जानिए कैसे होते हैं फरवरी में पैदा होने वाले लोग | Future Point

जानिए कैसे होते हैं फरवरी में पैदा होने वाले लोग

By: Future Point | 09-Feb-2021
Views : 3543
जानिए कैसे होते हैं फरवरी में पैदा होने वाले लोग

Know about February Born People: जिस तरह जन्म की तारीख, जन्म का नाम हमारे स्वाभाव पर असर डालता है उसी प्रकार जिस महीने में हम पैदा हुए हैं, उसका भी हमारे व्यक्तित्व पर विशेष असर पड़ता है। ज्योतिष के अनुसार हर महीने जन्मे जातकों के विचार, स्वभाव और आदते अलग-अलग होती हैं, लेकिन फरवरी में जन्मे लोगों कुछ खास ही होते हैं इनमें गजब का आकर्षण होता है। 

अंतर्बोध क्षमता और ग्रहण करने की क्षमता दोनों ही विद्यमान होती है। जब ये खुश होते हैं तो बहुत ही खुश हो जाते हैं और जब ये दुखी होते हैं तो बहुत ज्‍यादा दुखी हो जाते हैं। ये लोग अपने आसपास एक रहस्‍य बनाकर चलते हैं। इन्‍हें समझ पाना मुश्किल होता है, इन्हें इनके बहुत ज्यादा करीबी लोग ही समझ पाते हैं। 

ये बेहद खास होते हैं, लेकिन अपनों से अधिक प्यार करते हैं और जिन्हें ये अपना मानते हैं, उनकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, फरवरी में जन्‍मे लोग अपने जीवन में ढेर सारे दोस्‍त बनाते हैं। हर उम्र, हर वर्ग के दोस्‍त आपको इनके ग्रुप में मिल जाएंगें। ये कभी भी किसी से भी रूठ जाते हैं। ये मन से सरल, स्‍वभाव से कठिन होते हैं

जानिए आपकी कुंडली पर ग्रहों के गोचर की स्तिथि और उनका प्रभाव, अभी फ्यूचर पॉइंट के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यो से परामर्श करें।

फरवरी में जन्मे लोगों की विशेषताएं -

फरवरी में जन्‍मे लोग बेहद भावुक प्रवृति के होते हैं और यही भावुकता इनके करियर में रुकावट भी बनती है। इन्‍हें अपनी इस आदत को कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है। फरवरी में जन्‍मे लोग अकसर डॉक्‍टर, लेखक, शिक्षक, चित्रकार, कंप्‍यूटर विशेषज्ञ या नेता होते हैं। इनसे अलग क्षेत्रों में करियर बनाने में इन्‍हें बहुत संघर्ष करना पड़ता है।

इस महीने में पैदा होने वाले लोग इतने ज्यादा आकर्षित होते है, कि यही आकर्षण उनको दूसरों से अलग करता है। इन लोगों में दो तरह की नेचुरल पॉवर होती है एक तो इंट्यूशन पॉवर और दूसरा ग्रास्पिंग पॉवर।

फरवरी में जन्मे लोग भाग्‍य से ज्‍यादा कर्म पर भरोसा करते हैं। इन्हें कभी कभी भाग्य का साथ कम मिलता है, और अपनी योग्‍यता और प्रतिभा जितना पद व प्रतिष्ठा नहीं मिल पाती। ये लोग स्‍वभाव से रोमांटिक होते हैं लेकिन हमेशा अपनी मर्यादा में रहते हैं। इनका प्‍यार बहुत गहरा और पवित्र होता है और ये छल-कपट से कोसों दूर रहते हैं।

एक शोध में पता चला है कि फरवरी में जन्मे बच्चे संभवत: ज्यादा बुद्धिमान और लंबी कद काठी के होते हैं, अपने कौशल ज्ञान की वजह से ये अपनी बात ज्यादा बेहतर ढंग से पेश कर पाते हैं।

जिंदगी में कई बार धोखा खा जाते हैं क्‍योंकि ये बड़ी आसानी से किसी पर भी विश्‍वास कर लेते हैं। ये प्‍यार और पैसा दोनों ही चीज़ें खुलकर लुटाते हैं। इन्‍हें बचत करना नहीं आता है।

इन्‍हें बाहरी दिखावे से ज्‍यादा किसी इंसान का सच्‍चा दिल ज्‍यादा पसंद आता है। प्‍यार में इन्‍हें छिछोरापन बिलकुल भी पसंद नहीं करते। ये अकसर दोस्‍ती में प्‍यार और प्‍यार में दोस्‍ती ढूंढते हुए नज़र आते हैं।

फरवरी में जन्मे लोग बहुत छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा लेते हैं। हर बात के तीन-चार अर्थ निकाल लेते हैं जिस कारण आप बहुत अच्छी तरक्की नहीं कर पाते या बेहद धीमी गति से प्रगति होती है। आपकी ईमानदारी और स्पष्ट व्यवहार की दुनिया तारीफ करती है। आप हमेशा दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं।

फरवरी में जन्मे लोग भरोसेमंद दोस्त साबित होते है और छल कपट से कोसों दूर रहते है लेकिन इन लोगो की मर्यादा पर आंच आये तो ये कुछ भी कर गुजरते है।

आप अपने दिल की बात सबसे कह देंगे मगर जिससे कहना है उससे कभी खुलकर कह नहीं पाते हैं। आपको अपने साथी से अक्सर एक ही शिकायत रहती है कि प्यार में आप जिस गहराई को चाहते हैं उसमें उतनी वह मिल नहीं पाती है।

भावुकता आपके करियर की रूकावट है। इस पर विजय हासिल करना बहुत जरूरी है। अक्सर बैठे-बैठाए धोखा खा जाते हैं क्योंकि हर किसी पर विश्वास कर लेना आपकी कमजोरी है। दुनिया में दोनों हाथों से लूटाने के लिए आप पैदा हुए हैं। बचत करना आपको आता ही नहीं है।

फरवरी माह में जन्में लोगों में एक विशेष तरह का लुभावना अंदाज होता है। वाकपटुता से महफिल को जीत लेते हैं,

इस माह में जन्मी लड़कियां दिखने में सामान्य मगर प्रखर बुद्धि वाली होती हैं। इनके व्यक्तित्व में एक तरह की चमक होती है लेकिन ये उससे अनजान होती हैं। लेकिन जब कोई इनको अपनी इस खूबी के बारे में बताता है तो ये उसका बखूबी इस्तेमाल करती हैं।

इनका ईगो इन्हें साथी के सामने झुकने से रोकता है यही वजह है कि इन्हें प्यार में हमेशा परेशानिया आती हैं, मन इनका प्यार से लबरेज होता है बस इन्हें नजाकत से हैंडल करने की जरूरत है।

फरवरी वाली अगर शादीशुदा हैं तो पति का बेइंतहा प्यार हासिल करती है। ये अगर थोड़ा-सा समय के साथ चलें तो बहारें जीवन में दौड़ी चली आएगी।

सभी फरवरी वालों को सलाह दी जाती है कि अपना व्यक्तित्व दृढ़ बनाएं। अपने आत्मविश्वास को कभी कमजोर न पड़ने दें। समय के साथ परिवर्तन को स्वीकार करें।


Previous
कैसा रहेगा विद्यार्थियों के लिए साल 2021

Next
2021 में क्या कहती है भारत की कुंडली?