बुध का मिथुन राशि में गोचर, जानें क्या होगा आपकी राशि पर इसका असर

By: Future Point | 14-Feb-2020
Views : 4801
बुध का मिथुन राशि में गोचर, जानें क्या होगा आपकी राशि पर इसका असर

बुध का मिथुन राशि में गोचर: ग्रहों के राजकुमार बुध को बुद्धि, वाणी तर्क शक्ति, गणित, सांख्यिकी और व्यापार का कारक माना गया है| बुध के शुभ प्रभाव वाले जातक आमतौर पर एक अच्छे वक्ता, तर्क शक्ति और गणितीय कार्यों में निपुण होते हैं| बुध ग्रह दशम भाव, और चतुर्थ भाव (सुख भाव) का कारक होने के कारण व्यक्ति के जीवन में सुख, वैभव, मान, सम्मान, और संपत्ति आदि प्रदान करते हैं| शुभ ग्रहों के साथ होने पर इन स्थानों का शुभ फल मिलता हैं ओर पाप ग्रहों के साथ होने पर इनकी शुभता में कमी आ जाती है| बुध ग्रह के शुभ और प्रबल होने पर क़ानून, वाणिज्य, शिल्प, और चिकित्सा शास्त्र के क्षेत्रों में भी ले जाने का काम करते हैं| बुध ग्रह शुभ ग्रह के संपर्क में आने पर शुभ प्रभाव व अशुभ ग्रह के संपर्क में आने पर पाप प्रभाव भी देने लगता है| बुध ग्रह को मिथुन और कन्या राशि का स्वामित्व प्राप्त है| वहीं बुध अश्लेषा, ज्येष्ठा और रेवती नक्षत्र के स्वामी होते हैं| बुध के शुभ प्रभाव वाले जातक आमतौर पर एक अच्छे वक्ता, तर्क शक्ति और गणितीय कार्यों में निपुण होते हैं। कुंडली में बुध की शुभ स्थिति जातक को सामाजिक स्तर पर सम्मान दिलाती है| ऐसे जातक सूचना, संचार और अनुसंधान आदि कार्यों में भी सफल होते हैं| बौद्धिक कार्यों में सफलता पाने के लिए और बिजनेस की स्थिति को सुधारने के लिए भी बुध ग्रह की पूजा-अर्चना की जाती रही है|

बुध का गोचर 24 मई 2020 को वृषभ राशि से मिथुन राशि में होने जा रहा है| बुध का यह राशि परिवर्तन रविवार को रात 23 बजकर 54 मिनट पर होगा| जिसके बाद बुध 02 अगस्त 2020 को प्रातः 03 बजकर 32 मिनट तक इसी राशि में रहेंगे| जहां सूर्य और राहु के साथ इनका संयोग होने से मिथुन राशि में बुध सूर्य का बुधादित्य योग, और बुध व राहु का सयोग होने से जड़त्व दोष भी बन रहा है| इस गोचर के दौरान बुध वक्री भी रहेंगे, जिसकी वजह से इनका नकारात्मक प्रभाव व्यापार जगत पर अधिक देखने को मिलेगा| तो चलिए जानते हैं बुध का मिथुन राशि में गोचर आपकी राशि पर क्या परिवर्तन लायेगा? जानिए सम्पूर्ण जानकारी बुध ग्रह के राशि परिवर्तन को लेके|

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से तीसरे भाव में गोचर करेंगे| बुध का यह परिवर्तन आपके लिये मिले-जुले परिणाम लेकर आ सकता है| इस गोचर के दौरान आपका मन काम में कम लगेगा| वहीं दूसरी ओर आपको सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी| इस समय लोगों से बातचीत करते समय शब्दों का इस्तेमाल थोड़ा ध्यान से करें| क्योंकि आपकी कही बातों से आपके मान-सम्मान में कमी आ सकती है, इस दौरान बेवजह की यात्रायें हो सकती हैं, धार्मिक क्रियाओं में भी आपका मन लगेगा और आप उनपर खर्च भी कर सकते हैं| पिताजी की सेहत का ध्यान रखें, जीवनसाथी के लिए शुभ संकेत प्राप्त हो रहे हैं| छोटे भाई बहनों से किसी प्रकार का विवाद हो सकता है| विद्यार्थियों को विद्याध्ययन में अवरोध उत्पन्न हो सकते हैं|

उपाय-

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करेंगे| आपका अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर आपसी मतभेद हो सकता है| इस दौरान आपको अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखने की आवश्यकता है| कोई भी ऐसा काम न करें जिससे आपके बने बनाये काम बिगड़ जाएँ या मान-सम्मान में कमी आये, आर्थिक दृष्टि से देखा जाए तो इस गोचर के दौरान आप धन को संचित कर पाने में सफल होंगे और आपको पैतृक संपत्ति से भी लाभ होने के आसार हैं| धन से जुड़े लेन-देन में सावधानी बरतने की जरुरत है, हालांकि आर्थिक पक्ष के लिहाज से देखा जाए तो यह समय आपके अनुकूल है| छात्रों के लिए यह गोचर शुभफलदायी रह सकता है, इस गोचर के दौरान आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में मनमाफिक परिणाम मिल सकते हैं|

उपाय-

  • लक्ष्मी सूक्त का प्रतिदिन पाठ करें|
  • नियमित रुप से शिवलिंग पर बिल्वपत्र अर्पण करें|

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं| इस दौरान आपके कटु शब्दों के कारण विवाद उत्पन्न हो सकता है| बुध के आपके लग्न भाव में गोचर के चलते आपको संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है| हालांकि आपकी आमदनी अच्छी होगी और व्यापार में भी वृद्धि होने के योग बनेंगे। आपकी वाणी इस समय थोड़ी कर्कश हो सकती है, आप भले ही किसी का दिल न दुखाना चाहें लेकिन किसी को आपकी बात बुरी लग सकती है| सामाजिक जीवन में भी आपको संभलकर चलने की जरुरत है, आपके विरोधी आपकी बातों को तोड़-मरोड़कर आपको गलत साबित करने की कोशिश कर सकते हैं| इस दौरान वैवाहिक जीवन में जीवन साथी के साथ कुछ मतभेद भी हो सकते हैं| यात्रा करना भी आपके लिए अच्छा नहीं है, अगर यात्रा करना ज्यादा ज़रूरी न हो तो इसे टालना ही बेहतर रहेगा| छात्र शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं तो समय अच्छा है|

उपाय-

  • ऊँ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:” इस मन्त्र का 108 की संख्या में जाप करें|
  • बुधवार के दिन गाय को हरी घास खि‍लाएं|

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से बारहवें भाव में गोचर करेंगे| आपके लिए बुध का यह परिवर्तन खर्च बढ़ने के संकेत कर रहा है| इस समय आपको अपने विरोधियों से सावधान होकर चलना पड़ेगा नहीं तो आप किसी बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं, यह समय अपने धैर्य का परिचय देने का है| प्रत्येक निर्णय को सोच-समझ कर लें| इस दौरान आपको अपने बिजनेस का विस्तार करने में दिक्कतें आएँगी, और कॅरियर के लिए भी यह समय संघर्ष भरा रहेगा| आपको स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, अपनी सेहत का भी ध्यान रखें| आपके खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है, गोचर के दौरान आपको विदेश अथवा किसी लंबी दूरी की यात्रा की ओर प्रस्थान करना पड़ सकता है| विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो इस दौरान आपको सफलता मिल सकती है|

उपाय-

  • शुभ फलों की प्राप्ति के लिए गौरी शंकर रुद्राक्ष धारण करें|
  • भगवान श्री कृष्ण को मक्खन, मिश्री का भोग लगाएं|

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे| इस गोचर के दौरान नौकरी करने वाले जातकों को अच्छे फल मिलने की पूरी उम्मीद है| आपकी आय में इस दौरान वृद्धि हो सकती है| कोई ऐसी इच्छा पूर्ण हो सकती है जिसकी कामना आप लंबे समय से कर रहे हैं| नई चीज़ों को जानने में आपकी रुचि बढ़ सकती है, सामाजिक स्तर पर आपका वर्चस्व बढ़ेगा और आपकी मुलाक़ात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है जो आने वाले समय में आपके जीवन में ख़ास महत्व रखेंगे| लेकिन छात्रों को अपनी एकाग्रता में कुछ कमी महसूस हो सकती है| प्रेम जीवन की डोर को मजबूत करने की कोशिश करें, अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताएं, प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है|

उपाय-

  • प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य प्रदान करें, और आदित्य ह्रदयस्त्रोत का पाठ करें|
  • घर के पूर्व दिशा में लाल झंडा लगायें|
जानें अपने आने वाले साल का हाल - वार्षिक कुंडली 2020

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से दशवें भाव में गोचर करेंगे| नौकरी कर रहे जातकों को उनके कार्यक्षेत्र से इस अवधि में शुभ समाचार मिल सकते हैं| अगर आप लंबे समय से किसी संस्था से जुड़े थे, तो इस गोचर के दौरान आपका प्रोमोशन हो सकता है और आपकी आमदनी में भी वृद्धि हो सकती है| बिजनेस करने वाले भी इस दौरान अपने बिजनेस में विस्तार करने की योजना बना सकते हैं| आपके तेज में इस दौरान वृद्धि होगी और आपके विरोधी आपके सामने आने में इस समय घबराएंगे| वाहन सुख एवं राजकीय क्षेत्र से लाभ हो सकता है| लेकिन मानसिक रुप से आप किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं| आपके स्वास्थ्य में भी अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे| पारिवारिक जीवन में सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी और समाज में भी आपका दायरा बढ़ेगा|

उपाय-

  • विष्णुसहस्रनाम स्त्रोत्र का पाठ करें|
  • बुधवार के दिन गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं| दूर्वा 11 या 21 की संख्या में चढ़ाये|

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से नवमें भाव में गोचर करेंगे| यह समय आपके लिए भाग्य कि वृद्धि करने वाला रहेगा| विशेषकर जो लोग मीडिया, सिनेमा, बिजनेस, मैनेजमेंट, संगीत, साहित्य, लेखन, आदि क्षेत्रों से जुड़े जातकों के लिए यह समय काफी लाभदायक कहा जा सकता है| इस समय आप अपनी किसी प्रस्तुति, किसी रचना आदि से विशेष लाभ प्राप्त कर सकते हैं| धन से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले सोच विचार अवश्य करें, और इस समय अपने भाई-बहनों से संबंध मजबूत करने की कोशिश करें| कुछ समस्याएं आपकी मानसिक शांति को इस दौरान भंग कर सकती हैं| पिता के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है| फिजूल खर्ची से जितना हो सके बचने का प्रयास करें|

उपाय-

  • गणेश रुद्राक्ष पहनने से सर्वसुख की प्राप्‍ति होगी|
  • नौ साल से छोटी कन्या को भोजन कराएं तथा चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से आठवें भाव में गोचर करेंगे| इस दौरान लाभ भाव के स्वामी का अष्टम भाव में आना लाभ कि दृष्टि से अच्छा नहीं कहा जा सकता, जो लोग बिजनेस कर रहे हैं, उनके लिए यह समय थोड़ा परेशानियों भरा रह सकता है| और जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं वह इस गोचर में न करें| और बिजनेस में किसी पर ज्यादा भरोसा ना करें, अन्यथा स्थिति गड़बड़ा सकती है| इस समय अपनी वाणी और विचारों पर संयम रखें और कार्य में धैर्य बनाये रखें, इस गोचर के पश्चात सब सामान्य हो जायेगा| त्वचा से संबंधित कोई बीमारी हो सकती है यदि पहले से है, तो तुरंत डॉक्टरी सलाह लें, नहीं तो स्थितियां ज्यादा खराब हो सकती हैं| छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए अपनी मेहनत दोगुनी करनी पड़ेगी|

उपाय-

  • इस दौरान नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करें|
  • बुधवार के दिन गणपति जी को लडू का भोग लगाएं|

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से सातवें भाव में गोचर करेंगे| वैवाहिक जीवन में किसी ग़लतफ़हमी के कारण जीवनसाथी से आपके संबंध कटु हो सकते हैं| ऐसे में उनके साथ प्रेम से बातचीत करें, और ग़लतफ़हमी को तुरंत दूर करने का प्रयास करें| | जो जातक अविवाहित हैं, उन्हें अपना लाइफ पार्टनर इस दौरान मिल सकता है, अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं तो अपने बिजनेस पार्टनर से सावधान रहें, वह आपको धोखा दे सकता है| इस दौरान आपको अपनी सेहत के प्रति थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी| नौकरी करने वाले जातकों को इस गोचर के दौरान अच्छे परिणाम मिलेंगे| आपका प्रमोशन हो सकता है, इसके साथ ही आय में वृद्धि भी हो सकती है| छात्रों को इस दौरान सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी|

उपाय-

  • बुध यंत्र की स्थापना पूजा स्थान पर करें|
  • बुधवार के दिन जातक को सोने के आभूषण पहनने चाहिए|

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से छठे भाव में गोचर करेंगे| प्रतियोगी प्रतिस्पर्धाओं, साक्षात्कार आदि में आपको सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी| बिजनेस करने वाले जातक भी अपने प्रतिद्वंदियों द्वारा दी जा रही चुनौतियों का सामना करने में समर्थ रह सकते हैं| इस समय भाग्य से अधिक पुरुषार्थ में विश्वास रखें| कार्यक्षेत्र में संघर्ष के पश्चात सफलता मिलने के योग हैं| आपकी बौद्धिक स्थिति में इस दौरान परिवर्तन आ सकता है आप अपने तर्कों से इस समय अपने विरोधियों को परास्त कर सकते हैं| अगर आपका झुकाव लेखन या वाद्य यंत्रों को सीखने की तरफ है तो इस दौरान आपको अच्छे फल मिलेंगे| इस समय शत्रु आपसे ज्यादा ताकतवर सिद्ध होंगे और आपका आर्थिक पक्ष भी कमजोर रह सकता है|

उपाय-

कुंभ राशि (Aquarius)

कुम्भ राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से पांचवें भाव में गोचर करेंगे| इस समय आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं| आपके परिवार के लोग इस दौरान आपके मनोभावों को समझने में असमर्थ होंगे, जिसकी वजह से आपको परेशानी हो सकती है| प्रेम संबंधों में इस दौरान असफलता ही प्राप्त होगी| वहीं नौकरी से जुड़े लोग भी इस दौरान कार्यक्षेत्र में काम के अधिक दबाव के कारण परेशान रहेंगे| हालांकि अपनी कड़ी मेहनत का अच्छा फल आपको आने वाले समय में मिल सकता है| विवाहित लोगों को इस अवधि में घर वालों से बात करते समय अपनी भाषा को सभ्य रखने की जरुरत है| आर्थिक पक्ष भी इस समय कमजोर हो सकता है| अत: आपको अपने ख़र्चों पर इस समय लगाम लगाने की जरुरत है| लेकिन छात्रों के लिए यह समय अच्छा साबित होगा, खासकर वो छात्र जो गणित और वाणिज्य के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें इस समय अच्छी सफलता मिलेंगी|

उपाय-

  • दुर्गा सप्तशती का विधिवत पाठ करवाना श्रेयकर रहेगा|
  • बंदरों को गुड़, चना मिलाकर खिलाएं|

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से चौथे भाव में गोचर करेंगे| इस गोचर के दौरान आप धन की बचत कर पाने में सक्षम होंगे और अपने धन का सही तरीके से इस्तेमाल भी कर पाएंगे। नौकरी करने वाले जातकों की आय में इस दौरान वृद्धि हो सकती है| इस दौरान आप नया घर या वाहन खरीद सकते हैं| हालांकि कोई भी फैसला लेने से पहले यह जरूर देख लें कि इससे आपकी आर्थिक स्थिति न बिगड़े| बिजनेस करने वाले लोगों को इस समयावधि में अपने काम को कल पर नहीं टालना चाहिए| आपके परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी और इस वजह से आप सामाजिक स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे| इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। त्वचा से संबंधी कोई रोग इस समय आपको परेशान कर सकता है|

उपाय-

बुध का गोचर आपकी कुंडली पर नेगेटिव या पॉजिटिव असर लड़ेगा? जानने के लिए बेस्ट एस्ट्रोलॉजर्स परामर्श लें

Previous
Sun’s Transit in Aquarius 2023 and its Effects!

Next
सूर्य का मिथुन राशि में गोचर, जानिए कौन सी राशि की चमकने वाली है किस्मत