वृषभ राशि में बुध का गोचर, किन राशियों के लिये होगा लाभकारी | Future Point

वृषभ राशि में बुध का गोचर, किन राशियों के लिये होगा लाभकारी

By: Future Point | 05-Feb-2020
Views : 4061
वृषभ राशि में बुध का गोचर, किन राशियों के लिये होगा लाभकारी

वृषभ राशि में बुध का गोचर 2020: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह का संबंध वाणिज्य, लेखन, वकील, पत्रकारिता, कथा वाचक, प्रवक्ता, मैनेजमेंट और परामर्श देने वाले कार्यों से है| बुध से प्रभावित व्यक्ति शारीरिक रूप से सुंदर, आँखें चमकदार और देखने में व्यक्ति अपनी वास्तविक उम्र से कम आयु का दिखता है, बुध व्यक्ति को स्वभाव से चालाक, तर्कसंगत, बौद्धिक रूप से धनी और कुशल वक्ता बनाता है| इसके प्रभाव से व्यक्ति का स्वभाव भी सौम्य होता है, और वह कई भाषाओं का ज्ञाता होता है| व्यवसाय क्षेत्र में भी ऐसे जातक सफल होते हैं| बली बुध व्यक्ति को कुशाग्र बुद्धि और संवाद शैली कुशल बनाता है| वह गणित विषय में अच्छा होता है| ऐसे जातक सभी विषयों को तार्किक दृष्टि से देखते हैं| बिजनेस में भी ऐसा व्यक्ति सफल होता है| बुध की कृपा जिस व्यक्ति पर होती है, वह एक अच्छा वक्ता होता है| संवाद और संचार के क्षेत्र में व्यक्ति अग्रणी भूमिका निभाता है| वहीं पीड़ित बुध जातक को दिमागी रूप से कमज़ोर बनाता है। उसे चीज़ों को समझने में दिक्कत होती है।गणित विषय में कमज़ोर होता है और उसे गणना करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है| पीड़ित बुध के प्रभाव से व्यक्ति को बिजनेस में हानि होती है| व्यक्ति के जीवन में दरिद्रता आती है| व्यक्ति को बोलने में समस्या, बहरापन, जीव, मुख, गले तथा नाक से संबंधित रोग, चर्म रोग, तंत्रिका तंत्र में परेशानी आदि रोग की समस्याओं का सामना करना पड़ता है|

बुध जिस भी ग्रह के साथ बैठता है, उसी के अनुरूप फल देता है| यदि बुध ग्रह शुभ ग्रहों के साथ होता है तो यह शुभ फल देता है और पाप ग्रहों की संगति में अशुभ फल देता है| बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है|राशि चक्र में बुध, मिथुन, व कन्या, राशि के स्वामी हैं| यह कन्या राशि में 15 डिग्री तक परम उच्च होते हैं और बहुत ही शुभ फल देते हैं, इसके साथ ही मीन राशि के 15 डिग्री तक बुध नीचस्थ रहते हैं, 27 नक्षत्रों में बुध को अश्लेषा, ज्येष्ठा और रेवती नक्षत्र का स्वामित्व प्राप्त है| हिन्दू ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्र का कारक माना जाता है| बुध ग्रह का राशि परिवर्तन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक बड़ी घटना मानी जाती है| 09 मई 2020 शनिवार प्रातः 09 बजकर 47 मिनट पर बुध मेष राशि से परिवर्तित होकर वृषभ राशि में आ जायेंगें| वृषभ राशि में बुध के शुक्र के साथ होने से लक्ष्मीनारायण योग और 14 मई के बाद सूर्य के वृषभ राशि में आने से बुधादित्य योग भी बन रहा है| ऐसे में बुध सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव डाल रहे हैं? आइये जानते हैं|

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से द्वितीय भाव में गोचर करेंगे| इस गोचर में आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी| काम काज में भी आपको सफलता मिलने के योग हैं| आपके कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता में भी निखार आने की संभावना है, इस दौरान आपकी संवाद क्षमता बेहतर होगी| जिस कारण आपको अपने कार्यक्षेत्र में कई प्रकार के लाभ प्राप्त होंगे| इस दौरान आपको परिवार में भाई बहन का पूरा सहयोग प्राप्त होगा| आर्थिक रूप से मदद भी कर सकते हैं| स्वास्थ्य संबंधी ध्यान आपको रखने की आवश्यकता है, अस्पताल के चक्कर काटने पड सकते है, इस समय रोग व शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं| गोचर की पूरी अवधि में आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा|

उपाय-

शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करें|
  • गाय को गुड़ एवं गेहूँ खिलाएँ|
  • मेष राशि का वार्षिक राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 मेष राशिफल

    वृषभ राशि (Taurus)

    वृषभ राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी ही राशि अर्थात आपके लग्न में गोचर करेंगे| कुंडली के लग्न भाव से व्यक्ति के व्यक्तित्व का विचार किया जाता है| इस भाव में बुध के गोचर से जातक के व्यक्तित्व में एक आकर्षण पैदा होगा| और आपकी संवाद शैली सबको प्रभावित करने वाली होगी| इस दौरान अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, नई नौकरी के लिए समय अच्छा है, व्यवसायी वर्ग क लोगों को अचानक धन लाभ भी हो सकता है| पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की पूरी संभावना है| यदि अभी तक कोई शोधकार्य या शिक्षा रुकी हुई थी, तो इस गोचर के दौरान वह भी सुचारु रुप से चलने लगेगी| प्रेम जीवन में लव पार्टनर के साथ मधुऱ संबंध स्थापित होंगे और वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा|

    उपाय-

    • भगवान कृष्ण की पूजा करें, और उन्हें मक्खन, मिश्री का भोग लगाएं|
    • गौमाता को पालक अथवा हरा चारा खिलाएं|

    वृषभ राशि का वार्षिक राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 वृषभ राशिफल

    मिथुन राशि (Gemini)

    मिथुन राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से बारहवें भाव में गोचर करेंगे| इस दौरान आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की विशेष आवश्यकता होगी| क्योंकि आप भौतिक सुखों पर जरुरत से ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं| कामकाज में रूकावटे आ सकती है, मानसिक तनाव बढेगा| स्वास्थ्य के प्रति की हुई लापरवाही इस गोचर में भारी पड़ सकती है| माता का भरपूर साथ तथा स्नेह मिलेगा, मकान और वाहन इस गोचर के दौरान खरीद सकते हैं| कुछ हद तक आर्थिक परेशानियां हो सकती है, अनावश्यक कलह के कारण आपको मानसिक परेशानी हो सकती है| इस गोचर की अवधि में कर्ज लेना हानिकारक साबित हो सकता है| पैसों के लेन-देन में काफी सावधानी रखने की आवश्यकता है| सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है, इस दौरान समय-समय पर चिकित्सक से सलाह लें| यात्राओं में खर्च अधिक होंगे, जितना संभव हो सके अनावश्यक खर्च से बचने का प्रयास करें|

    उपाय-

    • बुध ग्रह के बीज मंत्र का जाप करें|
    • प्रत्येक बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाएं|

    मिथुन राशि का वार्षिक राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 मिथुन राशिफल

    अपनी कुंडली में राजयोगों की जानकारी पाएं बृहत कुंडली रिपोर्ट में

    कर्क राशि (Cancer)

    कर्क राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे| इस दौरान पराक्रमेश बुध का धनेश सूर्य के साथ लाभ भाव में प्रबल बुधादित्य योग बन रहा है| आपके जो कार्य लम्बे समय से रुके हुए है वो इस गोचर में पूर्ण होने के योग हैं| यह गोचर आपके लिए अच्छा रहने वाला है, बिजनेस में परिश्रम के अनुरूप आपको फल मिलेगा| इस गोचर में अपने क्रोध पर नियन्त्रण रखें, अन्यथा बेकार की परेशानियां आपको घेरे रखेंगी| लाभ स्थान में बुधादित्ययोग और लक्ष्मीनारायण योग होने से व्यापार, व्यवसाय, नौकरी में बड़ी सफलता मिलने के संकेत बन रहे है| यह योग आपको व्यापार-व्यवसाय और नौकरी में खूब तरक्की दिलाने वाले हैं| कार्यक्षेत्र में सफलता की राह और भी अधिक आसान्न होगी। इस दौरान आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। धन लाभ के भी प्रबल योग हैं| इस दौरान बड़े भाई-बहन का सहयोग भी प्राप्त होगा, और वहीं प्रेम जीवन में आपको मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे|

    उपाय-

    • नियमित रूप से गायत्री मन्त्र का पाठ करें|
    • बुधवार के दिन गणेश जी के मंदिर में मूँग के लड्डुओं का भोग लगाएँ व प्रसाद का वितरण छोटे बच्चों में करें|

    कर्क राशि का वार्षिक राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 कर्क राशिफल

    सिंह राशि (Leo)

    सिंह राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से दशवें भाव में गोचर करेंगे| कर्म भाव में बुध का गोचर होने से आपको बौद्धिक रूप से लाभ प्राप्त होगा| इस समय नौकरी और बिजनेस दोनों में तरक्की के योग हैं| अपने प्रशंसनीय कार्य की वजह से आप चर्चा में आ सकते हैं| ऑफ़िस में सीनियर्स आपके सहयोग के लिए आगे आएंगे| अगर आप वाणिज्य या फिर मीडिया क्षेत्र से संबंध रखते हैं तो यह समय आपके लिए बेहद अनुकूल रहेगा| आप अपने बौद्धिक क्षमता के कारण बड़े से बड़ा कार्य आसानी से कर गुजरेंगे| यह गोचर नौकरी के नए अवसर लेकर आएगा, जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें इस दौरान नौकरी मिल सकती है| दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा, छात्रों को परीक्षाओं में अच्छी सफलता मिलेगी|

    उपाय-

    • नित्य सूर्य देव को अर्घ्य प्रदान करें|
    • आदित्यह्रदय स्त्रोत का पाठ करें|
    • घर में हरे पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें|

    सिंह राशि का वार्षिक राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 सिंह राशिफल

    अपनी कुंडली में सभी दोष की जानकारी पाएं कम्पलीट दोष रिपोर्ट में

    कन्या राशि (Virgo)

    कन्या राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से नवमें भाव में गोचर करेंगे| यह गोचर आपके लिए भाग्यवृद्धि करने वाला होगा| समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आपकी पहचान एक प्रभावी व्यक्ति के तौर पर होगी| | व्यापार से जुड़े लोगों को भी लाभ की संभावना है| नौकरी करने वाले जातकों को नौकरी बदलने का कोई बेहतर अवसर या पदोन्नति मिल सकती है| इस गोचर के दौरान आपको विदेश यात्रा से लाभ भी प्राप्त हो सकता है| धार्मिक क्रियाओं में आपकी रुचि बढ़ेगी, धर्म-कर्म के कार्यों में आपका मन लगेगा| स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो यह गोचर आपके लिए उत्तम है, किसी पुराने रोगों से आपको छुटकारा मिल सकता है| उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है|

    उपाय-

    • बुध यंत्र को स्थापित करें और इसकी पूजा करें|
    • किन्नरों का आशीर्वाद लें|

    कन्या राशि का वार्षिक राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 कन्या राशिफल

    तुला राशि (Libra)

    तुला राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से आठवें भाव में गोचर करेंगे| | इस गोचर के दौरान आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है| इस समय जहाँ आपको आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा तो वहीं कार्य क्षेत्र में बाधाओं का भी सामना करना पड़ सकता है| स्वास्थ्य सम्बन्धी कुछ परेशानी हो सकती है, अपने पेट और लीवर का विशेष ध्यान रखें| किसी प्रकार की दुर्घटना भी इस गोचर में हो सकती है, बुध का यह राशि परिवर्तन आपके लिए सहायक नहीं होगा, इस दौरान आपके अंदर क्रोध की प्रबलता रहेगी। पारिवारिक और आर्थिक स्थिति दोनों के लिए ही यह अच्छा नहीं कहा जा सकता। इस गोचर के दौरान भाग्य आपका दुर्बल रहेगा, जिसके कारण काम में बाधाएं आएंगी, और स्वास्थ्य खराब हो सकता है|

    उपाय-

    • दुर्गा सप्तशती का विधिवत पाठ करवाना श्रेयकर रहेगा|
    • किसी ज़रुरतमंद व्यक्ति को या किसी मंदिर में हरी मूंग का दान करें|

    तुला राशि का वार्षिक राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 तुला राशिफल

    वृश्चिक राशि (Scorpio)

    वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से सातवें भाव में गोचर करेंगे| आपको समाज में मान-सम्मान मिलेगा और ऑफिस में आपकी पहचान एक मेहनती व्यक्ति के तौर पर होगी,नौकरी करने वाले जातकों को इस गोचर में अच्छे परिणाम मिलेंगे| इस समय आपका प्रमोशन हो सकता है, इसके साथ ही आय में भी वृद्धि हो सकती है| सामाजिक रूप से इस दौरान आप सक्रिय रहेंगे| व्यापार से जुड़े लोगों को इस गोचर अवधि के दौरान अच्छा ख़ासा मुनाफ़ा मिल सकता है| इस दौरान आपकी भाषा शैली सकारात्मक और प्रभावपूर्ण रहेगी| यदि आप साझेदारी में व्यवसाय कर हैं, तो लाभ मिलने की प्रबल संभावना है| वैवाहिक जीवन में किसी ग़लतफ़हमी के कारण जीवनसाथी से आपके संबंध कटु हो सकते हैं| ऐसे में उनके साथ प्रेम से बातचीत करें, और ग़लतफ़हमी को तुरंत दूर करने का प्रयास करें| प्रेम संबंधों के हिसाब से समय अनुकूल है|

    उपाय-

    • इस दौरान नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करें|
    • महीने के एक बुधवार को साबुत मूंग की खिचड़ी गरीबों में बाटें

    वृश्चिक राशि का वार्षिक राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 वृश्चिक राशिफल

    धनु राशि (Sagittarius)

    धनु राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से छठे भाव में गोचर करेंगे| यह गोचर आपके स्वास्थ्य के लिहाज से शुभ नहीं कहा जा सकता है| स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां इस दौरान उत्पन्न हो सकती हैं| अनावश्यक खर्चों में वृद्धि से आर्थिक स्तर पर भी कुछ समस्याएं महसूस होंगी| हालांकि कार्यक्षेत्र में यह आपके लिए अच्छा समय है, नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं| इस दौरान आपके बनते हुए कामों में अचानक से आपका कोई शत्रु विघ्न उत्पन्न कर सकता है| किसी भी प्रकार का कोई रोग आपको सता रहा हो तो आप उसी समय योग्य डॉक्टर को अवश्य दिखाएँ| इस दौरान कोर्ट-कचरी से सम्बंधित कोई मामला सामने आ सकता है| किसी लम्बी दूर की यात्रा से आर्थिक लाभ होगा|

    उपाय-

    • प्रतिदिन शालिग्राम जी का पूजन करें|
    • भगवान विष्णु को तुलसी पत्र चढ़ाएं|

    धनु राशि का वार्षिक राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 धनु राशिफल

    मकर राशि (Capricorn)

    मकर राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से पांचवें भाव में गोचर करेंगे| इस गोचर के दौरान आपकी बुद्धि और वाणी अधिक सक्रिय रहेगी| आपके ज्ञान में वृद्धि होगी| उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आप एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकते हैं| जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें विदेश जाने का अवसर मिल सकता है| इस समय कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी, और आय में वृद्धि होगी, अविवाहित प्रेमी जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा, इस दौरान आप अपने प्रेमी के साथ अधिक से अधिक समय बिताना पसंद करेंगे, और रोमांटिक मूड में रहेंगे| शादीशुदा जातकों की मैरिड लाइफ भी अच्छी रहेगी| स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है| इस दौरान पेट से सम्बंधित कोई रोग आपको परेशान कर सकता है|

    उपाय-

    • बुध ग्रह की पूजा करवाएं और ऊँ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम: इस मंत्र का रोज 108 बार जप करें|
    • प्रत्येक बुधवार को अपने घर की उत्तर दिशा में घी का दिया जलाएं|

    मकर राशि का वार्षिक राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 मकर राशिफल

    कुंभ राशि (Aquarius)

    कुम्भ राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से चौथे भाव में गोचर करेंगे| बुध का यह गोचर आपके सुखों में वृद्धि करने वाला होगा| वहीं कार्यक्षेत्र में संघर्ष करने पर ही आपको सफलता प्राप्त होगी, इसलिए आपको कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है| इस दौरान बिजनेस करने वालों को अच्छी सफलता मिल सकती है| यदि आप साझेदारी में व्यापार करना चाहते हैं, तो भी समय उत्तम है| प्रॉपर्टी से लाभ की प्राप्ति हो सकती है, इस दौरान आप नया मकान या नया वाहन खरीदने का भी मन बना सकते हैं| माता जी के स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है| ऐसी स्थिति में उनकी सेहत का ख्याल रखें, दाम्पत्य जीवन में कुछ कहा-सुनी भी हो सकती है| जिसके कारण पारिवार का माहौल खराब हो सकता है|

    उपाय-

    • गणेश जी के मंदिर जाएं और श्री गणेश को दूर्वा अर्पित करें|
    • हर शनिवार को काली गाय को हरा चारा खिलाएँ|

    कुंभ राशि का वार्षिक राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 कुंभ राशिफल

    मीन राशि (Pisces)

    मीन राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से तीसरे भाव में गोचर करेंगे| यह गोचर आपको जीवन में सफलता की ओर ले जाएगा, इस दौरान आपकी कोई लघु यात्रा हो सकती है, जिससे आपको लाभ और आनंद की अनुभूति होगी| यदि आप नौकरी में हैं तो इस दौरान आपका प्रमोशन हो सकता है| यदि आप बिजनेस करते हैं तो उसमे सफलता मिलने के योग हैं| भाग्य का पूर्ण साथ रहेगा, छोटे भाई-बहनों से किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है| लेकिन सम्बन्ध जल्दी ही बेहतर हो जायेंगे| पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो सकती है| यह गोचर आपके बीच मतभेद दूर करने में अहम भूमिका निभाएगा| छात्रों के लिए यह गोचर सफलता प्राप्ति का है| छात्र परीक्षाओं में अच्छी सफलता अर्जित करेंगे| इस दौरान अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि आपको पेट से सम्बंधित परेशानी हो सकती है|

    उपाय-

    • दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करें, और “ॐ नमः शिवाय” का नित्य जप करें|
    • बच्चों को पुस्तकें एवं खाद्य सामग्री का दान करें|

    मीन राशि का वार्षिक राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 मीन राशिफल

    जानिए आपकी कुंडली पर ग्रहों के गोचर की स्तिथि और उनका प्रभाव, अभी फ्यूचर पॉइंट के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यो से परामर्श करें।


    Previous
    Venus Transit in Pisces: Impact on 12 Zodiac signs (3rd Feb'20)

    Next
    सूर्य का वृषभ राशि में गोचर, जानें क्या होगा 12 राशियों पर असर,