सूर्य का मिथुन राशि में गोचर, जानिए कौन सी राशि की चमकने वाली है किस्मत

By: Future Point | 15-Feb-2020
Views : 4099
सूर्य का मिथुन राशि में गोचर, जानिए कौन सी राशि की चमकने वाली है किस्मत

हिंदू धर्म में सूर्य नारायण को जगत का पिता कहा गया है| यह अपार शक्ति वाला ग्रह है| ज्योतिष के अनुसार सूर्य देव को कार्यों में सफलता प्रदान करने वाला और विभिन्न स्थानों पर उच्च पद प्रदान करने वाला माना जाता है| छांदोपनिषद में सूर्यदेव को ब्रह्म कि संज्ञा दी गयी,”आदित्यम ब्रहमेति”| यह आत्मा, राज्य, सामर्थ्य, आत्मबल, शक्ति, प्रसिद्धि, प्रशासन आदि का कारक माना जाता है| वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मा का कारक माना गया है, किसी भी व्यक्ति का आत्मबल कुंडली में सूर्य की स्थिति से ही देखा जाता है| सूर्य अग्नि तत्व, क्षत्रिय वर्ण, लाल रंग का प्रतीक, पूर्व दिशा का स्वामी है| यह मेष राशि में उच्च के और तुला राशि में नीच के होते है| चंद्रमा, मंगल और गुरु सूर्य के मित्र हैं जबकि शुक्र, शनि और राहु-केतु सूर्य के शत्रु माने गये हैं| वहीं बुध के साथ सूर्य सम भाव रखते है| जब सूर्य राशि परिवर्तन करता है, तो इसे सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य एक राशि में एक महीने की अवधि तक गोचर करता है| इस दौरान वह विभिन्न राशियों के अलग-अलग भावों में स्थित होकर उन्हें प्रभावित करते है|

सौर वर्ष के अनुसार सूर्य का राशि परिवर्तन संक्रांति कहलाता है। सूर्य जिस भी राशि में प्रवेश करते हैं उसे उसी राशि की संक्रांति कहा जाता है| सौर वर्ष के मास का निर्धारण भी सूर्य के राशि परिवर्तन से ही होता है| सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश 14 जून 2020 को रविवार के दिन होने जा रहा है| इस दिन रात 23 बजकर 54 मिनट पर सूर्यदेव मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे| मिथुन राशि में सूर्य 16 जुलाई 2020 तक रहेंगे| सूर्य के इस राशि परिवर्तन को ''मिथुन संक्रांति'' कहा जाता है और इस दिन को स्नान-दान-तर्पण आदि के लिए बहुत शुभ माना जाता है| सूर्य देव का यह मिथुन राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों को किस तरह से प्रभावित करेंगा? आइये जानते हैं|

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए सूर्यदेव आपकी राशि से तीसरे भाव में गोचर करेंगे| इस दौरान आपके आत्मबल और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी| इस समय में किसी नज़दीकी व्यक्ति से वाद-विवाद हो सकता है, अतः विवादों से बचने का प्रयास करें| यदि आप साझेदारी में बिजनेस कर रहे हैं, तो यह समय आपको सफलता दिला सकता है, भाईयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा| इस समय धनार्जन तथा भाग्य निर्माण हेतु जातक को यात्राएं भी करनी पड़ेंगी| और इन यात्राओं के दौरान आपको बेहद सतर्क भी रहना होगा, इस गोचर के दौरान आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, नए लोगों से संबंध बनेंगे, जो लाभदायक साबित होंगे| शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी| प्रत्येक कार्य में सफ़लता मिलेगी| मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी|

उपाय-

  • ज्योतिष विशेषज्ञों की सलाह लेकर माणिक्य रत्न धारण करें।
  • प्रतिदिन लाल गाय को गुड़-रोटी खिलाएं।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए सूर्यदेव आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करेंगे| इस दौरान आपके आत्मविश्वास में अद्भुत वृद्धि होगी| और जो भी काम आप अपने हाथों में लेंगे उसे किसी भी मूल्य पर पूरा करेंगे| वाणी ओजस्वी और प्रभावपूर्ण रहेगी| मित्रों व परिवारजनों से विवाद की सम्भावना है| आर्थिक मामलों के लिए भी यह समय अनुकूल नहीं कहा जाएगा, अतः बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाना जरूरी है, स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखें तो सूर्य का ये गोचर आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकता है, सिर व आंखों में पीड़ा के कारण परेशानी हो सकती है| जहाँ तक पारिवारिक जीवन की बात है तो सूर्य के प्रभाव से परिवार में किसी प्रकार के वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है|

उपाय-

  • सुख शांति एवं समृद्धि के लिए कराएं “रुद्राभिषेक“
  • छोटी कन्याओं की सेवा करें और उनका आशीर्वाद लें।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए सूर्यदेव आपकी ही राशि में गोचर करेंगे| यह गोचर आपके लिए शुभ फलदायक रहने वाला है| इस समय आप अधिक ऊर्जवान महसूस करेंगे| और आपको अपनी मेहनत के बल पर धन की प्राप्ति होगी, आपके यश-सम्मान में बढ़ोतरी होगी, आपके प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी| बिजनेस पार्टनर भी आपकी बात मानेंगे| इस समय आप कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं| शत्रुओं को पराजित करने में सफलता मिलेगी| इस गोचर अवधि में जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है| ऐसी स्थिति से बचने के लिए आवश्यक है कि आप अपनी वाणी में सौम्यता बनाए रखें| भाई बहन का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा| स्वास्थ्य के हिसाब से देखा जाये तो यह समय अनुकूल नहीं है, बुखार और सिरदर्द की समस्या आपको पीड़ित कर सकती है|

उपाय-

  • नित्य हरिवंश पुराण का श्रवण करें।
  • सूर्योदय से पूर्व ब्राह्मण को दान करें|

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए सूर्यदेव आपकी राशि से बारहवें भाव में गोचर करेंगे| सूर्य के इस गोचर के दौरान आपके खर्चें अधिक बढ़ सकते हैं| कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे| अगर आर्थिक पक्ष की बात करें तो धन लाभ के योग हैं, लेकिन ख़र्चों में भी अनावश्यक वृद्धि होगी| इस समय के दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी जरूरी होगा| जातक अपने ऐशो-आराम पर खर्च कर सकते हैं| किसी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए अत्यधिक धन खर्च हो सकता है, यदि आप विदेश जाने के लिए इच्छुक हैं, तो यह अनुकूल समय है| इस दौरान यदि आपका कोर्ट कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो उसमे फैसला आपके पक्ष में आ सकता है| इस समय पिता को शारीरिक कष्ट या पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है| यदि आप विदेश जाने के लिए इच्छुक हैं, तो यह अनुकूल समय है|

उपाय-

  • शुभ फलों की प्राप्ति के लिए दो मुखी रुद्राक्ष धारण करें|
  • सूर्य के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए माथे पर केसर का तिलक लगाएँ।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए सूर्यदेव आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे| इस समय धन एवं व्यापार दोनों में वृद्धि होगी, व्यावसायिक प्रतिद्वंदियों पर भी आप हावि रह सकते हैं। धन में वृद्धि होगी और परिवार से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान शीघ्र ही हो सकता है| यह समय नए कार्य या नई नौकरी के लिए अत्यंत ही उत्तम है| इस दौरान आपके अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ अच्छे संबंध स्थापित हो सकते हैं| लिहाजा इसका सकारात्मक प्रभाव आपके कामकाज पर देखने को मिल सकता है|शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता लगभग निश्चित होगी| जो लोग संतान की इच्छा कर रहे हैं उनके लिए यह समय थोड़ा मुश्किलों भरा रह सकता है| मित्रों व परिवारजनों से विवाद की सम्भावना है| सिर व आंखों में पीड़ा के कारण परेशानी हो सकती है|

उपाय-

  • रविवार को सूर्य से सम्बंधित वस्तुओं का दान करें। (दान सामग्री: लाल वस्त्र, लाल पुष्प, गुड़, मसूर की दाल, तांबा, गेहूं, केसर आदि)
  • पूर्ण श्रद्धा के साथ अपने पितरों की पूजा करें।
जानें अपने आने वाले साल का हाल - वार्षिक कुंडली 2020

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए सूर्यदेव आपकी राशि से दशवें भाव में गोचर करेंगे| इस भाव का सम्बन्ध राज्य और पिता से है| लेकिन इस दौरान सूर्य़ के साथ राहु के होने से ग्रहण की स्थिति भी बन रही है| करियर में कुछ अड़चने भी रहेंगी| सम्मान व प्रतिष्ठा में कमी होगी। कार्यक्षेत्र में परेशानियां रहेंगी। गुप्त शत्रुओं के कारण हानि का योग हैं| उच्च अधिकारीयों के सहयोग में कमी रहेगी| कुछ लोगों के मान-सम्मान में भी कमी आ सकती है| राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोंगो के लिए भी यह समय परेशानियों भरा रह सकता है| इस समय आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी, खर्चो में बढ़ोतरी होगी, आर्थिक नुकसान भी हो सकता है| जिससे स्वास्थ्य खराब और मानसिक तनाव बना रहेगा| इस राशि के छात्रों की बात करें तो उन्हें इस दौरान अधिक मेहनत करनी होगी|

उपाय-

  • विशेष लाभ के लिए भगवान शिव की आराधना करें और उन्हें गुड़ का भोग लगाएँ|
  • गौरी शंकर रुद्राक्ष धारण करना लाभकारी सिद्ध होगा|

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए सूर्यदेव आपकी राशि से नवमें भाव में गोचर करेंगे| इस दौरान आपको आर्थिक स्तर पर बड़े फायदे मिल सकते हैं| संभव है कि इस गोचर काल में आपकी आय में भी बढ़ोतरी हो, लेकिन भाग्य का साथ इस समय थोड़ा कम मिलेगा| कुछ बनते काम बिगड़ सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव की स्थिति बनी रह सकती है| दान-धर्म के कार्यों में आपका मन लगेगा और आप धार्मिक पुस्तकों का इस दौरान अध्ययन कर सकते हैं| कोई लम्बी दुरी की यात्रा आपके लिए अनुकूल रह सकती है| कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानियां रह सकती हैं| सिरदर्द एवं आंखों में कष्ट रहेगा, मान-सम्मान ही हानि हो सकती है| पिताजी की सेहत में कुछ कमी देखी जा सकती है| उनके साथ आपका मतभेद भी संभव है|

उपाय-

  • भगवान सूर्य के 21 नामों का पाठ सूर्योदय और सूर्यास्त के समय करना श्रेयकर रहेगा|
  • रविवार को बिना नमक वाला भोजन करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्यदेव आपकी राशि से आठवें भाव में गोचर करेंगे| इस दौरान अधिक उत्साह में कोई काम न करें| मकान या वाहन लेने की सोच रहे हैं, तो इस समय न खरीदें| यह गोचर स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से प्रतिकूल साबित होने वाला है| लिहाजा इस दौरान आपको अपनी सेहत का ख़ास ध्यान रखना पड़ेगा| अपने खान-पान का विशेष ख्याल रखें| बिजनेस के सिलसिले में इस दौरान आपको किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है, लेकिन ये यात्रा आपके लिए फलदायी रहेगी| इस भाव में सूर्य राहु के प्रभाव से आपको कार्यक्षेत्र में उतार चढ़ाव की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है| इस समय अब्धि में आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है| आपको अपने आत्मबल को मजबूत बनाने की आवश्यकता है, कोई बड़ा व महत्वपूर्ण निर्णय इस समय के दौरान न लें|

उपाय-

  • ॐ घृणि: सूर्याय नम: मन्त्र का नित्य जाप करें|
  • रविवार को सूर्यास्त से पूर्व भोजन करें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए सूर्यदेव आपकी राशि से सातवें भाव में गोचर करेंगे| सूर्य की राहु के साथ युति होने से दांपत्य जीवन के लिये यह समय थोड़ा परेशानियों भरा रह सकता है| आपके स्वभाव में क्रोध की प्रवृति का बढ़ना आपकी परेशानियों को और अधिक बड़ा सकता है| इस दौरान कर्ज न लें, और न ही किसी को पैसा उधार दें| जीवनसाथी के साथ किसी भी बात में न उलझें, और न ही अपने मन में किसी भी प्रकार का अहंकार आने दें, अन्यथा इसका नकारात्मक प्रभाव आपकी शादीशुदा जिंदगी पर देखने को मिल सकता है| इस दौरान साझेदारी के कामों को भी सावधानी से निपटाएं| इस समय नौकरी छोड़कर दूसरी नौकरी का खतरा न लें नही तो नुकसान हो सकता है क्योकि ज्यादा जोश वा ऊर्जा के कारण आप नौकरी छोड़ सकते है| कार्यक्षेत्र में आपका अपने उच्च अधिकारियों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है|

.

उपाय-

  • सूर्य यंत्र की स्थापना कर उसकी पूजा अर्चना करें|
  • 11 रविवार को किसी मंदिर में 8 बादाम चढ़ाएं।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए सूर्यदेव आपकी राशि से छठे भाव में गोचर करेंगे। सूर्य का मिथुन राशि में आना कुछ मामलों में हानि तो कुछ में लाभ देने की स्थिति बनाने वाला होगा। इस दौरान धन हानि होने की संभावना है। और झूठे आरोप के कारण प्रतिष्ठा भी धूमिल हो सकती है। लेकिन शत्रुओं को परास्त कर पाने में सफल होंगे, वही खर्च के मामले में यह अत्यंत विषम परिस्थिति उत्पन्न करेगा कुछ लोगों को इस दौरान कर्ज भी लेना पड़ सकता है। यदि आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आने की पूरी संभावना है। कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करने के लिए आपको विशेष मेहनत करने की आवश्यकता होगी। मस्तिष्क रोग के कारण कष्ट हो सकता है। स्वास्थ्य से सम्बंधित कोई बड़ी समस्या भी उत्पन्न हो सकती है।अतः स्वास्थ्य और धन के मामले में संभल कर चलें। पारिवारिक विवाद के कारण अशांति का वातावरण रहेगा।

उपाय-

  • एक मुखी रूद्राक्ष को लाल धागे में डालकर, रविवार के दिन गले में धारण करें|
  • सूर्य देव के विपरीत प्रभावों से बचने के लिए रविवार के दिन तांबे का दान करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुम्भ राशि वालों के लिए सूर्यदेव आपकी राशि से पांचवें भाव में गोचर करेंगे।व्यवसाय की दृष्टि से यह समय मिला-जुला रहने वाला है| किसी नए बिज़नेस की शुरुआत करने जा रहें हैं, तो अच्छी तरह से विचार-विमर्श ज़रुर कर लें| जो जातक सरकारी नौकरी से जुड़े हुए हैं, उन्हें लाभ प्राप्त होना सम्भव है| यह समय शिक्षा के लिए थोड़ा परेशानियों भरा रहेगा, विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा| यदि आप डटकर मेहनत करते हैं तो इस समय में मनचाहा परिणाम पा सकते हैं| नौकरी में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है| पेट से सम्बंधित परेशानियां व घर के बड़े-बुजुर्गों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है| यात्रा भी आपको इस दौरान करनी पड़ सकती है| पंचम स्थान में सूर्य व राहु की युति गर्भ धारण करने में विघ्न उत्पन करती है| यदि महिला है और गर्भवती ( Pregnant ) है तो इस गोचर के दौरान थोड़ा संभलकर रहे अन्यथा गर्भपात हो सकता है|

उपाय-

  • तांबे के लोटे में शुद्ध जल और कुंकुम मिलाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करें।
  • रविवार के दिन धार्मिक स्थान पर अपनी क्षमतानुसार दान करें|

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए सूर्यदेव आपकी राशि से चौथे भाव में गोचर करेंगे। यह समय आपके लिए नौकरी और बिजनेस में कठिनाइयों भरा रह सकता है। इस समय आपके सामाजिक स्तर व मान-सम्मान में कमी आ सकती है, व इस दौरान आपको अपने कुछ अधिकारियों और रिश्तेदारों से बातचीत करने में सावधानी रखनी पड़ेगी, नहीं तो आपके बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुखों की कमी हो सकती है। वाहन जमीन जायदाद संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में मकान या वाहन न खरीदें नहीं तो आपको घाटा हो सकता है| शारीरिक स्वास्थ्य में कमी आ सकती है शरीर में आलस्य व रोग वृद्धि का सामना करना पड़ सकता है। यात्राओं में असुविधा हो सकती है| परिवार में सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, माता पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी इस समय आप परेशान रह सकते हैं। घर में शांति बनाए रखने का प्रयास करें|

उपाय-

  • आदित्यह्रदय स्त्रोत का पाठ करें|
  • 250 ग्राम गुड़ रविवार के दिन किसी वृद्ध ब्राह्मण को दान करें।
जीवन की सभी समस्याओं से मुक्ति प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें !

Previous
बुध का मिथुन राशि में गोचर, जानें क्या होगा आपकी राशि पर इसका असर

Next
ऐश्वर्य के कारक शुक्र का मिथुन राशि में प्रवेश– जानिये 12 राशियों पर क्या होगा असर