वृषभ राशिफल 2021 - Vrishabh Rashifal 2021 in Hindi
वृषभ राशिफल 2021 के अनुसार नया वर्ष आपके लिये काफी अच्छा रहने वाला है। यह साल आपके लिये नई सफलताएँ और उपलब्धियों वाला रहेगा। 2021 में वैवाहिक जीवन और व्यापार में सफलता मिलने के भी योग आपके लिये बना रहा है। इस वर्ष आपको अपने मार्ग में आने वाले विभिन्न विकल्पों का चुनाव करना होगा और सही वक्त पर सही अपॉर्च्युनिटी हासिल करनी होगी तभी आप एक अच्छे वर्ष का आनंद ले पाएंगे। महत्वपूर्ण यह होगा कि आप किस प्रकार के निर्णय लेते हैं क्योंकि वही निर्णय आपके पारिवारिक और करियर को मुख्य रूप से प्रभावित करेंगे। शनिदेव 2021 में पूरा वर्ष भाग्य स्थान में ही विराजमान रहेंगे, जो कि आपके भाग्य की वृद्धि करने का कार्य करेंगें । आगामी समय आपके लिये काफी सुखद रहने की उम्मीद कर सकते हैं।
यदि आप सरकारी कर्मचारी हैं तो, आपको इस वर्ष भाग्य का साथ मिलेगा और सरकार की तरफ से अगस्त से सितंबर के मध्य, आपको कोई घर या वाहन की प्राप्ति हो सकती है। वृषभ राशि के जातक प्यार के मामले में बहुत रोमांटिक होते हैं और किसी को प्रेम करते हैं तो दिल की गहराई से करते हैं। यह जान लीजिए कि यदि प्यार को पाना है तो उसके लिए आपको अपनी कुछ कमियों को दबाना होगा। इसलिए अपने अहम को साइड में रखिए और अपने साथी को अपना प्यार कीजिए।
इस वर्ष आपको कुछ कठिन निर्णय भी लेने पड़ सकते हैं जो संभवतया आपको दुख दे सकते हैं। लेकिन आप में वह काबिलियत है कि आप अपने मनोबल से हर परिस्थिति से बाहर निकल सकते हैं और खुद को सक्षम बना सकते हैं। यदि ऐसे निर्णय आपको लेने भी पड़े तो आप घबराइए मत क्योंकि यह आपके भविष्य के लिए बहुत ही अच्छे सिद्ध होंगे।
शिक्षा के क्षेत्र में इस वर्ष छात्रों को अच्छे परिणाम थोड़े कम प्राप्त होंगे। क्योंकि साल की शुरुआत में आपको पहले से अधिक मेहनत करनी होगी। ऐसे में अपनी पढ़ाई पर ही ध्यान देना आपके लिए बेहद जरूरी होगा। बृहस्पति का गोचर आपके नवम भाव में होने से विद्यार्थियों को भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे उन्हें सफलता मिलेगी। वहीं उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी ये समय अच्छा रहेगा। शुरुआत से अप्रैल और फिर सितंबर के दौरान का समय आपके लिए कुछ समस्या आने के योग बनेंगे। इस दौरान आपका ध्यान भ्रमित होगा और संभावना है कि आपके दोस्तों के चलते आपको अपनी पढ़ाई में अवरोध महसूस हो।
इस वर्ष आप अपने मनोबल और परिश्रम से लक्ष्यों को हासिल कर पाएंगे| अपनी कमजोरियों को दूर कर आप एक सफल व्यक्ति बन कर उभरेंगे| आपको अपनी काबिलियत को पूरी क्षमता तक आपको प्रयोग करना होगा और इस वर्ष की उपलब्धियों को प्राप्त करने के लिए तैयार रहना होगा|
वृषभ राशिफल 2021 के अनुसार करियर
वृषभ राशिफल 2021 के अनुसार इस साल आपको कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है| तभी सफलता हाथ लगेगी। इस वर्ष आपके कर्म भाव का स्वामी शनि इस पूरे साल आपकी राशि के नवम भाव में विराजमान रहेंगे, जिससे आपका भाग्य उदय होगा और करियर के क्षेत्र में आपको भरपूर सफलता मिलेगी। शनि देव की यह स्थिति आपका मनचाहा ट्रांसफर दिलाने में मदद करेगी| लेकिन प्रत्येक कार्य विलम्ब से होगा|
इस पुरे वर्ष राहु का वृषभ राशि में होना आपकी प्रतिभा को बढ़ाएगा। आपके लिये अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के अवसर भी यह समय लेकर आ सकता है। इस समय अपने अंदर छुपी किसी रचनात्मक स्किल को भी आप पहचान सकते हैं। अपनी रूचि को ही अपना करियर बनाने वालों के लिये बहुत ही लाभकारी समय रह सकता है। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहेगा। जो जातक विदेश में या किसी प्रतिष्ठित संस्थान से उच्च शिक्षा या कोई प्रोफेशनल कोर्स करने की इच्छा रखते हैं उनके लिये भी यह समय उपलब्धि भरा रहेगा।
इस दौरान आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छे संबंध स्थापित करने होंगे क्योंकि उनका पूरा ध्यान आप पर ही रह सकता है। ऐसे में आपकी जरा सी चूक आपको परेशानी में डाल सकती है। कुछ छुपे हुए दुश्मन आपके ऑफिस में समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं। इसलिए आपको विशेष रूप से किसी पर अधिक निर्भरता नहीं रहना चाहिए और अपनी क्षमताओं के अनुसार ही काम करना चाहिए। वृषभ राशि के लोग अपनी मेहनत के दम पर अपना मुकाम बनाने में सक्षम होंगे और इसके परिणाम स्वरूप वर्ष 2021 आपके करियर में पिछले वर्ष के मुकाबले अधिक उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप अपनी मेहनत के दम पर उन्नति के नए शिखर पर पहुंचेंगे|
वृषभ राशिफल 2021 के अनुसार आर्थिक जीवन
वृषभ राशिफल 2021 के अनुसार यह साल आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। वर्ष की शुरुआत से ही धन लाभ के साथ खर्चे भी अधिक होंगे, इसलिए धन का निवेश बहुत ही सोच-समझकर करें। इस वर्ष यदि आपको आवश्यकता होगी तो अपने ससुराल पक्ष से भी आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकती है। लेकिन उन से सहायता तभी ले जब आपको अति आवश्यक महसूस हो।
वर्ष के मध्य का समय वृषभ राशि के जातकों के लिये शुभाशुभ प्रभाव डालने वाला समय रहेगा। फाइनेंशियल कंडीशन काफी अच्छी होने के आसार आपके लिये बन रहे हैं। इस समय धन प्राप्ति के नये स्त्रोत भी आप तलाश सकते हैं। जो जातक किसी मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब कर रहे हैं या करने के इच्छुक हैं उनकी आय में अच्छी वृद्धि के आसार हैं। बाहरी कंपनियों के साथ मिलकर व्यवसाय करने वाले जातकों के लिये भी आर्थिक रूप से यह समय लाभ देने वाला रह सकता है।
नौकरी करने वाले जातकों के लिये वेतन में वृद्धि तो व्यवसायी जातकों के लिये बिजनेस में धन लाभ के योग बन रहे हैं। वर्ष 2021 में राहु का आपकी राशि के प्रथम भाव में विराजमान होने और राहु के कृतिका नक्षत्र में उपस्थित होने से आपको व्यापार के क्षेत्र में धनलाभ होने के प्रबल योग हैं। साथ ही व्यापारी वर्ग के जातकों को दीर्घकालीन धनलाभ भी प्राप्त होने की संभावना है।
वृषभ राशिफल 2021 के अनुसार पारिवारिक जीवन
वृषभ राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन वर्ष 2021 में अधिक अनुकूल नहीं रहने की संभावना है। क्योंकि आपको अपने पारिवारिक जीवन में शुरुआत में तनाव महसूस होगा। जिससे आपके पारिवारिक सुख में भी कमी आएगी। आपको इस दौरान जरूरत पड़ने पर, पारिवारिक सहयोग नहीं प्राप्त होगा। इससे आपका मन उदास रह सकता है। इस समय आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। किसी बात को लेकर परिजनों के साथ मतभेद हो सकता है लेकिन सूझबूझ से काम लेंगे तो ऐसी नौबत हो सकता है न आये। जो जातक एकल परिवार के रूप में रहते हैं उनके आपसी रिश्ते में एक दूसरे पर विश्वास में कमी हो सकती है। अगर आपने अपनी वाणी पर संयम नहीं रखा तो हो सकता है बात काफी आगे बढ़ जाए। इस समय आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। कुछ समय के पश्चात हालात फिर से बेहतर होते चले जाएंगें।
वर्ष के मध्य तक परिस्थितियां बेहतर होती दिखाई देंगी और आप किसी संपत्ति खरीदने का विचार कर सकते हैं। इस दौरान आपका परिवार के लोगों से मन-मुटाव भी खत्म हो जायेगा| और उनके साथ समय बिताते दिखाई देंगे। इस दौरान आप अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर समाज के हित के लिए भी कोई कार्य कर सकते हैं जिससे आपके मान और सम्मान में अत्यधिक वृद्धि होगी। इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी और हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा|
वृषभ राशिफल 2021 के अनुसार वैवाहिक जीवन
वृषभ राशिफल 2021 के अनुसार वृषभ राशि के जातकों का दांपत्य जीवन अधिक अच्छा नहीं रहेगा| वृषभ राशि के जातकों को इस वर्ष अपने दाम्पत्य जीवन में छाया ग्रह केतु के चलते कष्ट उठाना पड़ सकता है, क्योंकि आपकी राशि से सप्तम भाव में केतु की उपस्थिति आपके शादीशुदा जीवन में बहुत सी समस्याओं को उत्पन्न करेगी। आपको इस समय अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, अन्यथा इस दौरान आप अपने शब्दों से जीवनसाथी को कुछ ऐसा कह देंगे, जिससे विवाद बढ़ेगा।
फरवरी से अप्रैल के मध्य मंगल की दृष्टि आपके जीवन में तनाव और रिश्ते में नोकझोक का कारण बनेगी। ऐसे में समझदारी दिखते हुए अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। अन्यथा आपके जीवन साथी को मानसिक रूप से ठेस पहुंच सकती है। इस दौरान आपका ससुराल पक्ष के लोगों से झगड़ा हो सकता है अथवा आपके जीवनसाथी द्वारा अपने मायके का पक्ष लेने के कारण आप दोनों के बीच अनबन हो सकती है।
अक्टूबर और दिसंबर के महीने आपके दाम्पत्य जीवन के लिए श्रेष्ठ रहेंगे, इस दौरान आप और आपके जीवनसाथी के मध्य आकर्षण, प्रेम, रोमांस और समर्पण का भाव विकसित होगा। एक दूसरे के प्रति आप दोनों की समझ विकसित होगी और इससे आपका दांपत्य जीवन मधुर बनेगा।
वृषभ राशिफल 2021 के अनुसार प्रेम जीवन
वृषभ राशिफल 2021 के अनुसार प्रेम जीवन में इस वर्ष मिले-जुले परिणाम देखने को मिलेंगे। इस वर्ष आपको अपने रिलेशनशिप को लेकर तनाव रह सकता है और आप दबाव भी महसूस कर सकते हैं। हालांकि समय के साथ-साथ आपकी लव लाइफ में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलेंगे| संभव है कि आपका साथी आपको आपकी ज़रूरत के अनुसार समय न दे पाए, हालांकि इसके बावजूद भी आप दोनों अपने हर विवाद और आपस की नाराज़गी को समय-समय पर सुलझाने के लिए प्रयास करते दिखाई देंगे।
वर्ष के इस समय खुद को अपने प्रियजनों, विशेष रूप से जीवन में अपने साथी की जरूरतों के अनुरूप रखें। आप अपने प्यार की तरफ खिंचे चले जाएंगे और अदभुत शांति का एहसास होगा। इस वर्ष के अंत में आपको अपने प्रेम जीवन और उसके भविष्य के बारे में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता होगी। यदि आप सिंगल है तो आपके जीवन में कोई दस्तक देगा और आप एक नए रिश्ते में सम्मिलित हो जाएंगे। आप अपने रिश्ते को एक नई रचनात्मकता देंगे और उसको मजबूत बनाएँगे। यदि आप पहले से ही रिलेशनशिप में है तो आप अपने रिश्ते में स्थिरता को महत्व देते हुए अपने साथी से सभी गिले-शिकवे दूर करके अपने प्रेम जीवन को मधुर बना पाने में सफल होंगे।
वृषभ राशिफल 2021 के अनुसार शिक्षा
वृषभ राशिफल 2021 के अनुसार वृषभ राशि के छात्रों के लिए ये साल थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है क्योंकि आपके लिए साल की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। अनेक चुनौतियों का सामना भी करना होगा और इन चुनौतियों से लड़कर ही उन्हें सफलता प्राप्त होगी। इसलिए आपको इस समय अपनी पढ़ाई का विशेष ध्यान रखने की ज़रूरत होगी। यदि आप प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको पूरे समय कड़ी मेहनत करनी होगी। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के मार्ग में बाधाएं उत्पन्न तो जरूर होंगी, लेकिन आपकी मेहनत रंग भी जरूर लाएगी।
अध्ययन में मेहनत और भाग्य दोनों के बल पर आपको लाभ प्राप्त होगा। साल की शुरूआत में आपको अधिक मेहनत की जरूरत पड़ेगी| लेकिन किये गए मेहनत के अच्छे रिजल्ट आपको जल्द ही दिखने लगेंगे| वे विद्यार्थी जो किसी एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, इस साल उन्हें सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। उच्च शिक्षा पाने वाले छात्रों को भी अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी| उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी, ये समय अच्छा रहेगा। शुरुआत से अप्रैल और फिर सितंबर के दौरान का समय आपके लिए कुछ समस्या आने के योग बनेंगे। इस दौरान आपका ध्यान भ्रमित होगा और संभावना है कि आपके दोस्तों के चलते आपको अपनी पढ़ाई में अवरोध महसूस हो। कुल मिलाकर छात्रों को इस साल आगे बढ़ने के कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
वृषभ राशिफल 2021 के अनुसार स्वास्थ्य
वृषभ राशिफल 2021 के अनुसार इस वर्ष आपका स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा, काम और आराम के बीच में संतुलन स्थापित करें। इस साल की शुरुआत आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत शुभ नहीं है। क्योंकि इस समय अब्धि में किसी बड़ी बीमारी के जन्म लेने की संभावना उत्पन्न हो सकती है| इसलिए समय रहते किसी भी छोटी से छोटी स्वास्थ्य समस्या हेतु चिकित्सीय परामर्श अवश्य लें, और ऐसी किसी भी समस्या को नज़रअंदाज़ ना करें| मार्च से जुलाई तक का समय स्वास्थ्य के लिहाज से सही नहीं है| इस दौरान आपको घुटनों में दर्द, जोड़ों में दर्द, गठिया, अपच जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं| इस समय आपको अपने किसी पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी जिससे आपकी सेहत में सुधार साफ़ देखने को मिलेगा।
वर्ष के मध्य से आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। आप भौतिक और मानसिक दोनों पक्षों से सबल रहेंगे और ऊर्जा के साथ एक उत्तम और स्वस्थ जीवन का आनंद ले पाएंगे। आपको अक्सर घबराहट की शिकायत रह सकती है इसलिए समय-समय पर चिकित्सीय परामर्श अवश्य लेते रहें ताकि अपने अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले पाएँ।
वर्ष 2021 में किये जाने वाले ज्योतिषीय महाउपाय-
इस वर्ष शुक्रवार के दिन 11 वर्ष से छोटी कन्याओं को सफेद रंग की मिठाई, चावल की खीर, मिश्री या फिर बताशे खिलायें और उनके पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लें|
शुक्रवार के दिन ग़रीबों को मिश्री अथवा सफेद मिठाई का दान करें। आपको ऐसा करने से भाग्य का साथ मिलेगा।
नियमित रूप से गौ माता को आंटे का पेड़ा खिलायें।
पत्नी का सम्मान करें और उसे सौंदर्य प्रसाधन उपहार दें।