होता हैं। आप आज में जीते है, जीवन के हर पल का आनंद लेना आपका स्वभाव है। ब्रांडेड वस्तु लेना आपकी आदत हो सकती है। इसी वजह से आप धन नहीं बचा पाते है और आपके बैंक बैलेंस में कमी बनी रहती है। अपनी ईगो को आप महँगी वस्तुएं खरीद कर शांत रखने का प्रयास करते है। महंगे शौकों पर विराम लगाते हुए आप धन प्रबंधन कर सकते है।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोग धन प्रबंधन करना टेढ़ी खीर साबित हो सकता है। धन बचाने के समय में आपकी निर्णय क्षमता जवाब दे सकती है और फिजूलखर्ची का नशा आप को अपनी गिरफ्त में ले सकता है। निवेश से अधिक से अधिक लाभ पाने की इच्छा, कई बार बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। धन प्रबंधन मजबूत न होने के कारण आपकी आर्थिक स्थिति उतार चढ़ाव युक्त रहती है। मिथुन राशि व्यापार के राशि है, इस राशि के लोग धन कमाना जानते है परन्तु सँभालने में इन्हें महारत हासिल नहीं होती है। निवेश भी करते है तो द्विस्वभाव राशि होने के कारण मार्केट गिरते ही निवेश निकाल लेते है, स्थिरता की कमी के कारण मिथुन राशि के लोग अच्छा धन मैनेजमेंट नहीं कर पाते है।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों का धन संचय से अधिक कोई लेना देना नहीं होता है। फिर भी ये सुरक्षा को सबसे अधिक महत्त्व देते है इसलिए सुरक्षित क्षेत्रों में ही धन लगाने में इन्हें सहज महसूस होता है। कर्क राशि वाले धन प्रबंधन करके चलते है। इनकी असुरक्षा की भावना इन्हें मनी मैनेजमेंट करने की और प्रोत्साहित करती है। अच्छी आय लेना इनका सपना हो सकता है। अच्छी आय के साथ अच्छा जीवन स्तर जीना इसका एक कारण हो सकता है। कम खर्च करने की आदत इनसे धन सेविंग कराती है। इनके इसी गुण की वजह से कर्क राशि वाले अच्छी बचत करने में कामयाब रहते है।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को धन के साथ साथ ख्याति, सामाजिक प्रतिष्ठा भी चाहिए होती है। आप अपने से ज्यादा दूसरों पर धारण खर्च करना पसंद करते है। महंगे से महंगा उपहार देना आपको अच्छा लगा है, आपका यही स्वभाव आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर कर सकता है। अपने धन संचय को बढ़ाने के लिए आपको अपना एक लक्ष्य रखना होगा। ख्याति और धन दोनों में से एक का चयन आपको करना होगा। शानदार और ब्रांडेंड ही लेने का विचार आपको धन में कमी की समस्या से निजात दे सकता है। धैर्य की कमी को भी आपको दूर करना होगा। अपनी नेतृत्व क्षमता से आप धन प्रबंधन को बेहतर कर सकते है। स्टेटस को बनाये रखने पर किये गए खर्च पर नियंत्रण रख आप अपनी बचत में सुधार करने में कामयाब रहेंगे।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि

आप धन प्रबंधन में बहुत अधिक कुशल होते है। धन खर्च करते समय आप बेहद सावधानी का पालन करते है। आपकी यही सतर्कता धन संचय में सहयोगी साबित होती है। बहुत अधिक जांच और नियोजन के बाद ही आप कहीं भी निवेश करना पसंद करते है। बहुत अधिक जोखिम लेकर धन निवेश करना आपको पसंद नहीं है। जोखिम की कमी के कारण बड़े लाभ पाने से आप वंचित रह जाते है। अपने धन की रक्षा आप बुद्धि और प्लानिंग से करने का प्रयास करते है।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि

आपको धन प्रबंधन करना बिलकुल नहीं आता है। आपके पास पैसे आये और आप उन्हें खर्च करने के लिए लालायित रहते है। जीवन में आनंद पाने के लिए आप सुख साधनों का प्रयोग करते है। सुख साधन पाने के लिए धन व्यय करते है। छुटियाँ बिताने और एन्जॉय करने में आपका बजट गड़बड़ा जाता है। विलासिता की वस्तुओं की खरीदारी सोच समझ कर करने से आप धन बचाने में सफल हो सकते है। हालाँकि शुरू शुरू में यह आपके लिए कठिन है परन्तु प्रयास करने से आप इसे सफलता से लागू कर सकते है। बचत खाते में बचत बनाये रखें। अच्छी बजट योजनाएं बनाना इसका एक उपाय हो सकता है।

तुला साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि

वृचिक राशि के लिए धन बचाने में कुशल होते है। बचत कैसे करनी चाहिए, यह आप बहुत अच्छे से जानते है। धन के साथ साथ आप अपने साथ जुड़े हर व्यक्ति को सँभालने में सक्षम होते है। शेयर बाजार में निवेश कर अच्छा धन कमाने के प्रयास में आपको अच्छे लाभ मिल सकते है। धन निवेश में कुशल होने के कारण आप शेयर बाजार से अच्छा लाभ कमा सकते है। धन को सुरक्षित रखना और छुपा कर रखना आपके व्यक्तित्व का एक खास गुण हो सकता है। जल्दी विश्वास न करने के गुण के कारण भी आपका धन बच जाता है।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि

आप अपने धन को जोखिम लेकर निवेश करने से भी पीछे नहीं हटते है। जल्द धन कमाने की इच्छाएं आपका बड़ा नुकसान करा सकती है। वित्तीय स्थिति को बेहतर करने के लिए आप को अत्यधिक जोखिम लेने से बचना होगा। अपने अनुभव से सबक लेते हुए आपको धन निवेश का प्रबंध करना सीखना चाहिए। अच्छा सामाजिक नेटवर्क होने के कारण आप को काम जल्द मिल जाता है। धन निवेश में घर और बाहर के बुजुर्गों की मदद लेने से आप अपने धन लाभ को बेहतर कर सकते है। बुजुर्गों की सलाह से धन निवेश दोगुना हो सकता है।

धनु साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि

धन मैनेजमेंट में मकर राशि के लोग मास्टरी रखते है। इस विषय में उन्हें किसी से कोई सलाह लेने की आवश्यकता नहीं है। फिर भी आपको धन निवेश में धोखों से सावधान रहना चाहिए। आप बहुत व्यवहारिक और तर्कसंगत है। क्रेडिट लेकर निवेश करने का प्रयास आप करते है। आप हर गलती से कुछ न कुछ सीखते है। वित्तीय रूप से सुदृढ़ होने में यह आपकी मदद करता है। अनुभव और शोध अध्ययन करने के बाद ही आप निवेश करें तो गलतियों को संभावनाओं को कम कर सकते है।

मकर साप्ताहिक राशिफल

कुम्भ राशि

आप नई तकनीक का स्वागत करने में रूचि रखते है। आप निवेश हो या अन्य कोई साधन पुरानी पद्वतियों पर काम नहीं करते है। आप धन को परंपरागत विषयों पर अधिक खर्च करते है। निवेश और प्लानिंग में आपकी रूचि अधिक होने से आप आसानी से बड़ा लाभ कमा सकते है। दया भाव से सदैव मदद करना आपको नुकसान में लेकर जा सकता है। भलाई आपकी वित्तीय नुकसान की वजह बन सकती है। नई से नई तकनीक की वस्तुओं की खरीदारी आपके व्ययों का विस्तार कर सकती है।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि

काल्पनिक दुनिया में अधिक जीने के कारण आपको भौतिक संसार से निपटने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। आपकी वित्तीय स्थिति में उतार चढाव सामान्य से अधिक रहता है। आप अपने बैंक बेलेन्स को बेहतर करने की जगह प्रकृति का आनंद लेने में रूचि रखते है। किसी वित्तीय सलाहकार से बात कर आप अपनी निवेश क्षमता को बढ़ा सकते है। वित्तीय सलाहकार आपके धन के रक्षक का कार्य करेगा।

मीन साप्ताहिक राशिफल


Previous
Angarak yoga in 2024 – Effects For all Zodiac Signs

Next
कौन सा उपाय करें कि - लक्ष्मी जी दौड़ के आए