साप्ताहिक राशिफल से जानें 05 जुलाई से 11 जुलाई तक का सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा

By: Future Point | 05-Jul-2021
Views : 3026
साप्ताहिक राशिफल से जानें 05 जुलाई से 11 जुलाई तक का सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा

आज से नया सप्ताह शुरू होने वाला है और फिर से लोगों के मन में आने वाले सात दिनों के बारे में अलग-अलग सवाल उठने शुरू हो चुके हैं। जैसे, कि आने वाला ये नया सप्ताह हमारे लिए कितना अच्छा या फिर बुरा तो कितना बुरा साबित हो सकता है? अगर बुरा तो इस बुरे समय से बचने का उपाय क्या है? इन सभी सवालों के जवाब आपको 05 अगस्त से 11 अगस्त तक के साप्ताहिक राशिफल में प्राप्त होंगे। अगस्त महीने के पहले सप्ताह का राशिफल वैदिक ज्योतिष पर आधारित है, जिसे अनुभवी ज्योतिष तैयार करते हैं।

इस साप्ताहिक राशिफल को पढ़ने के बाद आपको अपने आने वाले 7 दिनों को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। यहाँ इस हफ्ते चन्द्रमा और बाकि ग्रहों के होने वाले गोचर, नक्षत्रों की चाल को आधार मानकर भविष्यवाणी दी जा रही है, जिसमें हम सभी 12 राशि के जातकों के जीवन विभिन्न पहलूओं पर विस्तार से चर्चा कर रहे हैं। साथ ही इस हफ्ते होने वाली विभिन्न घटनाओं की जानकारी भी आपको इस लेख में मिलेगी। 05 अगस्त से 11 अगस्त 2021 का साप्ताहिक राशिफल और डालते हैं एक नज़र इस सप्ताह की विशेष घटनाओं पर।

यहाँ दिया गया साप्ताहिक राशिफल वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस साप्ताहिक राशिफल में हम आपको सिर्फ आपके आने वाले नए हफ्ते की भविष्यवाणी ही नहीं बल्कि आपके जीवन में आने वाली किसी भी तरह की कोई समस्या का उपाय भी प्रदान करने की पूरी कोशिश करते हैं।

दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

इस सप्ताह का फ्यूचर पंचांग/ ज्योतिषीय तथ्य

फ्यूचर पंचांग की गणना के अनुसार इस हफ्ते की शुरुआत आषाढ़ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि यानि कि 05 जुलाई से हो रही है और, इस हफ्ते का अंत शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानि कि 11 जुलाई को होगा। इस सप्ताह फ्यूचर पंचांग के अनुसार 05 जुलाई, सोमवार को योगिनी एकादशी और 07 जुलाई को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। 08 जुलाई को मासिक शिवरात्रि है। इसके अगले दिन यानि 09 जुलाई को आषाढ़ अमावस्या है। इन सभी त्योहारों की हमारे पाठकों को ढेर सारी शुभकामनाएं। इसके अलावा, चंद्रमा इस सप्ताह कई राशियों के माध्यम से आगे बढ़ेगा। इस सप्ताह की शुरुआत में, यानी 05 जुलाई को, चंद्रमा मेष राशि में दिखाई देगा, और फिर वृषभ और मिथुन राशि के माध्यम से आगे बढ़ेगा, तो आइये जानते हैं इस हफ़्ते का साप्ताहिक राशिफल

मेष साप्ताहिक राशिफल -

इस सप्ताह चंद्रमा का गोचर आपके प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ भाव में होगा। यह हफ्ता आपके लिए उत्साहवर्धक रहेगा। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए समय अपेक्षाकृत ज्यादा बढ़िया है। काम का दबाव बढ़ेगा। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी कोशिश करेंगे, सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेंगे, प्रशंसा मिलेगी। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। शिक्षा क्षेत्र की बात करें, तो सामान्य विद्यार्थियों के लिए समय ठीक है, किंतु प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय जरा परिश्रम वाला रहेगा। उच्च शिक्षा में सफलता मिल सकती है, लेकिन विदेश जाकर पढ़ाई करने के लिए थोड़ा धैर्य रखना पड़ेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेमी युगलों के लिए यह माह मिश्रित परिणामों वाला रहेगा। आमदनी में वृद्धि होगी और धन संचय की स्थितियां बनेंगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह आपके लिए सामान्य रहेगा। रक्त विकार और छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं।

उपाय-मंगल ग्रह के बीज मंत्र का जाप करें ।(ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः)

वृष साप्ताहिक राशिफल-

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह हफ़्ता कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। जीवन के किसी भी क्षेत्र में इस सप्ताह आपको ज्यादा कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। काम-धंधे के लिहाज से यह माह अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास और साहस बढ़ेगा। मौके का फायदा उठाने के लिए जोखिम ले सकते हैं। निवेश की योजना बनेगी। करियर में बरकत रहेगी। व्यवसाय और नौकरी से जुड़े, दोनों प्रकार के जातकों के लिए यह समय ठीक है। सरकारी क्षेत्र से लाभ के योग हैं। शिक्षा की दृष्टि से भी यह सप्ताह ठीक रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। कुछ व्यवधानों के बावजूद उच्च शिक्षा के क्षे़त्र में सफलता मिलने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए किसी योग्य व्यक्ति का मार्गदर्शन वांछनीय है। इस सप्ताह पारिवारिक जीवन मिला-जुला रहेगा। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। भाई-बहनों के साथ कुछ समस्या हो सकती है। पारिवारिक मुद्दों को लेकर चिंतित रह सकते हैं। महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लें, परिणाम बाद में भी प्रभावित करेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा, हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में माता के स्वास्थ्य में कुछ दिक्कत हो सकती है। प्रेम-संबंधों के लिहाज से यह हफ़्ता मिश्रित फलदायक रहेगा।

उपाय - प्रतिदिन गौ माता को अपने हाथ से हरा चारा खिलाना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

 मेरी राशि क्या है ?  क्लिक करें और अभी जानें

मिथुन साप्ताहिक राशिफल-

यह हफ्ता मिथुन राशि के जातकों का आनंद पूर्वक बीतेगा। पुरानी समस्याओं से राहत महसूस करेंगे। भाग्य सहयोग करेगा, करियर के दृष्टिकोण से यह सप्ताह सामान्य रहेगा। करियर में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। आपको पूर्वार्ध में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। परिश्रम के अनुसार परिणाम नहीं मिलेंगे, लेकिन उत्तरार्ध अपेक्षाकृत ठीक रहेगा। आप बाधाओं को दूर करने में सफल रहेंगे। नए कारोबारी संबंध बनेंगे, जिससे भविष्य में लाभ प्राप्त हो सकता है। यह माह शिक्षा के दृष्टिकोण से भी मिले-जुले परिणाम ही देने वाला होगा। शिक्षा में व्यवधान आएंगे, लेकिन पढ़ाई-लिखाई पूरी तरह नहीं रुकेगी। उच्च शिक्षा हेतु प्रयासरत छात्रों के लिए अच्छा समय है। प्रतियोगिता परीक्षाओं में भी आंशिक सफलता के योग हैं। इस सप्ताह परिवार में किसी प्रकार का शुभ आयोजन संभव है। लेकिन किसी संपत्ति को लेकर या किसी अन्य वजह से परिजनों के बीच विवाद भी हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए यह समय अच्छा है। एक दूसरे के प्रति आकर्षण में वृद्धि होगी। एक दूसरे के प्रति विश्वास भी बढ़ेगा। साथ में अच्छा समय बिताने को मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह बहुत अनुकूल नहीं है। किसी भी बीमारी की, चाहे वह मामूली ही क्यों न हो, अनदेखी बिल्कुल न करें।

उपाय- भगवान श्री गणेश की उपासना करें।

कर्क साप्ताहिक राशिफल-

जकरियर के दृष्टिकोण से यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। लेकिन आप अपने प्रयासों से काम-धंधे में प्रगति करेंगे। व्यवसाय में अपेक्षित सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा, लेकिन ध्यान भटकने से शिक्षा में कुछ बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता में संदेह है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कुछ सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन की दृष्टि से यह समय अनुकूल है। छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन कुल मिलाकर घर-परिवार में माहौल बढ़िया रहेगा। परिजनों में प्रेम और सौहार्द्र रहेगा। सब एक दूसरे का सहयोग करेंगे। प्रेम संबंधों की दृष्टि से यह माह अनुकूल नहीं है। प्रेमी युगलों के बीच किसी मामूली बात पर विवाद हो सकता है। ग्रहों का संयोग ऐसा है कि आपका रिश्ता टूट सकता है, इसलिए बहुत संभलकर रहने की जरूरत है। शादीशुदा लोगों के लिए यह समय मिश्रित फलदायक है। जीवनसाथी का ध्यान रखने की आवश्यकता है। इस पूरे सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इस दौरान आपको विदेशी स्रोतों से भी आय हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से इस हफ़्ते ग्रह-गोचर अच्छे नहीं हैं। पेट से जुड़ी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।

उपाय- मंगलवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करना आपके लिए अत्यंत शुभ और मंगलकारी रहेगा।

क्या आपकी कुंडली में हैं शुभ योग? जानने के लिए अभी खरीदें बृहत् कुंडली

सिंह साप्ताहिक राशिफल-

करियर और काम-धंधे के लिहाज से यह सप्ताह नौकरीपेशा और व्यवसाय से जुड़े, सिंह राशि के सभी जातकों के लिए अच्छा है। बस शॉर्टकट और अनैतिक तरीकों को अपनाने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बहुत अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने बॉस का वरदहस्त मिल सकता है, तो व्यापार करने वालों के काम में भी उन्नति होने की अच्छी संभावना है। हां, साझीदार से थोड़ा तनाव हो सकता है, लेकिन इससे व्यवसाय पर फर्क नहीं पड़ेगा। पढ़ाई-लिखाई की दृष्टि से ये हफ़्ता आपके लिए अच्छा साबित होगा। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के योग हैं। प्रतियोगगिता परीक्षाओं में भी सफलता मिलने के योग हैं। यह समय पारिवारिक जीवन के लिहाज से आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप ही थोड़ा अनमने रह सकते हैं, लेकिन परिवार से आपको हर तरह का सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा, जिससे आपका चित्त आनंदमय रहेगा। यह सप्ताह प्रेम संबंधों की दृष्टि से चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। प्रेमी युगलों में मनमुटाव हो सकता है, हालांकि प्रेम विवाह के योग भी दिखाई पड़ रहे हैं।

उपाय :-आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या साप्ताहिक राशिफल-

यह सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। इस दौरान आपका करियर सही दिशा में बढ़ेगा। आप अपनी कर्मठता की बदौलत चुनौतियों से निपटने में सफल रहेंगे। नौकरी करने वाले जातकों का प्रमोशन हो सकता है। सामान्य कारोबार करने वालों के काम में थोड़ा उतार-चढ़ाव संभव है। व्यवसाय करने वाले जिन जातकों का संपर्क विदेश से है, उन्हें कारोबार में लाभ मिल सकता है। सामान्य विद्यार्थियों के लिए यह हफ़्ता बहुत अनुकूल नहीं है। पढ़ाई-लिखाई में बाधाएं आ सकती है। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में लगे छात्रों को बहुत कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। इस सप्ताह पारिवारिक स्थिति कभी नर्म तो कभी गर्म रहेगी। परिवार से आपको आर्थिक सहायता मिल सकती है। भाई-बहनों का सहयोग भी मिलेगा। लेकिन किसी विवाद की वजह से घर-परिवार का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। प्रेमी युगलों के लिए यह मुश्किल समय है। ग्रह-गोचर की दशा ऐसी है कि उनके बीच सामंजस्य की कमी रहेगी। वैवाहिक जीवन में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। पति-पत्नी में लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है, इसलिए उनका ध्यान रखें।

उपाय :-भगवान गणेश जी की उपासना कर मीठा भोग लगाएं।

यह भी पढ़ें: कुंडली में राजयोग बनने की जानें स्थितियां, ये राजयोग चमका सकते हैं आपकी किस्मत

तुला साप्ताहिक राशिफल-

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत से बेहतर रहने की उम्मीद की जा सकती है। कामकाज के लिहाज से समय अच्छा रहेगा, लेकिन आपको अपने आवेश पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। कहीसुनी बातों पर यकीन न करें। अपने स्तर से पुष्ट खबरों पर भी भरोसा करें। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह आनंददायक और सफलतादायक रह सकता है। गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। उच्च शिक्षा आदि के लिए समय सफलता देने वाला है। प्रेम संबंधों के लिए समय सुखद है। प्रियतम के साथ आपसी समझ बढ़ेगी। रिश्तों में ईमानदारी और भरोसा बढ़ने से प्रेम गहरा होगा। विवाहित जातकों के लिए समय थोड़ी सतर्कता का है। जीवनसाथी के साथ संबंधों को सामान्य रखने के लिए आपको अतिरिक्ति प्रयास करने होंगे। परिवार के सुख के लिहाज से समय विशेष बुद्धिमानी की मांग कर रहा है। परिजनों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। उसे धैर्यपूर्वक व्यवहार से सामान्य करने की कोशिश करें। धनागमन के लिहाज से हफ़्ता बहुत अच्छा रहने वाला है, लेकिन धन के अपेक्षित संचय में अड़चनें आएंगी। अनिर्णय के कारण आप धन का भरपूर इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

उपाय :-मां लक्ष्मी की पूजा करें।श्री सूक्त का पाठ करें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल-

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह औसत रहने की उम्मीद है। काम-धंधे, करियर में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन लाभ भी होता रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए पूर्वार्ध थोड़ा कष्टदायक हो सकता है, इसलिए धैर्य के साथ काम करें। विद्यार्थियों के लिए समय सफलतादायक रहेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा। लक्ष्य के प्रति संकल्पित होकर प्रयास करेंगे। उनके प्रयास सफल हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन भी कुल मिलाकर सुखद रहेगा। घर-परिवार में समय व्यतीत होगा। किसी मंगल कार्य में रुचि रहेगी। परंतु किसी बात को लेकर पिता या भाई-बहनों से मतभेद हो सकता है। सबको विश्वास में लेकर प्रयास करें और फैसले लें। इससे स्थिति सहज सुखद रहेगी। व्यापार के लिए समय तो अच्छा है, लेकिन आप पर आलस्य हावी रह सकता है। काम-धंधे को दूसरों के भरोसे न छोड़े। जिन जातकों के प्रेम संबंध हैं, यदि वे रिश्तों में ईमानदारी बरतेंगे तो उनके लिए समय उम्मीद से अधिक सुखद रहेगा। प्रियतम के साथ रिश्ते प्रगाढ़ होंगे, भरोसा बढेगा। आनंद के साथ समय व्यतीत होगा। विवाहित जातकों के लिए समय सूझ-बूझ का परिचय देने वाला रहेगा। कोई भेद खुल जाने से थोड़ी असहज स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय -नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करें।

रोग मुक्ति एवं ग्रहों की युति से संबन्धित ऐसी तमाम समस्याओं के निवारण हेतु फ्यूचर पॉइंट के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यो से परामर्श करें।

धनु साप्ताहिक राशिफल-

धनु राशि के जातकों के लिए यह औसत रहने वाला है। इस सप्ताह आपको सावधानी व सतर्कता रखने की आवश्यकता है। कामकाज में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन आपकी प्रतिस्पर्धी क्षमता आपके लिए सफलता के द्वार खोलेगी। मित्रों के साथ अनबन भी हो सकती है, इसलिए मिठास बनाए रखें। इस सप्ताह आपको अपनी कड़वी वाणी के कारण कई बार असहज स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। वाणी में मिठास लाएं, नहीं तो मित्रों और परिजनों सबसे दूरी हो सकती है। तोल-मोल कर बोलें। अनावश्यक एक शब्द भी न बोलें। विद्यार्थियों के लिए भी यह सप्ताह निराश करने वाला हो सकता है। पारिवारिक जीवन में भी आपको सामंजस्य बनाने की जरूरत होगी। घर-परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। छोटी-मोटी बातों को लेकर भी जीवनसाथी के साथ तनातनी की स्थिति हो सकती है। ऐसी स्थिति न आने दें। प्रेम संबंधों के लिए समय तो आमोद-प्रमोद से भरा रहने वाला है, लेकिन अमर्यादित आचरण से बचना होगा। इससे खटास आ सकती है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह हफ़्ता बहुत सावधानी बरतने वाला है।

उपाय-ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जप करें।

मकर साप्ताहिक राशिफल-

यह सप्ताह मकर राशि के जातकों के लिए औसत से बेहतर रहने की आशा की जा सकती है। कामकाज के दृष्टिकोण से समय आशातीत सफलता वाला रहेगा। खासकर सप्ताह का पूर्वार्ध काम-धंधे में फायदे के साथ-साथ मान-सम्मान बढाने वाला भी रहने की उम्मीद है। नौकरीपेशा लोगों के लिए हफ़्ते के पूर्वार्ध प्रमोशन या वेतन वृद्धि देने वाला हो सकता है। किसी प्रकार का पुरस्कार आदि भी मिल सकता है। उत्तरार्ध में थोड़ी सतर्कता और बुद्धिमानी अपेक्षित है। विद्यार्थियों के लिए भी समय सफलतादायक है। पठन-पाठन में मन लगेगा। स्मरण शक्ति अच्छी रहेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सुख की बात करें तो यह सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। सबका सहयोग मिलेगा और सहयोग मिलने से सारे काम पूरे होंगे। प्रेम संबंधों के लिए भी यह महीना कुछ दिनों को अगर दरकिनार कर दें, तो बहुत मिठास से भरा रहने वाला है। प्रियतम के साथ आपसी तालमेल बढ़ेगा। समझ बढ़ने से निकटता भी होगी। विवाहित जातकों के लिए रिश्तों में खट्टे-मीठे दोनों प्रकार के अनुभव रहेंगे, पर जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा।

उपाय-महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

कुम्भ साप्ताहिक राशिफल-

इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। कई विषयों में महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। आर्थिक लाभ के मौके प्राप्त होंगे। काम-धंधे में मन लगेगा और आप धीरे-धीरे अपने काम के प्रति सचेत हो जाएंगे। व्यापार/व्यवसाय के फैसले आप बहुत सोच समझ कर लेंगे। पठन-पाठन के दृष्टिकोण से यह सप्ताह मिश्रित प्रभाव वाला रहेगा। नई-नई चीजों के पीछे मन भागेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए समय सफलता का है। विदेश जाकर पढ़ाई करने की लालसा रखने वालों को अभी और प्रयत्न की आवश्यकता है। पारिवारिक सुख के दृष्टिकोण से देखें तो यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले प्रभाव वाला ही रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति उदासीन न बनें। इन वजहों से परिवार के सदस्यों के साथ कहा-सुनी हो सकती है। भाई-बंधुओं का भरपूर सहयोग मिलेगा। जिन जातकों के प्रेम संबंध हैं, उन्हें थोड़ा संयमित रहने की जरूरत है। वाणी में मिठास लाएं और एक दूसरे पर हावी होने के प्रयास न करें। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से समय कुल मिलाकर अच्छा ही रहने वाला है।

उपाय-अंधे, अपंगों, सेवकों और सफाई कर्मियों से अच्छा व्यवहार रखें।

मीन साप्ताहिक राशिफल-

यह सप्ताह मीन राशि के जातको के लिए औसत से बेहतर रहने की उम्मीद है। कामकाज को लेकर आपको विशेष प्रयत्न करने की आवश्यकता होगी। प्रयास से लाभ के योग हैं। व्यापार आदि में संपर्कों का आप भरपूर फायदा उठाने में सक्षम होंगे। वाणी-व्यवहार के दम पर आप अपने काम बनाने में सफल होंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय थोड़ा परेशानी वाला हो सकता है। पठन-पाठन में छोटी-मोटी अड़चनें आती रहेंगी और मन भटकेगा। प्रतियोगिता परीक्षा आदि के लिए भी अतिरिक्त प्रयास की आवश्यकता है। आंशिक सफलता के संकेत हैं। घर-परिवार का भरपूर सुख लेना है, तो आपको हावी होने की प्रवृत्ति छोड़नी होगी। आप ही सही हैं, इस भावना को त्यागें। सिर्फ अपनी न चलाएं, दूसरों की राय को भी आदर दें। यदि आप यह कर सके तो भाई-बंधुओं का भरपूर सहयोग मिलेगा और आप उसका भरपूर लाभ भी ले सकेंगे। जिन जातकों के प्रेम संबंध हैं, उनके लिए यह समय आनंद और आमोद-प्रमोद का रहने वाला है। इस दौरान आय के स्रोत बने रहेंगे। धार्मिक प्रयोजनों या मांगलिक कार्यों में कुछ खर्च संभव है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी समय मिला-जुलाकर अच्छा ही रहने वाला है।

उपाय-पीली वस्तु का दान करें।


Previous
Weekly Horoscope 5 July To 11 July, 2021

Next
Gemstones for Those Born in July