मंगल का कुंभ राशि में गोचर, जाने अपनी राशि का हाल

By: Future Point | 03-Feb-2020
Views : 5861
मंगल का कुंभ राशि में गोचर, जाने अपनी राशि का हाल

मंगल का कुंभ राशि में गोचर - Mangal Gochar 2020: भारतीय वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को मुख्य तौर पर ताकत, ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक माना गया है| मंगल प्रत्येक व्यक्ति में शारीरिक ताकत तथा मानसिक शक्ति एवम मजबूती का प्रतिनिधित्व करते हैं। मानसिक शक्ति का अभिप्राय यहां पर निर्णय लेने की क्षमता और उस निर्णय पर टिके रहने की क्षमता से है। मंगल से प्रभावित जातक सामान्यतया किसी भी प्रकार के दबाव के आगे घुटने नहीं टेकते तथा इनके ऊपर दबाव डालकर अपनी बात मनवा लेना बहुत कठिन होता है और इन्हें दबाव की अपेक्षा तर्क देकर समझा लेना ही उचित होता है।

मंगल ग्रह ऐसे क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करता है| जिनमें साहस, शारीरिक बल, मानसिक क्षमता आदि की आवश्यकता पड़ती है जैसे कि पुलिस की नौकरी, सेना की नौकरी, अर्ध-सैनिक बलों की नौकरी, अग्नि-शमन सेवाएं, खेलों में शारीरिक बल तथा क्षमता अधिक लगे| जैसे कि कुश्ती, दंगल, टैनिस, फुटबाल, मुक्केबाजी तथा ऐसे ही अन्य कई खेल जो बहुत सी शारीरिक उर्जा तथा क्षमता की मांग करते हैं| इसके अतिरिक्त मंगल ऐसे क्षेत्रों तथा व्यक्तियों के भी कारक होते हैं, जिनमें हथियारों अथवा औजारों का प्रयोग होता है जैसे हथियारों के बल पर प्रभाव जमाने वाले गिरोह, शल्य चिकित्सा करने वाले चिकित्सक तथा दंत चिकित्सक जो चिकित्सा के लिए धातु से बने औजारों का प्रयोग करते हैं, मशीनों को ठीक करने वाले मैकेनिक जो औजारों का प्रयोग करते हैं तथा ऐसे ही अन्य क्षेत्र एवम इनमे काम करने वाले लोग।

मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च का होता है, जबकि कर्क राशि में नीच का, वहीं नक्षत्रों में यह मृगशिरा, चित्रा और धनिष्ठा नक्षत्र का स्वामी होता है| यदि किसी जातक का मंगल अच्छा हो तो वह स्वभाव से निडर और साहसी होता है| लेकिन यदि किसी जातक की जन्म कुंडली में मंगल अशुभ स्थिति में बैठा हो तो जातक को विविध क्षेत्रों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है| 04 मई सोमवार के दिन साम को 20 बजकर 40 मिनट पर मंगल ग्रह मकर राशि से संचरण करता हुआ कुंभ राशि में प्रवेश करेगा| मंगल ग्रह कुंभ राशि में 18 जून 2020 तक इसी राशि में स्थित रहेगा| मंगल का यह गोचर हमारे जीवन में बड़े बदलाव लेकर आएगा हालांकि ये बदलाव लाभदायक और हानिकारक दोनों हो सकते हैं| राशि के अनुसार मंगल के इस गोचर का आपके जीवन पर क्या होगा असर, जानने के लिए पढ़ें यह खास गोचर,

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए मंगल का परिवर्तन आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में हो रहा है| जो लाभ की स्थिति, महत्वाकांक्षा और सफलता को दर्शाता है| इस दौरान बड़े बदलाब जीवन में देखने को मिलेंगे| बिजनेस में उन्नति और वृद्धि होने के योग हैं| व्यक्तित्व विकास होने से स्वभाव में परिवर्तन होगा| कार्यों में सफ़लता प्राप्त होगी। बंधु-बांधवों से लाभ होगा| आपको अपने परिजनों का ध्यान रखना होगा और अगर कोई निर्णय लेना है तो पहले गंभीरता से विचार करें। मंगल का यह गोचर आपके लिए वृद्धिकारकर ही रहेगा| मंगल के इस गोचर से ज्ञान और बुद्धि में वृद्धि होगी| आपकी राह में आने वाली समस्याएं स्वत: ही दूर हो जाएंगी| आप हर कठिनाई को आसानी से पार कर जाएंगे| गर्भवती ( Pregnant ) महिलाओं को इस गोचर के दौरान थोड़ा संभलकर रहने की आवश्यकता है।

उपाय-

मंगल यंत्र की स्थापना करें और उसकी नियमित विधिवत पूजा करें|
प्रत्येक मगलवार को शिवलिंग पर लाल चन्दन चढ़ाना शुभ फलदायक रहेगा|

मेष राशि का वार्षिक राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 मेष राशिफल

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए मंगल का परिवर्तन आपकी राशि से दशवें भाव में हो रहा है| इस गोचर के फलस्वरूप आपको कॅरियर और व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। | बिजनेस करने वालों को धन का लाभ मिल सकता है| यदि सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, तो सफलता मिलेगी। आपकी इच्छा पूर्ति होगी। इस समय आपका अहंकार और क्रोध बढ़ेगा परन्तु इस पर काबू पाना जरुरी होगा। आपको अपने आस-पास के माहौल को लेकर सजग रहना चाहिए, संभवत: कोई आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकता है| पत्नी का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा, परिवार के साथ सैर पर जाने के लिए उत्साहित रहेंगे| पत्नी का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा। परिजनों के प्रति स्नेह का भाव रखें और उनका ख्याल रखें।आपको इस दौरान अनावश्यक यात्रा से बचना चाहिए और यात्रा के दौरान बहुत सावधान रहने की आवश्यता है।

उपाय-

नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें, और उन्हें बूँदी का भोग लगाएँ|
गाय को रोजाना गेहूं और गुड़ खिलाएं|

वृषभ राशि का वार्षिक राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 वृषभ राशिफल

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए मंगल का परिवर्तन आपकी राशि से नवमें भाव में हो रहा है| इस गोचर के दौरान आपको भाग्य का पूर्ण सहयोग मिलेगा, और धन लाभ की स्थितियां बनेगी| जीवन को व्यवस्थित करने के लिए और भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए इस वक्त आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं| अगर आपको लगता है कि हर फैसले को आप अपने दम पर नहीं ले सकते तो अपने जीवनसाथी या माता-पिता का सहयोग ले सकते हैं| लव लाइफ के लिए यह समय बेहतरीन है। इस दौरान आपको आशावादी रहना चाहिए और सभी के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करना चाहिए| यह समय आपकी सेहत के लिहाज से थोड़ा परेशानी भरा रहेगा|वैवाहिक जीवन के लिए यह समय सामान्य रहने की उम्मीद है| इस दौरान आपका झुकाव धर्म के प्रति बढ़ सकता है और आप धार्मिक पुस्तकों का इस दौरान अध्ययन कर सकते हैं|

उपाय-

शुभ फलों की प्राप्ति के लिए दुर्गाशप्तशती का पाठ करना चाहिए|
छोटे भाई-बहनों की सहायता करें, और उन्हें कोई उपहार दें|

मिथुन राशि का वार्षिक राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 मिथुन राशिफल

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए मंगल का परिवर्तन आपकी राशि से आठवें भाव में हो रहा है| इस दौरान आपको अपने व्यक्तिगत जीवन में कई चुनौतियों और उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ेगा| कार्यों में असफ़लता प्राप्त होगी, शस्त्राघात व दुर्घटना की संभावना भी बन सकती है| इस दौरान वाहन आदि सावधानी से चलाएँ, स्वास्थ्य से सम्बंधित भी कोई परेशानी हो सकती है| अंहकार और गुस्से से भी बचने का प्रयास करें| निजी संबंधों को समझना इस समय बहुत ज़रूरी होगा| इस दौरान आपके ख़र्चों में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हो सकती है|, जो एक हद तक आपके वित्तीय पक्ष को प्रभावित करेगी| बिजनेस करने वाले लोग पैसों से जुड़े मामलों को लेकर थोड़ा सावधान रहें| अन्यथा उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है|

उपाय-

मंगल के बीज मंत्र- ऊँ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम: का 108 बार (1 माला) नित्य जाप करें|
गुड़ और ताँबे का कोई वर्त्तन लाल कपड़े में बाँधकर मंगलवार के दिन दान करें|

कर्क राशि का वार्षिक राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 कर्क राशिफल

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए मंगल का परिवर्तन आपकी राशि से सातवें भाव में हो रहा है| करियर के लिए समय शुभ संकेत दे रहा है| नौकरी में तरक्की होने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है| अगर साझेदारी में किसी के साथ व्यापार कर रहे हैं तो उसके लिए भी यह समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है| बिजनेस पार्टनर से संबंधों को न बिगड़ने दें| अगर आप इस समय साझेदारी में व्यापार करने की शुरुआत करने वाले हैं तो इसके लिए समय अनुकूल नहीं है| रिश्तों में तनाव के कारण परेशानी बढ़ेगी, कोई भी फैसाला जल्दबाजी में ना लें| जब कोई आपसे उलझें या बहस करें तो सर्वप्रथम उनकी बातों को समझकर ही जवाब दें| वैवाहिक जीवन में सुधार करने के लिए आपको अपने जीवनसाथी को समझने की जरुरत है|

उपाय-

पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करें|
लाल रंग की गाय को रोटी में गुड़ डालकर खिलायें| मंगलवार के दिन लाल कपड़ा और लाल मसूर का दान करें|

सिंह राशि का वार्षिक राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 सिंह राशिफल

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए मंगल का परिवर्तन आपकी राशि से छठे भाव में हो रहा है| मंगल का यह गोचर आपको कई क्षेत्रों में अच्छे फल दिलाएगा। इस समय आपके व्यवहार में अच्छे परिवर्तन आ सकते हैं, इस दौरान यदि आप अपने गुस्से को काबू कर पाने में समर्थ होते हैं, तो यह समय आपके लिए बेहतर साबित होगा| चाहे नौकरी से जुड़े लोग हों या बिजनेस से इस समय अपनी सूझबूझ के दम पर अच्छे परिणाम पा सकेंगे| अगर आपको यह महसूस होता है कि आपकी कुछ कमियों की वजह से आप कुछ लोगों से पीछे हैं, तो इस दौरान आप उन कमियों को दूर करने की कोशिश कर सकते हैं| आपका आशावादी नज़रिया आपको भविष्य की योजनाएं बनाने की तरफ प्रेरित करेगा| आपके काम करने का तरीका तो इस समय अच्छा होगा ही इसके साथ ही आपका भाग्य भी आपका पूरा साथ देगा|

उपाय-

हनुमान जी की पूजा करें, और उन्हें सिंदूर चढ़ाएं|
छोटे बालकों को गुड़ और चना बांटे|

कन्या राशि का वार्षिक राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 कन्या राशिफल

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए मंगल का परिवर्तन आपकी राशि से पांचवें भाव में हो रहा है| इस समय आर्थिक लाभ और आय में वृद्धि की संभावना है, नौकरी और बिजनेस में प्रगति होगी, आगे बढ़ने के कई अवसर मिलेंगे| इस दौरान जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनकी सफल होने की संभावना अधिक है| स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण कष्ट होगा| खान-पान का विशेष ख्याल रखें| जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, वे अपनी योजना को कुछ वक्त के लिए टाल दें| आपके अच्छे विचारों की लोग बहुत प्रशंसा करेंगे| इससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा लेकिन संतान पक्ष को लेकर आपको चिंताएं हो सकती हैं।

उपाय-

मंगल चंडिका स्तोत्र का नियमित पाठ करें|
लाल कपड़े में सौंफ बांधकर अपने शयनकक्ष में रखें|

तुला राशि का वार्षिक राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 तुला राशिफल

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल का परिवर्तन आपकी राशि से चौथे भाव में हो रहा है| यह समय आपके लिए लाभकारी रहने वाला है| इस वक्त आपको तरक्की मिलने की प्रबल संभावना है, क्योंकि आपके उच्चस्थ अधिकारी भी इस समय आपका सहयोग करेंगे| कार्यस्थल पर आप पूरी एकाग्रता के साथ काम कर सकते हैं, आपकी मेहनत का सम्पूर्ण फल आपको इस समय मिलेगा, इस गोचर के दौरान आपके परिवार का माहौल थोड़ा अशांत रह सकता है| परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर मतभेद की स्थिति भी बन सकती है| आपकी माता जी की सेहत खराब रहने की उम्मीद है| हालांकि इस दौरान जीवन साथी आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेगा| आय में वृद्धि होगी| ज़मीन और प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए यह समय सकारात्मक है|

उपाय-

मंगलवार को अनंतमूल की जड़ को अपनी भुजा या गले में धारण करें|
मंगलवार के दिन रक्त दान करें|

वृश्चिक राशि का वार्षिक राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 वृश्चिक राशिफल

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए मंगल का परिवर्तन आपकी राशि से तीसरे भाव में हो रहा है| यह भाव छोटे भाई-बहन, पराक्रम और धैर्य से संबंधित है| पराक्रम और कार्य कौशलता में बढ़ोतरी होगी, इसकी छाप आपके काम में देखने को मिलेगी| इस दौरान आप पैसों को लेकर थोड़े से चिंतित रह सकते हैं लेकिन आपकी आमदनी में इस दौरान वृद्धि होने के योग हैं जिससे आपकी कई आर्थिक चिंताएं दूर हो जाएंगी| छोटे भाई-बहन का पुराण सहयोग प्राप्त होगा| कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में जीत के योग हैं| वे लोग जो काफी समय से यात्रा का मन बना रहे हैं, उनकी ये कामना पूरी होगी| इस समय में किसी पड़ोसी या नज़दीकी व्यक्ति से विवाद हो सकता है, अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, और प्रत्येक कार्य को सोच-समझ कर ही करें|

उपाय-

नित्य भगवान श्री राम की आराधना करें|
मंगवार के दिन गेहूं और लाल चंदन का दान करें|

धनु राशि का वार्षिक राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 धनु राशिफल

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए मंगल का परिवर्तन आपकी राशि से दूसरे भाव में हो रहा है| इस समय के दौरान आपको अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखने की आवश्यकता है| आपके द्वारा बोली जाने वाली कड़वी बातों से आपके परिवार के लोग आहत हो सकते हैं, और कार्यस्थल में भी किसी के साथ कहासुनी हो सकती है, इस समय अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की विशेष आवश्यकता है| वाहन चलाते समय सावधानी बरतें| जिस सोसायटी में आप रह रहे हैं वहां लोगों के प्रति विनम्रता का भाव रखना आपको लाभ पहुंचाएगा| आर्थिक मामलों के लिए भी यह समय अनुकूल नहीं कहा जाएगा, अतः बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाना जरूरी है, सिरदर्द जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।

उपाय-

चमेली के तेल का दीपक जलाकर बजरंग बाण का पाठ करें|
मंगलवार के दिन मंदिर में अनार का दान करें|

मकर राशि का वार्षिक राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 मकर राशिफल

कुंभ राशि (Aquarius)

कुम्भ राशि वालों के लिए मंगल का यह परिवर्तन आपकी ही राशि में हो रहा है| इस दौरान आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी तो होगी, नौकरी और बिजनेस की दृष्टि से यह गोचर आपके लिए नए अवसर लेकर आएगा, रूके कार्य पूरे होंगे। महत्वाकांक्षाओं में सफलता मिलेगी, यदि आप राजनीति में हैं तो लाभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग के साथ शुभ कार्य भी हो सकते हैं। और आर्थिक स्थिति में भी लाभ होगा, लेकिन मंगल के प्रभाव के चलते आप अपनी राह से भटक या पीछे भी हट सकते हैं| आपको अपने उग्र स्वभाव की वजह से कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं| ज़मीन-जायदाद से जुड़े मामलों में आपको मुनाफ़ा कमाने के योग बन रहे हैं| किसी संपत्ति में निवेश या जमीन खरीदने पर आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं|यदि आप पार्टनरशिप में बिज़नेस कर रहे हैं, तो बिजनेस पार्टनर से थोड़ा सावधान रहें| प्रेम जीवन में भी कुछ परेशानी रह सकती हैं|

उपाय-

रोज़ाना "मंगल स्तोत्र" का पाठ करें, और असहाय लोगों की मदद करें|
मंगल और शनिवार को गुड़ और दाल का दान करें|

कुंभ राशि का वार्षिक राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 कुंभ राशिफल

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए मंगल का परिवर्तन आपकी राशि से बारहवें भाव में हो रहा है| यह समय आपके करियर को गति दे सकता है| इस दौरान आपको कंपनी में उच्च पद प्राप्त हो सकता है| कार्यक्षेत्र में आपका अधिकार और प्रभुत्व बढ़ेगा| इससे जिम्मेदारियों और कर्तव्यों में वृद्धि होगी, जो आपकी प्रतिष्ठा और व्यक्तित्व को सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा| इस दौरान, आपकी आय में वृद्धि होगी, और कई स्रोतों से वित्तीय लाभ प्राप्ति की संभावना है| लेकिन खर्चों में भी अकस्मात वृद्धि होगी| इस दौरान आपको लम्बी यात्राओं पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है| जो आपके लिए लाभदायक साबित होगा| अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ यात्राओं की योजना बना सकते हैं| आपको इस अवधि में अपने छोटे भाई-बहनों से लाभ हो सकता है| चुनौतियों के समय आपको उनका सहयोग प्राप्त होगा|

उपाय-

विष्णुसहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें|
रोजाना माथे पर केशर का तिलक लगाएं|

मीन राशि का वार्षिक राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 मीन राशिफल

जानिए आपकी कुंडली पर ग्रहों के गोचर की स्तिथि और उनका प्रभाव, अभी फ्यूचर पॉइंट के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यो से परामर्श करें।

Previous
मेष राशि में बुध का परिवर्तन, जानिए राशिनुसार बुध का फल,

Next
Venus Transit in Pisces: Impact on 12 Zodiac signs (3rd Feb'20)