सूर्य मिथुन राशि में गोचर 2024 - 12 राशियों को कैसा फल देंगे | Future Point

सूर्य मिथुन राशि में गोचर 2024 - 12 राशियों को कैसा फल देंगे

By: Acharya Rekha Kalpdev | 06-May-2024
Views : 120
सूर्य मिथुन राशि में गोचर 2024 - 12 राशियों को कैसा फल देंगे

ग्रहों में सूर्य को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। सूर्य आत्मा का स्थान रखता है। वैदिक ज्योतिष में सूर्य आपकी ख्याति और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा का प्रतिनिधित्व करता है। खगोलीय पिंडों में सूर्य सबसे अधिक महत्त्व रखता है। कुंडली में पिता की स्थिति जानने के लिए सूर्य का विचार किया जाता है। सूर्य पित्त कारक, स्वर्ण, अग्नि तत्व ग्रह है। सूर्य पुरुष तत्व ग्रह है। इसके साथ ही सूर्य सत्ता, कर, और सरकारी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करता है। सूर्य न हो तो यह संसार गरमी और प्रकाश की कमी के कारण समाप्त हो जाए। इस संसार को जीवित रखने में सूर्य का बहुत बड़ा योगदान है। सूर्य के प्रकाश से पेड़ पौधों में जीवन है और उसी से सांस लेने के लिए आक्सीजन का निर्माण होता है। इसलिए न केवल वैदिक ज्योतिष अपितु मनुष्य जीवन के लिए भी सूर्य सबसे अधिक महत्त्व रखता है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

वैदिक ज्योतिष में सूर्य प्रत्येक माह राशि बदलता है। जिसे हम सब सूर्य सक्रांति के नाम से जानते है। प्रत्येक माह की 13 से 15 तारीख के आसपास सूर्य का राशि परिवर्तन होता है। इसी क्रम में सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले है। 15 जून 2024, 00-27 रात्रि समय में सूर्य ग्रह, बुध की मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य मिथुन राशि में 16 जुलाई 2024 तक रहने वाले है। सूर्य बुध से सम संबंध रखते है। सूर्य और बुध एक राशि में गोचर करने पर बुधादित्य योग का निर्माण करते है। सूर्य ग्रह मिथुन राशि में गोचर कर, सभी के जीवन में बड़े बदलाव की वजह बनने वाले है। आपके जीवन को कहाँ लेकर जाएगा- आइये जानें

मेष राशि

रुके हुए कार्यों को पूरा करने के योग बनेंगे। साझेदारी कार्यों को करने के लिए भी माह की शुभता बनी हुई है। इस माह में क्रोध में कमी करें। क्रोध की अधिकता से बनते काम बिगड़ सकते है। कार्यों को सोच समझ कर करें। जहाँ तक संभव हो खर्चों पर नियंत्रण रखें। यह समय सावधानी का है। भाग्य का सहयोग आपको नहीं मिल पाएगा। लॉटरी, सत्ता और शेयर बाजार में धन लगाने के लिए समय की शुभता बनी हुई है। खुद को पॉजिटिव रखते हुए, निराशा से बचें। करियर के लिए यह समय बहुत शुभ और लाभप्रद बना हुआ है। जीवन साथी के साथ घूमने के कार्यक्रम बन सकते है। 

उपाय - प्रात: ॐ नम: शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें।

मेष साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि

इस माह में बचत में वृद्धि होगी। खर्चें बहुत बढे हुए रहेंगे। रेंटल आय से आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। अतिरिक्त प्रयास से आय को बढ़ाने के प्रयास आप करेंगे। यह समय पारिवारिक मेलमिलाप का है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। अपना व्यवसाय शुरू करने और साझेदारी व्यापार का विस्तार करने के लिए समय की शुभता बनी हुई है। इससे पूर्व चले आ रहे रोगों पर नियंत्रण लगाने में आप सफल रहेंगे। पारिवारिक संस्कारों, मान्यताओं और परम्पराओं का पालन करने का दबाव आप पर रहेगा। असाध्य रोग माह अंत में सक्रिय हो सकते है।

उपाय - शुक्रवार के दिन देवी गौरी की पूजा आराधना करें।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि

जीवन साथी की खराब हेल्थ खर्च कराएगी। करियर के कार्यों से घर से बाहर जाना पड़ सकता है। विरोधियों को शांत रखने में सफलता मिलेगी। प्रेम प्रणय से बिगड़े रिश्तों को सुधारने में सफलता मिलेगी। ऑफिस में राजनीति का शिकार आप हो सकते है। मेहनत के हिसाब से आय की कमी असंतोष देगी। स्वास्थ्य पर खर्च के योग प्रबल है। व्यापारिक कार्यों से विदेश गमन लाभकारी रहेगा। बचत में कमी भी इस माह हो सकती है। परिवार के लिए समय काम निकाल पाएंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य के लिए समय प्रतिकूल बना हुआ है। कोर्ट कचहरी के मामले चिंता बढ़ाएंगे।

उपाय - बुधवार के दिन गणेश जी को 21 दूर्वा चढ़ाएं।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि

ग्रह गोचर आपके लिए शुभ बना हुआ है। इस माह में विचारें हुए कार्य सरलता से पूरे होंगे। धन और आर्थिक समृद्धि में सुधार होगा। अपेक्षाओं से अधिक लाभ आपका मनोबल बढ़ाएगा। भाग्य भी सहयोगी बना हुआ है। जीवन साथी के सहयोग से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। वाणी में मधुरता से रिश्ते मजबूत करने के अवसर बनेगें। यह समय आपको अपनी योग्यता सिद्ध करने का अवसर देगा। नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। आपका पद, अधिकार और आय तीनों में सुधार होगा। मित्रतों के साथ स्नेह और सौहार्द के अवसर बनेंगे। आत्मविश्वास में किसी प्रकार के कमी न करें। समय आपके साथ है और आपकी सभी कामनाएं इस माह में पूरी हो सकती है।

उपाय - हनुमान जी के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि

ग्रह गोचर में माह की अशुभता बनी हुई है। घटना दुर्घटनाओं से आपको सावधान रहना होगा। व्यय और नुकसान का समय है। धैर्य और सहनशीलता बनाये रखें। बनते हुए काम अचानक से रुक सकते है। सेवकों का अहित करने से बचें। प्रोफेशन में नई समस्याओं से तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य में कमी भी संभावित है। बड़े निर्णय सोच समझ कर लें। वाद-विवाद से रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। क्रोध का त्याग करें, क्रोध से बनते काम बिगड़ सकते है। इस माह में सतर्कता और सावधानी से रहना होगा। ऐसी कोई बात न कहें की किसी का मन दुखें।

उपाय - हल्दी का तिलक पाते पर लगाएं।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि

यह समय अपने में बदलाव का रहेगा। अनुकूल सफलता न मिलने के कारण आप अपने व्यवसाय में बदलाव का सोच सकते है। समझ बूझ से निर्णय लेने होंगे। जितना हो सके, निराशा से दूर रहें, और पॉजिटिव बने रहें। कार्यों के पक्ष से यह समय आपके लिए सहयोगी बना हुआ है। इस समय में आपको टीम का नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा। नौकरी में दायित्वों में वृद्धि हो सकती है। भाग दौड़, मेहनत और परिश्रम से रुके हुए कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। साझेदारी में नुकसान और धोखा आपको मिल सकता है। विदेश गमन के लिए समय शुभ बना हुआ है।

उपाय - शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की जड़ों में जल दें और सायंकाल में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि

जीवन साथी के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। पिता की हेल्थ में कमी आपको परेशान करेगी। भाग्य का साथ न मिलने से कार्यों में बाधाएं आ सकती है। इस माह की शुभता औसत स्तर की बनी हुई है। ससुराल से भी आपके रिश्ते ख़राब हो सकते है। ऋण लेन देन के लिए समय की अनुकूलता बनी हुई है। वैवाहिक जीवन में तनाव और विवाद की स्थिति बनी हुई है। अनदेखा करने से छोटे रोग भी बड़े रोगों में बदल सकते है। मेहनत का पूरा लाभ आपको इस माह में नहीं मिल पायेगा। अत्यधिक कार्यभार आपका तनाव बढ़ा सकता है, कुछ समय अपने लिए निकाल कर प्रकृति का आनंद लें।

उपाय - सूर्य को प्रात: काल में अर्घ्य दें।

तुला साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि

कार्यों को करते हुए जल्दबाजी से बचना होगा। रोगों का बढ़ना आपकी चिंताएं बढ़ाएगा। भाग्य की बाधाओं से निराशा महसूस हो सकती है। जीवन साथी का पूरा सहयोग न मिलने से मन खिन्न रहेगा। इस माह में बढ़ते व्ययों को लेकर तनाव लेने से बचना होगा। इस माह में कुछ भी नया शुरू करने से बचें। भूमि भवन का क्रय-विक्रय करने के लिए समय सहयोगी बना हुआ है। माह अंत के बाद आपका स्वास्थ्य भी कमजोर रह सकता है। अहंकार और ईगो को किनारे रख कर काम करना होगा। इस समय में किसी का बुरा करने से बचें। दूसरों का अहित करने से आपकी समस्याएं बढ़ सकती है।

उपाय - नवग्रह शांति अनुष्ठान कराएं।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि

इस माह में कार्यभार की अधिकता से व्यतता बहुत ज्यादा रहने वाली है। अपने और अपने परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। कम दूरी की यात्राओं पर जाने के अवसर बन सकते है। संतान पर बड़े खर्च हो सकते है। संतान पढ़ाई के लिए विदेश जा सकती है। परेशानी में जीवन साथी का साथ न मिलने से मन निराश रहेगा। इस माह में आपको आलस्य से बचना होगा। मेहनत और परिश्रम से ही काम लेना होगा। यात्राओं और भागदौड़ के कारण आप इस माह में अपने परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको हार का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय - बुधवार के दिन गायों की सेवा करें, और उन्हें हरा चारा खिलाएं।

धनु साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि

भूमि भवन के कार्य करने के लिए यह समय प्रतिकूल है। मेहनत और लगन को बढ़ा कर आप माह में आय को बढ़ा सकते है। किसी के साथ मिलकर साझेदारी व्यापार आपको लाभ देगा। संतान के कार्यों पर अत्यधिक व्यय होने से आर्थिक स्थिति पर दबाव पड़ेगा। माता के स्वास्थ्य के लिए यह समय कष्टकारी बना हुआ है। अनुकूल आय से आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों को अधिकारी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। छात्र शिक्षा अध्ययन के लिए विदेश जा सकते है। प्राइवेट नौकरी के लोग नौकरी में अन्य विकल्प की तलाश करेंगे। घर में सुख शांति की कमी रहेगी।

उपाय - मंदिर में हल्दी का दान करें।

मकर साप्ताहिक राशिफल

कुम्भ राशि

हेल्थ में कमी आपकी परेशानियां बढ़ाएगी। घर में शुभ कार्यों में बाधाएं आने के योग भी इस माह में बने हुए है। व्यावसायिक कार्यों से उत्तम लाभ पाने के लिए आपको अपनी योग्यता को बेहतर करना होगा। इसके लिए शिक्षण-प्रशिक्षण आप ले सकते है। कार्यक्षेत्र में आप इस माह में साजिशों का शिकार हो सकते है। किसी पर अत्यधिक विश्वास कर, धन उधार देने से बचें। संतान से जुड़े कार्यों में व्यस्तता अधिक रहेगी। तीरथ यात्राओं पर जाने के संयोग बन सकते है। इस माह आप धर्म-आध्यात्म से जुड़े विषयों को समय देंगे और शुभ कार्यों में आपकी रूचि रहेगी।

उपाय - शुक्रवार के दिन लक्ष्मी नारायण की पूजा करें।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि

ऋण के कार्य पूरे होंगे। इस माह कार्यों को बेहद कुशलता से करना होगा। अविश्वास के चलते संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। बचत में भी कमी संभावित है। कार्यों को पूरा करने के लिए आपको नियोजन से चलना होगा। मित्रों का साथ समय पर नहीं मिल पाएगा। यह माह धार्मिक कार्यों के लिए अनुकूल बना हुआ है। व्यावसायिक पक्ष से ग्रहों की शुभता बनी हुई है। भाग्य के साथ में अनियमियतता बनी हुई है। प्रेमियों के लिए यह समय भावनाओं के आहत होने का है। छात्र विषयों की गहराई में जाकर कुछ नया शोध अध्ययन करेंगे। आर्थिक और पारिवारिक पक्ष से यह समय मिला जुला रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते है।

उपाय - स्नान के जल में थोड़ी हल्दी मिलाकर स्नान करें।

मीन साप्ताहिक राशिफल


Previous
स्वास्थ्य को उत्तम रखें - ज्योतिषीय उपायों से

Next
The King of Planets Sun Transit in Taurus