इस वैलेंटाइन डे पर अपनी राशि के अनुसार दें गिफ्ट

By: Future Point | 05-Feb-2019
Views : 8065
इस वैलेंटाइन डे पर अपनी राशि के अनुसार दें गिफ्ट

प्रेम करने वालों के लिए वेलेंटाइन डे जिसे हिंदी में प्रेम दिवस के रूप में भी जाना जाता है, वर्ष का सबसे शुभ और प्रतीक्षित दिन है। यह प्यार, दोस्ती, रोमांस और उपहारों का दिन है। हालाँकि, इस दिन की तैयारियों करना सबके लिए सहज नहीं है। अपने प्रिय व्यक्ति को उपहार स्वरूप इस दिन क्या किया जाए, और डेट पर जाने की योजना किस प्रकार बनाई जाए, यह कार्य वास्तव में मुश्किल कार्य है। प्रत्येक प्रेमी यह चाहता है की इस दिन को अधिक से अधिक यादगार बनाया जाए, कुछ इस तरह से प्लान किया जाए की इस समय के पलों को जीवन भर के लिए स्थिर कर दिया जाए।

आपको क्या करना है, कहां जाना है और इसके लिए कैसे योजना बनाएं? कुछ इसी तरह के प्रश्न आपके मस्तिष्क में आते ही होंगे। ऐसे प्रश्नों का समाधान आपकी मदद करते हुए कर रहे है, आज हम आपको इस आलेख में यह बताने जा रहे हैं की अपने प्रिय की पसंद / नापसंद को समझना और उसके अनुसार इस दिन की योजना बनाई जा सकती है।

मेष राशि


मेष राशि में जन्म लेने वाले व्यक्ति आमतौर पर साहस और भावुक प्रकृति के होते है। आप आश्चर्य, रहस्य, रोमांच और पार्टियों से प्यार करते हैं। आप अपने साथी के साथ क्लब में जाने या रोमांच से भरपूर पार्टी का आयोजन कर सकते है। सम्भव हो तो आप अपने मित्र साथी को इस दिन दूर एक सुन्दर स्थान पर ले जा सकते है। यदि आप किसी मेष राशि की मित्र है तो आप उसे कुछ लाल गुलाब के फूल उपहार स्वरूप दे सकते है। वेलेंटाइन दिवस की यह एक अच्छी योजना हो सकती है।

वृषभ राशि


वृषभ राशि के व्यक्ति स्वभाव से बहुत दयालु, मधुर और अपने प्रेमी के लिए कमिटेड होते है। यदि आपका कोई मित्र या प्रेमी वृषभ राशि का है तो आप उन्हें एक अच्छी डीनर डेट पर लेकर जाएँ। वरना संभव हो तो आप अपने मित्र के लिए अपने हाथों से खाना पकाएं, केक बनायें और आइसिंग के साथ उस पर एक लव नोट लिखें। आप चाहें तो आप उन्हें साथ शॉपिंग के लिए साथ लेकर जा सकती है। अपने मित्र को आप रेशमी वस्त्र और चॉकलेट उपहार में दे सकते है।

मिथुन राशि


मिथुन राशि के व्यक्ति बातूनी, देखभाल करने वाले, रचनात्मक और मजाकिया होते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ अकेले समय बिताना पसंद करते हैं। आप अपने दोस्तों के साथ घूमना पसंद करते हैं। आप अपने मिथुन साथी के लिए एक रोमांटिक डिनर की योजना बनाएं, उसके बाद करीबी दोस्तों के साथ मिलें। जैसी योजना आपने पिछले वेलेंटाइन डे पर बनायी थी, वैसी योजना ना बनाये। आप अपने मित्र के लिए कुछ भी करें उसने स्नेह का टच जरूर जोड़ें।

कर्क राशि


कर्क राशि वाले संवेदनशील और भावनात्मक होते हैं और अपने साथी से भी यही उम्मीद करते हैं। आप अपने मित्र को शाही तरीके से अपने हाथों से कुछ बनाकर खिला सकते है। शैंपेन, मिश्रित चॉकलेट, महंगे उपहार और एक खूबसूरत जगह पर रात के भोजन का प्लान बनाकर आप उन्हें खुश कर सकते है। डीनर भी यदि कैंडल नाइट हो तो यह सोने पर सुहागा हो जाए। इस तरह आप अपने वेलेंटाइन दिवस को स्पेशल बना सकते है।

Love Astrology Consultation

सिंह राशि


आपको ड्रेस अप करना अच्छा लगता है। यही नहीं, आप स्पॉटलाइट में रहना पसंद करते है और रॉयल लाइफ जीना और रॉयल की तरह व्यवहार करना पसंद करते है। आप अपने लियो पार्टनर के लिए, सपा में पूरे दिन की योजना बनाए। आप चाहे तो आप युगल स्पा अपॉइंटमेंट भी बुक कर सकते हैं। अपने लाइफ पार्टनर को एक सुंदर रिसॉर्ट में लेकर जा सकते है। अपने लियो मित्र को उपहार से प्रसन्न करना है तो उपहार महंगा और आकर्षक होना चाहिए। आप देखेंगे की आपका मित्र आपकी सराहना करते नहीं थकेगा।

कन्या राशि


आपकी राशि से व्यक्ति जिसे भी प्रेम करते है पूर्णता से प्यार करते है। और अपने मित्र से भी ये कुछ इसी तरह की उम्मीद करते है। इस राशि के व्यक्तियों को सुखद क्षण बिताने के लिए कुछ शांतिपूर्ण और शांत समय चाहिए होगा। एक शांत जगह पर, शहर के बाहरी इलाके में या किसी हिल स्टेशन पर लंच या डिनर डेट की योजना बनाना बहुत अच्छा होगा। या फिर सी व्यू के साथ दीयों की झिलमिलाती रोशनी के साथ, कुछ एक चॉकलेट, धीमा म्यूजिक, सॉफ्ट टॉयज और आपके मित्र की पसंदीदा ड्रिंक, इस माहौल को यादगार बना सकती है।

तुला राशि


तुला राशि में जन्म लेने वाले व्यक्ति सुंदर, आकर्षक और मिलनसार होते है। सोबर तरीके से इनके लिए प्लानिंग की जाए तो किसी भी चीज की अति ना करें। अपने तुला साथी के लिए, सरप्राइज और जोश से भरे दिन की योजना बना सकते है। लेकिन यह ध्यान रखें की आपकी योजना वेल प्लांड होनी चाहिए। आपकी योजना में लव मैसेज, सॉफ्ट टॉयज (कभी-कभी) और स्वीट लव नोट्स वाले मग अच्छे गिफ्टिंग ऑप्शन हो सकते है।

वृश्चिक राशि


वृश्चिक राशि रहस्यमयी, आकर्षक और स्नेहपूर्ण है। इस राशियों के व्यक्तियों को एकांत में रहना अधिक पसंद है। जासूसी बुक्स, मिस्ट्री बुक्स गिफ्ट करना, लुभावने परफ्यूम आदि अच्छे आइडिया हैं। संगीत की महफिल में समय बिताना आप दोनों के इस दिन को खुशमय बना सकता है। दिन के समय में आप किसी नदी या समुद्र या झरने को निहारने का आनंद ले सकते है। कुछ इस प्रकार की योजना आप एक दिन के लिए बना सकते है और एक लंबी ड्राइव का आनंद ले सकते है।

धनु राशि


धनु राशि वालों को यात्रा करना बहुत पसंद है। इस राशि के व्यक्ति साहसी हैं और आवेगी भी होते है। वेलेंटाइन डे पर अपने साथी के साथ आप एक छोटी छुट्टी की योजना बनाएं। यह उन्हें बेहद सुखद और आनंदमय महसूस होगा। अपने प्रिय पर्यटन स्थल पर या किसी प्राकृतिक स्थल पर आप घूमें जा सकते है। या किसी सार्वजनिक स्थान पर आप अपने प्रिय के सामने अपने प्यार की घोषणा कर सकते है। उपहार देना हो तो कुछ ऐसा दें जो पैक न किया गया हो परन्तु मोहक और सुन्दर हो।

Get your Personalized Match Analysis Report

मकर राशि


मकर राशि वाले बहुत सतर्क और समझदार होते हैं, और कभी-कभी शर्मीले भी होते हैं। वे बहुत वफादार और भावुक भी होते है। मकर राशि के अपने प्रिय के लिए आप एक शांत और निजी योजना बना सकते है। अपने साथी को ऐसे स्थान पर ले जाइए जहाँ आप दोनों अपनी भावनाओं का आदान प्रदान कर सकें। उन्हें कुछ ऐसा उपहार दें जो उनके लिए व्यावहारिक और उपयोगी हो।

कुंभ राशि


आप हमेशा एक स्टेप ऊपर रहना पसंद करते है। कुम्भ राशि के व्यक्ति अपने प्रेम का इजहार शालीनता के साथ करना चाहते है। वह परम्पराओं से हटकर होना चाहिए और जिसमें बुद्धि का प्रयोग भी किया गया हो। आप जो भी करने की योजना बना रहे हैं, उसे रचनात्मक, विचारशील और दिलचस्प रखें। यदि आप वास्तव में अपनी प्रिय को प्रभावित करना चाहते हैं, तो अपने साथी के लिए एक संपूर्ण थिएटर बुक करें, जिसमें उनके साथ अकेले क्षणों का आनंद लेने वाली फिल्म का आनंद लें।

मीन राशि


मीन राशि के व्यक्ति प्यार करने वाले, देखभाल करने वाले, कल्पनाशील और कामुक होते हैं, इसलिए आपके मीन राशि वालों को प्रभावित करने का आपका काम बहुत मुश्किल नहीं है। उन्हें प्रेम कविता या ऐसी कोई चीज़ भेंट करें, जिसमें उनके पसंदीदा लेखक या व्यक्तित्व का एक रोमांटिक उदाहरण है।आप किसी समुद्र में रोमांटिक यात्रा पर जाना चाहेंगे। किसी सी बीच पर छुट्टी की योजना बना सकते है। कुछ ऐसा हो जो प्रेमी को लुभाने के लिए पूरी तरह से रोमांटिक और सुखदायक हो।


Previous
राहु ग्रह की शान्ति के उपाय

Next
आपके हर दिन को शुभ बनाएंगे ज्योतिष के उपाय