सूर्य गोचर मेष राशि में 2024 - किस को मिलेगी सरकारी नौकरी? कौन होगा मालामाल? | Future Point

सूर्य गोचर मेष राशि में 2024 - किस को मिलेगी सरकारी नौकरी? कौन होगा मालामाल?

By: Acharya Rekha Kalpdev | 20-Mar-2024
Views : 501
सूर्य गोचर मेष राशि में 2024 - किस को मिलेगी सरकारी नौकरी? कौन होगा मालामाल?

प्रारब्ध एक अनुसार कुंडली में ग्रहों की स्थिति प्राप्त होती है। कुंडली से तात्पर्य यहाँ जन्म के समय आकाश में ग्रहों के नक़्शे या चित्र से है। कहते है कि जो ब्रह्मा जी ने भाग्य में लिख दिया, उसे कौन बदल पाया है। पिछले जन्म के कर्मों के आधार पर वर्तमान जन्म प्राप्त होता है। हमारे जीवन के सुख और दुःख सभी हमारे ही किसी कर्म का परिणाम है।

हम जब दुखी होते है तो दूसरों को इसका दोष देते है कि इसकी वजह से ऐसा हो रहा है, या उसकी वजह से मेरे जीवन में दुःख है। जबकि सच्चाई यह है कि राजयोग हो या निर्धन योग सब हमें हमारे ही पूर्व जन्म के कर्मों के आधार पर मिलता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन या ग्रह गति में बदलाव से हमारे जीवन कि घटनाओं में बदलाव होता है। जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तित करता है, उसके प्रभाव से सभी के जीवन में बड़ा बदलाव आने की सम्भावनएं बनती है। नवग्रहों में सूर्य को राजा का स्थान प्राप्त है। राजा होने के कारण सूर्य का राशि बदलना सभी के लिए महत्व रखता है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

वैदिक ज्योतिष में सूर्य आत्मा, आत्मविश्वास, जीवनशक्ति, अधिकार, सरकार, सकरी क्षेत्र और पिता का कारक है। सूर्य से अहंकार, चेतना, केंद्र में रहना, दृढ इच्छाशक्ति, जीव शक्ति, ऊर्जा शक्ति, अधिकार शक्ति, नेतृत्व और कार्य भार, गरिमा, सम्मान और गौरव, आत्म-अभिव्यक्ति की जानकारी देता है। सूर्य 13 अप्रैल 2024, 21:04 रात्रि, रविवार के दिन मेष राशि में प्रवेश करने वाले है। यहां सूर्य 14 मई 2024 तक रहने वाले है। उसके बाद सूर्य वृषभ रही में चले जायेंगे।

मेष राशि मंगल की राशि है। और सूर्य मेष राशि में उच्च स्थान प्राप्त करते है। सूर्य का राशि बदलना सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है। प्रत्येक माह सूर्य राशि बदलते है। इस प्रकार एक वर्ष में सूर्य 12 राशि बदलकर, 12 माह बाद फिर से मेष राशि में ही आ जाते है। मेष राशि में सूर्य का गोचर इसलिए भी महत्व रखता है, क्योंकि सूर्य अप्रैल माह मध्य में अपनी उच्च राशि में गोचर करते है। इसी समय हिन्दू पंचांग के अनुसार सनातन धर्म का नववर्ष इसी माह से शुरू होता है। ग्रहों के राजा सूर्य 13अप्रैल को अपनी उच्च राशि में विचरण कर, कुछ लोगों के जीवन में चमत्कार करने वाले है तो कुछ को मालामाल करने वाले है - आपके लिए कैसे रहने वाले - आइये जानें -

मेष राशि

आपकी राशि के लिए सूर्य पंचम भाव के स्वामी है, और इस समय सूर्य आपके प्रथम भाव पर गोचर करने वाले है। गोचर अवधि में सूर्य पर शनि की दृष्टि रहेगी और अप्रैल माह के उत्तरार्द्ध में सूर्य को गुरु युति का साथ मिलने वाला है। छात्रों के लिए समय शुभ और अनुकूल रहेगा। आत्मविश्वास की कमी का भ्रम होगा, जिसे समय रहते दूर कर लें। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। आपके बॉस आपकी सुनेंगे। आपके कार्यों को सराहा जाएगा। नौकरी के नए अवसर भी आपको प्राप्त हो सकते है। स्वयं का व्यवसाय भी शुरू करने का विचार आपके मन में इस समय में आ सकता है। प्रेम प्रणय के लिए भी ग्रह योग अनुकूल है।

मेष साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि

आपकी राशि के लिए सूर्य 4थे भाव के स्वामी है, और गोचर में 12वे भाव में गोचर करेंगे। पिता के साथ धार्मिक यात्राओं पर जाने के योग बन सकते है। कोई नया कार्य शुरू करने की योजनाएं बनेगी। विदेश या ओवरसीज से अपना कार्य जोड़ व्यावसायिक विस्तार कर सकते हैं। कार्यों की वजह से जन्म स्थान से दूर जाना पड़ सकता है। क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखें। परिवार के साथ विचार न मिलने की स्थिति बन सकती है। पारिवारिक रिश्तों में उतार चढाव के योग बने हुए है। आँखों में जलन की समस्या परेशानी का कारण बनेगी। टैक्स विषयों में नियमों का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी भी संभावित है। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए समय सावधनी का है। पदोन्नति बाधित हो सकती है।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि

आपकी राशि के लिए सूर्य तृतीय भाव के स्वामी है और गोचर में इस समय एकादश भाव पर विचरण करेंगे। मित्रों और भाई-बहनों के सहयोग से करियर के कामों में सहयोग मिलेगा। आय और लाभ बढ़ाने के लिए लम्बी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती है। यात्राओं का लाभ मिलेगा। बॉस की सराहना आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगी। लोहे की वस्तुओं से सावधानी बरते। निर्णय सोच समझ कर लें, बुद्धि का सहयोग समय पर न मिलने के योग है। रचनात्मकता और कलात्मकता से आय के नए साधन प्राप्त होंगे।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि

आपकी राशि के लिए सूर्य 2रे भाव के स्वामी है और इस समय गोचर में दशम भाव पर रहेंगे। करियर में पद और सम्मान की वृद्धि हो सकती है। मन से निराशा को दूर कर, धैर्य के साथ कार्यों को पूरा करने में लगे रहे, फल सकारात्मक मिलेगा। अधिकारियों का साथ और सहयोग दोनों मिलेगा। अधीनस्थों के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक उन्नति के योग भी इस समय बन रहे है। सरकारी नौकरी पेशा लोगों को भी आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। पारिवारिक मेल मिलाप का समय है, खुशियों को शेयर करने के योग बनेंगे। छोटी यात्राओं के लिए समय साथ दे रहा है।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि

आपकी राशि के लिए सूर्य जन्म राशि के स्वामी है, गोचर में इस समय 9वें भाव पर रहेंगे। पिता और गुरु से रिश्तों को मजबूत करने के योग बनेंगे। शिक्षा अध्ययन में उच्च सफलता के योग बन रहे है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश गमन भी जा सकते है। बुद्धि और बौद्धिक विषयों के लिए समय प्रतिकूल है, बड़े निर्णय सोच समझ कर लें। करियर में उन्नति के योग बने हुए है। पिता के स्वास्थ्य में कमी संभावित है। सिर दर्द कि समस्या हो सकती है। व्यापारियों के लिए समय जल्दबाजी से बचने का है। धन बचत करने का प्रयास करेंगे। आय को बढ़ाने के लिए कुछ आय साधनों के बारें में सोचेंगे। आय में बाधाएं भी अल्पकाल के लिए बनी हुई है।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि

सूर्य आपकी राशि के लिए 12वें भाव के स्वामी है और गोचर में आठवें भाव पर गोचर करने वाले है। ख़र्चों और हानियों का समय है। हडिड्यों से जुड़े रोग कष्ट दे सकते हैं। पद और सम्मान में कमी के योग भी इस समय बने हुए है। इस समय अहंकार से बचें। नौकरी में बदलाव के विचार में आएंगे। विदेश से लाभ कमाने के लिए समय की शुभता बनी हुई है। विरोधी और शत्रु परेशानियां बढ़ाएंगे। गणना और नियोजन कार्य कठिनाई से होंगे। पिता कि हेल्थ का खास ध्यान रखे। रोग, ऋण बढे होने से मानसिक परेशानियां हो सकती है। व्यापार और व्यवसाय के लिए समय अनुकूल है, परन्तु सरकारी क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए समय प्रतिकूल बना हुआ है।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि

आपकी राशि के लिए सूर्य 11वें भाव का स्वामी है और इस समय गोचर में ७ वें, भाव पर गोचर करेंगे। इस समय व्यय बढे हुए हैं। व्ययों पर नियंत्रण रखें। साझेदारी और एकल व्यवसाय के लिए समय शुभ है। वैवाहिक जीवन के लिए समय उतार-चढाव का रहेगा। नौकरी के अलावा आय के अन्य साधनों पर विचार करेंगे। अधीनस्थ भी सहयोग नहीं करेंगे। कार्यालय में दबाव और तनाव होने से मानसिक दबाव बढ़ सकता है। आशा के अनुरूप लाभ न मिलने से मन अप्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष से समय की शुभता बन रही है। छात्रों को भी समय की शुभता का लाभ मिलेगा। अहंकार के चलते रिश्तों में खटास आ सकती है।

तुला साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि

आपकी राशि के लिए सूर्य 10वें भाव के स्वामी है इस समय गोचर में छठे भाव पर गोचर करने वाले है। कानूनी मामलों के लिए संघर्ष और तनाव का बना हुआ है। विवादों को कोर्ट कचहरी तक ले जाने से बचें। नौकरी पेशा करने वालों के लिए बेहतर अवसर मिल सकते है। नौकरी को लेकर नए विकल्पों का विचार करेंगे। छात्रों का मन अध्ययन कार्यों में नहीं लगेगा। भाग्य का साथ इस समय नहीं मिल रहा है। प्रेम प्रणय के मध्य शक, संदेह और अविश्वास का भाव आ सकता है। ऋण वापसी के योग इस समय प्रबल बने हुए है। हेल्थ के पक्ष से समय अनुकूल है। व्यापारियों के लिए समय उन्नति और लाभ प्राप्ति का है।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि

आपकी राशि के लिए सूर्य 9वें भाव के स्वामी है और 5वें भाव पर गोचर करेंगे। इसके प्रभाव से शिक्षा, अध्ययन क्षेत्रों से जुड़े जातकों को समय की शुभता का लाभ मिलेगा। पुराने रोगों में भी कमी होगी। विदेश गमन की योजनों को इस समय आगे बढ़ाया जा सकता है। व्यवसाय आगे बढ़ेगा और लाभ के लिए भी समय साथ देने वाला है। साझेदारी में समझ बूझ के निर्णय ले। प्रेम पक्ष से समय शुभता वाला है। मित्रों पर बड़े खर्च होने के योग इस समय बन रहे है। वाणी में कटाक्ष का भाव न रखें, शब्दों का सोच समझ कर प्रयोग करें। कॅरियरमें कार्यभार की अधिकता थकावट देगी।

धनु साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि

आपकी राशि के लिए सूर्य 8वें भाव के स्वामी है और गोचर में चतुर्थ भाव पर गोचर करेंगे। इस गोचर के फलस्वरूप कार्यभार बढ़ने से व्यक्तिगत जीवन के लिए समय नहीं निकल पायेगा। मेहनत और संघर्ष अधिक रहेगा। भाग दौड़ की अधिकता भी रहने के योग बन रहे है। व्यापारी इस समय अच्छा लाभ कमाने का प्रयास करेंगे। धर्म कर्म विषयों पर खर्च बढ़ने से संचय में कमी हो सकती है। माता के स्वास्थ्य के लिए समय प्रतिकूल है। मित्रों के साथ हॉबी और मनपसंद कार्य करने के अवसर बन सकते है। कला और संगीत से जुड़े छात्रों के लिए समय अनुकूल और शुभ है।

मकर साप्ताहिक राशिफल

कुम्भ राशि

आपकी राशि के लिए सूर्य सप्तम भाव के स्वामी है, इस समय गोचर में सूर्य आपके तृतीय भाव पर गोचर करने वाले है। धन हानि का सामना भी आपको इस समय करना पड़ा सकता है। क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखे। परिवार में शुभ कार्यों में विघ्न आने के योग इस समय बन रहे हैं। व्यावसायिक यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। साहस की अधिकता रहेगी, अहंकार को अपने पर हावी न होने दें। विदेशी से धन लाभ के योग भी ग्रह गोचर में बने हुए है।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि

आपकी राशि के लिए 6वें भाव के स्वामी है और गोचर में 2रे भाव पर विचरण करेंगे। इस समय बचत में कमी के योग बने हुए है। इस अवधि को आर्थिक रूप से प्रतिकूल समय भी कहा जा सकता है। आर्थिक विषयों को लेकर परिवार के सदस्यों में विवाद की स्थिति सामने आ सकती है। एक नया व्यापार शुरू करने का विचार बनाएंगे। प्रेम प्रणय के लिए समय परीक्षा का साबित हो सकता है। धन हानि और नुकसान की स्थिति बनी हुई है। अविश्वास और संदेह से साझेदारी व्यापार में टकराव के हालत बन सकते है। हेल्थ का ख़ास ध्यान रखें।

मीन साप्ताहिक राशिफल


Previous
6 Premium Kundali Report for Your Life Solutions

Next
Solar Eclipse 2024: सूर्य ग्रहण क्या है? वर्ष 2024 का पहला सूर्य ग्रहण कब है?