राशिफल 2021 - Horoscope‌ ‌2021‌ ‌in‌ ‌Hindi

वर्ष 2021 है कुछ खास जानिए नया साल आपके जीवन में क्या परिवर्तन लेकर आ रहा है| नया साल जैसे जैसे नज़दीक आता है। उससे हम सब की उम्मीदें भी जुड़ जाती हैं। बीत रहे साल में जो काम अधूरे छूट रहे होते हैं उनके पूरे होने की उम्मीदें, जो रिश्ते बिगड़ें हैं उनके सुधरने की उम्मीद, सफलता का नया आयाम छूने की उम्मीद, करियर में नये मुकाम हासिल करने की उम्मीदें कुल मिलाकर हम यह जानने के लिये उत्सुक रहते हैं कि आने वाला साल हमारे लिये कैसा रहेगा?

नया साल आते ही हर कोई अपने सभी पुराने कार्यों को सफलता पूर्वक पूरा करने में जुट जाता है ताकि वो नए साल में नए कार्यों का शुभारंभ कर सके। साथ ही लोग अपने पुराने लक्ष्यों को प्राप्त करने और नए लक्ष्यों को निर्धारित करने में लग जाते हैं| और भविष्य की रणनीति बनाते दिखाई देते हैं और ऐसे में राशिफल 2021 उनकी बहुत मदद करता है।

इस भविष्यफल 2021 की सहायता से हम सभी 12 राशियों के लोगों के जीवन में कौन-कौन से महत्वपूर्ण बदलाव होने वाले हैं इसी जानकारी को हम आपके समक्ष प्रस्तुत करने वाले हैं। जिससे कि आप जान पाएंगे कि आखिर वह कौन सी राशियां होंगी जिन्हें 2021 में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और कौन सी राशियां ऐसी हैं जिन्हें अपने जीवन में सफलता और आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

वार्षिक राशिफल 2021 में आप जान पाएंगे कि आपके प्रेम संबंधों में किस तरह के बदलाव आएँगे आपका पारिवारिक जीवन और वैवाहिक जीवन किस तरह का रहेगा, और करियर में इस तरह के उतार-चढ़ाव रहेंगे, ऐसे में आपको इस भविष्यकथन 2021 में अपनी इन सभी समस्याओं के ज्योतिषीय उपाय भी मिलेंगे जो बेहद आसान होंगे|

राशिफल पुरातन ज्योतिष शास्त्र की वह विधा है, जिसके माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। साल 2021 में होने वाले ग्रहों की चाल में आने वाले बदलाव, ग्रहों के राशि परिवर्तन के आधार पर वर्ष 2021 का राशिफल तैयार किया गया है जिसमें आपके तमाम सवालों के जवाब देने का हमने प्रयास किया है| आइये जानते है नववर्ष 2021 में सभी राशि के जातकों का राशिफल कैसा होगा।

वर्ष 2021 में आप अपने नए लक्ष्य लक्षित करें| जीवन में किसी भी प्रकार का जोख़िम लेने से पहले एक बार ज्योतिषीय सलाह अवश्य लें क्योंकि बाद में पछताने से अच्छा है, कि आप जानकारी पाकर पहले से ही सतर्क हो जाएं और किसी भी चुनौती का डटकर सामना करें| वैदिक ज्योतिष पर आधारित भविष्यफल पढ़ने के बाद आप वर्ष 2021 में होने वाली सभी प्रकार के घटना-दुर्घटना से पूर्व में ही परिचित हो जाएंगे और आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है की आप नए वर्ष की पूरी योजना बनाने में सफल रहेंगे। यह भविष्यवाणी चन्द्र राशि, लग्न तथा वैदिक ज्योतिष के आधार पर की गई है। तो चलिए पढ़ें राशिफल 2021 जानें अपना भविष्यफल और अपनी समस्याओं को दूर करने के महा उपाय,


शनि रिपोर्ट के माध्यम से जानें अपने जीवन में शनि का प्रभाव


मेष राशिफल 2021 (Mesh Rashifal 2021)

मेष राशिफल 2021 के अनुसार साल की शुरुआत बहुत ही बेहतर रहेगी| इस समय में राशि के स्वामी मंगल स्वगृही होकर बलवान होंगे जिस कारण यह जातक के पराक्रम में वृद्धि करने का काम करेंगे। और जातक को कार्यक्षेत्र में अदभुत सफलता दिलाएंगे| सूर्य बुध के साथ धनु राशि में भाग्य के घर में बुधादित्य योग बना रहा है, जो आपके करियर के लिए बहुत अच्छा समय होगा। यह सभी योग मिलकर आपके करियर को ऊंचाई पर ले जाएंगे। बिज़नेस वालों के लिए भी यह एक उत्तम समय कहा जा सकता है। इस समय आपको व्यापार में अच्छा लाभ होने के आसार हैं। जो जातक नये व्यवसाय में हाथ आज़माना चाहते हैं उन्हें थोड़ा सोच विचार कर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। बात प्रेमियों व विवाहित जातकों की करें, तो उनके लिए भी अच्छा समय रहेगा। आपके बीच प्यार बढ़ेगा। परिवार में सुख शांति की स्थिति रहेगी। धन की वृद्धि व स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय अच्छा कहा जा सकता है|

इस साल कर्मफल दाता शनि देव की आप पर अपार कृपा रहने वाली है। हालाँकि इस साल आपका धन खर्च काफी होने वाला है। वर्ष 2021 मेष राशि के विद्यार्थियों के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। हालांकि साल के अंत में बृहस्पति के शुभ प्रभाव में होने से मेष राशि के जातकों को परीक्षा में सफलता मिलेगी और साल के अंत में आपकी विदेश जाकर पढ़ाई करने की इच्छा भी पूरा होगी। साल का अंतिम समय आपके बिजनेस के लिए कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन वालों के लिए भी समय बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, क्योंकि दोनों के बीच में छोटी-छोटी बातों पर वाद-विवाद हो सकता है। इसलिए तालमेल बनाकर चलें। परिवार में भी तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। धन की दृष्टि से समय उत्तम है। धन लाभ होगा। स्वास्थ्य में कुछ परेशानी रह सकती है। विदेश संबंधी जो भी काम रुके पड़े थे इस दौरान वे सभी बनेंगे। बिज़नेस वालों के लिए थोड़ा संघर्षमय समय हो सकता है। धैर्य से काम लें।


मेष राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें: 2021 मेष राशिफल


वृषभ राशिफल 2021 (Vrishabha Rashifal 2021)

वर्ष 2021 में आपको मन चाहा परिणाम मिल सकता है, परंतु इसके लिए आपको परिश्रम भी करना होगा। भाग्य व परिश्रम का संयोग आपको नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा। करियर में इस वर्ष आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। कुछ परेशानियां बीच-बीच में आ सकती हैं, परंतु ये अधिक समय तक नहीं रहने वाली है। वृषभ राशि वालों को कर्म के साथ भाग्य का भी बेहतरीन साथ मिलने वाला है।

इस वर्ष आपका स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको काम और आराम के बीच संतुलन बना कर चलना होगा, क्योंकि आपको शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विशेष रूप से मांसपेशियों और नसों से संबंधित समस्याएं आ सकती है। प्रेम जीवन के लिए वर्ष मिलाजुला रहेगा लेकिन आपके प्रेम जीवन में गहनता आएगी। विवाहित जातकों के लिए साल की शुरुआत अधिक अच्छी नहीं है उन्हें जीवन साथी के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। संतान के लिए यह अवधि अच्छी रहेगी। लेकिन उनका स्वास्थ्य भी प्रभावित रह सकता है। वर्ष का पूर्वार्ध पारिवारिक जीवन के लिए अनुकूल नहीं है और माता पिता का स्वास्थ्य भी प्रभावित रहेगा, लेकिन उत्तरार्ध में सितंबर के बाद स्थितियां काफी हद तक अनुकूल हो जाएंगी।

विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा, उन्हें किसी विदेशी यूनिवर्सिटी में दाखिला भी मिल सकता है। वृषभ राशिफल 2021 के अनुसार मेडिकल, कानून और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को इस वर्ष विशेष रूप से सफलता मिल सकती है। आर्थिक तोर पर आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए आपको काफी संभल कर चलना होगा अन्यथा किसी संकट का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि कैरियर के दृष्टिकोण से आपको पद प्राप्ति हो सकती है। वर्ष के उत्तरार्ध में कार्यक्षेत्र की स्थितियां आपके पक्ष में आ जाएंगी और आप सफल होंगे।


वृषभ राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें: 2021 वृषभ राशिफल


मिथुन राशिफल 2021 (Mithun Rashifal 2021)

मिथुन राशिफल 2021 के अनुसार इस वर्ष आपको प्रत्येक डीसीज़न बहुत ही सोच-समझ कर लेना होगा। व्यापार में सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा| ग्रहों की विपरीत स्थितियों के चलते आपको अपने करियर में बहुत उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान नौकरी करने वाले जातकों को अपने सहकर्मियों की मदद ना मिलने में परेशानी होगी, जिससे उनकी पदोन्नति तो होगी, लेकिन इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। व्यापारी जातकों के लिए समय कुछ अच्छा रहेगा। लेकिन कोई भी बड़ा लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतें। यदि नौकरी में परिवर्तन करना चाहते हैं तो परिवर्तन भी संभव है| प्रेम संबंधों के लिए यह वर्ष काफी अच्छा रहेगा| और इस दौरान वैवाहिक जीवन में उत्तम फलों की अनुभूति होगी| अपने प्रियतम को बराबरी का दर्जा देंगे तो आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी| जीवन साथी का स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है| इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें और छोटी से छोटी समस्या को बिल्कुल भी नज़रअंदाज़ ना करें| विपक्षी, विरोधी अथवा शत्रु आपकी चिंताओं को तो बढ़ा सकते हैं लेकिन आपको किसी तरह का नुक्सान नहीं पंहुचा पाएंगें|

मिथुन राशि वाले जातकों को इस वर्ष अपने करियर में बहुत से उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। जहाँ 6 अप्रैल से 15 सितंबर के बीच नौकरी करने वाले जातकों को नौकरी में सफलता मिलने से भाग्य का साथ मिलेगा, तो वहीं 15 सितंबर से 20 नवंबर तक उन्हें पुनः दिक़्क़तों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि फिर भी साल अंत तक समय अनुकूल हो जायेगा। आर्थिक जीवन को देखें तो, ये साल थोड़ा प्रतिकूल बनता दिखाई दे रहा है क्योंकि इस समय आपको धन हानि होने की संभावना अधिक रहेगी, जिससे आपको आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। छात्रों को इस वर्ष मेहनत और प्रयासों के बाद ही सफलता मिलेगी। ऐसे में अपने लक्ष्य पर केंद्रित करते हुए केवल मेहनत करें। राशिफल 2021 के अनुसार पारिवारिक जीवन में घर के सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा|


मिथुन राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें: 2021 मिथुन राशिफल


कर्क राशिफल 2021 (Kark Rashifal 2021)

कर्क राशिफल 2021 के अनुसार कर्क राशि के जातकों के लिए ये साल करियर की दृष्टि से अच्छे परिणामो को लेकर आएगा| क्योंकि जहाँ साल की शुरुआत में मंगल ग्रह कर्क राशि के नौकरीपेशा जातकों को अपने कार्यस्थल पर तरक्की दिलाएंगे, वहीँ दूसरी तरफ व्यापार करने वाले जातकों को शनि और बृहस्पति की सप्तम भाव में उपस्थिति अनुकूल परिणाम दिलाएगी। आर्थिक जीवन की बात करें तो साल की शुरुआत बेहतर साबित होगी, मार्च से मई के दौरान स्थितियाँ काफी बदल जाएँगी, इस समय आपको अधिक आर्थिक लाभ होने की संभावनाएं हैं। खेल जगत व सिनेमा से जुड़े जातकों को इस साल विदेश की यात्राओं और विदेश में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर अच्छी सफलताएं मिल सकती हैं। कुछ कर दिखाने का मौका आपके लिए यही है। मीडिया, एक्टिंग, पॉलिटिक्स, आईटी, इंजीनियरिंग आदि क्षेत्रों में यदि आप अपना करियर बनाने की सोच रहे हैं तो साल 2021 आपके लिए बेहतर साबित होगा|

अगर छात्रों की बात करें तो छात्रों के लिए वर्ष 2021 में समय ठीक-ठाक रहने वाला है। इस वर्ष की शुरुआत यानि फरवरी से अप्रैल का समय विद्यार्थियों के लिए काफी अनुकूल रहेगा। कर्क राशि वालों के पारिवारिक जीवन के लिए वर्ष 2021 अनुकूल नहीं कहा जा सकता। क्योंकि पूरे साल शनि देव की दृष्टि आपके चतुर्थ भाव पर होगी, जिस वजह से पारिवारिक सुख में कमी देखने को मिलेगी।

दाम्पत्य जीवन में साथी के साथ किसी बात को लेकर के झगड़ा हो सकता है। इस दौरान आपका जीवन साथी धर्म-कर्म के कार्य में अधिक वक्त बिताता नज़र आएगा। वहीं यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो, आपके लिए यह वर्ष बेहद अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य के मामलों में आपको कुछ सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। क्योंकि सेहत के लिहाज से ये वर्ष आपके लिए कष्टदायक रह सकता है। शनि जो कि आपकी राशि के सप्तम और अष्टम भाव का स्वामी है, वो आपके सप्तम भाव में विराजमान हैं, जहाँ पहले से ही आपकी राशि के छठे भाव का स्वामी बृहस्पति बैठा है। इन दोनों ग्रहों की युति आपके लिए शुभ नहीं है, ऐसी स्थिति में रोग उत्पत्ति और अन्य कई स्वास्थ समस्याओं की संभावना बन रही हैं।

सिंह राशिफल 2021 (Singh rashifal 2021)

सिंह राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से ये साल ठीक-ठाक रहने वाला है। इस साल आप अपनी आमदनी और अपने परिवार के सहयोग से धन अर्जित कर पाने में सफलता हासिल करेंगे। छोटी-छोटी सफलताओं के साथ आप बड़ी सफलता की ओर भी कदम बढ़ाएंगे। अगर इस साल आप कोई बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं तो यहाँ आपको बहुत सोच-समझकर कदम उठाने की ज़रूरत है पढ़ाई में किसी भी तरह का शार्ट-कट ना लें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसे में केवल मेहनत करें तभी आपको उसका फल मिलेगा।

इस साल सिंह जातकों की कुंडली में शनि और बृहस्पति देव छठे भाव में रहेंगे। ऐसे में ये स्थिति कई लोगों को मिले-जुले परिणाम दे सकती है। आपको अपने विरोधियों से बेहद सावधान रहने की ज़रूरत है क्योंकि वो आपके जीवन में किसी प्रकार की मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। इस दौरान आपको अपने करियर में शत्रुओं से बचकर रहने की जरूरत होगी। हालांकि आप उन पर हावी रहेंगे, आर्थिक जीवन में खर्चे बढ़ेंगे, जिसका असर आपके आर्थिक जीवन पर पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन और संतान के हिसाब से देखें तो सिंह राशि के जातकों का ये साल शुरुआती दिनों में तनावपूर्ण रहने वाला है।

23 सितंबर को राहु का परिवर्तन वृषभ राशि में हो रहा है, जो कि आपकी राशि से कर्मभाव में होंगे। लेकिन उच्च के राहु आपको यह सफलता दिलाने में पूरा सहयोग करेंगे, हालांकि आपको सफलता के लिए अपने सीनियर्स व सहयोगी कर्मियों को साथ लेकर चलना होगा। साथ ही केतु भी माता के स्थान में प्रवेश करेंगे, जो कि आपकी माता के स्वास्थ्य या स्वभाव में एक नकारात्मकता उत्पन्न कर सकते हैं। छात्रों को परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए पहले से अधिक मेहनत करनी होगी। विदेश जाने की इच्छा रखने वाले छात्रों को इस वर्ष बहुत प्रयास करने के बाद ही सफलता मिलने की संभावना बनेंगी।

कन्या राशिफल 2021 (Kanya Rashifal 2021)

कन्या राशिफल 2021 के अनुसार यह वर्ष आपके लिये कार्यक्षेत्र में आर्थिक दृष्टि से सामान्य रहने वाला है। जहाँ साल की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी वहीं मध्य में आपको सावधान रहने की ज़रूरत होगी। इस वर्ष करियर में आपको अच्छी सफलताएं मिल सकती हैं। नई-नई योजनाएं आपके जहन में आ सकती हैं। यदि आप व्यापार करते हैं तो आपके लिए ये समय अच्छा रहने वाला है। लेकिन किसी सहयोगी के साथ व्यापार कर रहे जातकों को हानि होने की आशंका अधिक है। आपके आर्थिक जीवन की बात करें तो आपके लिए साल की शुरुआत और साल का अंत सबसे बेहतर रहने वाले हैं। इसके अलावा मध्य में आपको धन से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं। अविवाहित जातकों को रिलेशनशिप में अपने पार्टनर से काफी अच्छा सहयोग व अच्छा समर्थन मिलेगा। विवाह के योग भी बन सकते हैं। आपकी राशि से पंचम स्थान में शनि के आने पर मान-सम्मान बढ़ेगा, उच्च शिक्षा प्राप्ति के योग बनेगे, कानून की पढ़ाई करना चाहते हैं तो सफलता मिलेगी, शोध कार्यों की ओर भी आप अग्रसर हो सकते हैं।

कन्या राशि के छात्रों को इस साल भर मेहनत करने की ज़रूरत होगी। आपकी मेहनत के कारण ही आपको शनि देव परिणाम देंगे। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का मन भ्रमित रहेगा जिससे आपको नुकसान होगा। विदेश जाकर पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले जातकों को इस वर्ष शुभ समाचार प्राप्त होगा। इस दौरान राहु भाग्य स्थान में रहेंगे| भाग्य स्थान का राहु व्यक्ति को धार्मिकता से विमुख करता और धैर्य में कमी भी लेकर आता है। जल्दबाजी तो बिलकुल भी न करें। यदि आप ऐसा करने में सफल रहे तो भाग्य स्थान में राहु आपके लिए कार्योन्नति के योग भी बना रहे हैं, वहीं केतु का परिवर्तन आपकी राशि से तीसरे स्थान में हो रहा है, जो कि पराक्रम का स्थान माना जाता है। इस समय में आपको अपने छोटे भाई-बहनों के साथ मतभेदों से बचना होगा। आपके पराक्रम में वृद्धि वाला समय भी रहेगा|

तुला राशिफल 2021 (Tula rashifal 2021)

तुला राशिफल 2021 के अनुसार ये वर्ष आपके लिए बहुत सारे बदलाव लेकर आने वाला है। जहाँ आपको इस वर्ष कई क्षेत्रों में सफलता मिलेगी, तो वहीं आपके जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव भी इस समय आएँगे। अगर करियर की बात करें तो तुला राशि के जातकों को इस वर्ष अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। जून से जुलाई के बीच के मध्य समय में मंगल का गोचर आपकी कुंडली के दशम भाव में होगा जिसके चलते आपको आपके कार्य क्षेत्र में काफी लाभ होगा। आपको कार्यक्षेत्र में भरपूर सफलता मिलने से उन्नति की प्राप्ति होगी। साथ ही व्यापारी जातकों को भी अपने व्यापार में विस्तार करने का अवसर प्राप्त होगा। हालांकि सहयोगी के साथ व्यापार कर रहे जातकों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। आर्थिक जीवन में राहु-केतु आपको मिले-जुले परिणाम देंगे। जहाँ आपको धन लाभ होगा, वहीं आपका धन भी उतनी तेजी से ही ख़र्च भी होगा। ग्रहों का गोचर आपको इस वर्ष सबसे ज्यादा प्रयास अपने धन की बचत की ओर करने लगाने पर जोर दे रहा है, तभी आप आर्थिक जीवन को और भी बेहतर बना सकेंगे।

इस साल राहु के अष्टम भाव में मौजूद होने से फ़ालतू के खर्चे होने के योग बनते नज़र आ रहे हैं जो आपको थोड़ा परेशान कर सकते हैं। माता जी से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। गुप्त धन या पैतृक संपत्ति के रूप में आपको लाभ मिल सकता है। कुटुम्ब के लोगों के साथ काफी समय से कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो प्रयास करें। इस समय वह सुलझने के आसार हैं और आपको धन व संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है। यदि बिज़नेस पार्टनर-शिप में करने की सोच रहे हैं तो इस साल थोड़ा सावधान रहने की ज़रूरत है क्योंकि फरवरी से मई तक का समय आपको दिक्कत दे सकता है। साझेदारी में नुक्सान होने की प्रबल संभावना बनती नज़र आ रही है इसलिए जहाँ तक संभव हो सके बिज़नेस में पार्टनर-शिप से बचें। साल के अंत में आपको थोड़ी राहत मिलेगी। सितंबर के महीने में आपको काम के सिलसिले में विदेश यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक राशिफल 2021 (Vrishchik Rashifal 2021)

वृश्चिक राशिफल 2021 के अनुसार यह साल आपके लिए कई मायनों में अच्छा रहेगा। हालांकि आपको स्वास्थ्य से संबंधित मिश्रित परिणामों की प्राप्ति होगी। पुराने समय से चली आ रही किसी बीमारी से आप उबर जाएंगे। आपको जीवन से जुड़े कई मोर्चों पर काफ़ी मेहनत करनी होगी। प्रेम जीवन के लिए वर्ष काफी अनुकूल रहेगा और आप में से कुछ लोगों को विवाह की शहनाइयां सुनने का मौका मिलेगा और आप अपने प्रियतम को अपना बनाने में सफल होंगे। हालांकि विवाहित लोगों के दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति रह सकती है। आपको ध्यान रखना होगा कि आप अपने काम के अलावा अपने जीवनसाथी को भी पर्याप्त समय दें। संतान के लिए यह साल अधिक अनुकूल नहीं है इसलिए समय-समय पर उनका ध्यान रखें और उन्हें प्रोत्साहित करें। पारिवारिक जीवन काफी हद तक अच्छा रहेगा और आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। इस दौरान ज्यादा आत्मविश्वास भी परेशानी खड़ी कर सकता है। धैर्य से कार्य करें, आपको सफलता निश्चित रूप से मिलेगी, छोटे भाई-बहनों से भी कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। छोटी-छोटी, मगर सफलतादायक यात्राएं भी हो सकती हैं। इस वर्ष गुरु का पराक्रम भाव में होना आपके लिए शुभ कारक रहेगा| जिससे आपके कार्यों व आपके पराक्रम में उन्नति होगी। भाग्य आपका साथ देने लगेगा तथा अपने दिमाग का पूरा इस्तेमाल करने से आपको मान-सम्मान भी प्राप्त होगा।

इस वर्ष छात्रों को पढ़ाई-लिखाई में फल तो अनुकूल प्राप्त होंगे, लेकिन उसके लिए आपको पहले से अधिक मेहनत करने की ज़रूरत होगी। आपका मन पढ़ाई-लिखाई में कम लगेगा, जिसका मुख्य कारण आपकी खराब संगति हो सकती है। ऐसे में अपना लक्ष्य अपने दिमाग में रखते हुए ही केवल और केवल अपनी शिक्षा पर ध्यान लगाएँ। उच्च शिक्षा के जातकों को भी लाभ होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष थोड़ा कमजोर रह सकता है इसलिए अपने धन का हिसाब किताब अच्छे से रखें ताकि किसी भी तरह की आर्थिक समस्या से बचा जा सके।

धनु राशिफल 2021 (Dhanu Rashifal 2021)

धनु राशिफल 2021 के अनुसार यह साल आपके करियर की दृष्टि से अधिक बेहतर रहेगा| सहकर्मियों की मदद से अच्छे फल प्राप्त होंगे। व्यापार कर रहे जातकों के लिए भी ये वर्ष अच्छा रहने वाला है। उन्हें बिज़नेस में अपार सफलता मिलेगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। इस साल आपका स्वास्थ्य मिला-जुला रहेगा, स्वास्थ्य जीवन पिछले वर्ष के अनुसार काफी बेहतर होगा। हालांकि शनि देव आपकी परीक्षा लेते हुए बीच-बीच में आपको कुछ कष्ट देते रहेंगे, लेकिन आपको कोई बड़ा रोग इस वर्ष नहीं होगा। इसके साथ ही आपके द्वादश भाव में केतु की दृष्टि, आपको बुख़ार, फोड़े-फुंसी जैसी छोटी समस्याएं देंगी, लेकिन इनका असर आपके कार्य पर न के बराबर पड़ेगा।

प्रेम संबंधों के लिए भी यह अवधि काफी अच्छी रहेगी और आप अपने प्रियतम के साथ संबंधों में निकटता का अनुभव करेंगे। आपका साथी भी आपकी भावनाओं को समझेगा और यदि आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन भी काफी मधुर रहेगा और आपके जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बेहतर रहने से आप वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगे। हालांकि अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य पर आपको विशेष रुप से ध्यान देना होगा। निसंतान दंपतियों को संतान की प्राप्ति हो सकती है।

इस साल आपकी संतान भी उन्नति प्राप्त करेगी। इस वर्ष आपको प्रॉपर्टी से संबंधित काफी अच्छे लाभ प्राप्त होंगे और आपका पारिवारिक जीवन भी काफी हद तक सुखदायक रहेगा। घर परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में मिश्रित परिणामों की प्राप्ति होगी। वर्ष का मध्य भाग थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा, राशिफल 2021 के अनुसार इस दौरान आपको अधिक मेहनत करनी होगी, शिक्षा के क्षेत्र में आप स्वयं को अग्रणी बनाने का प्रयास करेंगे। जो छात्र विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं उनका यह सपना इस वर्ष अवश्य पूरा होगा क्योंकि इस समय ग्रहों की शुभ दृष्टि आपका दाख़िला किसी विदेशी कॉलेज व स्कूल में कराने का कार्य करेगी। आप जितनी मेहनत करेंगे उतना आपको आर्थिक लाभ होगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के संदर्भ में भी आप खर्च कर सकते हैं।

मकर राशिफल 2021 (Makar Rashifal 2021)

राशिफल 2021 के अनुसार मकर राशि के जातकों को इस वर्ष अच्छे फल प्राप्त होंगे। आपकी राशि में शनि और गुरु की युति आपको भाग्य का साथ प्रदान करेगी, जिस कारन आप अपने करियर में बिना रुके लगातार आगे बढ़ते जाएंगे व्यापारियों के लिए भी यह साल विशेष शुभ रहने वाला है। आर्थिक जीवन में शुरुआती कुछ महीनों में परेशानी आएँगी, लेकिन वर्ष के मध्य भाग में धन की आवाजाही आपकी आर्थिक तंगी को दूर करेगी। राहु वर्ष के मध्य में आपको धन लाभ करने के कई अवसर देंगे। ऐसे में सबसे ज्यादा आपको इस वर्ष अपने ख़र्चों पर लगाम लगाने की ज़रूरत होगी। इस वर्ष आपके पारिवारिक जीवन के सामान्य रहने की संभावना है। परिवार में मान, सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी तथा परिवार में किसी का विवाह होने के कारण सामाजिक रूप से आपका परिवार आगे बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति रह सकती है। आपके रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है या फिर काम के सिलसिले में आप इतने व्यस्त हो जाएंगे या इतने दूर जा सकते हैं की जीवन साथी से आपके संबंधों पर उसका विपरीत असर पड़ सकता है।

इस वर्ष आप स्वस्थ जीवन की अपेक्षा कर सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी और यदि कोई पुरानी बीमारी चल रही है तो उसे भी मुक्ति मिलने का समय आ चुका है। विद्यार्थियों के लिए यह साल कुछ अनुकूल तो कुछ प्रतिकूल परिणाम लेकर आएगा। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तयारी कर रहे हैं तो इस दौरान विशेष सफलता मिलने के योग हैं।

कुम्भ राशिफल 2021 (Kumbh Rashifal 2021)

कुंभ राशिफल 2021 के अनुसार इस साल कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और आपको मिश्रित परिणामों की प्राप्ति होगी। व्यापार करने वाले जातकों को कार्यक्षेत्र के संबंध में किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। इस साल आपकी नौकरी में स्थानांतरण के योग भी बन रहे हैं। आर्थिक जीवन में अचानक से खर्च में वृद्धि नजर आएगी, जिसके चलते कुछ समय के लिए आर्थिक तंगी महसूस होगी। अपनी मेहनत अनुसार फल की प्राप्ति होगी। इसलिए मेहनत पर विश्वास करना अधिक उचित रहेगा| विद्यार्थियों को इस साल अधिक मेहनत करनी होगी। हालांकि अपने देश में शिक्षा प्राप्त करने वालों की इच्छा पूरी हो सकती है। इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए साल विशेष रूप से उपलब्ध ही वाला सिद्ध होगा। मई से नवंबर तक के बीच में आप काफी हद तक सुकून महसूस करेंगे|

इस वर्ष आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष रुप से ध्यान देना होगा क्योंकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। इस साल अनेक यात्राएं होंगी जिनमें से कुछ में आपको मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे। हालांकि आपकी आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन अत्यधिक ख़र्चों की वजह से वित्तीय समस्या उत्पन्न हो सकती है। विदेश जाने के इच्छुक लोगों की मुराद इस साल पूरी हो सकती है। आपका पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। वहीं दूसरी ओर दांपत्य जीवन में भी कभी खुशी कभी गम का माहौल रहेगा। अपने जीवनसाथी से अच्छा तालमेल बनाए रखें। प्रेम जीवन के लिए समय थोड़ा सा प्रतिकूल है इसलिए परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ही आचरण करें। इस साल आपको अध्यात्म से जुड़े हुए अनेक अच्छे अनुभव मिलेंगे।

मीन राशिफल 2021 (Meen Rashifal 2021)

मीन राशि के जातकों को इस वर्ष करियर के मामले में अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। आप इस दौरान अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा करेंगे, आपको अपने सहकर्मियों का साथ मिलेगा और वो अपनी उच्च अवस्था में होते हुए आपको सहयोग करते दिखाई देंगे। आपको इस समय अपने अधिकारियों और अपने सहकर्मियों से बेहतर संबंध बनाकर चलने की ज़रूरत होगी। तभी आपके अधिकारी आपकी मेहनत को देख पाएंगे। नौकरी पेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा और उनकी उन्नति और तरक्की होगी, इसलिए अपने प्रयास और अपनी मेहनत जारी रखें।

इस दौरान एक्टिंग, नाटक, क्रिएटिव वर्क, फ़ाइन आर्ट, फ़ोटोग्राफ़ी, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोशल सर्विस, सिविल इंजीनियरिंग, विधि एवं कानून, समाज सेवा तथा सेवा प्रदाता क्षेत्रों में रुचि रखने वाले अथवा कार्य करने वाले लोगों के लिए वर्ष काफी अच्छा रह सकता है। इस वर्ष ना केवल आपको अपने कार्य में तरक्की मिलेगी बल्कि काम के इस वजह से ही आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। आपके भाई बहनों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। परिवार के बुजुर्गों तथा समाज के सम्मानित व्यक्तियों का आपको सानिध्य मिलेगा और उनके संरक्षण में आप काफी अच्छे कार्य करेंगे, जिसके कारण ना केवल आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी आपको उन्नति प्राप्त होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से समय सामान्य से बेहतर रहने वाला है क्योंकि इस वर्ष ग्रह स्थिति अनुकूल रहेगी, लेकिन आपको अप्रैल से सितंबर तक के मध्य थोड़ा ध्यान देने की ज़रूरत होगी।

मीन राशि वालों को स्वास्थ्य से संबंधित मिश्रित परिणामों की प्राप्ति होगी क्योंकि आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहने की संभावना है। हालांकि मुख्य रूप से किसी गंभीर समस्या की संभावना न के बराबर दिखती है फिर भी आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

SHARE YOUR PROBLEM, GET SOLUTIONS

astrologer

Dr. Arun Bansal

Exp:40 years

  • Love

  • Relationship

  • Family

  • Career

  • Business

  • Finance

TALK TO ASTROLOGER

100% Secure Payment

100% Secure

100% Secure Payment (https)

High Quality Product

High Quality

100% Genuine Products & Services

Help / Support

Help/Support

Trust

Trust of 36 years

Trusted by million of users in past 36 years