साप्ताहिक राशिफल से जानें 14 जून से 20 जून तक का सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा

By: Future Point | 13-Jun-2021
Views : 3576
साप्ताहिक राशिफल से जानें 14 जून से 20 जून तक का सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा

जब नया सप्ताह शुरू होता है तो उससे पहले ही लोगों के मन में सवाल उठने लगते हैं कि आखिर यह हफ्ता हमारे लिए कैसा जाने वाला है। ऐसे में आपके इसी सवाल का जवाब लेकर फ्यूचर पॉइंट के साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से हम आपको बताते हैं कि आने वाले 7 दिन आपके लिए कैसे रहने वाले हैं। हमारे साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से आप बेहद आसानी से यह जान सकते हैं कि जून महीने का यह हफ्ता अर्थात 14 जून से 20 जून तक आपके जीवन के किन पहलुओं पर थोड़ा कठिन और किन पहलुओं पर एकदम सरल और अच्छे से जाने वाला है। ऐसे में आपके मन में उठने वाले इन्हीं सवालों का जवाब हम अपने इस ख़ास साप्ताहिक राशिफल भविष्यवाणी के माध्यम से देने की कोशिश करते हैं।

इस माह में किन राशि के लोगों का भाग्य साथ देगा और किन राशि वालों को सावधानी बरतनी होगी। साथ ही करियर, परिवार, प्रेम जीवन के लिए यह माह कैसा रहेगा इसके बारे में भी आपको जानकारी प्राप्त होगी।  वैदिक ज्योतिष पर आधारित इस भविष्यफल में हम आपको इस बात की भी जानकारी प्रदान कर रहे हैं कि, मार्च महीने में ग्रहों की स्थिति सभी 12 राशि के जातकों की जीवन पर क्या और कैसा असर डालेंगी। फ्यूचर पंचांग के अनुसार इस महीने कौन से व्रत, त्यौहार, किस तारीख को मनाए जाएंगे, इसकी भी संपूर्ण जानकारी आपको इस आर्टिकल में प्रदान की जा रही है।

इस सप्ताह का फ्यूचर पंचांग/ ज्योतिषीय तथ्य

फ्यूचर पंचांग की गणना के अनुसार इस हफ्ते की शुरुआत ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि यानि कि 14 जून से हो रही है और, इस हफ्ते का अंत शुक्ल पक्ष की दशवीं तिथि यानि कि 20 जून को होगा। इस सप्ताह फ्यूचर पंचांग के अनुसार 15 जून, रविवार को मिथुन संक्रांति और 16 जून को स्कंद षष्ठी व्रत रखा जाएगा। 18 जून को धूमावती जयंती और मासिक दुर्गाष्टमी है। इसके अगले दिन यानि 19 जून को महेश नवमी है। इन सभी त्योहारों की हमारे पाठकों को ढेर सारी शुभकामनाएं। इसके अलावा इस सप्ताह सूर्य का गोचर होने जा रहा है सूर्य 15 जून 2021 को सुबह 06:01 बजे मिथुन राशि में गोचर करेंगे और 16 जुलाई 2021 तक इसी राशि में रहेंगे। और इसी सप्ताह बृहस्पति 20 जून 2021 को कुंभ राशि में वक्री होकर 14 सितंबर 2021 तक उसी राशि में स्थित रहेंगे। इस दौरान सभी ग्रहों का परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से देखने को अवश्य मिलेगा।

जीवन से जुड़ी समस्याओं का समाधान जानने के लिए हमारे विद्वान ज्योतिषियों से अभी करें फोन पर बात

मेष राशिफल -

सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा का गोचर आपके चौथे भाव में होगा। इसके पश्चात् पांचवें और छठे भाव में गोचर करेंगे। यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। करियर की दृष्टि से अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। करियर में अपेक्षित प्रगति होगी। पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध में स्थितियां आपके करियर के लिए ज्यादा बेहतर रहेंगी। यदि व्यवसाय की बात करें तो परिश्रम ही आपकी सफलता का सबसे बड़ा कारक साबित होगा। इस दौरान आय और लाभ के भाव एकादश भाव में देवगुरु वृहस्पति विराजमान हैं। देवगुरु की यह स्थिति संकेत दे रही है कि आपकी आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी। इस सप्ताह परिवार में तनातनी रहने की आशंका है, जिससे आपका चित्त अप्रसन्न और अशांत रहेगा।

इस सप्ताह पंचम भाव पर देवगुरु वृहस्पति की दृष्टि है, जो प्रेमी युगलों के जीवन में प्रेम रस के प्रवाहित होने का संकेत दे रही है। दाम्पत्य जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पति-पत्नी में सामंजस्य की कमी हो सकती है। उनमें अहं का टकराव हो सकता है, जिससे रिश्ते में तल्खी आ सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह आपके लिए थोड़ा हल्का साबित होगा। छायाग्रह राहु दूसरे भाव में हैं, जो स्वास्थ्य के लिए अनुकूल नहीं हैं। मुंह में छालों की तकलीफ से गुजर सकते हैं।

उपाय- बजरंगी की साधना में हनुमान चालीसा का पाठ करें। प्रतिदिन बंदरों को गुड़ और चने खिलाएं।

वृषभ राशिफल -

शुक्र ग्रह के स्वामित्व वाली वृषभ राशि के जातकों के तीसरे, चौथे और पांचवें भाव में इस सप्ताह चंद्रमा का गोचर होने जा रहा है। इस सप्ताह नौकरीपेशा जातकों के करियर की गाड़ी सही पटरी पर, सही दिशा में आगे चलेगी। आपको काम-धंधे में अपने अनुभव का लाभ मिलेगा। यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं, तो पार्टनर से झगड़े और विवाद से बचें, क्योंकि यह आपके कारोबार के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत में धनागमन की स्थिति अच्छी रहेगी। आय के नियमित स्रोतों से आमदनी ठीक रहेगी। किसी अन्य स्रोत से भी पैसा आ सकता। यह समय पारिवारिक जीवन के लिहाज से सुखद कहा जा सकता है। प्रेमी युगलों में एक-दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा। प्रेम भावना में वृद्धि होगी, रिश्ता प्रगाढ़ होगा और अंतरंगता बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। विवाह, जीवनसाथी, पार्टनर का भाव माने जाने वाले सप्तम भाव में छायाग्रह केतु बैठे हैं और उस पर सूर्य की दृष्टि पड़ रही है। यह स्थिति दाम्पत्य जीवन के लिए ठीक नहीं है। सप्ताह का पूर्वार्ध बहुत अनुकूल नहीं है। लेकिन उत्तरार्ध स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा रहेगा।

उपाय - शुक्र के मंत्र का जप करें.("ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः")

ये भी पढ़ें : यदि कुंडली में बिगड़ी है राहु, केतु और शनि की स्थिति तो ऐसे करें ठीक?

मिथुन राशिफल -

जून के तीसरे सप्ताह में चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि के जातकों के दूसरे, तीसरे और चौथे भाव में होगा। जून का महीना करियर की दृष्टि से अच्छा फल देने वाला रहेगा। ग्रहों की दशा आपके पक्ष में दिख रही है। नौकरीपेशा जातकों का स्थानांतरण हो सकता है और इस तबादले के साथ उनका प्रमोशन भी हो सकता है। व्यवसाय, स्वरोजगार के लिए यह बहुत अच्छा समय है। आपके कारोबार का विस्तार हो सकता है।

आर्थिक नजरिये से यह सप्ताह आपके लिए मध्यम रह सकता है। व्यय और नुकसान का भाव माने जाने वाले बारहवें भाव में राहु और सूर्य की मौजूदगी है। ग्रहों का यह संयोग इस बात का संकेत दे रहा है कि गैरजरूरी खर्चे बढ़ सकते हैं।जिस प्रकार के ग्रह-गोचर हैं, उसके अनुसार इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन कठिनाइयों भरा रह सकता है। प्रेम जीवन के लिहाज से अच्छा समय है, वहीं दाम्पत्य जीवन भी अच्छा गुजरेगा, कुल मिलाकर संबंधों में मधुरता रहेगी। छठे भाव में केतु और आठवें भाव में शनि विराजमान हैं, ग्रहों की यह स्थिति स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बिल्कुल अच्छी नहीं कही जा सकती। इसलिए विशेष सबधाणी बरतें।

उपाय- चींटियों को आटा और पक्षियों को अनाज डालें। आपके लिए यह अच्छा रहेगा।

कर्क राशिफल -

सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा का गोचर आपके पहले भाव में होगा। इसके पश्चात् दूसरे और तीसरे भाव में गोचर करेंगे। कर्क राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से जून का ये सप्ताह मिश्रित परिणामों वाला रहेगा। इस दौरान कर्मठता और कार्यकुशलता में वृद्धि होगी, लेकिन अपने वरिष्ठ अधिकारियों से तनातनी भी हो सकती है। उनसे संबंध खराब हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहने की जरूरत है। व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा।  इस गोचर के परिणामस्वरूप आमदनी में वृद्धि होगी, लेकिन साथ ही कुछ समस्याएं भी रहेंगी। दूसरे भाव के स्वामी सूर्य ग्यारहवें भाव में विराजमान हैं। उनके साथ वहां राहु की भी उपस्थिति है। इसके परिणामस्वरूप परिवार के माहौल में उतार-चढ़ाव रह सकता है। परिवार के लोगों के बीच सामजंस्य में कमी आ सकती है। असहयोग की भावना भी बढ़ सकती है, पंचम भाव में केतु की मौजूदगी और उस पर राहु तथा सूर्यदेव का प्रभाव होने से प्रेम जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं वैवाहिक जीवन में आपसी संबंधों में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है।

उपाय- पूर्णिमा के दिन शिव जी को खीर का भोग लगाएँ।

अपनी कुंडली में राजयोगों की जानकारी पाएं बृहत कुंडली रिपोर्ट में

सिंह राशिफल -

जून के इस सप्ताह में चंद्रमा का गोचर सिंह राशि के जातकों के बारहवें, पहले और दूसरे, भाव में होगा। सिंह राशि के जातकों के लिए जून का यह सप्ताह करियर की दृष्टि से ठीक रहेगा। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों से आपके संबंध बहुत अच्छे होंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा। वहीँ व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए भी समय अच्छा है। सप्तम भाव में देवगुरु वृहस्पति की उपस्थिति है, जो व्यवसाय के लिए बहुत शुभ है। यह समय आर्थिक नजरिये से अच्छा रहने की संभावना है। वेतन या भत्तों में भी वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय/कारोबार में भी अच्छे लाभ की संभावनाएं दृष्टिगोचर हो रही हैं। वहीं पारिवारिक जीवन की बात की जाये तो इस दौरान परिवार का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। परिजनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, और माता-पिता को स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं। जो लोग प्रेम संबंधों में हैं, उनके लिए यह सप्ताह अत्यंत मधुर रहने की संभावना है। और वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा। दोनों मिलकर दाम्पत्य जीवन के दायित्वों का बहुत अच्छे से निर्वाह करेंगे। लेकिन स्वास्थ्य की दृष्टि से समय थोड़ा प्रतिकूल है इसलिए अपने स्वास्थ्य का विशेष   ध्यान रखें। जीवनशैली और दिनचर्या को ठीक रखें।

उपाय- सूर्य को अर्घ्य दें। गुड़, गेहूं, मसूर दाल का दान करें।

कन्या राशिफल - 

जून के इस सप्ताह में चंद्रमा का गोचर कन्या राशि के जातकों के ग्यारहवें, बारहवें और पहले भाव में होगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में स्थितियां अनुकूल रहने के आसार हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस अवधि में स्थान परिवर्तन होने की संभावना है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों पर कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन आप तय समय पर अपने सभी काम पूरे करने में सफल रहेंगे। पैसों की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा आपको मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह अनुकूल नहीं है। विवाहित जातकों के लिए यह समय मध्यम है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य सम्बन्धी कुछ समस्याए हो सकती हैं, लेकिन आपसी संबंध अच्छे रहेंगे। यह समय स्वास्थ्य पर ठीक से ध्यान देने का है। आपको इस अवधि में आपको ठंडी चीजों के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।

उपाय- बुधवार के दिन गणेश भगवान को मोदक का प्रसाद चढ़ाएं।

तुला राशिफल -

जून के इस सप्ताह में चंद्रमा का गोचर तुला राशि के जातकों के बारहवें, ग्यारहवें और दशवें भाव में होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत अच्छा है। इस समय नौकरी में परिवर्तन हो सकता है और यह बदलाव आपके लिए अच्छा ही रहने की संभावना है। व्यापार करने वालों जातकों के लिए भी यह समय अच्छा है। व्यापार में स्थितियां अनुकूल रहेंगी। काम-धंधे में बरकत रहेगी। व्यवसाय में विस्तार के भी योग दिखाई दे रहे हैं। पैसों के मामले में यह सप्ताह कुछ बेहतर साबित होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होने से आप राहत की सांस लेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करना होगा। तुला राशि के जातकों का प्रेम जीवन इस माह अच्छा रहने की उम्मीद है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस अवधि में आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं।

उपाय- जब भी आप भोजन बनाएं कुछ हिस्सा उसमें से गाय, कौवे और कुत्ते को देने के लिए निकालें।

किसी भी रत्न की जानकारी के लिए हमारे अनुभवी ज्योतिषियों से संमर्क कर सकते हैं

वृश्चिक राशिफल -

जून के इस सप्ताह में चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के ग्यारहवें, दशवें और नवमें भाव में होगा। यह समय करियर के लिहाज से आपके लिए मिला-जुला फल देने वाला रहने की उम्मीद है। नौकरीपेशा जातकों के लिए पूर्वार्ध अच्छा रहेगा, लेकिन उत्तरार्ध में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए भी यह समय अनुकूल रहने की उम्मीद है। इस दौरान आप जितनी मेहनत करेंगे, उसी के अनुपात में आपको आमदनी होगी। ज्यादा मेहनत करेंगे, तो ज्यादा लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन के लिए यह समय मिला-जुला रहेगा। परिवार में कभी अनबन भी हो सकती है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में रहेगी और परिवार का माहौल खराब नहीं होगा। घर में शुभता बढ़ाने वाला कोई मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है, विवाहित जातकों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। लेकिन प्रेमी युगलों के लिए समय कुल मिलाकर ठीक ही व्यतीत होगा। यह समय स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा नहीं है। स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। इसलिए सावधानी जरुरी है।

उपाय- ‘ॐ अं अंगारकाय नमः’ की 3, 5, या 7 माला जप करना चाहिए।

धनु राशिफल -

जून के इस सप्ताह में चंद्रमा का गोचर धनु राशि के जातकों के दशवें, नवमें और आठवें भाव में होगा। करियर के दृष्टिकोण से यह सप्ताह अच्छा रहेगा। यह समय नौकरीपेशा और व्यवसाय/ स्वरोजगार करने वाले सभी जातकों के लिए शुभ है। करियर की गाड़ी सही दिशा में चलेगी। नौकरीपेशा जातक अपनी कार्यकुशलता से उच्चाधिकारियों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए भी बहुत अच्छा समय है। काम-धंधे में बरकत होगी। इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। चतुर्थ भाव पर शनि की दृष्टि के परिणामस्वरूप माताजी को स्वास्थ्य विकार हो सकता है। प्रेमियों के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक हो सकती है, लेकिन प्रेम में तो यह शगुन की तरह माना जाता है। यह समय प्रेम संबंधों को परिणय में परिवर्तित करने के लिए बहुत अच्छा है। वहीं विवाहित जातकों के लिए भी यह समय अच्छा फल देने वाला प्रतीत हो रहा है। पति-पत्नी में एक दूसरे के प्रति प्रेम बढ़ेगा। सेहत के नज़रिये से, स्थितियां पूरी तरह आपके पक्ष में ही दिखाई देंगी। जिससे आप एक अच्छे और बेहतर स्वास्थ्य का आनंद लेकर प्रसन्नचित्त हो सकेंगे।

उपाय- ॐ बृं बृहस्पते नम:'. मंत्र जप की संख्या कम से कम 108 होनी चाहिए।

मकर राशिफल -

जून के इस सप्ताह में चंद्रमा का गोचर मकर राशि के जातकों के सातवें, आठवें और नवमें भाव में होगा। मकर राशि वालों का करियर जून माह के इस सप्ताह में मिश्रित प्रगति वाला रहेगा। इस माह आपके करियर की दशा और दिशा आपके प्रयासों से ही तय होगी। कारोबार के लिए भी यह समय अच्छा है। काम-धंधे में बरकत होने की उम्मीद है। आपकी आमदनी में कोई दिक्कत नहीं आएगी। या यूं कह सकते हैं कि आपके खर्चे, आपकी आमदनी के मुकाबले कम ही रहेंगे। इस समय परिवार के भाव द्वितीय भाव में देवताओं के गुरु वृहस्पति विराजमान हैं। पारिवारिक सुख के लिहाज से यह बहुत अच्छा संकेत है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। आपसी सामंजस्य और सहयोग की भावना रहेगी। प्रेमी युगलों के लिए यह सप्ताह बहुत चुनौतियों और समस्याओं वाला साबित हो सकता है। सूर्य पंचम भाव में विराजमान हैं और वहां राहु के साथ युगलबंदी कर रहे हैं। जिस कारण प्रेमी युगलों के बीच तालमेल गड़बड़ा सकता है। वहीं दाम्पत्य जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। आपसी सामंजस्य में कमी आ सकती है। जीवनसाथी को सेहत संबंधी दिक्कतें भी हो सकती हैं, इसलिए उनका ध्यान रखें।

उपाय- काले उड़द जल में प्रवाहित करें।

अपनी कुंडली में काल सर्प दोष की जानकारी के लिए क्लिक करें

कुम्भ राशिफल -

जून के इस सप्ताह में चंद्रमा का गोचर कुम्भ राशि के जातकों के छठे, सातवें और आठवें भाव में होगा। कुंभ राशि के जातकों के जून का यह सप्ताह करियर की दृष्टि से उतना अच्छा साबित नहीं होगा। सावधानी से आगे बढ़ने की आवश्यकता है। दशम भाव में केतु विराजमान हैं और उस पर सूर्य का प्रभाव है। नौकरी में बदलाव हो सकता है। वहीं व्यवसाय में भी उत्तार-चढाव की स्थितियां रहेंगी। पढ़ाई में एकाग्रता बनी रहेगी और अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रतियोगिता परीक्षा में मेहनत का अच्छा फल मिलने का योग है। पारिवारिक जीवन के दृष्टिकोण से यह सप्ताह अच्छा नहीं रहेगा। माता, सुख आदि के भाव चतुर्थ भाव में ग्रहों के राजा सूर्य और छाया ग्रह राहु की उपस्थिति है यह स्थिति पारिवारिक सुख के लिए ठीक नहीं है। प्रेमी युगलों का समय अच्छा बीतेगा। एक दूसरे के प्रति विश्वास और समझ में वृद्धि होगी, जिसके परिणामस्वरूप प्यार और बढ़ेगा। पति-पत्नी के बीच बहुत अच्छा तालमेल रहेगा। एक-दूसरे के प्रति आकर्षण में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की तरक्की होने की प्रबल संभावनाएं हैं। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह सप्ताह मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं।

उपाय- भगवान विष्णु को तुलसी दल सहित पीली वस्तुएं अर्पित करें।

मीन राशिफल -

जून के इस सप्ताह में चंद्रमा का गोचर मीन राशि के जातकों के पांचवें, छठे और सातवें भाव में होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में आपको आपका मनचाहा कार्य सौंपा जा सकता है। यदि इस काम को आप सफलतापूर्वक पूरा कर पाते हैं तो निश्चित रूप से आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। आय में वृद्धि की संभावना है। नियमित स्रोतों के अलावा आय के कुछ अन्य स्रोत भी विकसित हो सकते हैं। हालांकि खर्चों में भी थोड़ी वृद्धि हो सकती है। साझेदारी में व्यापार करने वाले लोगों के लिए यह समय कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। इस अवधि में पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ने से आपको कुछ नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप इस तरह की बातों से बचें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वैवाहिक जीवन में स्थितियां कुछ तनावपूर्ण रहने के आसार है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की जगह अगर आप धैर्य से काम लेंगे तो आपकी शादीशुदा जिंदगी खुशियों से भर जाएगी। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आप घर की मरम्मत या साज सजावट के लिए काफी धन खर्च कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।

उपाय- पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करें।

शिक्षा और करियर क्षेत्र में आ रही हैं परेशानियां तो इस्तेमाल करें करियर रिपोर्ट 


Previous
सूर्य का मिथुन राशि में गोचर, इन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान

Next
Weekly Horoscope June 14 - June 20, 2021