स्वास्थ्य राशिफल 2021 - Health Horoscope 2021 in Hindi

कहते हैं स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन निवास करता है, अच्छा स्वास्थ्य एक इंसान की सबसे बड़ी दौलत होती है। अगर इंसान पूरी तरह से सेहतमंद है तो वह दुनिया को जीतने तक की ताकत रखता है। लेकिन यदि हमारा स्वास्थ्य ही कमजोर हो जाए तो यह हमें बेहद ही लाचार बना देता है। जैसे कि बीते वर्ष, गोचर में ग्रहों की अत्यंत विपरीत स्थिति ने कोरोना महामारी को जन्म दिया और जिसने भारत ही नहीं सम्पूर्ण विश्व को हिला कर रख दिया| ग्रहों के विचित्र संयोग के कारण बीता हुआ साल कोरोना महामारी के लिए सदैव याद किया जाएगा। लेकिन अब सम्पूर्ण विश्व इससे किसी न किसी रूप में निकल कर बाहर आ चुका है लेकिन उस साल ने हमें यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि हमें अपनी सेहत को लेकर कितना सावधान रहना चाहिए और अपने स्वास्थ्य को कितना महत्व देना चाहिए।

इसलिए हमारे लिए यह जानना बेहद आवश्यक है कि इस वर्ष हमारा स्वास्थ्य कैसा रहने वाला है।ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर हम आपको जानकारी देंगे कि साल के कौन से महीने आपके स्वास्थ्य जीवन के लिए बेहतर रहेंगे और किन महीनों में आपको रहना होगा सावधान। इसके साथ ही स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए किन बातों का आपको ख्याल रखना चाहिए इसके बारे में भी आपको जानकारी दी जाएगी। इस राशिफल में दी गई भविष्यवाणी की मदद से हम नए साल में अपने स्वास्थ्य जीवन को और भी अच्छा बना सकते हैं।तो आईये जानते हैं अपनी चंद्र राशि के आधार पर कैसा रहेगा, साल 2021 स्वास्थ्य जीवन की दृष्टि से।

मेष राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2021

स्वास्थ्य राशिफल 2021 के अनुसार वर्ष की शुरुआत आपके स्वास्थ्य जीवन के लिये बेहतरीन रहने की उम्मीद है। इस साल आप लोगों से ज्यादा घुलना-मिलना पसंद नहीं करेंगे, जिसकी वजह से आपका मानसिक स्वास्थ्य भी काफी बेहतर रहेगा। खुद को फिट रखने के लिए इस साल आप काफी मशकत कर सकते हैं। हालांकि मई से जुलाई तक के समयकाल में आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा क्योंकि ग्रह नक्षत्रों की चाल इस समय आपके अनुकूल नहीं है।

इस साल राहु आपकी राशि से दूसरे भाव में विचरण करेंगे, इस दौरान आप खान-पान का विशेष ध्यान रखें| रक्त संबंधि बिमारियों से आपको सचेत रहना होगा। साथ ही अपनी किडनी व लीवर का भी विशेष रूप से ध्यान रखें। हल्कि सी परेशानी महसूस हो तो नज़रंदाज न करें। चिकित्सीय परामर्श अवश्य लें।

वृषभ राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2021

स्वास्थ्य राशिफल 2021 के अनुसार इस साल आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। अपने शरीर को लेकर आप चिंतित भी रहेंगे लेकिन स्वास्थ्य को सुधारने का प्रयास अपने आलस्य के कारण आप काम करेंगे। इस साल आपको व्यायाम या योग नियमित रूप से करना चाहिए और अपने भोजन का ख्याल विशेष रूप से रखना चाहिए। इस साल आपको गरिष्ठ भोजन से परहेज करने की जरुरत है। मार्च से जून तक का समयकाल आपके स्वास्थ्य जीवन के लिए अच्छा है। यदि आप किसी पुरानी बीमारी से परेशान थे तो इस समय में उससे भी आपको निजात मिल सकती है। खुद को चुस्त दुरुस्त रखने के प्रयास इस साल आपको करने होंगे। खासकर जून मध्य से अगस्त तक के समय में आपको किसी बड़ी बीमारियां का सामना करना पड़ सकता है। इनसे बचने के लिए आपको अच्छे डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

साल का अंत अच्छा होगा, इस दौरान आपके स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव आएंगे। इस साल आप जिम भी ज्वाइन कर सकते हैं। यह साल वैसे तो स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा है लेकिन अत्यधिक तनाव आपके स्वास्थ्य में कुछ कमी ला सकता है। इसलिए कार्यक्षेत्र और सामाजिक जीवन में इस साल संभलकर रहें।


मिथुन राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2021

स्वास्थ्य राशिफल 2021 के अनुसार इस साल आपको स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जिसकी वजह से आपको अपनी सेहत बनाए रखने के लिए खर्च भी अधिक करना पड़ सकता है। इस साल मिथुन राशि के लोग टायफाइड, या अन्य प्रकार के बुखार की चपेट में आ सकते हैं। इस समय आपको अपनी हेल्थ पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। हालाँकि यदि आप अपने ख़ान-पान पर ध्यान देंगे तो इस समस्या से भी बचा जा सकता है। इसलिए अपनी खान-पान की शैली में पौष्टिक आहार जोड़ें। साल के मध्य में भी आपको सचेत रहने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इस समय आपको किसी दुर्घटना के कारण चोट लग सकती है। इसलिए यदि आप वाहन चलाते हैं तो बड़ी सावधानी पूर्वक चलाएँ|

इस समय आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। क्योंकि इस वर्ष आपकी राशि से छठे भाव में केतु की उपस्थिति और बारहवें भाव में राहु का विराजमान होना, इस साल आपको कुछ न कुछ समस्याएं देता रहेगा। आपको ऐसे रोग, जो वायु से फैलते हैं अर्थात संक्रामक रोगों से विशेष तौर पर सावधान रहना होगा।

कर्क राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2021

स्वास्थ्य राशिफल 2021 के अनुसार इस साल कर्क राशि के जातकों के लिए सेहत के लिहाज से मिला-जुला रहने वाला है। इस वर्ष आपको किसी लंबी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। साल की शुरुआत में इस राशि के जातकों को शारीरिक दर्द और पेट से जुड़ी समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। इस वर्ष शनि और गुरु की युति सप्तम भाव में आपको कुछ छोटी बड़ी समस्याएं दे सकती है| और केतु का पांचवें भाव में होना पेट सम्बन्धी परेशानियां दे सकता है| इसलिए इस वर्ष खान-पान का विशेष ध्यान रखें|

अप्रैल से सितंबर तक का समय काफी अच्छा रहेगा। इस दौरान स्वास्थ्य जीवन में आपको सामान्य से बेहतर परिणाम मिलेंगे, क्योंकि ग्रहों की दृष्टि आपको कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं देगी। हालांकि बीच-बीच में आपको थकान और तनाव मिलता रहेगा, जिससे आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन साफ देखा जाएगा। इसके अलावा रक्त संबंधी समस्या, कमर दर्द, अनिद्रा, गैस, अपच, आदि जैसी छोटी-मोटी शिकायतों के अलावा यह वर्ष आपके स्वास्थ्य के नज़रिए से अच्छा ही रहेगा।


सिंह राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2021

स्वास्थ्य राशिफल 2021 के अनुसार, स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष मिला-जुला रहेगा| साल की शुरुआत में सेहत थोड़ी नाज़ुक रह सकती है। इस समय आपको मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। लेकिन ख़ुद को काम में व्यस्त रखकर मानसिक तनाव से बचा जा सकता है। मार्च से मई के मध्य आपको हलकी स्वास्थ्य समस्याएं बुखार, नजला-जुकाम, ख़ासी आदि हो सकती हैं| इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। वहीं यदि आपने अपने खान-पान पर ध्यान नहीं दिया तो अगस्त के बाद आपका मोटापा बढ़ सकता है। इससे बचने का प्रयास करें। क्योंकि अधिक मोटापा अधिक समस्याओं को बुलावा देता है। इस वर्ष आप अपने किसी रिश्तेदार को रक्त दान कर सकते हैं।

सितंबर के बाद अपनी सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। ख़ासकर तौर खान-पान पर विशेष ध्यान दें। यदि आपको शुगर की बिमारी पहले से है तो उस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि इस समय अब्धि में आपकी बिमारी बढ़ सकती है| खाने में मिठाई का प्रयोग कम करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा| लिवर में सूजन आ सकती है अतः तैलीय पदार्थों का सेवन कम करे, जिससे स्वास्थ्य से सम्बंधित परेशानियों से बचा जा सकता है|

कन्या राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2021

स्वास्थ्य राशिफल 2021 के अनुसार, स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष की शुरुआत अच्छी रहने वाली है| इस समय आप मानसिक और शारीरिक रुप से खुद को स्वस्थ पाएंगे। हालांकि इस दौरान आपको कोई भी नशा करने से बचना चाहिए, नहीं तो स्वास्थ्य खराब हो सकता है। साल के मध्य भाग में आपको स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहना होगा क्योंकि इस दौरान शनि का गोचर आपके पांचवें भाव में होगा और यह गोचर आपके स्वास्थ्य जीवन के लिए सही नहीं रहेगा। इस समय आपको कोई बड़ी बीमारी लगने की आशंका है इसलिए सावधानी बरतें। काम की अधिकता और तला हुआ खाना खाने से आपको गैस, बदहजमी जैसी परेशानियां इस साल हो सकती हैं।

इस साल स्वास्थ्य को लेकर आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इसलिए पहले से ही सतर्क होकर आपको योग, व्यायाम शुरु कर देना चाहिए। अपने शरीर के प्रति आपका लापरवाह रवैया आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। आपको यह बात समझने की जरुरत है कि स्वास्थ्य दुरुस्त बनाए बिना आप जीवन का आनंद नहीं ले सकते।


अपनी कुंडली में राजयोगों की जानकारी पाएं बृहत कुंडली रिपोर्ट में


तुला राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2021

स्वास्थ्य राशिफल 2021 के अनुसार, यह वर्ष स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। साल 2021 की शुरुआत में आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। आपके पिता के स्वास्थ्य में भी इस साल गिरावट आ सकती है इसलिए उनका विशेष ख्याल रखें। दूसरे भाव में उपस्थित केतु और अष्टम भाव का राहु आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियां दे सकते हैं| इस दौरान खान पान से संबंधित असंतुलन के कारण स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, फिर भी किसी बड़े रोग की संभावना दिखाई नहीं देती, लेकिन फिर भी आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है|

इस साल आपको अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए व्यायाम या योग करना चाहिए। योग करना आपके लिए सबसे बेहतर रहेगा क्योंकि इससे आपकी मानसिक स्थिति सही रहेगी। इस साल के अंत में आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी लाभ मिल सकता है|

वृश्चिक राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2021

स्वास्थ्य राशिफल 2021 के अनुसार, इस वर्ष आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। अपने शरीर को लेकर आप चिंतित भी रहेंगे लेकिन स्वास्थ्य को सुधारने के प्रयास आप न के बराबर करेंगे। इस दौरान आपको पित्त संबंधित बीमारियां जैसे कि शरीर में गर्मी बढ़ना, ज्वर, टाइफाइड, लिवर में सूजन जैसी समस्याएं होने की सम्भावना है| इस समय अब्धि में आपकी मानसिक अवस्था कमजोर पड़ेगी और आप शारीरिक रूप से भी अस्वस्थ महसूस करेंगे| यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको अपनी मानसिक क्षमताओं को बढ़ाना होगा और अपने तनाव को नियंत्रण में रखना होगा|

साल के पहले महीने में स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ दिक्कतें आ सकती हैं लेकिन उसके बाद स्वास्थ्य में अच्छे बदलाव अवश्य आएंगे। आपके अंदर ऊर्जा भरी रहेगी और आपकी शारीरिक शक्ति में भी इजाफा होगा। वर्ष के मध्य भाग में थोड़ा सतर्क रहें क्योंकि इस समय आपको आंतो से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। इस वर्ष आपको अपनी दिनचर्या को सुधारने की विशेष जरुरत है।

धनु राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2021

स्वास्थ्य राशिफल 2021 के अनुसार यह वर्ष स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस वर्ष आप हर कार्य में अपना अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे| आप अपने साथ-साथ अपने घर वालों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखेंगे| हालांकि आपको काम का ज्यादा बोझ अपने ऊपर लेने से बचना चाहिए नहीं तो मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है| अत्यधिक काम का बोझ आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकता है| अतः अपने स्वास्थ पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है| यदि आप मधुमेह रोग से परेशान हैं तो सावधानी बरतें| इस वर्ष आपका मोटापा भी बढ़ सकता है|

इस दौरान अगर आपने अपने खानपान पर विशेष ध्यान नहीं दिया तो आपको पेट से सम्बंधित कोई दीर्घकालिक बीमारी हो सकती है| यदि आप पहले से ही किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो संतुलित डाइट लें और नियमित योगा और व्यायाम करें|


अपनी कुंडली में सभी दोष की जानकारी पाएं कम्पलीट दोष रिपोर्ट में


मकर राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2021

स्वास्थ्य राशिफल 2021 के अनुसार इस वर्ष आपकी सेहत ज्यादा अच्छी रहेगी और आपका स्वास्थ्य भी मजबूत बना रहेगा। इस गोचर के परिणाम स्वरूप आपको स्वास्थ्य को लेकर काफी सावधान रहना होगा। तेज बुखार, सिरदर्द, चोट लगना या रक्त संबंधित समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। आपको कुछ ऐसी शारीरिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं, जिनका निदान और खोज आसान न हो। इसलिए खान-पान और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें| यदि किसी यात्रा पर जाएं तो स्वास्थ्य की अनदेखी न करें| जो जातक मधुमेह, रक्तचाप और मोटापे की समस्या से पीड़ित हैं, उन्हें अपना विशेष ख्याल रखने की जरुरत है|

अप्रैल से जून के दौरान आपका स्वास्थ्य काफी बेहतर रहेगा और इस समय में आप अपने अच्छे स्वास्थ्य का लुत्फ़ उठाएंगे। यदि आपको पुराने समय से कोई बीमारी चली आ रही है तो इस समय में आपको इस रोग से भी मुक्ति मिलने की संभावना रहेगी।

कुम्भ राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2021

स्वास्थ्य राशिफल 2021 के अनुसार यह वर्ष आपके स्वास्थ्य जीवन के लिए सामान्य रहने वाला है। हालांकि मई के माह में किसी पुरानी बीमारी के कारण आप परेशान रह सकते हैं। इसके साथ ही पेट और आंखों से संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां भी आपको हो सकती हैं। पेट संबंधी बीमारियाँ आपको शुरुआती महीनों में खूब परेशान कर सकती हैं| वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, दुर्घटना होने की स्थिति बन रही है| राशि का स्वामी राशि से बारहवें भाव में पूरे वर्ष स्थित रहेगा, जिसकी वजह से शारीरिक समस्याएं तो आएँगी, इस दौरान आपको एसिडिटी, अपच और गठिया जैसे रोग और समय-समय पर होने वाली सर्दी, जुकाम जैसी छोटी-मोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। साल के अंत में कुछ चिंताएं आपके मन को उलझा सकती हैं ऐसे में आपको घर के वरिष्ठ सदस्य से बात करनी चाहिए।

इस साल स्वास्थ्य को लेकर आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, इसलिए पहले से ही सतर्क होकर आपको योग, व्यायाम शुरु कर देना चाहिए। आपकी सतर्कता और सही दिनचर्या ही आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकती है।

मीन राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2021

स्वास्थ्य राशिफल 2021 के अनुसार इस साल आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस दौरान आप ऊर्जा से भरे रहेंगे, आपका आत्मबल मजबूत करेगा,और आप अपने हर काम को दक्षता के साथ पूरा करेंगे। जिससे आप स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति मजबूती से सामना करने को तैयार रहेंगे। यही वजह होगी कि आप इस वर्ष काफी स्वस्थ रहेंगे और आपकी चुस्ती फुर्ती भी देखते ही नजर आएगी। अपने अच्छे स्वास्थ्य के बल पर आप अपने परिवार के लोगों का भी खूब ख्याल रखेंगे।

किसी करीबी के बीमार पड़ने के कारण आपको मानसिक तनाव हो सकता है। अगर आपके माता पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता तो आपको इस साल उनको भी समय देने की जरुरत होगी। इस दौरान पुरानी चली आ रही बीमारियों से भी निजात मिलेगा। कुल मिलाकर यह वर्ष आपके लिए बेहतरीन साबित होगा|


सभी समस्याओं के हल के लिए: प्रश्न पूछें


SHARE YOUR PROBLEM, GET SOLUTIONS

astrologer

Dr. Arun Bansal

Exp:42 years

  • Love

  • Relationship

  • Family

  • Career

  • Business

  • Finance

TALK TO ASTROLOGER

100% Secure Payment

100% Secure

100% Secure Payment (https)

High Quality Product

High Quality

100% Genuine Products & Services

Help / Support

Help/Support

Trust

Trust of 36 years

Trusted by million of users in past 36 years