सूर्य गोचर वृषभ राशि में 2024 - किस राशि को मिलेगा धन, कौन होगा सरकारी नौकर

By : Acharya Rekha Kalpdev
Expert Review : Dr. Arun Bansal, Vedic Astrologer | 45+ Years Experience
Published : 12-Apr-2024सूर्य गोचर वृषभ राशि में 2024 - किस राशि को मिलेगा धन, कौन होगा सरकारी नौकर

ग्रहों में सूर्य को राजा का स्थान प्राप्त है। जो स्थान किसी देश में राजा का होता है, वही स्थान 9 ग्रहों में सूर्य का है। राजा की कृपा हो तो मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा की कमी नहीं रहती है। जन्मपत्री में सूर्य ग्रह शुभ हो तो व्यक्ति का जीवन उच्चस्तर का होता है, सरकारी क्षेत्रों की कृपा जातक पर बनी रहती है। सरकार और टैक्स से जुड़े मामलें परेशान नहीं करते है। 14 मई, मंगलवार, 17:53 को नवग्रहों के राजा सूर्य शुक्र की राशि वृषभ में गोचर करने वाले है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

वृषभ राशि में सूर्य को देव गुरु बृहस्पति देव का साथ भी प्राप्त होगा। गुरु-शुक्र ग्रह को बुध और शुक्र का साथ भी कुछ समय के लिए प्राप्त होगा। इस प्रकार 14 मई से लेकर 15 जून 2024 तक के समय में सूर्य-गुरु-शुक्र और बुध चार ग्रह वृषभ राशि पर विचरण करने वाले है। गोचर में चारों ग्रहों का प्रभाव वृषभ राशि और वृश्चिक राशि दोनों पर रहेगा। और इन चारों ग्रहों पर कन्या राशि से केतु की नवम दृष्टि भी रहने वाली है। ग्रह गोचर के हिसाब से यह माह लोगों की किस्मत बदलने वाला रहने वाला है। चार ग्रह एक साथ बहुत बड़ा बदलाव करने वाले है। 12 राशियों के लिए सूर्य का वृषभ राशि में गोचर करना किस प्रकार के फल दे सकता है - आइये जानें

मेष राशि

5 वे भाव का स्वामी सूर्य 2 रे भाव पर गोचर करने वाला है। आँखों का इस समय खास ध्यान रखें। नियम, कानून और अनुशासन में अधिक कठोरता से बचें। परिवार के साथ बातचीत में अहंकार का त्याग करें। संतान को संस्कार और परम्पराओं से जोड़ने का प्रयास करें। किसी भी विषय पर तुरंत प्रतिक्रिया देने की जगह, धैर्य और सहनशीलता से काम लें। धन लाभ हो सकता है। दुष्ट लोगों से आपको बचकर रहना होगा।

उपाय - भगवान विष्णु को पीले फूलों की माला चढ़ाएं।

मेष साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि

आपके लिए सूर्य 4 थे भाव का स्वामी होकर पहले भाव पर रहने वाला है। अधिक मेहनत करनी होगी। मान सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। हेल्थ के लिए समय अनुकूल रहेगा। आप कठोर नियमों का पालन करने का स्वभाव रखते है। क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखना होगा। महत्वकांक्षी होने से बचना होगा। आत्मबल और आत्मविश्वास से रुके हुए काम पूरे होंगे। सरकारी क्षेत्रों के सहयोग से भी कुछ काम पूरे हो सकते है।

उपाय - शनिवार के दिन दवाइयों का दान करें।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि

3रे भाव का स्वामी सूर्य 12वें भाव पर रहने वाला है। खर्च बढ़ सकते है। विवाद और मनमुटाव की स्थिति भी बन सकती है। सेहत का ध्यान रखना होगा। जोखिम के कामों को करने से बचना होगा। टैक्स और सरकारी नियमों का सख्ती से पालन करें। कार्यक्षेत्र में स्थिति असहज रहेगी। आँखों का ध्यान रखें। गर्म वस्तुओं के सेवन से बचें। शत्रुओं को शांत रखें में सफल रहेंगे। मित्रों के साथ लम्बी दूरी की यात्रा करने के योग बन सकते है।

उपाय- शुक्रवार के दिन कन्याओं को खीर खिलाएं।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि

2रे भाव का स्वामी 11वें भाव में है। आय में वृद्धि, संचित धन में वृद्धि करेगी। बड़ों के सहयोग से महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे। उन्नति और सफलता का समय है। संतान के पक्ष से भी समय शुभ रहेगा। शिक्षा और संतान कार्यों के परिणाम अनुकूल प्राप्त होंगे। स्वर्ण व्यापारियों के लाभ में बढ़ोतरी होगी। प्रेमी पक्ष को साथी के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों के कड़वे वचन भी सुनने पड़ सकते है। आसपास का माहौल सुखद रहेगा। नई योजनाएं शुरू होने और उन पर काम सफलता से पूरा होने के योग बन रहे है।

उपाय - रविवार को सूर्य की पूजा करें।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि

पहले भाव का स्वामी सूर्य 10वें भाव पर गोचर करने वाला है। आपके प्रयास से सब काम सफल होंगे। मान-प्रतिष्ठा के पक्ष से भी समय शुभ है। रुके हुए कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। रोजगार की तलाश पूरी होगी। माता की हेल्थ का ध्यान रखें। घर में सुख-शांति की कमी हो सकती है। अहंकार के कारण घर में क्लेश हो सकता है। पारिवारिक स्तर में सुधार के योग बने हुए है। पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे, जातकों की इच्छा पूरी होगी। हेल्थ और धन दोनों के लिहाज से समय शुभ है।

उपाय - भगवान् शिव की उपासना करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि

12वें भाव का स्वामी ९वें भाव पर रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलने से काम जल्द पूरे होंगे। रोग जल्द प्रभावित कर सकते है। व्यय बढे हुए है। लम्बी दूरी की यात्राओं में समय व्यतीत होगा। धर्म कर्म के कार्यों में शामिल होंगे। पुरुषार्थ बढ़ा हुआ रहने से कठिन काम भी पूरे होंगे। विदेश से उन्नति और भाग्योदय के योग बन सकते है। पिता की कठोरता का सामना करना पड़ सकता है। अपनों के साथ मेल मिलाप के साथ रहें। मित्रता में अहंकार को किनारे रख कर चलें।

उपाय - माता दुर्गा की उपासना करें।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि

11वे भाव के स्वामी होकर 8वें भाव में है। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। हेल्थ का ध्यान रखना होगा। आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। ससुराल से रिश्ते मधुर रखने के लिए प्रयास करने होंगे। फ़ास्ट फ़ूड खाने से बचें। लाभ बढ़ाने के लिए अनैतिक मार्ग का चयन करने से बचें। बड़े भाइयों के सहयोग से आय के अन्य साधन प्राप्त हो सकते है। वाणी को कठोर रखने से बचें। हेल्थ विषयों पर खर्च हो सकते है। कोई प्रिय मित्रता टूट सकती है। अधिकारियों की नाराजगी से बचना होगा।

उपाय - शनिवार के दिन काली वस्तुओं का दान करें।

तुला साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि

10वें भाव के स्वामी होकर 7वें भाव पर है। सरकारी टेंडर पाने के लिए समय सहयोगी है। जीवन साथी की हेल्थ प्रभावित है। नया व्यापार शुरू करने के लिए ग्रह शुभता बनी हुई है। शब्दों का संभल कर प्रयोग करें। विवाह तय होने में समस्याएं दिक्कतें देंगी। रोजगार के योग बन रहे है। परिवार के सहयोग से रुके हुए काम पूरे होंगे। विदेश गमन के योग बनेंगे। मान की चिंताएं रहेंगी। विरोधिओं से सावधान रखें। प्रशासनिक कार्यों में अड़चनें आ सकती है। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

उपाय - गायों के लिए हरे चारे की व्यवस्था करें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि

आपकी राशि के लिए सूर्य 9वें भाव के स्वामी है और 6वें भाव पर गोचर करेंगे। शत्रुओं को शांत रखने में सफल रहेंगे। नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। धन लेन- देन के कार्य सहजता से पूरे होंगे। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। कठिनाइयों का सामना हिम्मत के साथ करें। अत्यधिक यात्राओं से बचना होगा। पिता के करियर के लिए यह समय श्रेष्ठ बना हुआ है। नौकरी में बदलाव के प्रयास सफल रहेंगे। वैवाहिक जीवन में उलझने बने हुई है। व्यर्थ के व्ययों पर नियंत्रण बनाये रखने का प्रयास करें।

उपाय - शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

धनु साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि

आपके लिए सूर्य 8वें भाव के स्वामी है, इस समय सूर्य 5वें भाव पर गोचर करने वाले है। पुराने रोगों पर नियंत्रण होगा। संतान विषयों में व्यस्तता रहेगी। शिक्षा पक्ष से समय उत्तम है। बड़े भाइयों से विचार मिलाकर चलें। संतानवती स्त्रियां अपना ध्यान रखें। आय के पक्ष से भी ग्रह शुभता साथ दे रही है। प्रेमियों के लिए प्रेम प्रणय के प्रबल योग बने हुए है। पेट में अपच की शिकायत रहेगी। धैर्य के साथ शिक्षा कार्यों में लगे रहें। करियर में नेतृत्व करने के अवसर प्राप्त हो सकते है। संतान की हेल्थ का ख्याल रखें।

उपाय - गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

मकर साप्ताहिक राशिफल

कुम्भ राशि

आपके लिए सूर्य 7वें भाव के स्वामी है और गोचर में इस माह चौथे भाव पर रहने वाले है। माता की हेल्थ के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। घर के साज सज्जा और साफ़ सफाई के विषयों पर आपकी व्यस्तता रह सकती है। घर में अशांति और कलेश रह सकता है। आपकी योग्यता और गुणों की प्रशंसा के योग बने हुए है। भूमि, भवन क्रय विक्रय संभावित है। अपनी हेल्थ का भी ध्यान रखें। सरकारी क्षेत्रों से जुड़े कार्य कठिनाई से पूरे होंगे। अपने व्यापार में सफलता मिलेगी। आय क्षेत्रों से अच्छे परिणाम नहीं आ पाएंगे।

उपाय - मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि

आपके लिए सूर्य छठे भाव के स्वामी होकर ३रें भाव पर गोचर करेंगे। पद में वृद्धि के योग बनेगे। उच्चाधिकारियों की सराहना से मनोबल उच्च होगा। शत्रुओं को शांत रखने में सफलता मिलेगी। रोगों से बचाव होगा। मेहनत और भाग दौड़ का समय है। रोजगार में बदलाव के प्रयास सफल होंगे। छोटी दूरी की यात्राएं करने के योग बन सकते है। भाग्य के अधीन न रहें। नई मित्रताएं शुरू होंगी। छोटे भाई बहन अपनी हेल्थ का ध्यान रखें।

उपाय - हनुमान जी का व्रत करें।

मीन साप्ताहिक राशिफल