Varshik Rashifal 2022 - राशिफल 2022 - Horoscope 2022 in Hindi

वार्षिक राशिफल 2022 | Rashifal 2022 in Hindi

राशिफल 2022/Horoscope 2022 जानने से पहले ग्रहों की चाल जानना बहुत आवश्यक है क्योंकि ग्रहों के गोचर से ही हमारा जीवन प्रभावित होता है। इस वर्ष चार बड़े मंद गति ग्रहों का परिवर्तन होगा। वर्ष की शुरुआत में मंद गति ग्रह, शनि मकर राशि में गोचर करेंगे। यहां शनिदेव 28 अप्रैल तक विराजमान रहेंगे। वहीं 29 अप्रैल को शनिदेव अपनी मूलत्रिकोण राशि कुम्भ में प्रवेश करेंगे।

वहीं बृहस्पति भी अपनी चाल बदलेंगे। वर्ष प्रारम्भ में कुंभ राशि में गोचर करेंगे और वहां पर 12 अप्रैल तक रहकर, अपनी स्वराशि मीन में प्रवेश करेंगे। इस वर्ष राहु और केतु भी राशि परिवर्तन करेंगे। राहु वृषभ राशि से मेष राशि में तथा केतु वृश्चिक राशि से तुला में गोचर करेंगे, यह परिवर्तन 17 मार्च को होगा। इसके उपरांत अन्य ग्रहों सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र का गोचर क्रमशः सभी द्वादश राशियों में होता रहेगा, और ये ग्रह अपनी स्थिति के अनुसार वर्ष के अंत तक प्रतिमाह अलग-अलग राशि में गोचर करेंगे और जनमानस को प्रभावित करेंगे।

ग्रहों का यह गोचर हमारे जीवन को विभिन्न रूपों में प्रभावित करेगा जिसे हम वर्ष 2022 की भविष्यवाणी के माध्यम से बहुत अच्छे से समझ सकते हैं।

आप हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों की मदद से अपने इस साल को सफलतम साल बनाने के लिए हमसे कभी भी सम्पर्क कर सकते हैं। और हमारी सेवाएं आपको चमत्कारी लाभ दिलाने में सहायक सिद्ध होंगी। हमारे विशेषज्ञों की सलाह पर आप यंत्र, पूजा, और रत्न-धारण/Wearing Gemstones के माध्यम से किसी ही विपरीत परिस्थिति को अपने अनुकूल बना पाने में सफल होंगे।

अपने सवालों का जवाब जानने के लिये आप फ्यूचर पॉइंट राशिफल 2022/Future Point Rashifal 2022 पढ़ सकते हैं। फ्यूचर पॉइंट पर आप सिर्फ अपना राशिफल ही नहीं पढ़ सकते बल्कि विद्वान ज्योतिषाचार्यों/Expert Astrologers से परामर्श भी ले सकते हैं। वैदिक ज्योतिष पर आधारित इस वार्षिक राशिफल 2022 से आपको आपकी सभी समस्याओं का ज्योतिषी उपाय प्राप्त होगा जिनका पालन करने से आपको अपनी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

Read in English - Horoscope 2022

मेष राशिफल 2022

राशिफल 2022 के अनुसार आने वाला नया साल मेष राशि के जातकों के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह को लेकर आएगा। इस वर्ष की शुरुआत में शनिदेव मेष राशि के दशम भाव में विराजमान रहेंगे। वहीं वर्ष के मध्य में शनि अपनी मूलत्रिकोण राशि कुम्भ में जायेंगे। इस दौरान गुरु का आपके लाभ भाव में होना आपको विशेष लाभ देगा। इसके परिणामस्वरूप जहां आपको अपने करियर में अच्छे फलों की प्राप्ति होगी तो वहीं आपको अपने आर्थिक जीवन में अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी। लेकिन मध्य जनवरी से फरवरी के मध्य का समय, नौकरी पेशा जातकों के लिए विशेष सावधानी भरा रहने वाला है क्योंकि इस समय में आपके कर्म भाव में शनि सूर्य की युति होगी। जो परेशानी का कारण बन सकती है। हालांकि व्यापार करने वाले जातकों के लिए समय बेहतर रहेगा। उन्हें अपनी आमदनी को बढ़ाने के कई मौके प्राप्त होंगे। साथ ही विदेशों से धन अर्जित करने में भी विशेष सफलता मिलेगी।

इस वर्ष यदि आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो उसे शुरू करने से पहले उसकी योजना अच्छे से तैयार कर लें और उसके बाद उस पर काम करें। साल के आखिर 4 महीने आपके लिए बेहतर रहेंगे। आपकी प्रोफेशनल लाइफ या पार्टनरशिप बिजनेस के लिए यह अवधि वास्तव में सकारात्मक परिणाम देगी। आर्थिक रूप से उन्नति के अवसर भी मिलेंगे और विदेशी संपर्क से अच्छा लाभ प्राप्त होगा। आपके परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न होने के संकेत हैं। विद्यार्थियों को अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी और वे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में काफी अच्छा प्रदर्शन कर पाने में सफल होंगे।

मेष राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें: 2022 मेष राशिफल

वृषभ राशिफल 2022

वर्ष की शुरुआत में आपका स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको काम और आराम के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। क्योंकि इस दौरान आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विशेष रूप से मानसिक तनाव, रक्त विकार, मांसपेशियों और नसों से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। वहीं करियर में इस वर्ष आपको मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। आप अपने उत्कृष्ट प्रयासों से उन्नति करेंगे। आपकी नौकरी में पदोन्नति होगी। करियर को आगे ले जाने में किस्मत भी आपका भरपूर सहयोग देगी। साल की शुरुआत से ही आप अपने कार्य में जमकर मेहनत करेंगे जिसका आगे चलकर अच्छा लाभ मिलेगा। इस वर्ष आपको यात्रा के दौरान सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी, विशेषकर लंबी यात्रा में स्वयं वाहन चला रहे हैं तो सचेत रहें। कार्यस्थल पर भी आपको पूरी एकाग्रता से काम करने की आवश्यकता रहेगी। वर्ष के मध्य कामकाज में लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है। नौकरी को लेकर आप में असुरक्षा की भावना बढ़ सकती है। इस समय किसी नई परियोजना में धन निवेश करना आपके लिये घाटे का सौदा हो सकता है सचेत रहें।

जुलाई के पश्चात संतान प्राप्ति के लिये प्रयासरत जातकों के लिये समय अनुकूल रहने के आसार हैं। नाम व प्रसिद्धि भी आपको इस दौरान मिल सकती है। फाइनेंशियल कंडीशन भी आपकी बेहतर हो सकती है। इस दौरान आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिये कार्योन्नति का समय है। नई जिम्मेदारियों के साथ काम का दबाव अधिक रह सकता है। बिल्डर एवं प्रोपर्टी के कारोबार से जुड़े जातकों के लिये लाभकारी समय कहा जा सकता है। इस समय आपको सिर्फ अपनी वाणी पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। कोई ऐसा वचन अपने मुख से न निकालें जिससे सामने वाले की भावनाएं आहत हों।

वृषभ राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें: 2022 वृषभ राशिफल

मिथुन राशिफल 2022

यह साल आपके करियर के लिए सामान्य से बेहतर रहने का संकेत दे रहा है। लेकिन आपको अपने काम में पूरा फोकस करना होगा। करियर में आगे बढ़ने के लिए आपको नए-नए विचारों को सृजन करना होगा। वरिष्ठ कर्मियों की सलाह भी आपके काम आएगी। इस वर्ष आपको आर्थिक जीवन में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आर्थिक लाभ के योग भी बन रहे हैं। व्यापार में नए-नए आइडिया आपके आर्थिक लाभ को बढ़ाने में मदद करेंगे। इस वर्ष आप धन एकत्रित कर पाने में सफल होंगे। लेकिन इस साल आपको नया व्यवसाय शुरू करने से बचना चाहिए। इस वर्ष आपका कोई खास आपके लिये एक मार्गदर्शक की भूमिका निभा सकता है। यह आपका परिजन, आपका करीबी दोस्त या जिस भी क्षेत्र में आप किसी तरह की गाइडेंस के इच्छुक हैं, उसका विशेषज्ञ हो सकता है। आपके विवेक व सूझ-बूझ से भी लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। यह साल आपकी लाइफ में नये परिवर्तन लाने के संकेत कर रहा है। आपके लिये सलाह है कि इस वर्ष किसी का भी अनादर न करें। विशेषकर अपने से बड़ों का तो कतई भी नहीं। कुल मिलाकर वर्ष आपके लिये अच्छा रहेगा।

शेयर मार्किट, अकाउंट, फाइनेंस के साथ-साथ राजनीति के क्षेत्र से जुड़े जातक इस समय बहुत अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। आय में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। परिवार के लिये भी अच्छा समय कहा जा सकता है। दोस्तों से भी आपको उचित सहयोग मिलने के आसार हैं। आपकी लाइफ में सकारात्मकता रहेगी। साथ ही अच्छे स्वास्थ्य का लाभ भी आप उठा सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए वर्ष काफी अच्छा रहेगा और इस दौरान प्रेम जीवन में उत्तम फलों की अनुभूति होगी। किसी बात को लेकर आप दोनों के बीच बहस बाजी हो सकती है लेकिन यदि आप संभल कर चलेंगे तो विभिन्न चुनौतियों के बावजूद भी आपका प्रेम जीवन चलता रहेगा। विद्यार्थियों के लिए वर्ष सामान्य रहेगा प्रोफेशनल कोर्स की पढ़ाई करने वाले छात्रों को अभूतपूर्व सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें: 2022 मिथुन राशिफल


बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

कर्क राशिफल 2022

इस साल नौकरी पेशा जातकों को पदोन्नति की सौगात मिल सकती है। आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए फोकस होकर प्रयास करना होगा। उच्च शिक्षा की कामना करने वाले विद्यार्थियों को उनकी महत्वाकांक्षा के अनुरूप कुछ कम ही सफलता मिल सकती है। वित्तीय मोर्चे पर आपको कुछ संघर्ष करना पड़ सकता है और दूसरी ओर खर्चों में भी वृद्धि होगी। जो जातक पिछले कुछ समय नये घर या फिर नई गाड़ी की योजना बना रहे हैं। आप अपने प्रयासों से इन चुनौतियों को पार कर लेंगे और सफलता भी प्राप्त करेंगे। इस वर्ष कर्क राशि का उदय एकादश लाभ-भाव में हो रहा है। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा की दृष्टि शुभ है। यह वर्ष निश्चित रूप से थोड़ा चैलेंजिंग रहेगा, परंतु आप अपने पराक्रम से चुनौतियों को पार कर लेंगे और सफलता भी प्राप्त करेंगे। यह वर्ष विशेषकर उन जातकों के लिए लाभकारी है जो कला, सिनेमा, कृषि, पशुपालन, केमिकल, समुद्री सामग्री और पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े हैं। साल के प्रारम्भ में वृहस्पति छठे भाव के स्वामी होकर आठवें भाव में स्थित हैं। जो स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं कहा जा सकता। इस दौरान आपको पेट से सम्बंधित समस्या हो सकती है। लेकिन मध्य अप्रैल से आपको भाग्य का साथ मिलेगा और प्रत्येक क्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे। आपकी अथक मेहनत व कार्य के प्रति प्रतिबद्धता के लिये आपको कार्यस्थल पर सम्मानित भी किया जा सकता है।

नौकरी व व्यवसाय में शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आप किसी नये व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं या आप जो बिजनेस कर रहे हैं उसका विस्तार कर सकते हैं। आर्थिक जीवन की, इस साल आपका आर्थिक पक्ष बेहद अच्छा रहने वाला है। क्योंकि इस वर्ष धन लाभ के कई योग बन रहे हैं। इस दौरान आमदनी बढ़ने और धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन लाभ के साथ-साथ इस वर्ष आपको धन हानि भी हो सकती है। आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए फोकस होकर प्रयास करना होगा। उच्च शिक्षा की कामना करने वाले विद्यार्थियों को उनकी महत्वाकांक्षा के अनुरूप कुछ कम ही सफलता मिल सकती है।

कर्क राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें: 2022 कर्क राशिफल

सिंह राशिफल 2022

सिंह राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 कुछ खास रहने वाला है। नये साल में आपके जहन में नये-नये विचार उत्पन्न होंगे, और आप इन्हें पूरा करने के लिए भरपूर प्रयत्न भी करेंगे। सिंह जातकों में तो उत्साह स्वभाव से ही कूट-कूट कर भरा होता है। नये साल में भी आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा, एक नया जोश महसूस कर सकते हैं। करियर में सफलता पाने के लिए आप लगातार मेहनत करेंगे। करियर में आपको सफल परिणाम मिलेंगे, परंतु इन परिणामों से आप संतुष्ट नहीं दिखेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका परिश्रम आपको नई पहचान दिलाएगा। आपको नई जगह नौकरी करने का भी अवसर मिलेगा। साल की शुरुआत में आपको करियर के क्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलेंगे। इस साल आपको आर्थिक जीवन में छोटी-मोटी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा परंतु इसके बावजूद भी आपको बहुत बढ़िया परिणाम भी मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप किसी खास, किसी नई व बड़ी परियोजना में धन निवेश करने में कामयाब हो सकते हैं। यह आपके लिये काफी लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। आपके लिये बड़े लाभ के योग बना रहे हैं। यह लाभ आपको पैतृक संपत्ति के रूप में भी मिल सकता है। आपके पराक्रम, आपकी कार्यक्षमता में भी यह समय वृद्धि करने वाला रहेगा। कार्यस्थल पर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं।

पारिवारिक दृष्टिकोण की बात की जाए तो ये समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। इस दौरान परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन भी हो सकता है। यदि आप परिवार को जोड़े रखना चाहते हैं तो आपको कुछ समझौते करने पड़ेंगे। संतान को लेकर भी इस समय आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं। रोमांटिक लाइफ बहुत ही शानदार रहेगी। जो जातक अभी तक प्रेम के अहसास से, आनंद से वंचित हैं और एकांकी जीवन जी रहे हैं उनके लिये भी यह समय एक नये साथी के स्वागत का समय हो सकता है। आप अपने प्रेम जीवन की शुरुआत इस समय कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष काफी सफलता देने वाला रहेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता मिलने से आपका मनोबल बढ़ा चढ़ा रहेगा। इस वर्ष सिंह राशि के ऐसे लोग जो इलेक्ट्रॉनिक्स, हार्डवेयर, विधि तथा कानून (लॉ), सोशल सर्विस, कंपनी सेक्रेट्री तथा सेवा प्रदाता क्षेत्र की पढ़ाई में लगे हुए हैं, उन्हें बहुत सफलता मिलने की संभावना है।

सिंह राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें: 2022 सिंह राशिफल


कन्या राशिफल 2022

करियर की दृष्टि से यह वर्ष अच्छा साबित होगा। कार्य-व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। मई से जुलाई के बीच आपको शेयर बाजार, जुए, सट्टे तथा अटकल व्यवसाय से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। इस दौरान आपके करियर में बदलाव आएँगे। संभवतः स्थान परिवर्तन भी हो सकता। मल्टीनेशनल कंपनियों में कार्य कर रहे लोगों के लिए यह वर्ष उपलब्धियों से परिपूर्ण रह सकता है। व्यापार करने वालों के लिए भी यह समय बहुत अच्छा जाने वाला होगा। इस वर्ष आपको अपने मित्रों का भी सहयोग मिलेगा, जो आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। इस वर्ष आप कोई वाहन आदि ख़रीद सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से भी वर्ष काफी अनुकूल है और धन की आवक लगातार बनी रहेगी जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। यह समय आपके प्यार के लिए भी शुभ संकेत दे रहा है। प्रेमियों को अच्छा मौका मिल सकता है। आपके प्रेम में स्थिरता आएगी और प्रियतम के साथ सुकून भरे पलों का आनंद लेंगे। यदि आप विवाहित हैं तो वैवाहिक लोगों के लिए ये वर्ष उपलब्धियों भरा रह सकता है। आपके जीवनसाथी को उनके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। कुछ समय के लिए एक-दूसरे से दूर रहना पड़ सकता है लेकिन इससे आपके संबंधों में प्रगाढ़ता ही आएगी और संबंध मधुर बनेंगे। संतान के लिए समय काफी अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन के लिए वर्ष काफी अनुकूल सिद्ध होगा और परिवार में आपसी तालमेल एक दूसरे की मदद से आगे बढ़ेगा जिससे आपके परिवार को सामाजिक रुप से सम्मान और संपन्नता प्राप्त होगी।

कन्या राशि के विद्यार्थियों को इस साल कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है, पढ़ाई में सफलता का योग है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं, कानून की पढ़ाई करना चाहते हैं तो सफलता मिलेगी, शोध कार्यों की ओर भी आप अग्रसर हो सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से अगर कहें तो थोड़ा स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव का समय रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें। अगस्त से अक्तूबर के मध्य आपको विभिन्न स्रोतों से आमदनी प्राप्त होगी, परंतु इस समय आपके ख़र्चों में भी वृद्धि की संभावना है। हालांकि परिस्थितियां फिर भी आपके काबू में रहेंगी। धन के लिए समय शुभ संकेत दे रहा है। विदेश जाने वालों के लिए भी प्रयास करने पर सफलता मिलती नजर आ रही है।

कन्या राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें: 2022 कन्या राशिफल


तुला राशिफल 2022

वर्ष 2022 नौकरीपेशा लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। परिणाम स्वरूप आपके करियर में अच्छी सफलता व ग्रोथ देखने को मिल सकता है। कार्यों में सफलता इंक्रीमेंट व प्रमोशन संबंधी योग भी इस समय बनते दिखायी दे रहे हैं। पूरी ईमानदारी से काम करें, सफलता आपकी कदम चूमेगी। बड़े अधिकारी से सराहना मिल सकती है। जिसके कारण आप जातकों का मन वर्ष के प्रारम्भिक महीनों में प्रफुल्लित रहेगा। लेकिन बिज़नेस वालों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बिज़नेस करने वाले जातकों को अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। बिज़नेस में घाटा होने के कारण व्यवहार में बदलाव आ सकता है। धैर्य बनाये रखने की विशेष आवश्यकता होगी। बिज़नेस में उतार-चढ़ाव की स्थिति और मन में अस्थिरता बनी रहेगी। जिसका असर आपके व्यापार पर देखने को मिलेगा। व्यापार के प्रति मन में चिंता बसेरा डाल सकती है। धन का योग तो बनेगा लेकिन अधिक व्यय के कारण मन स्थिर नहीं रहेगा।

प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी और इस साल आपको जीवन जीने के अच्छे तरीके सीखने का मौका मिलेगा। आपके प्रेम जीवन में रोमांस और आकर्षण की वृद्धि होगी। यदि आप विवाहित हैं तो दांपत्य जीवन के लिए वर्ष की शुरुआत कुछ नाजुक रहेगी और आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कमी आ सकती है। हालांकि साल के मध्य में काफी हद तक स्थितियां अच्छी हो जाएंगी और आप दांपत्य जीवन में आगे बढ़ेंगे। आपकी संतान को जीवन में सफलता प्राप्ति के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। पारिवारिक जीवन के लिए साल काफी हद तक अच्छा रहेगा और आप काफी समय अपने परिवार के लोगों के साथ बिताएंगे, जिससे आपसी संबंध बेहतर होंगे। विद्यार्थियों के लिए ये वर्ष अच्छा कहा जा सकता है, शिक्षा से संबंधित विदेश यात्रा संभव है। इस साल आपका स्वास्थ्य कमजोर रहने की संभावना है। आपको अपच, वायु रोग, सिर दर्द, जोड़ों में दर्द, चिकन पॉक्स तथा शरीर में दर्द जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। उत्तम शरीर ही जीवन का सबसे बड़ा धन है इसलिए अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति कोई भी लापरवाही न बरतें।

तुला राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें: 2022 तुला राशिफल

वृश्चिक राशिफल 2022

करियर की दृष्टि से इस वर्ष आपको बहुत बढ़िया परिणाम मिल सकते हैं। अपने करियर में आपको सफलता मिलेगी और आपके सामने कई सुनहरे अवसर आएंगे। किसी अच्छी कंपनी से आपको नौकरी का प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। करियर को लेकर विदेश जाने की भी संभावनाएं हैं। वर्ष के शुरूआती महीनों में आर्थिक जीवन में आपको उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आपके ख़र्चे और आमदनी में अंतर देखने को मिलेगा, इसलिए अपने आर्थिक जीवन में ख़र्च और आमदनी के बीच तालमेल बनाकर चलें। वहीं प्रेम जीवन के लिए यह साल उत्तम रहेगा। प्रियतम के साथ रोमांस करने का अवसर मिलेगा और रिलेशनशिप में मजबूती आएगी। जो लोग सिंगल हैं उनके जीवन में कोई नया व्यक्ति आ सकता है। यदि आपका किसी से ब्रेक हुआ है तो वह व्यक्ति पुनः आपके जीवन में दस्तक दे सकता है। यदि आप विवाहित हैं तो दांपत्य जीवन के लिए वर्ष काफी अच्छा रहेगा और आप अपने जीवन साथी के साथ जीवन में आगे बढ़ेंगे और भविष्य हेतु महत्वपूर्ण निर्णय भी लेंगे। कार्यक्षेत्र वालों के लिए उत्तम समय है। व्यापार करने वालों के लिए थोड़ा सा उतार-चढ़ाव रहेगा।

विद्यार्थियों को संघर्षों के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। कानून, अध्यापन, फाइनेंस की पढ़ाई कर रहे छात्रों को काफी अच्छे मौके मिलेंगे और उन्हें अनुकूल सफलता मिलेगी। आर्थिक परिपेक्ष्य से यह साल काफी अच्छा रह सकता है और आप बचत कर पाने में भी समर्थ होंगे। इस वर्ष आपका धन सक्रिय प्रवाह में रहेगा और अचानक से धन प्राप्ति के योग भी बन सकते हैं। वर्ष की शुरुआत में कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं और इस साल जैसे-जैसे साल आगे बढ़ेगा, आपको उन्नति के अनेक अवसर प्राप्त होंगे। निश्चित रूप से आप इस साल अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल कर पाने में सफल होंगे। यह साल आपको अच्छे स्वास्थ्य की ओर लेकर जाएगा। समय-समय पर कुछ मानसिक परेशानियां सामने आ सकती हैं लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। कार्यक्षेत्र व व्यापार करने वालों के लिए एक संघर्ष का समय बना देगा। धन के लिए भी समय सही नहीं है। आपको धन निवेश करने से बचना होगा। व्यापार करने वालों के लिए बहुत अच्छा नहीं कह सकते हैं परंतु घाटा भी नहीं होगा। स्वास्थ्य सही रहने के संकेत हैं। धन लाभ होता दिखायी दे रहा है।

वृश्चिक राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें: 2022 वृश्चिक राशिफल

धनु राशिफल 2022

वर्ष 2022 धनु राशि के जातकों के लिए करियर की दृष्टि से अधिक बेहतर रहेगा। सहकर्मियों की मदद से अच्छे फल प्राप्त होंगे। व्यापार कर रहे जातकों के लिए भी ये वर्ष अच्छा रहने वाला है। उन्हें बिज़नेस में अपार सफलता मिलेगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। एक से अधिक स्रोतों से आमदनी का जरिया जुटा पाएंगे और लगातार कमाई करेंगे। यदि कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो आप इस साल कर सकते हैं। विदेशी स्रोतों और थोड़ा विदेशी कंपनियों के साथ व्यापार में भी लाभ के अच्छे संकेत मिलते हैं हालांकि आपको साझेदारी के काम में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। वर्ष की शुरुआत में आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अधिक धन लाभ पाएंगे। अर्थात अपने निजी प्रयासों से आप काफी हद तक लाभ की स्थिति में रहेंगे। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि निवेश करने से पहले सोच विचार कर लें। इसके अलावा कुछ अप्रत्याशित खर्चे भी आपको परेशान कर सकते हैं जिनमें मुख्य रूप से आपके परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण आए हुए खर्चे शामिल होंगे, वर्ष के प्रारम्भ से अप्रैल तक का समय धन संचय के लिए काफी उत्तम रहेगा और इस दौरान आप बचत कर पाने में सफल होंगे।

प्रेम संबंधों के लिए यह अवधि काफी अच्छी रहेगी और आप अपने पार्टनर के साथ संबंधों में निकटता का अनुभव करेंगे। दांपत्य जीवन भी काफी मधुर रहेगा और आपके जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बेहतर रहने से आप वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगे। इस साल आपकी संतान भी उन्नति प्राप्त करेगी। शिक्षा और उच्च शिक्षा दोनों के लिए ही यह वर्ष अच्छा रहेगा। आप अपनी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा मुकाम प्राप्त करेंगे। आपका मन सहज रूप से शिक्षा के प्रति झुकाव महसूस करेगा। और शिक्षा के क्षेत्र में स्वयं को अग्रणी बनाने का प्रयास करेंगे। इस वर्ष आपका स्वास्थ्य मिला-जुला रहेगा, स्वास्थ्य जीवन पिछले वर्ष के अनुसार काफी बेहतर होगा। हालांकि शनि देव आपकी परीक्षा लेते हुए बीच-बीच में आपको कुछ कष्ट देते रहेंगे, लेकिन आपको कोई बड़ा रोग इस वर्ष नहीं होगा। लेकिन बुख़ार, फोड़े-फुंसी जैसी छोटी समस्याएं हो सकती हैं।

धनु राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें: 2022 धनु राशिफल


मकर राशिफल 2022

2022 आपके करियर की दृष्टि से मिश्रित परिणाम देने वाला होगा। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को अप्रैल के बाद एक स्थायी अथवा लम्बे समय तक चलने वाली नौकरी मिलने की अच्छी संभावना है। आप में से कई लोगों का स्थानांतरण होगा और कुछ को नौकरी के सिलसिले में स्थान परिवर्तन करना पड़ेगा। चाहे आप नौकरी करते हो अथवा व्यापार आपको इस वर्ष काम के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। और विदेश जाने की भी संभावना भी बनसकती है। अच्छी बात यह है कि इन यात्राओं का परिणाम आपके लिए सुखद रहेगा और आपको जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने वाले लोगों के लिए वर्ष काफी उपलब्धियों से भरा रहेगा। लेकिन इस वर्ष आपको मेहनत भी अधिक करनी होगी। इस वर्ष आपके खर्चें अधिक हो सकते हैं, इसलिए हर प्रकार की आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको अपने ख़र्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। वर्ष के प्रारम्भ में आपके दूसरे भाव में बृहस्पति का गोचर आपकी आय में वृद्धि करेगा। हालांकि इस समय आपको अपना धन निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह लेने की ज़रूरत होगी। यह समय आपके आर्थिक जीवन के लिए सबसे अधिक लाभकारी रहने वाला है।

इस वर्ष आपको पारिवारिक जीवन में मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। लेकिन वर्ष का प्रारंभिक समय पारिवारिक जीवन के लिए अच्छा रहेगा। परिवार में किसी का विवाह होने के कारण सामाजिक रूप से आपका परिवार आगे बढ़ेगा। इस वर्ष मई से अगस्त तक का समय आपके माता के स्वास्थ्य के लिए शुभ नहीं है। इस समय आप पारिवारिक विवादों को हल करने का प्रयास करते भी दिखाई देंगे। वर्ष की शुरुआत में आपकी राशि से पंचम भाव में मौजूद राहु आपको साल भर प्रेम में अपार सफलता देते हुए, आपके जीवन में अप्रत्याशित ख़ुशियाँ देगा। राहु की इस शुभ स्थिति के चलते आपके और प्रियतम के रिश्ते में मधुरता आएगी और आप दोनों एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताते नज़र आएँगे। वर्ष के प्रारम्भ में शनिदेव आपकी राशि में ही होंगे। इस दौरान आपको उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त होगा। हालांकि बिच-बिच में शनिदेव आपकी परीक्षा भी लेते रहेंगे और आपसे मेहनत करवाएंगे जैसे आपको थकान हो सकती है और आपमें आलस्य की अधिकता भी हो सकती। जिसका त्याग करना आपके लिए आवश्यक होगा अन्यथा बैठे-बिठाए सारे कष्ट हो सकते हैं।

मकर राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें: 2022 मकर राशिफल


Know more about

 

Match Analysis Detailed

Matching horoscope takes the concept...

 

Health Report

Health Report is around 45-50 page...

 

Brihat Kundli Phal

A detailed print of how your future...

 

Kundli Darpan

Kundli darpan is a complete 110 page...

कुम्भ राशिफल 2022

कुम्भ राशि के जातकों के लिए यह वर्ष कई महत्वपूर्ण परिवर्तन लेकर आने वाला है। इस वर्ष की शुरुआत में आपको कार्यक्षेत्र में भरपूर सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी आपको पूरा सहयोग देंगे, जिससे आप हर कार्य को समय रहते पूरा कर सकेंगे। जो जातक नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे थे उनके लिए अप्रैल के बाद का समय ज्यादा उत्तम रहने वाला है। इस दौरान आप अपनी मन पसंद की नौकरी पा सकेंगे। सितम्बर के पश्चात व्यापारियों और नौकरीपेशा जातकों के लिए ये वर्ष थोड़ा प्रतिकूल रहेगा। आपको अपने करियर में सफलता प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त मेहनत और निरंतर प्रयास करना होगा। ऐसे में इस समय कोई भी नया व्यापार शुरू करने से बचें। इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, अपने धन के निवेश और खर्च पर विशेष रुप से ध्यान देने की आवश्यकता होगी क्योंकि वर्ष के शुरुआत में बारहवें भाव में शनि की स्थिति आप की बचत पर ग्रहण लगा सकती है और ख़र्चों में वृद्धि कर सकती है। इस दौरान धन संबंधी कोई भी रिस्क लेने से बचें और धन का निवेश न ही करें तो बेहतर होगा। इस वर्ष आपकी आय नियमित रहेगी, लेकिन आप उसका सदुपयोग नहीं कर पाएंगे।

वर्ष 2022 कुंभ राशि वाले जातकों के प्रेम संबंधों में अनुकूलता लेकर आ रहा है। क्योंकि इस वर्ष आप पूर्णरूप से अपने प्रेमी को खुश रखने में सक्षम होंगे, जिससे आपका रिश्ता और अधिक बेहतर बन सकेगा। जहाँ शुरुआती भाग में जब शनि देव आपके विवाह के भाव को दृष्टि करेंगे, तब आपको कुछ कष्टों से दो-चार होना पड़ेगा। तो वहीं साल के दूसरे भाग में परिस्थितियां बेहतर होती प्रतीत होगी, कुंभ राशि के विद्यार्थियों को इस वर्ष पहले से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। परीक्षा की तैयारी में लगे छात्रों को विशेष तौर पर अप्रैल महीने के बाद भरपूर सफलता मिलेगी, जिससे उनके आत्मविश्वास और पराक्रम में भी वृद्धि होगी। हालाँकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता पाने के लिए अभी और इंतजार करने की आवश्यकता होगी। ऐसे में हार न मानें और निरंतर प्रयास करते रहें। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को भी अच्छे फल मिलेंगे। जो छात्र टेक्निकल पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए वर्ष सामान्य ही रहेगा। वहीं मीडिया, इनफार्मेशन, टेक्नोलॉजी और आर्किटेक्चर की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को इस वर्ष के परिणाम पिछले वर्ष से बेहतर मिलेंगे। साल के शुरुआती महीनों में आपको कुछ मानसिक परेशानी हो सकती है। जिससे आपके तनाव में वृद्धि होगी। वहीं मई से लेकर अक्टूबर तक, आपके जीवन में सकारात्मकता आएगी। ऐसे में यदि आप किसी पूर्व की समस्या से परेशान थे तो, आपको उससे निजात मिल सकेगी।

कुम्भ राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें: 2022 कुम्भ राशिफल


मीन राशिफल 2022

वर्ष 2022 में मीन राशि के जातकों को अनेकों अच्छी सौगातें मिलेंगी, जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। इस दौरान दीर्घ अवधि के लाभ की शुरुआत होगी और आपके प्रयास रंग लाएंगे। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने से भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त विदेशी कंपनियों में काम करने वाले लोगों तथा विदेशों से व्यापार करने वाले लोगों को अत्यधिक मुनाफ़ा प्राप्त हो सकता है। साल के मध्य में इस स्थिति में और विस्तार होगा और आप को एक से अधिक माध्यमों से धन लाभ होने की संभावना बनेगी। इस वर्ष आप प्रॉपर्टी को किराए पर देने से भी अच्छा लाभ अर्जित कर सकते हैं। यदि आपका पैसा कहीं लंबे समय से अटका हुआ था तो इस वर्ष उसकी प्राप्ति की संभावना रहेगी। हालांकि आपको उसके लिए थोड़े प्रयास भी करने पड़ेंगे। आपको अपने परिवार में मांगलिक कार्यों पर भी धन खर्च करने की स्थिति होगी इसलिए ख़र्चों पर भी विचार करें। जो लोग अपना व्यापार करते हैं, उन्हें इस साल अत्यधिक लाभ मिलने की संभावना रहेगी और व्यापार के कारण उनके समान सम्मान में भी वृद्धि होगी। इस दौरान आपको अपने विरोधियों से थोड़ा सावधान रहना होगा। हालांकि वह आपका अधिक नुकसान नहीं कर पाएंगे फिर भी समय-समय पर वे आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकते हैं और आपके कामों में व्यवधान उत्पन्न कर सकते हैं। इस साल आपका प्रेम जीवन गति पकड़ेगा, लेकिन अप्रैल के बाद का समय प्रेम जीवन के लिए कुछ चुनौतीपूर्ण ही रहने वाला है। इस वर्ष आपके दाम्पत्य जीवन में अपनेपन की महक आएगी। आपका पारस्परिक तालमेल और बेहतर होगा और आप दोनों साथ मिलकर अच्छे दांपत्य जीवन को आगे बढ़ाएंगे।

यह साल मीन राशि के विद्यार्थियों के लिए काफी हद तक उपलब्धि प्रदान करने वाला रहेगा। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हैं तो वर्ष की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी। इसी दौरान मई से सितंबर के बीच मिश्रित परिणामों की प्राप्ति होगी क्योंकि विद्यार्थियों का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने से उनकी शिक्षा पर असर पड़ सकता है। सिविल इंजीनियरिंग, कानून, सामाजिक विषय, समाज सेवा तथा गूढ़ आध्यात्मिक विषयों के शिक्षा लेने वाले विद्यार्थियों के लिए वर्ष काफी उन्नति दायक रहेगा। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहने की संभावना है। हालांकि मुख्य रूप से किसी गंभीर समस्या की संभावना न के बराबर दिखती है फिर भी आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। अप्रैल के मध्य से सितंबर तक, शनि आपके रोग भाव को पूर्ण रूप से दृष्ट करेंगे। आपको अपनी सेहत के प्रति इस समय सबसे अधिक सावधानी बरतनी होगी। ऐसे में छोटी से छोटी समस्या को भी नजरअंदाज न करते हुए, किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें।

मीन राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें: 2022 मीन राशिफल


Learn Vedic Courses

astrology-course

Astrology Course

Learn Now
numerology-course

Numeroloy Course

Learn Now
tarot-course

Tarot Course

Learn Now
vastu-course

Vastu Course

Learn Now
palmistry-course

Palmistry Course

Learn Now

SHARE YOUR PROBLEM, GET SOLUTIONS

astrologer

Dr. Arun Bansal

Exp:42 years

  • Love

  • Relationship

  • Family

  • Career

  • Business

  • Finance

TALK TO ASTROLOGER

100% Secure Payment

100% Secure

100% Secure Payment (https)

High Quality Product

High Quality

100% Genuine Products & Services

Help / Support

Help/Support

Trust

Trust of 36 years

Trusted by million of users in past 36 years