बुद्धि और व्यापार के दाता बुध देव कर रहे है मकर राशि में प्रवेश, मिलने वाला है शुभ समाचार

By: Future Point | 04-Feb-2023
Views : 1670
बुद्धि और व्यापार के दाता बुध देव कर रहे है मकर राशि में प्रवेश, मिलने वाला है शुभ समाचार

ज्‍योतिष (Jyostish) में बुध ग्रह को युवराज का स्‍थान दिया गया है। यह जिस घर में बैठता है और जिस ग्रह के प्रभाव में होता है, उसी के आधार पर प्रभाव देता है। जिस प्रकार इंसान अच्‍छे लोगों की संगत में अच्‍छा बनता है और बुरे लोगों की संगत में बुरा बर्ताव करने लगता है, उसी तरह बुध भी प्रभाव देता है। बुध, अशुभ ग्रहों के साथ अशुभ फल देना शुरू कर देता है और शुभ ग्रहों के साथ यह शुभ फल देता है।

बुध का मकर राशि (Mercury Transit in Capricorn) में 7 फरवरी 2023 को मकर राशि में गोचर होगा। बुध सुबह 7 बजकर 11 मिनट पर गुरु की धनु राशि से निकलकर शनि की मकर राशि में प्रवेश करेगा। 27 फरवरी 2023 को, जब यह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, तब वहां पर पहले से ही शनि विराजमान रहेंगे।

बुध को ज्योतिष में एक तटस्थ ग्रह और शुभ ग्रह माना जाता है। यह सूर्य (Sun) और शुक्र (Venus) के साथ मित्रता रखता है और चंद्रमा (Moon) के साथ शत्रुता रखता है। यह आपको बुद्धि और ज्ञान प्रदान करता है, जो जीवन में सफल और खुश रहने के लिए प्राथमिक महत्व रखते हैं।

विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात करें और जानें बुध गोचर का अपने जीवन पर प्रभाव

आइए जानते हैं कि बुाध ग्रह का मकर राशि में गोचर (Mercury Transit in Capricorn) करना आपके लिए क्‍या फल लेकर आएगा।

मेष राशि

बुध आपके तीसरे और छठे भाव (Sixth House) का स्‍वामी है। इस गोचर के साथ बुध आपके दशम भाव में आएंगे और आपको कई तरह के लाभ प्रदान करेंगे। आपको आर्थिक स्थिति, करियर, व्‍यापार और पारिवारिक संबंधों में अच्‍छे परिणाम मिलेंगे। इस समय आपके शत्रुओं की पराजय होगी। बुध की कृपा से आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त करने में सक्षम होंगे। आपको आर्थिक लाभ होगा। काम की तलाश अब खत्‍म हो सकती है। निजी प्रयासों से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की अच्छी संभावना है। कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए यह अत्यधिक लाभप्रद अवधि होगी। आप अपने करियर में संभावित रूप से आगे बढ़ सकते हैं। व्‍यापारियों को धन लाभ मिलने के संकेत हैं। इस दौरान आपको सभी क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल होने की संभावना है। आपके पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी और आप घर खरीदने के अपने प्रयासों में सफल हो सकते हैं।

उपाय: प्रतिदिन तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाएं और तुलसी के पत्तों का सेवन भी करें।

वृषभ राशि

बुध आपके दूसरे और पंचम भाव (Fifth House) का स्‍वामी है और इस गोचर के साथ बुध आपके नवम भाव में आ रहे हैं। इस गोचर से आपको जीवन के हर पहलू में लाभ होगा। आपको धन लाभ मिलने के योग हैं। करियर में भी प्रगति होगी। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में सुधार आ सकता है। वृष राशि का स्वामी शुक्र है, जो बुध के साथ काफी मैत्री संबंध रखता है। आप अचानक आध्यात्मिक हो जाएंगे और ध्यान और योग जैसी दैनिक प्रथाओं को अपनाने लगेंगे। आपकी दान और परोपकार के कार्यों की ओर रुचि बढ़ सकती है। पिता के साथ भी आपके संबंध खराब हो सकते हैं। इस गोचर के दौरान, आपको घूमने का मौका मिल सकता है।

उपाय: बुधवार के दिन किन्‍नरों का आशीर्वाद लें और उन्हें हरे रंग की कोई वस्तु भेंट करें।

बृहत् कुंडली: जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए बुध का गोचर इनके अष्‍टम भाव (Eighth House) में गोचर करेंगे। यह भाव दीर्घायु, रहस्‍य और गुप्‍त चीजों का होता है। बुध ही मिथुन राशि का स्‍वामी है और इस गोचर का व्‍यक्‍ति की सेहत पर सीधा असर पड़ेगा।

ऐसी संभावना है कि आपके पास उन स्रोतों से पैसा आएगा जिनकी आपने उम्मीद नहीं की थी। आपके सभी काम पूरे होंगे और आप संतुष्ट रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उपलब्धि और विजय का अनुभव हो सकता है। आपके मन में संतोष का भाव भी रहेगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में काफी सुधार होगा। मित्रों का दायरा बड़ा होगा। मकर राशि में बुध का गोचर हल्की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है।

उपाय: प्रकृति के नजदीक रहें और अपने घर में पौधे लगाएं।

कर्क राशि

बुध का मकर राशि में गोचर कर्क राशि (Kark Rashi) के लोगों के सप्‍तम भाव में हो रहा है और सातवां भाव विवाह, साझेदारी का होता है। कर्क राशि का स्‍वामी चंद्रमा है जो कि बुध से शत्रुता रखता है। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है और जीवन साथी के साथ असहमति उत्पन्न हो सकती है। जितना हो सके इससे बचें क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होगा। इस दौरान शारीरिक परेशानी हो सकती है। आपको अपने कार्यालय या सरकारी क्षेत्र के उच्च अधिकारियों से बिना किसी स्पष्ट कारण के भय महसूस हो सकता है, और यदि आपने कुछ गलत किया है, तो आपका डरना सही है। इस अवधि में जहां तक संभव हो यात्रा करने से बचना चाहिए क्योंकि इससे लाभ के बजाय हानि हो सकती है। व्यापार के लिए भी यह चरण मध्यम रहेगा।

उपाय: आपको प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए।

सिंह राशि

बुध आपके छठे भाव (Sixth House) में गोचर करेंगे। सिंह राशि (Sing Rashi) का स्‍वामी सूर्य ग्रह हैं और इन दोनों ग्रहों के बीच मैत्री संबंध हैं। आपको अपने शारीरिक बल से लाभ होगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुपात में आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। विरोधी शांत होंगे और आपको परेशान करना छोड़ देंगे। आप सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे और कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आप अपने करियर में आगे बढ़ सकते हैं। आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। व्यापार करते हैं उन्हें धन का निवेश कर अच्छा लाभ कमाने का अवसर प्राप्त होगा। आपके विरोधी और शत्रु परास्त होंगे। यदि आपके ऊपर बैंक का कर्जा है तो आप उसे इस समयावधि में उसे चुका सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलने लगेगी, जिससे आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी पर्सनल लाइफ में भी खुश रहेंगे।

उपाय: बुधवार के दिन सरस्वती माता और राधा जी के चित्र या मूर्ति पर सफेद फूल चढ़ाएं और उनकी पूजा करें।

यह भी पढ़ें: 13 फरवरी को कुंभ राशि में गोचर कर रहा है सूर्य, जानिए आपकी राशि में कैसा होगा असर

कन्‍या राशि

बुध का मकर राशि में गोचर करना आपके पंचम भाव (Fifth House) को प्रभावित करेगा। पंचम भाव संतान या गर्भावस्‍था का होता है। यह प्रतिभा, पसंद, प्रॉपर्टी के मसलों, लव लाइफ और प्रेम संबंधों को प्रभावित करता है। बुध इस राशि का स्‍वामी है इसलिए कन्‍या राशि के लोगों की रोमांटिक लाइफ में सुधार आ सकता है और आपके जीवन में प्‍यार की दस्‍तक भी हो सकती है।

आपका मन सामान्य से अधिक अशांत रहेगा। आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। किसी बात को लेकर आपके विचारों में डर उत्पन्न हो सकता है। इस अवधि के दौरान अपने बच्चों के साथ बहस करने से बचें क्योंकि इससे आपका तनाव बढ़ेगा और विवाद हो सकता है। आपके अहंकार में वृद्धि हो सकती है, साथ ही लालच में भी वृद्धि हो सकती है। खुद पर बहुत ज्यादा आत्‍मविश्‍वास दिखाने की गलती ना करें।

उपाय: शुक्ल पक्ष में बुधवार के दिन अपनी छोटी उंगली में सोने की अंगूठी में पन्ना धारण करें, जिसका वजन 4 से 5 कैरेट के बीच होना चाहिए।

तुला राशि

आपके चौथे भाव (Fourth House) में बुध गोचर कर रहा है। चौथा भाव घर और परिवार का होता है। शुक्र तुला राशि का स्‍वामी है और इसका बुध के साथ मैत्री संबंध है। बुध की कृपा आप पर बनी रहेगी और आपकी माता की सेहत में सुधार आएगा। उनके साथ आपके संबंध भी बेहतर होंगे। वह आप पर पहले से कहीं ज्यादा प्यार लुटाती नजर आएंगी। आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होंगे। धन संबंधी इच्छाएं पूरी होंगी। इस दौरान आप किसी भी प्रकार की चल या अचल संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं। यदि आप विदेश में रह रहे हैं तो आप स्वदेश लौट सकते हैं। रुके हुए कार्य भाग्य के सहयोग से पूरे होंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। इस दौरान घर खरीदने के मौके मिल सकते हैं। शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में सुधार आएगा।

उपाय: श्री विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का नित्य पाठ करें।

शिक्षा और करियर क्षेत्र में आ रही हैं परेशानियां तो इस्तेमाल करें फ्यूचर पॉइंट करियर रिपोर्ट 

वृश्चिक राशि

बुध का गोचर वृ‍श्चिक राशि के तीसरे भाव (Third House) में होगा। तीसरा भाव, भाई-बहन, आदतों, रुचि, रचनात्‍मकता, संचार और यात्रा का होता है। वृश्चिक राशि का स्‍वामी मंगल है। बुध के मकर राशि में गोचर के कारण इस दौरान आपको अपने विरोधियों से परेशानी होगी। आपके विरोधी आपको परेशान करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। यदि आप सरकार की नीति के विरुद्ध काम करते हैं तो इस अवधि में आपके सामने चुनौतियां आ सकती हैं। दोस्‍तों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके मित्रों का दायरा बढ़ेगा। हालांकि, इसके कारण आपके भाई-बहनों के साथ आपके संबंध खराब हो सकते हैं क्योंकि उनके साथ आपका व्यवहार प्रभावित हो सकता है। इस दौरान आपकी संचार क्षमता अच्छी स्थिति में रहेगी।

उपाय: हर बुधवार के दिन मंदिर जाकर दर्शन करें।

धनु राशि

दूसरे भाव (Second House) को धन भाव के नाम से भी जाना जाता है। यह भाव सुख-समृद्धि और भौतिक सुखों के लिए होता है और धनु राशि के लिए दूसरे भाव में गुध का गोचर हो रहा है। धनु राशि का स्‍वामी ग्रह बृहस्‍पति हैं। इस समय आप अपने धन और प्रॉपर्टी को बढ़ाने का काम कर सकते हैं। बुध का गोचर आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। हालांकि, कुछ परिस्थितियों में मुश्किलें भी आ सकती हैं। आपके आत्‍मविश्‍वास में बढ़ोत्तरी होगी और धन में भी वृद्धि होगी। किसी से भी बात करते समय थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आपके ऊपर मानहानि का आरोप लग सकता है। स्‍वादिष्‍ट भोजन खाने का मौका मिल सकता है। इस समय आपको धन लाभ भी हो सकता है। इस समय सेहत में गिरावट आ सकती है। अपने काम से आप अपने परिवार की प्रतिष्‍ठा को बढ़ा सकते हैं।

उपाय: किसी किन्‍नर को श्रृंगार का सामान दान करें।

मकर राशि

मकर राशि के प्रथम भाव (First House) में ही बुध का गोचर हो रहा है और मकर राशि का स्‍वामी शनि देव हैं। प्रथम भाव स्‍वयं का और ताकत और शरीर का होता है। इस गोचर के दौरान मकर राशि के लोगों की एनर्जी और फोकस अपने लुक्‍स पर केंद्रित हो सकती है। इस समय आपको सबसे ज्‍यादा अपनी वाणी पर ध्‍यान देना है। बिना सोचे-समझे कुछ भी बोलना, खुद आप पर भारी पड़ सकता है। बेवजह की यात्रा से धन की हानि हो सकती है। बुध के मकर राशि में गोचर करने के दौरान आपका ध्‍यान अध्‍यात्‍म की ओर बढ़ सकता है। आपको अपनी सेहत का ध्‍यान रखने की जरूरत है वरना नुकसान हो सकता है। पिता का सहयोग मिलेगा। काम से यात्रा करने पर लाभ मिलेगा लेकिन आपको सावधान भी रहना है। नानी की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

उपाय: मकर राशि के लोग अपने घर में बुध यंत्र की स्‍थापना करें।

यह भी पढ़ें: इन ग्रहों से तय होता है किस क्षेत्र में जातक बनाएगा अपना करियर

कुंभ राशि

बुध ग्रह का मकर राशि में गोचर आपके 12वें भाव ( Twelfth House) में होगा। कुंभ राशि पर शनि देव का आधिपत्‍य है और कुंभ वायु तत्‍व की राशि है। कुंडली का बारहवां भाव खर्चों, हानि, विदेश, अस्‍पताल और जेल से संबंधित होता है। इस समय आपको कुछ स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। शारीरिक समस्‍याएं, आंखों से संबंधी परेशानी और बहुत ज्‍यादा थकान होने का डर है। सेहत को लेकर की गई लापरवाही की वजह से आपको अस्‍पताल तक जाना पड़ सकता है। आपको मानसिक तनाव भी हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई पर भी असर पड़ सकता है। शत्रु आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। अगर आप किसी कानूनी मामले में फंसे हुए हैं, तो उस पर भी ध्‍यान दें वरना आपके लिए दिक्‍कत हो सकती है। खर्चे बढ़ने की वजह से आपको तंगी भी हो सकती है इसलिए अपने खर्चों को कंट्रोल में रखें। अचानक से विदेश जाने का मौका मिल सकता है।

उपाय: कुंभ राशि के लोगों को बुधवार के दिन व्रत रखने से लाभ होगा।

मीन राशि

मीन राशि के 11वें भाव (Eleventh House) में बुध ग्रह का यह गोचर होगा और मीन राशि का स्‍वामी बृहस्‍पति ग्रह है। 11वां भाव लाभ का स्‍थान होता है। आपमें से कई लोगों को प्रॉफिट को लेकर अच्‍छी खबर मिल सकती है। पुराने न‍िवेश से भी मुनाफा हो सकता है और पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद भी सुलझ सकता है। यह समय आपके लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। आपकी इच्‍छाओं की पूर्ति हो सकती है। बड़े भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्‍यापार को बढ़ाने में सफल हो पाएंगे। आपकी आर्थि‍क स्थिति में सुधार आएगा। इस समय आप कोई जमीन-जायदाद भी खरीद सकते हैं। आपकी सेहत में सुधार होगा और प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। छात्रों को भी अच्‍छा प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।

उपाय: जितना हो सके मीन राशि के लोग हरे रंग के वस्‍त्र पहनें।


Previous
Reawaken Your Love: A Guide to Reigniting the Spark in Your Married Life

Next
Back in Your Love LifeThis Valentine, Bring Happiness