2019 में शादी करना चाहते हैं तो राशि अनुसार करें ये उपाय

By: Future Point | 04-Dec-2018
Views : 22264
2019 में शादी करना चाहते हैं तो राशि अनुसार करें ये उपाय

नए साल की शुरुआत नई उम्‍मीदों से होती है। नव वर्ष की शुरुआत के साथ हम सभी ये कामना करते हैं कि आने वाले समय में हमारे जीवन के सभी कष्‍ट और समस्‍याएं दूर हो जाएं और हमें अपने जीवन में जिन खुशियों का इंतजार है वो हमें मिल जाएं। साल 2019 से भी आपने कई उम्‍मीदें लगाई होंगी।

जो लोग साल 2019 में विवाह करने के इच्‍छुक हैं वो राशि अनुसार उपाय करके इस साल अपने विवाह की संभावनाओं को प्रबल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि राशि अनुसार किन उपायों से साल 2019 में आपके विवाह की संभावनाएं प्रशस्‍त होती हैं।

Love Problem Report

मेष राशि

हर गुरुवार और मंगलवार को विवाह योग्‍य कन्‍या गाय को गुड़ खिलाए और उस समय ‘ऊं शुं शुक्राय नम:’ का जाप करे। पुरुष शुक्र मंत्र का जप करें और शुक्रवार के दिन गाय को खीर खिलाएं।


मेष राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – 2019 मेष राशिफल

वृषभ राशि

वृषभ राशि की विवाह योग्‍य कन्‍याएं ‘ऊं अंगारकाय नम:’ का जाप करें और मंगलवार के दिन गाय को गुड़ खिलाएं। पुरुष शुक्र और मंगल ग्रह के मंत्र का जाप करें और लाल गाय को मंगलवार के दिन गुड़ खिलाएं।


वृषभ राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – 2019 वृषभ राशिफल

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाली कन्‍याएं रोज़ केले के पेड़ पर जल अर्पित करें और घी का दीया जलाएं। बृ‍हस्‍पतिवार के दिन गाय को गुड़ खिलाएं और ऊं बृं बृहस्‍पतये नम: का जाप करें। पुरुषों को इस उपाय के साथ शुक्र देव के मंत्र का जाप करना है।


मिथुन राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – 2019 मिथुन राशिफल

कर्क राशि

इस राशि की कन्‍याएं पीपल के पेड़ पर शनिवार के दिन जल चढ़ाएं और तेल का दीपक जलाएं। इसके साथ ही ‘ऊं शं शनैश्‍चराय नम:’ का जाप करें। पुरुष भी शुक्र देवता के इस मंत्र का दिन में 108 बार जाप करें।


कर्क राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – 2019 कर्क राशिफल

BHRIGU PATRIKA

सिंह राशि

सिंह राशि वाली कन्‍याएं एवं पुरुष पीपल के पेड़ पर मीठा जल चढ़ाएं और तेल का दीपक जलाएं। शनिवार के दिन तेल दान से भी लाभ होगा।


सिंह राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – 2019 सिंह राशिफल

कन्‍या राशि

कन्‍या राशि वाले जातक गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करें और ‘ऊं बृं बृहस्‍पतये नम:’ का जाप करें। मंदिर में पीले रंग के वस्‍त्र में चने की दाल दान करें या फिर गाय को गुड़ चने की दाल खिलाएं।


कन्या राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – 2019 कन्या राशिफल

तुला राशि

मंगलवार के दिन तुला राशि की कन्‍याएं गाय को गुड़ खिलाएं और ‘ ऊं अं अंगारकाय नम:’ का जाप करें। मंगलवार के दिन व्रत रखें। हनुमान चालीसा का 11 पाठ पुरुष 40 दिन तक करें।


तुला राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – 2019 तुला राशिफल

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक मंगलवार के दिन गाय को गुड़ खिलाएं और देवी मां के मंदिर में खीर का भोग लगाएं। शुक्रवार के दिन व्रत रखें। इससे आपके लिए विवाह के प्रस्‍ताव आने लगेंगे और मार्ग में आ रही अड़चनें भी दूर होंगी।


वृश्चिक राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – 2019 वृश्चिक राशिफल

Astrology Astrology

धनु राशि

धनु राशि वाले जातक ‘ऊं बुं बुधाय नम:’ मंत्र का जाप करें और गुरुवार के दिन गाय को गुड़, हरी घास आदि खिलाएं। रोज़ गणेश मंदिर जाकर प्रार्थना करें। बुधवार के दिन हरे रंग की वस्‍तुओं का दान करें।


धनु राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – 2019 धनु राशिफल


मकर राशि

मकर राशि के लोग ‘ ऊं सों सोमाय नम:’ मंत्र का जाप करें। भगवान शिव को जल में दूध मिलाकर पिलाएं। सोमवार के दिन व्रत रखें। सोमवार के दिन दूध एवं सफेद वस्‍त्रों का दान करें। पूर्णिमा के दिन भगवान सत्‍यनारायण की पूजा एवं व्रत रखें।


मकर राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – 2019 मकर राशिफल

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातक ‘ऊं ह्रीं सूर्याय नम:’ मंत्र का जाप करें और जल में कुमकुम मिलाकर सूर्य देव का अर्घ्‍य दें। रविवार के दिन नमक का सेवन ना करें। गाय को गुड़ खिलाएं और सुंदरकांड का पाठ करें।


कुम्भ राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – 2019 कुम्भ राशिफल

मीन राशि

मीन राशि वाले लोग शीघ्र विवाह हेतु ‘ऊं बुं बुधाय नम:’ मंत्र का जाप करें। गाय को गुरुवार के दिन गुड़ या बुधवार के दिन हरा चारा खिलाएं। हरे रंग की वस्‍तुओं का दान करने से भी लाभ होगा।


मीन राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – 2019 मीन राशिफल

अगर आपके विवाह में रुकावटें या अड़चनें आ रही हैं तो आप हमारे अनुभवी ज्‍योतिषाचार्यों से संपर्क कर अपनी समस्‍या का समाधान पा सकते हैं।


Previous
Are you living in fear because of some enemy, competitor or legal issue?

Next
New Year resolutions according to the Zodiac Sign.


2023 Prediction

View all