बुध का वृश्चिक राशि में गोचर, जानें अपनी राशि का हाल

By: Future Point | 21-Nov-2018
Views : 8430
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर, जानें अपनी राशि का हाल

बुध को बुद्धि, ज्ञान, वाणी, व्‍यापार और यात्रा का कारक माना गया है। वैदिक ज्‍योतिष में बुध को शुभ ग्रह माना गया है। मिथुन और कन्‍या राशि का स्‍वामी बुध ग्रह है। बुध ग्रह 26 अक्‍टूबर, 2018 को शाम को 8 बजकर 55 मिनट पर वृश्चिक राशि में गोचर कर चुका है और वह इस राशि में 1 जनवरी, 2019 तक रहेगा।

आइए जानते हैं कि बुध के वृश्चिक राशि में गोचर का आपकी राशि पर क्‍या प्रभाव पड़ेगा।

Click here to read in English...

मेष राशि

बुध आपके अष्‍टम भाव में गोचर कर रहा है। संपन्‍नता में वृद्धि होगी। बैंक से लोन लेना पड़ सकता है। अध्‍यात्‍म के प्रति रूचि बढ़ सकती है। भाई-बहन की सेहत खराब हो सकती है। अपनी सेहत को लेकर भी लापरवाही ना बरतें। जीवनसाथी को लाभ मिल सकता है।

उपाय : बुधवार के दिन हरी सब्‍जियां दान करें।

वृषभ राशि

बुध आपके सप्‍तम भाव में गोचर कर रहा है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाणी की मधुरता से परिवारजनों और साथी का दिल जीतने में कामयाब रहेंगें। प्रेम विवाह के योग भी बन रहे हैं, हालांकि मार्ग में रुकावटें भी आएंगीं। नौकरी में परिवर्तन के बारे में सोच सकते हैं। जीवनसाथी को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।

उपाय : भगवान विष्‍णु की आराधना करें।

मिथुन राशि

बुध आपकी राशि से छठे भाव में गोचर कर रहा है। सेहत को नुकसान हो सकता है। वाद-विवाद में पड़ सकते हैं। कार्य में रुकावटें आ सकती हैं। मेहनत का फल मिलेगा। मामा से मुलाकात हो सकती है। खर्चों में बढोत्तरी होगी।

उपाय : मंगलवार के दिन गुड़ का दान करें।

कर्क राशि

बुध आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर करेगा। बुद्धि एवं ज्ञान में इजाफा होगा। विदेश पढ़ने जा सकते हैं। बच्‍चों की सेहत की चिंता रहेगी। साथी के साथ गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। किसी नए रिश्‍ते में पड़ सकते हैं।

उपाय : मौसी या बुआ को हरे रंग के वस्‍त्र भेंट करें।

Get Match Analysis Detailed Report: Kundali Martching

सिंह राशि

बुध आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर कर रहा है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली और शांति बनी रहेगी। परिवार की खुशी के लिए पैसे खर्च करने पड़ेंगें। परिवार के किसी सदस्‍य के साथ गलतफह‍मियां बढ़ सकती हैं। नया घर खरीदने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में लक्ष्‍य को हासिल कर पाएंगें।

उपाय : किन्‍नर का आशीर्वाद लें।

कन्‍या राशि

बुध आपके तीसरे भाव में गोचर कर रहा है। आपके गुस्‍से, समर्पण और कम्‍युनिकेशन स्किल्‍स बेहतर होंगें। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। दोस्‍तों और भाई-बहनों का सहयोग करेंगें। नए दोस्‍त बना सकते हैं। लघु यात्राओं पर जाना पड़ सकता है।

उपाय : दस मुखी रुद्राक्ष गले में धारण करें।

Get Your Career Horoscope Report Online: Career Horoscope

तुला राशि

बुध आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर कर रहा है। वाणी में मधुरता आएगी। विदेश से लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगें। बहस से दूर रहें। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

उपाय : भगवान बुद्ध की पूजा करें और गाय को चारा खिलाएं।

वृश्चिक राशि

बुध आपकी ही राशि में प्रवेश कर रहा है। आमदनी बढ़ाने पर विचार करेंगें। मान-सम्‍मान में बढोत्तरी होगी। दोस्‍तों के साथ बहस हो सकती है। मानसिक तनाव बढ़ेगा। शांत रहें। वैवाहिक जीवन सुखयमय रहेगा। करियर के लिए अच्‍छा समय है लेकिन रक्‍त एवं त्‍वचा संबंधित रोग हो सकता है।

उपाय : मंगलवार को श्री विष्‍णु मंदिर में कपूर का दान करें।

Get Free Kundali Birth Chart: Free Kundali

धनु राशि

बुध आपके 12वें घर में गोचर करेगा। खर्चों में अत्‍यधिक बढ़ोत्तरी होगी। काम के कारण विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा से लाभ मिलेगा। इस गोचर के दौरान वाद-विवाद में पड़ सकता है। करियर के लिए अच्‍छा समय है। सेहत संबंधित किसी भी समस्‍या को नज़रअंदाज़ ना करें।

उपाय : बुधवार के दिन हरी इलायची दान करें।

मकर राशि

प्रयासों से सफलता मिलेगी। रुकावटों के बावजूद मंजिल को हासिल कर पाएंगें। किराए के लिए घर खरीद सकते हैं। भाग्‍य का साथ मिलेगा। नए अवसर प्राप्‍त होंगें। शत्रुओं पर विजय प्राप्‍त करने में सफल हो पाएंगें। नए दोस्‍त बनाएंगें।

उपाय : गले या हाथ में विधरा मूल धारण करें।

Buy Bhrigu Patrika Horoscope: Bhrigu Partrika Horoscope


कुंभ राशि

बुध आपके दशम भाव में गोचर कर चुका है। कार्य में बुद्धि से लाभ प्राप्‍त कर पाएंगें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। करियर में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। जीवनसाथी को सभी सुख प्राप्‍त होंगें। कार्य से संबंधित अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। बच्‍चों की सेहत खराब हो सकती है।

उपाय : श्री विष्‍णु सहस्‍त्रनाम स्‍तोत्र का पाठ करें।

मीन राशि

बुध आपके नवम भाव में गोचर कर रहा है। जीवनसाथी से लाभ और सम्‍मान मिल सकता है। व्‍यापार में साझेदारी से प्रतिष्‍ठा में इजाफा होगा। लेखन में रूचि बढ़ सकती है। उच्‍च शिक्षा के लिए योजना बना सकते हैं। व्‍यापार या शिक्षा की वजह से लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मां की सेहत को लेकर सतर्क रहें।

उपाय : गाय को हरा चारा और गुड़ खिलाएं।


Previous
Mercury transit in Scorpio, How it Influence Your Life

Next
Get Expert advice for Relationship from the Best Astrologer in Delhi