शुक्र का कर्क राशि गोचर, इन राशि वालों के जीवन पर पड़ सकता है ख़ास प्रभाव | Future Point

शुक्र का कर्क राशि गोचर, इन राशि वालों के जीवन पर पड़ सकता है ख़ास प्रभाव

By: Future Point | 15-Jun-2021
Views : 2912
शुक्र का कर्क राशि गोचर, इन राशि वालों के जीवन पर पड़ सकता है ख़ास प्रभाव

शुक्र प्रेम, सुंदरता, कला शान्ति एवं सौंदर्य के प्रति आकर्षण का प्रतीक है। इनको समृद्धि और भौतिक सुख का कारक माना जाता है। इन्हें संध्या और भोर का तारा भी कहा जाता है। शुक्र से प्रभावित व्यक्तियों के चेहरे पर हमेशा मुस्कुराहट रहती है और जल्दी ही दूसरों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। ये विपरीत लिंगी व्यक्तियों के लिए भी खुद आकर्षित हो जाते हैं। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र अनुकूल होता है, वे ज्यादातर आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं। इस ग्रह की शुभ स्थिति वैवाहिक जीवन में भी शुभ परिणाम देती है। शुक्र को संचार का कारक भी कहा जाता है, इसलिए यह आपको इंटरनेट, सोशल मीडिया से भी लाभ दे सकता है। अगर शुक्र मजबूत है तो सोशल मीडिया पर आपकी सामग्री पसंद की जा सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी यह सुधार कर सकता है। आप नए लोगों से मिलना और उनके साथ सामाजिक कार्य करना पसंद करते हैं।

शुक्र ग्रह को सौंदर्य, भोग-विलास और रचनात्मकता का कारक है। फ्यूचर पंचांग के अनुसार शुक्रदेव 22 जून दोपहर 14:22 मिनट पर कर्क  राशि में गोचर करेंगे। और 17 जुलाई 2021 तक इसी राशि में गोचर करेंगे और उसके बाद शुक्र सिंह राशि में गोचर करेंगे। शुक्र ग्रह को शुभ ग्रह का दर्जा प्राप्त है। ऐसे में जिस भी जातक की कुंडली में शुक्र अच्छी अवस्था में होता है, ऐसे लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करने वाले होते हैं। इनका राशि परिवर्तन, सभी राशियों के सुख, धन, वैवाहिक जीवन और प्रेम सम्बन्ध को प्रभावित करेगा। हालांकि कुछ लोगों को इस गोचर के दौरान स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी हो सकती है। आइये जानते हैं, शुक्र का यह राशि परिवर्तन कैसा रहेगा आपके लिए,

आपकी कुंडली में शुक्र की स्थिति कैसी है व शुक्र कैसे आपको प्रभावित कर रहे हैं? जानने के लिये फ्यूचर पॉइंट पर देश भर के जाने-माने ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें। अभी बात करने के लिये यहां क्लिक करें।

मेष राशि (Aries)

शुक्र देव का गोचर आपकी राशि से चौथे भाव में हो रहा है, ये भाव माँ, आराम, भूमि भवन वाहन और जनता का प्रतिनिधित्व करता है। इस दौरान आपको अपनी माता और परिवार के मातृ पक्ष से बहुत लाभ और उपहार प्राप्त होने की संभावना है। आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। भोग-विलास की सामग्री प्राप्त होगी। आपको अपने बच्चों की शिक्षा की चिंता होगी और इस पर आप ध्यान भी देंगे। आपके प्रेम संबंधों पर नजर डाली जाए तो इस दौरान मेष राशि के जातक बहुत भावुक हो सकते हैं और छोटी-छोटी बात भी आपको चुभ सकती है।इस दौरान आपके पार्टनर को उनके जीवन में उन्नति हासिल होगी। इसके साथ ही आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ मज़ेदार भरे पल बिताएंगे।  

वृषभ राशि (Taurus)

इस गोचर के दौरान शुक्र आपकी राशि से तीसरे भाव में विराजमान होने वाले हैं। ये भाव भाई-बहनों, संचार, छोटी यात्राओं और इच्छाओं का प्रतिनिधित्व करता है, इस समय अवधि में आप काम के लिए किसी यात्रा या छोटी यात्राएं पर जा सकते हैं या आप किसी तरह की गतिविधियाँ भी कर सकते हैं जिनसे आपके जीवन में थोड़ा बदलाव आएगा। आप इस दौरान बेहद ही कार्य उन्मुख रहने वाले हैं। जिस कारण कैरियर और पेशे में नई ऊंचाईयां हासिल होंगी। अधीनस्थों का सहयोग प्राप्त होगा। भाग्योदय के साथ साथ मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

अपनी कुंडली में राजयोगों की जानकारी पाएं बृहत कुंडली रिपोर्ट में

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का परिवर्तन दूसरे भाव में होने जा रहा है,यह आपके भाषण, संचित धन और परिवार के दूसरे घर के माध्यम से गोचर करेगा, जो इस बात की तरफ इशारा करता है कि इस समय अवधि में आपको महान वित्तीय लाभ और मुनाफ़े होने की प्रबल संभावना है। इस अवधि के दौरान, आपको पैतृक संपत्ति या अपनी विरासत से अचानक कोई लाभ और किसी तरह का मुनाफ़ा प्राप्त हो सकता है। सन्तान प्राप्ति का योग बनेगा। विद्यार्थी वर्ग को परीक्षाओं में सफ़लता प्राप्त होगी। विद्याध्ययन में रुचि बढ़ेगी। शत्रु पराभव होगा। स्त्री सुख की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि (Cancer)

शुक्र का गोचर आपकी ही राशि यानि आपके लग्न भाव में होगा। इस भाव से व्यक्ति के स्वभाव, बुद्धिमत्ता और व्यक्तित्व के बारे में विचार किया जाता हैं। इस समय शुक्र देव की कृपा आप पर बनी रहेगी। इस गोचर के दौरान आप अपनी बौद्धिक क्षमताओं में सुधार करेंगे। धन लाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे। यह अवधि व्यापार और साझेदारी के लिए भी अनुकूल होगी। यदि आपने संपत्ति या पुरानी वस्तुओं में कोई निवेश किया है तो आप इस गोचर के दौरान काफी लाभ कमाएंगे। अविवाहितों का विवाह होगा। घर में सन्तान का जन्म होगा।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि से शुक्रदेव का परिवर्तन आपके बारहवें भाव में हो रहा है। ज्योतिष में द्वादश भाव को व्यय भाव भी कहा जाता है। इस भाव में शुक्र के गोचर से आपके ख़र्चों में इज़ाफा हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर, अपने धन पर ध्यान दें और कम से कम खर्च करने की कोशिश करें। आर्थिक रूप से लाभ की संभावना है लेकिन खर्च भी बढ़ेगा जिससे स्थिति को संतुलित करना मुश्किल होगा। इसके अलावा इस समय आपका स्वास्थ्य भी आपको थोड़ी परेशानी दे सकता है। भोग-विलास के संसाधनों की प्राप्ति होगी। उत्तम शैय्या सुख प्राप्त होगा।

अपनी कुंडली में काल सर्प दोष की जानकारी के लिए क्लिक करें

कन्या राशि (Virgo)

शुक्र देव का गोचर आपकी राशि से चौथे भाव में हो रहा है। इस भाव को आय भाव भी कहा जाता है, अत: शुक्र के इस भाव में गोचर से आपकी आमदनी में इज़ाफा हो सकता है। इस समय अवधि में आपको अपने अंदर जोश, खुशी, आशावाद और अच्छी सेहत का भरपूर साथ मिलने वाला है, जिसकी मदद से आप हर वो काम जो पहले आपको बड़ा और मुश्किल लग रहा था उसे बड़ी ही आसानी से पूरा करने में कामयाब रहेंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिहाज से यह समय अनुकूल होगा, इस दौरान आप अपने संगी के साथ का आनंद लेंगे, संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि से शुक्रदेव का परिवर्तन दशवें भाव में हो रहा है। इस भाव को कर्म भाव भी कहा जाता है। शुक्र के इस गोचर के दौरान आपको सतर्कता के साथ हर काम करना होगा। कार्यक्षेत्र में किसी के साथ अनबन की स्थिति बन सकती है। आर्थिक रूप से आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है और आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। व्यावसायिक रूप से आप अपने काम में बहुत व्यस्त रहेंगे और बहुत अधिक मेहनत करेंगे। विवाहित जातकों की अपने जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर नोक-झोंक हो सकती है। वहीं इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में पड़े हैं वो अपने संगी के साथ रोमांटिक समय का आनंद लेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

भौतिक सुख-सुविधाओं के दाता शुक्र ग्रह आपकी राशि से नवमें भाव में गोचर कर रहे हैं। इस दौरान आपकी पदोन्नति और वेतन में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। आप धार्मिक गतिविधियों के प्रति भी झुकाव महसूस करेंगे। इस समय आप दूसरों की मदद करने के लिए भी आगे बढ़ेंगे। समाज में आपके मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक दायरे में आपकी हैसियत भी बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को भी इस अवधि के दौरान करियर क्षेत्र में अच्छे अवसर मिलेंगे। इस राशि के व्यापारी जातकों को इस दौरान काफी लाभ मिलने की संभावना है।

शिक्षा और करियर क्षेत्र में आ रही हैं परेशानियां तो इस्तेमाल करें करियर रिपोर्ट 

धनु राशि (Sagittarius)

शुक्र देव आपकी राशि से आठवें भाव में संचरण करेंगे। आपको इस अवधि के दौरान कई चुनौतियों, उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा।  इस गोचरीय अवस्था के दौरान आपको शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं इसलिए अपना ख्याल रखें। इस गोचर के दौरान आपको बनावटी दोस्तों और अपने विरोधियों से बहुत सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि वे आपको धोखा दे सकते हैं। कुछ मामलों में, आपको अचानक लाभ या हानि होने की भी संभावना है। कारोबारी लोगों को हर तरह के आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इस समय की गयी कोई भी यात्रा केवल आपको तनाव देगी और आपके ख़र्चों में वृद्धि करवाने वाली साबित होगी।

मकर राशि (Capricorn)

इस गोचर के दौरान शुक्रदेव आपकी राशि से सातवें भाव में स्थित होंगें। इस भाव से भागीदारी, वैवाहिक संबंधों और व्यवसाय आदि का विचार किया जाता है। इस राशि के नौकरी पेशा लोगों के जीवन में भी अनुकूल बदलाव इस दौरान आएंगे और पदोन्नति मिलने के भी आसार हैं। जो लोग व्यापार या साझेदारी में व्यापार शुरू करने की चाह रखते हैं उनके लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है। इसके अलावा जो पहले पहले से ही व्यापार के क्षेत्र में हैं उन्हें इस समय का सदुपयोग करने की सलाह दी जाती है। कला और रचनात्मकता के क्षेत्र में काम करने वाले इस राशि के जातकों को भी इस दौरान लाभ मिलने की संभावना है। इस दौरान आपके दांपत्य जीवन में उल्लेखनीय सुधार होगा और आपके संबंधों में रोमांस और प्रेम बना रहेगा।

फ्री कुंडली प्राप्त करने के लिए क्लिक करें

कुंभ राशि (Aquarius)

शुक्र देव का यह गोचर आपकी राशि से छठे भाव में होने जा रहा है। इस भाव से चुनौतियों, बाधाओं, कर्ज और रोगों आदि का विचार किया जाता है। इस समय के दौरान आपको विशेष तौर पर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की ज़रूरत पड़ सकती है, क्योंकि इस गोचर के प्रभाव से आपको आंखों, सर्दी, खांसी और त्वचा से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस अब्धि में आपको जीवन के हर क्षेत्र में अधिक मेहनत करके ही मनमाफिक सफलता मिलेगी। अपनी मेहनत और लगन पर भरोसा रखें और आगे बढ़ते रहें। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में स्थिरता बनी रहेगी। यदि किसी तरह की परेशानी आती है तो समझदारी से उसे दूर करने की कोशिश करें। यह अवधि प्रेम में पड़े इस राशि के जातकों के लिए अच्छी नहीं कही जा सकती, क्योंकि इस अवधि के दौरान झगड़े बढ़ सकते हैं।

मीन राशि (Pisces)

इस गोचर के दौरान शुक्रदेव आपकी राशि से पांचवें भाव में विराजमान होंगें। इस भाव से प्यार, रोमांस, बुद्धि, संतान और शिक्षा आदि के बारे में विचार किया जाता है। इस अवधि में आपके अंदर की कला लोगों के सामने आ सकती है। नयी चीजें सीखने में इस दौरान आपका मन लगेगा। इस अवधि के दौरान आपका साथी आपका समर्थन करेगा। विवाहित जातकों का जीवन भी इस दौरान सुचारु रूप से चलता रहेगा। आर्थिक रूप से इस अवधि में आप अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पुत्र जन्म के योग बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता प्राप्त होगी।



Tags: Shukra Transit Gemini to Cancer, Shukra Transit, Shukra Transit in Cancer, Shukra Gochar, Shukra Rashi Parivartan, शुक्र राशि परिवर्तन, शुक्र गोचर, कर्क राशि में शुक्र का गोचर, शुक्र का कर्क राशि में परिवर्तन


Previous
Get the best Numerology Software for Android

Next
Know the Effects of 2021 Sun’s Gemini Transit Upon Yourself