चीनी राशिफल 2020

चीनी ज्योतिष अत्यंत प्राचीन व खगोल विज्ञान पर आधारित है| चीनी इतिहास के अनुसार चीनी ज्योतिष (Chinese Astrology) का उदय हान वंश (Han dynasty) के शासन काल में ईसा पूर्व पाँचवी सदी में हुआ था| चीनी कैलेंडर को हान वंश के राजा चिन शी हुआंग ने बनाया था, जो चंद्रमा की गणना पर आधारित था| इसमें राशि चक्र का प्रयोग कर वर्ष, महीने, सप्ताह, दिन एवं घंटे की गणना की गई, इसमें किसी भी वर्ष की पहचान करने के लिए उसको एक विशेष नाम दिया गया, जो पूरा चक्र 60 वर्षों के लिए होता था| इस आधार पर 12 राशियों को पाँच भागों में विभाजित किया गया| अर्थात प्रत्येक 60 वर्षों के बाद यह चक्र पुनः शुरु हो जाता है| बारह जानवर किसी विशेष वर्ष का प्रतिनिधित्व करते हैं| चीनी ज्योतिष के अनुसार, एक व्यक्ति के जन्म का वर्ष इन जानवरों में से किसी एक का प्रतिनिधित्व करता है| बारह पशु राशियां या राशि प्रतीक हैं चूहा, बैल, बाघ, खरगोश, ड्रैगन, सांप, घोड़ा, भेड़, बंदर, मुर्गा, कुत्ता और सुअर| चीनी ज्योतिष में भी प्रकृति के पांच तत्व हैं अर्थात जल, लकड़ी, अग्नि, पृथ्वी एवं धातु| चीनी ज्योतिष की गणना के अनुसार एक व्यक्ति की किस्मत का ग्रहों की स्थिति, तथा व्यक्ति के जन्म के समय सूर्य और चंद्रमा की स्थिति से निर्धारित किया जा सकता है| चीनी ज्योतिष मानता है| कि हमारा जन्म वर्ष हमारी क्षमताओं का पता लगा सकता है, और प्रत्येक जानवर जन्म राशि में प्रतीकवाद होता है, और वह किसी विशिष्ट व्यवहार को दर्शाती है|

चीनी ज्योतिष की गणना के अनुसार जिस प्रकार पिछला वर्ष सूअर का साल (The year of the Pig) रहा था, उसी प्रकार वर्ष 2020 “दि इयर ऑफ दि मेटल रैट” (The year of the Metal Rat) का है| मेटल रैट वर्ष 04 फरवरी, 2020 से प्रारंभ होकर अगले वर्ष यानि 25 जनवरी 2021 को समाप्त होगा| 4 फरवरी 2020 से पूर्व पैदा होने वाले बच्चे पिग (सूअर) राशि के होंगे| जबकि चाइनीज़ राशिफल 2020 के अंतर्गत पैदा होने वाले बच्चे रैट (चूहा) राशि के कहलाएंगे| चीनी ज्योतिष को बेहतर समझने के लिए, आपको यह जानना होगा कि चीनी राशिफल में रैट (चूहा) पहले स्थान पर आता है| साल 1924, 1936, 1948, 1960, 1972, 1984, 1996, 2008, 2020 और 2032 में जन्म लेने वाले सभी जातक रैट (चूहा) राशि के होंगे|

चीनी राशिफल 2020: चूहा (Rat) राशि

चीनी राशिफल 2020 चूहा (Rat)राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है, यह वर्ष आपके लिए सुख और समृद्धि लेकर आएगा| जीवन में कई नए अनुभव मिलेंगे और एक नई दिशा प्राप्त होगी| इस साल कई नए मौके मिलेंगे और आपकी इच्छाएं पूरी होंगी| परिवार में प्रेम का वातावरण बना रहेगा, और कार्यक्षेत्र में विशेष सफलता मिलने की संभावना है| कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें|

चीनी राशिफल 2020: बैल (Ox) राशि

चीनी राशिफल 2020 बैल (Ox) राशि के जातकों के लिए यह वर्ष बेहतरीन साबित होने वाला है| इस वर्ष आपको नई उपलभ्धियाँ प्राप्त होंगी| इस वर्ष आप अपने कार्य क्षेत्र में अच्छे निर्णय लेंगे और परिस्थितियों को समझकर कार्य करेंगे| संतान-पक्ष से ख़ुशियाँ मिल सकती हैं, प्रेम जीवन की बात करें तो पार्टनर के साथ रिलेशन मधुर औऱ मजबूत होंगे| इस वर्ष आपका स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है, आपको काम और आराम के बीच संतुलन बनाने की आवश्यकता होगी| विद्यार्थियों के लिए वर्ष अनुकूलतापूर्ण है, उन्हें किसी अच्छी यूनिवर्सिटी में दाखिला भी मिल सकता है|

चीनी राशिफल 2020: बाघ (Tiger) राशि

चीनी राशिफल 2020 बाघ (Tiger) राशि के जातकों के लिए यह वर्ष थोड़ा परेशानियों भरा रह सकता है| जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे, यदि प्रत्येक कार्य धैर्य से करेंगे, तो इस वर्ष आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं| अपने करियर, रिलेशनशिप और फैमिली लाइफ़ को शानदार बनाने के लिए आपको अधिक प्रयास करने होंगे, अपने प्रियतम को बराबरी का दर्जा देंगे तो आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी| इस वर्ष आपकी आर्थिक एवं व्यावसायिक स्थिति पहले से मजबूत होगी, स्वास्थ्य का ध्यान रखें और इस दौरान छोटी से छोटी समस्या को बिल्कुल भी नज़रअंदाज़ ना करें|

चीनी राशिफल 2020: खरगोश (Rabbit) राशि

चीनी राशिफल 2020 खरगोश (Rabbit) राशि के जातकों के लिए यह वर्ष मिले-जुले परिणाम देने वाला है| इस वर्ष आप प्रत्येक कार्य को लेकर दुविधा में रहेंगे| सही से निर्णय नहीं कर पाएंगे की मुझे क्या करना है| आप बुद्धि और पराक्रम से कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हो| इस वर्ष वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाकर चलना होगा नहीं तो रिश्ते खराब भी हो सकते हैं| आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा| क्योंकि यह वर्ष आपके स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं है|

चीनी राशिफल 2020: ड्रैगन (Dragon) राशि

चीनी राशिफल 2020 ड्रैगन (Dragon) राशि के जातकों के लिए यह वर्ष मान-सम्मान और समृद्धि दिलाने वाला रहेगा| | नौकरी करने वाले जातकों को अपने सीनियर्स के साथ अच्छी बनाकर रखने की आवश्यकता होगी| जहाँ तक संभव हो सके अपने किसी भी काम को पेंडिंग न छोड़ें| अविवाहितों के लिए इस वर्ष विवाह के योग बन रहे हैं| और प्रेम संबंधों के लिए भी यह समय उत्तम है| इस वर्ष लाइफ पार्टनर के साथ आपके रिश्ते बेहतर और मधुर होंगे| | और संतान सुख या संतान पक्ष से आपको सुख मिल सकता है| इस वर्ष आप अपने दोस्तों या सहकर्मियों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं|

चीनी राशिफल 2020: साँप (Snake) राशि

चीनी राशिफल 2020 साँप (Snake) राशि के जातकों के लिए यह वर्ष भाग्यशाली और सकारात्मक रहेगा| इस वर्ष आपको उन सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा जो आपके साथ चल रही थी| करियर से सम्बंधित फैसले लेने में जल्दबाजी न करें, सोच-समझ कर लिए गए फैसले लाइफ में सफलता दिलाने वाले साबित होंगे| आपकी प्रगतिशील सोच सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगी| हालाँकि अधिक उत्साह के कारण अपने ऊपर नियंत्रण न खोएँ| | स्वास्थ्य की दृष्टि से इस वर्ष आप काफी भाग्यशाली सिद्ध होंगे और उत्तम स्वास्थ्य का आनंद लेंगे| परन्तु जो लोग रक्तचाप से संबंधित रोग से ग्रसित हैं| उन्हें इस वर्ष कुछ ज्यादा ही सावधानी बरतनी पड़ेगी| | प्रेम संबंधों के लिए यह वर्ष काफी अच्छा रहेगा| इस दौरान वैवाहिक जीवन में उत्तम फलों की अनुभूति होगी|

चीनी राशिफल 2020: घोड़ा (Horse) राशि

चीनी राशिफल 2020 घोड़ा (Horse) राशि के जातकों के लिए यह वर्ष मिश्रित प्रभाव देगा| नौकरी और व्यवसाय दोनों में ही अच्छी सफलता के योग हैं, इस वर्ष प्रतियोगी परीक्षाओं से लाभ भी मिलेगा| यह एक अच्छा समय होगा जब आप उन परेशानियों से छुटकारा पा सकेंगे, जो आपके पक्ष में नहीं हैं| दांपत्य जीवन इस वर्ष काफी रंग और उमंगों से भरा रहेगा, तथा प्रेम प्रसंगों के हिसाब से भी यह वर्ष काफी संतोषजनक रहेगा| इस वर्ष आपको अपच, तथा जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं| स्वास्थ्य के प्रति कोई भी लापरवाही ना बरतें नहीं तो परेशानियां बढ़ सकती हैं|

चीनी राशिफल 2020: भेड़ (Sheep) राशि

चीनी राशिफल 2020 भेड़ (Sheep) राशि के जातकों के लिए यह वर्ष कई नए बदलाव लेकर आएगा| पारिवारिक एवं धार्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा। इस वर्ष आप अपनी जॉव चेंज कर सकते हैं| और व्यवसाय में भी परिवर्तन के योग हैं| स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष भेड़ (Sheep) राशि के जातकों के लिए उत्तम दिखाई दे रहा है, आप इस वर्ष खुद को ज्यादा चुस्त एवं तंदुरुस्त महसूस करेंगे| आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन खर्चे भी अधिक रहेंगे| दांपत्य जीवन के लिए यह वर्ष काफी अच्छा रहेगा| आप अपने जीवन साथी के साथ जीवन में आगे बढ़ेंगे और भविष्य हेतु महत्वपूर्ण निर्णय भी लेंगे|

चीनी राशिफल 2020: बंदर (Monkey) राशि

चीनी राशिफल 2020 बंदर (Monkey) राशि के जातकों के लिए यह वर्ष कई नए बदलाव लेकर आएगा| यह वर्ष खुद को करीब से जानने, और आत्म चिंतन करने का है| आपका रुझान धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों की तरफ बढ़ सकता है| इस साल व्यावसायिक लोगों को लाभ होगा| वहीं आपको नया जॉब ऑफर भी मिल सकता है, जो आपकी तरक्की में मदद करेगा| शादीशुदा लोगों की जिंदगी में कोई नया मेहमान भी आ सकता है। इस वर्ष अविवाहित जातकों को प्रेम विवाह की सौगात मिल सकती है| हो सकता है इस वर्ष आपका कोई दोस्त आपके दिल को अच्छा लगने लगे| इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी|

चीनी राशिफल 2020: मुर्गा (Rooster) राशि

चीनी राशिफल 2020 मुर्गा (Rooster) राशि के जातकों के लिए यह वर्ष मिले-जुले प्रभाव देने वाला होगा| करियर की दृष्टि से उतार-चढ़ाव रहेगा| आप काम-काज को लेकर ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं| पूरे साल आर्थिक तंगी, चिंता का मुख्य कारण बनी रहेगी| बचत एक ऐसा तरीका है जिससे आप सुरक्षित महसूस कर सकते हैं| वहीं आपके उग्र स्वभाव से आपके जीवनसाथी एवं परिवार के दूसरे लोगों के साथ आपकी अनबन होने की संभावना है| इस वर्ष आप कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी कर सकते हैं| बेहतर होगा कि कोई भी नया निर्णय लेने से पहले सोच-विचार कर आखिरी फैंसले तक पहुंचे|

चीनी राशिफल 2020: कुत्ता (Dog) राशि

चीनी राशिफल 2020 कुत्ता (Dog) राशि के जातकों के लिए यह वर्ष अच्छी सफलता देने वाला होगा| पिछले वर्ष आपने बहुत सी परेशानियों का सामना किया था, लेकिन यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहेगा, भाग्य का पूर्ण साथ मिलेगा, लेकिन साझेदारी में बिजनेस करने वाले अपने पार्टनर पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, ऐसा करने से आपको बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है, आप इस वर्ष भाग्यशाली रहेंगे क्योंकि समृद्धि और खुशियाँ आपको घेरे रहेंगी|

चीनी राशिफल 2020: सूअर (Pig) राशि

चीनी राशिफल 2020 सूअर (Pig) राशि के जातकों के लिए यह वर्ष बहुत अच्छा नहीं रहेगा| व्यवसाय करने वाले जातकों को कुछ परेशानियों का सामना करना भी पड़ सकता है| आपका रिश्ता गलतफहमी या अफवाहों का शिकार हो सकता है| स्वास्थ्य की दृष्टि से इस राशि वाले साल की शुरुआत में ही सर्तक हो जाएं क्योंकि इस साल आपके स्वास्थ्य में काफी उतार-चढ़ाव आने की संभावना है| ऑफिस के तनाव से आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं| और जमीनी मामलों को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है|

Top Articles

article image

Weekly Horoscope 8th June to 14th June 2026 for All Zodiac Signs

Venus, the deity of opulence, luxury, and love, will move from Gemini into Cancer on June 8. There, it will form a conjunction with Jupiter, which is already present in that sign.

Read More
article image

Taurus and Financial Decisions: What Your Birth Chart Says About How You Handle Money

Money is never just money. The way you spend it, save it, hoard it, blow it, or lose sleep over it is a deeply personal language, one that astrology argues was written into you at birth.

Read More
article image

Libra And Marriage Timing: When Will You Get Married According to Your Kundali?

Of all twelve signs in the zodiac, none is more intrinsically connected to the concept of marriage, partnership, and union than Libra. Ruled by Venus the planet of love, beauty, harmony, and committed relationships Libra is the seventh sign of the natural zodiac and governs the seventh house.

Read More
article image

Virgo Health Warnings in Astrology: Which Body Parts Are Most Vulnerable and What Remedies Help

Virgo is an Earth sign ruled by Mercury (Budha in Vedic astrology). Its energy is analytical, precise, service-oriented, and detail-driven.

Read More
article image

Gemini & Life’s Biggest Challenges According to Astrology - And How to Actually Overcome Them

Gemini you are one of the most gifted minds in the zodiac. You are also one of the most misunderstood, including by yourself. Astrology has precise, unflattering, and ultimately liberating things to say about why.

Read More