Meen Saptahik Rashifal - साप्ताहिक मीन राशिफल - मीन साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक राशिफल (मीन राशि)

weekly_rashifal

सप्ताह के शुरुआत में आपके वैवाहिक जीवन के आनंद, प्रेम वृद्धि, पारिवारिक वातावरण, परिवार में आपसी सद्भाव, आपसी लगाव और पारिवारिक शांति में सुधार होगा। अविवाहित लोगों के विवाह संबंधी योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा। इस अवधि के दौरान साझेदारी उपक्रमों को बेहतर करने के आपके प्रयास उत्तम रहेंगे। सप्ताह के मध्य समय में आपको मानसिक अशांति के कारण हताशा और निराशा का अनुभव होगा। आपको अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। अपने आत्मविश्वास को उच्च रखना होगा अन्यथा आपकी कार्यकुशलता प्रभावित हो सकती है। सप्ताहांत के दिनों में आपके किसी पर्यटन स्थल या तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। सप्ताहांत में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इससे आपकी प्रतिष्ठा भी बेहतर होगी। आसपास के लोगों, मित्रों, सास-ससुर, रिश्तेदारों और भार्इ-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

और अधिक जानकारी के लिये आज ही हमारे ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें और पाएँ १०% की छूट

मीन राशि के सामान्य गुण

भौतिक लक्षण मीन राशि

नाटा और मोटा शरीर, हाथ-पांव काफी छोटे होते हैं। केश मुलायम, गोरा रंग, चेहरा कांतियुक्त होता है। सुंदर और आकर्षक, आखें बड़ी-बड़ी, मजबूत गोलाकार कंघे, थोडी में गड्ढा होता है।

अन्य गुण धर्म :

आकृति अप्रभावशाली होती है, बेचैन रहते हैं, कल्पनाशील और रोमांटिक होते हैं। ईमानदार और मानवीय, कभी शांत तो कभी क्रोधी, अन्यों की राय से प्रभावित रहते हैं, आत्म विश्वास में कमी होती है। अत्यधिक सहानुभूतिपूर्ण, क्षमाशील, दयालु और भरोसेमंद होते हैं। स्वयं की योग्यता को पहचानते हैं जिसकी वजह से प्रगति में बाधा रहती है। परंपरावादी, अत्यधिक अंधविश्वासी, अकेले रहने वाले, ईश्वरभक्त, पक्के धार्मिक कर्मकांडी होते हैं। जंतुओं के कष्ट को भी नहीं देख सकते हैं और सहायता प्रदान करते हैं। महत्वाकांक्षाओं की कमी रहती है, भौतिक जगत में प्रगति धीमी रहती है। दो व्यवसाय साथ-साथ हो सकते हैं, नये कार्य में भी शीघ्र दक्ष हो जाते हैं। अच्छे कर्मचारी साबित होते हैं। द्रव पदार्थों के व्यापार में सफल होते हैं आयात-निर्यात में लाभ होता है। उदर रोग, घुटनों और पैरों की चोट संभाव्य होती हैं।

घरेलू एवं व्यावसायिक जीवन आनंदमय होता है। जीवनसाथी की सुंदरता, ज्ञान और ललित कलाओं को प्राथमिकता देते हैं। प्रायः दो विवाह हो सकते हैं, जीवनसाथी का प्रभाव प्रबल रहता है।

27 से 43 वर्ष की आयु में संपन्नता रहती है। 44 से 60 वर्ष कष्टप्रद रहते हैं। 61 से 69 वर्ष भागयशाली रहते हैं।

अशुभ वर्ष मीन राशि :

8, 13, 36 और 48

धार्मिक, पवित्र स्थान, पवित्र नदियों का स्थान, मंदिर, तीर्थ स्थान, समुद्र आदि कद छोटा, उभयोदय, सुगठित शरीर, पत्नी को, चाहने वाला, शिक्षित विद्वान्, कम बोलने वाला होता है। स्त्री राशि है।

मीन राशि के उपयुक्त व्यवसाय

संपादक, डॉक्टर, धार्मिक शिक्षक, फिल्म और मनोरंजन, डिटेक्टिव

मीन राशि की मित्र राशि

कर्क, सिंह, धनु, मेष, वृश्चिक

मीन राशि का तत्व

पानी

मीन राशि का संबद्ध चक्र

स्वदिस्थाना