शुक्र का मीन राशि में गोचर 2024, जानिए 12 राशियों पर प्रभाव | Future Point

शुक्र का मीन राशि में गोचर 2024, जानिए 12 राशियों पर प्रभाव

By: Acharya Rekha Kalpdev | 13-Mar-2024
Views : 953शुक्र का मीन राशि में गोचर 2024, जानिए 12 राशियों पर प्रभाव

शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन राशि में गोचर करने वाले है। शुक्र धन और वैभव देने वाले ग्रह है। शुक्र का उच्च राशि में गोचर करना धन, धान्य और समृद्धि के रास्ते खुलने का संकेत है। शुक्र गोचर बहुत सारे लोगों को धनवान बनाने वाला है। बहुत से लोगों के जीवन में वाहन, ऐश्वर्य, सुख और धान्य प्राप्ति के योग बनने वाले है। वैदिक ज्योतिष में शुक्र शुभ ग्रह है। शुक्र से जीवन साथी का विचार किया जाता है। शुक्र राक्षसों के गुरु है, सभी प्रकार के भोग विलास शुक्र ग्रह की कृपा से ही प्राप्त किये जा सकते है।

वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह से जीवनसाथी, रतिक्रिया, प्रेम सम्बन्ध, संगीत, काव्य, इत्र-सुगंध, घर की साज सज्जा, ऐश्वर्य, दूसरों के साथ सहयोग, फूल, फूलदार वृक्ष, पौधे, सौंदर्य, आँखों की रोशनी, आभूषण, जलीय स्थान, सिल्क वस्त्र, सफ़ेद रंग, वाहन, शयन कक्ष, सुख साधन आदि। काले घुंघराले बाल, विशाल शरीर, कालिमा लिए रंग, चौड़ी आँखे, सुन्दर मुख, नाक नक्श, शुक्राणु, प्रेम सम्बन्ध, आकर्षक व्यक्तित्व, नृत्य कला, इंद्रिय सुख, ड्रामा, अभिनय, नाटक, सजावट की सभी वस्तुएं शुक्र की ही कारक वस्तुएं है। शुक्र के स्थान शयनकक्ष, सिनेमा, फव्वारा, रतिक्रिया के अंग, जननांग, मूत्राशय, बाल। रोगों में मधुमेह, रतिज सम्बन्धी रोग, गुप्त रोग, यौन असमर्थता, आँखों की कमजोरी, श्वेत प्रदर, वीर्यपात आदि। शुक्र का रत्न हीरा है, जिसे सोने में धारण किया जा सकता है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

शुक्र-राहु युति 18 साल बाद

शुक्र जीवन के सारे सुखों और मनोरंजन के साथनों का प्रतिनिधित्व करते है। शुक्र बुध की कन्या राशि में नीच राशि होते है और गुरु की मीन राशि में शुक्र उच्चस्थ होते है। शुक्र के पास दो राशियों का स्वामित्व है-वृषभ राशि और तुला राशि। शुक्र ग्रह 31 मार्च, 2024, समय 16:46 में गुरु ग्रह की मीन राशि में गोचर करने वाले है। मीन राशि में शुक्र को सूर्य और राहु की युति का साथ मिलने वाला है। सूर्य, शुक्र के साथ 15 दिन रहेंगे, परन्तु राहु-शुक्र 25 दिन साथ रहने वाले है। इस अवधि में शुक्र पर केतु की दृष्टि भी रहेगी। यहाँ शुक्र 24 अप्रैल, 2024 तक रहेंगे, उसके बाद मंगल की मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस प्रकार शुक्र मीन राशि में लगभग 25 दिन रहने वाले है। 25 दिन की यह अवधि अनेक राशियों को धन लाभ देगी और कुछ राशियों को धन हानि का सामना भी इस समय में करना पड़ सकता है। 12 राशियों के लिए शुक्र ग्रह का मीन राशि में गोचर किस प्रकार का रहने वाला है, आइये जानें-

मेष राशि

आपकी राशि के लिए 2रे और 7वें भाव के स्वामी है और इस समय गोचर में आपके 12वें भाव पर रहने वाले है। यह समय आपके लिए व्यय और भोग विलास का रहने वाला है। पर्यटन और भ्रमण में रूचि रहेगी। विदेश यात्रायें भी संभावित है। पॉजिटिव रहें। शत्रु-विरोधी शांत रहेंगे। धन हानि संभावित है। आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए प्रयास करें। परिवार के सदस्यों के साथ मेलभाव से रहें। बचत में कमी हो सकती है। उदार और दरियादिली से लोगों की सहायता करने का प्रयास करेंगे। विदेश से धन लाभ प्राप्त हो सकता है।

मेष साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि

यह समय आपको धन वृद्धि देगा, धन आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक लाभ और उन्नति के लिए यह समय बहुत शुभ और लाभदायक बना हुआ है। धनवान लोगों से मेल मुलाक़ात के अवसर बनेंगे, जो आगे जाकर लाभकारी रहेंगे। संगीत, गायन और कला क्षेत्रों से जुड़े लोगों से मिलने का अवसर बनेगा। कला विषयों में आप कुछ सिखने या जानने के रूचि आपमें जागृत हो सकती है। सदाचार और नैतिकता का पालन करें, आदर्शों से न हटें। बड़े भाई बहनों से वैचारिक मतभेद इस समय में सामने आ सकते है। कलात्मकता और रचनात्मकता का सहयोग मिलेगा।


वृषभ साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि

करियर में महिलाओं के सहयोग से धन लाभ और उन्नति के योग बन सकते है। भोग-विलास और सुख-सुविधाओं में भी सुधार संभावित है। छात्रों के अध्ययन और उन्नति के लिए समय साथ दे रहा है। घर से दूर रहना पड़ सकता है। मेहनत में किसी भी प्रकार की कमी करने से बचे। पद और सम्मान दोनों में सुधार हो सकता है। करियर में अपनी ख्याति का ध्यान रखें, स्त्रियों का सम्मान करें और छवि के विपरीत कोई कार्य न करें। घर में साज सज्जा की वस्तुओं से घर का लुक बदलने के संकेत मिल रहे है। करियर में महिलाओं के साथ एक समान दूरी बनायें रखने का प्रयास करें।


मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि

आपकी राशि के लिए शुक्र 4थे भाव और 11वें भाव के स्वामी है, और इस समय गोचर में नवम भाव पर गोचर करने वाले है। इस समय आपकी धार्मिक आस्था कमजोर हो सकती है। धर्म के विपरीत कार्य करने का मन भी आपका ऐसे में कर सकता है। दूर स्थान की यात्राओं पर जाने के कार्यक्रम इस समय बन सकते है। सहानुभूति और दया का भाव रहने से आप दूसरों की मदद में सामने आएंगे। आर्थिक लाभ और धन प्राप्ति के लिए ग्रहों की स्थिति साथ दे रही है। बाधाएं और रुकावटों से घबराने के जगह सीख लें। छात्रों का मन पढाई से हटा हुआ है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि

गोचर में शुक्र आपके 8वें भाव पर रहने वाले है। नई मित्रताओं की शुरुआत हो सकती है। नौकरी में बदलाव और स्थान परिवर्तन की स्थिति भी इस समय रही है। नेतृत्व और प्रेजेंटेशन योग्यता इस समय बढ़ी हुई है। भाग्य बहुत कम साथ देगा। अचानक से बड़ा लाभ होने के योग भी इस समय में बने हुए है। स्वास्थ्य में कमी संभावित है। असाध्य रोग एक बार फिर से सक्रीय हो सकते है। यह समय बदलाव का है। कुछ नया करने और नए लोगों से जुड़ने का समय है। सभी का आगे बढ़कर स्वागत करें, बदलाव को स्वीकार करें। पारिवारिक संस्कारों और परम्पराओं का खास ध्यान रखें।


सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि

गोचर में शुक्र-राहु युति आपके 7वें भाव में होने से साझेदारी और व्यापारिक लाभ बढ़ेंगे। विदेश से संपर्कों का लाभ आपको व्यापार में मिलने वाला है। हेल्थ में कुछ समय के लिए कमी हो सकती है। जीवन साथ के साथ निष्ठावान, ईमानदार रहें। जीवन साथी और व्यापार विस्तार पर बड़े पैमाने पर धन खर्च हो सकता है। पिता का प्रमोशन और धन लाभ होने के भी योग गोचर काल में बन रहे हैं। छात्रों को सलाह है की मित्रों के साथ समय कम व्यतीत करें और अध्ययन कार्यों को समय दें। व्यक्तिगत जीवन में धैर्य और संयम से काम लें।


कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि

शुक्र इस समय गोचर में आपके 6वें भाव पर रहेंगे। हेल्थ के लिए समय अनुकूल नहीं है। रोगों को नियंत्रण में रखने के आवश्यकता रहेगी। ऋण लेने के लिए ग्रह गोचर अनुकूल है। शत्रुओं शांत रहेंगे। जॉब में बदलाव के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार के विस्तार की योजनाएं सफल रहेंगी। नेगेटिव होने से बचें। प्रेम प्रणय में अधिक समय देने से बचें। सुख सुविधाओं पर व्यर्थ के व्यय इस समय हो सकते है। रिश्तों से असंतुष्ट रहेंगे और रिश्तों को लेकर चिंताएं भी परेशान करेंगी। मामा-मौसी से स्नेह प्राप्ति के संयोग इस समय बन सकते है।


तुला राशि साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि

इस समय गोचर में आपके 5वें भाव पर रहेंगे। इस समय आपकी प्रतिष्ठा में सुधार होने के संकेत मिल रहे है। इच्छाओं का विस्तार हो रहा है। महत्वकांक्षाएं बहुत बड़ी हुई रहेंगी। संतुष्टि का अभाव रहेगा। छात्रों के लिए यह समय अध्ययन क्षेत्रों से मन हटाएगा। छात्र प्रेम विषयों की और आकर्षित हो सकते है। परीक्षाओं का परिणाम प्रतिकूल आ सकता है। एकाग्रता और मनोबल की कमी इस समय बनी हुई है। संतान विषयों में भी बाधाएं बनी हुई है। शब्दों में मिठास और चातुर्य से कुछ क्षेत्रों में सफलता मिलेगी।


वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि

आपकी राशि के लिए शुक्र-राहु के साथ इस समय 4थे भाव पर गोचर करने वाला है। यह युति करियर और लाभ क्षेत्रों के लिए अतिउत्तम है। परन्तु माता-पिता के स्वास्थ्य के लिए प्रतिकूल रहने वाली है। भाग्य इस समय बिल्कुल साथ नहीं दे पायेगा। घर में भौतिक सुख सुविद्याओं की वृद्धि होगी। साजसज्जा की कुछ नई वस्तुएं घर में आने की संभावनाएं है। अचानक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। भौतिक सुखों में समय अधिक व्यतीत होने की संभावनाएं इस समय बनी हुई है। नौकरी बदलने के लिए सही समय है। नौकरी में अन्य विकल्पों का चयन करने का मन होगा।


धनु साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि

शुक्र इस समय गोचर में राहु के साथ रहेंगे। ऐसे में विपरीत लिंग मित्रों के प्रति मन में प्रेम आकर्षण आ सकता है। धन लाभ और भ्रमण, पर्यटन के लिए समय की शुभता बनी हुई है। नौकरी और व्यापार दोनों के लिए समय लाभकारी रहेगा। प्रयासों से आप धन आगमन के साधनों में वृद्धि कर सकते है। दूर स्थान के किसी मित्र से मित्रता प्रगाढ़ हो सकती है। यह समय नौकरीपेशा लोगों के लिए जॉब बदलने के लिए अनुकूल समय लेकर आया है। परिवार के साथ कहीं घूमने के कार्यक्रम बन सकते है।


मकर राशि साप्ताहिक राशिफल

कुम्भ राशि

शुक्र-राहु की युति इस समय आपके 2रे भाव पर होने वाली है। शुक्र इस समय अपनी उच्च राशि में गोचर करने वाले है। अत: यह समय अचानक से बड़ा लाभ कराने वाला साबित हो सकता है। संयुक्त परिवार में धन सम्पत्ति के मामले विवाद का कारण बन सकते है। इस समय वाणी सम्बंधित दोष कष्ट दे सकते है। बोलते हुए शब्दों का चयन सोच समझ कर करें, अपशब्दों के प्रयोग से बचे। करियर के कार्यों को आप चातुर्य और समझदारी से पूरा कर लेंगे। पारिवारिक विषयों को समय अधिक देंगे। आवेश में कमी का प्रयास करें।


कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि

इस समय आपकी रूचि भोग विलास के साधनों में रहने के योग है। मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। शुक्र-राहु की युति आपको प्रेम-प्रणय में अधिक समय देंगे। नए प्रेम प्रसंग शुरू होंगे, और भोग विलास का मन होगा। वैवाहिक जीवन में निष्ठावान बने रहें, अन्यथा रिश्तों में जुड़ना सही नहीं रहेगा। पर्यटन हेतु विदेश जाने के योग भी इस समय बन रहे है। विदेश में शिक्षा अध्ययन के लिए भी समय की शुभता बन रही है। अचानक से खर्च बहुत अधिक बढे हुए है, नियंत्रण रखें। बाहरी दिखावे के लिए अधिक व्यय करने से बचे।


मीन राशि साप्ताहिक राशिफल